हरप्रीत सिंह ने बताया कि जब उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह तब तक फरार हो चुका था। उन्होंने बताया चोर ने जिस सफाई से सीधा दराज खोलकर लैपटॉप निकाला, उससे लगता है कि यह कोई सोची-समझी साजिश थी। उसे अच्छी तरह पता था कि कीमती सामान कहां रखा है। लैपटॉप में व्यापारिक लेन-देन के अलावा बेहद जरूरी निजी डाटा था और टैब में बिलिंग सॉफ्टवेयर मौजूद था। जब पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पुलिस को सूचना दी तो एक हैरान करने वाला तथ्य सामने आया। जिस एक्टिवा पर सवार होकर चोर आया था, वह भी चोरी की निकली। जांच में पता चला कि शाम 4:00 बजे गिल रोड स्थित एक फैक्ट्री के बाहर से एक्टिवा चोरी हुई जिसकी शिकायत मालिक ने पहले ही दर्ज कराई थी। शाम 6:15 बजे उसी चोरी की एक्टिवा का इस्तेमाल कर आरोपी ने आजाद नगर में कौर फूड्स में चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दिया। यानी चोर ने महज 2 घंटे के भीतर दो अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस ने अमरजीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।