Home Punjab>Bathinda Punjab News: ट्रक की कार से टक्कर के बाद High-Voltage Drama, बुजुर्ग दंपति ने चालक की छित्तर परेड की, देखें वीडियो

Punjab News: ट्रक की कार से टक्कर के बाद High-Voltage Drama, बुजुर्ग दंपति ने चालक की छित्तर परेड की, देखें वीडियो

0
Punjab News: ट्रक की कार से टक्कर के बाद High-Voltage Drama, बुजुर्ग दंपति ने चालक की छित्तर परेड की, देखें वीडियो

बठिंडाः शहर की अनाज मंडी में उस समय भारी हंगामा हो गया जब एक ट्रक ड्राइवर कार को टक्कर मारने के बाद भागने लगा। घटना के बाद कार सवार बुजुर्ग दंपति ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और चालक को रोक लिया। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और बहस का माहौल बना रहा।

महिला ने बताया कि बठिंडा की अनाज मंडी से वह अपनी स्विफ्ट कार से गुजर रहे थे कि एक ट्रक चालक कार को टक्कर मारने के बाद बिना रुके भागने लगा जिसके बाद महिला व उसके पति ने उसका पीछा किया और अनाज मंडी क्षेत्र में उसे पकड़ लिया। गुस्से में बुजुर्ग महिला ट्रक के सामने खड़ी हो गई और चालक को नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान दोनों ने चालक को ट्रक से नीचे उतारकर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

घटना के दौरान गुस्साई महिला ने ट्रक पर ईंटें फेंकीं और ट्रक का शीशा तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि ट्रक चालक उनकी कार को टक्कर मारकर भाग रहा था और अगर वे पीछा न करते तो वह फरार हो जाता। महिला ने कहा कि ट्रक चालक कथित तौर पर नशे की हालत में लग रहा था, जिस कारण उसने लापरवाही से वाहन चलाया और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया। बुजुर्ग दंपति ने मांग की है कि उनकी कार को हुए नुकसान की भरपाई ट्रक चालक से करवाई जाए। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले को शांत करवाने की कोशिश की गई। उन्होंने नुक्सान की भरपाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि बठिंडा शहर में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध रहता है, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि प्रतिबंध के बावजूद ट्रक शहर के अंदर कैसे पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here