Blog

  • केंद्र ने लैपटॉप, टैबलेट और पीसी के आयात पर लगाई रोक, जानें वजह

    केंद्र ने लैपटॉप, टैबलेट और पीसी के आयात पर लगाई रोक, जानें वजह

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने वीरवार को लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर पर तत्काल प्रभाव से आयात प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), परीक्षण, बेंचमार्किंग और टेस्टिंग, रिपेयर और प्रोडक्ट डेवलपमेंट उद्देश्यों के लिए प्रति खेप 20 वस्तुओं तक आयात लाइसेंसिंग से छूट प्रदान की जाती है। 

    इस कदम से चीन जैसे देशों से आयात में कटौती की उम्मीद है। इसमें कहा गया है, ‘लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर, सर्वर का आयात तत्काल प्रभाव से ‘प्रतिबंधित’ है।’ प्रतिबंध के तहत उत्पादों को सरकार से लाइसेंस या अनुमति की जरूरत होती है। इस कदम से लोकल मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। 

    वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि ये प्रतिबंध समय-समय पर संशोधित बैगेज नियमों के तहत आयात पर लागू नहीं होगा। इसमें बताया गया है कि 1 लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर या अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर के आयात के लिए आयात लाइसेंसिंग जरूरतो से छूट दी जाएगी, जिसमें पोस्ट या कूरियर के माध्यम से ई-कॉमर्स पोर्टल से खरीदे गए कंप्यूटर भी शामिल हैं। सरकार ने आगे कहा कि आयात लागू शुल्क के भुगतान के अधीन होगा।

    सरकार ने कहा कि आर एंड डी (अनुसंधान और विकास) परीक्षण बेंचमार्किंग, मूल्यांकन मरम्मत,  पुन: निर्यात, और उत्पाद विकास उद्देश्यों के लिए प्रति खेप ऐसी 20 वस्तुओं के लिए लाइसेंस देने से छूट प्रदान की जाती है। मंत्रालय ने कहा कि आयात को इस शर्त के अधीन अनुमति दी जाएगी कि आयात किए गए  सामान का उपयोग केवल बताए गए उद्देश्यों के लिए किया जाएगा और बेचा नहीं जाएगा, इसके अलावा, इच्छित उद्देश्य के बाद, उत्पादों को या तो नष्ट कर दिया जाएगा। उपयोग करें या पुनः निर्यात करें। हालांकि, मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उक्त वस्तुओं की मरम्मत और वापसी के लिए प्रतिबंधित आयात के लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होगी।

  • भारतीय टीम के इस धाकड़ बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

    भारतीय टीम के इस धाकड़ बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने संन्यास के बारे में बताया है, तिवारी ने अपने पोस्ट में उन सभी का धन्यवाद किया है जिन्होंने उनका पूरा सहयोग किया था। तिवारी ने अपने पोस्ट में लिखा, “क्रिकेट के खेल को अलविदा। इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया है, मेरा मतलब है कि हर एक चीज़ जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था, उस समय से लेकर जब मेरे जीवन को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों से चुनौती मिली थी.. मैं इस खेल और भगवान का हमेशा आभारी रहूंगा, जो हमेशा मेरे पक्ष में रहे.. “
    क्रिकेटर तिवारी ने आगे लिखा, “इस अवसर पर मैं उन लोगों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरी क्रिकेट यात्रा में भूमिका निभाई है.. मेरे बचपन से लेकर पिछले साल तक मेरे सभी कोचों को धन्यवाद, जिन्होंने मेरी क्रिकेट उपलब्धियों में भूमिका निभाई। मेरे पिता तुल्य कोच मानवेंद्र घोष क्रिकेट यात्रा में स्तंभ रहे हैं। अगर वह नहीं होते तो मैं क्रिकेट जगत में कहीं नहीं पहुंच पाता… धन्यवाद सर। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं, क्योंकि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। “

    इसके अलावा उन्होंने आगे लिखा, “मेरे पिताजी और माँ को धन्यवाद, उन्होंने कभी मुझ पर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का दबाव नहीं डाला बल्कि उन्होंने मुझे क्रिकेट में बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया.. मेरी पत्नी  को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो मेरे जीवन में आने के बाद से हमेशा मेरे साथ रही हैं.. उनके निरंतर समर्थन के बिना, मैं जीवन में उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता जहां मैं आज हूं और मेरे सभी साथियों, पूर्व और वर्तमान, और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन और एसोसिएशन के सभी सदस्यों को, जिन्होंने मेरी यात्रा में भूमिका निभाई है।”

    इसके अलावा क्रिकेटर ने फैन्स को भी शुक्रिया कहा है, अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ” मैं उन क्रिकेट प्रशंसकों का जिक्र कैसे नहीं कर सकता, जिन्होंने मेरे उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे साथ खड़े रहे, मुझे आज की दुनिया में एक क्रिकेट हस्ती बनाया..  उन्हें दिल से  बहुत-बहुत धन्यवाद..” मनोज तिवारी ने अपने करियर में 12 वनडे मैच में 287 रन बनाए तो वहीं भारत के लिए तिवारी जी ने 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। अपने 141 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 9908 रन बनाए जिसमें उनके नाम एक तिहरा शतक भी दर्ज है, फर्स्ट क्लास करियर में उनके नाम 29 शतक और 45 अर्धशतक दर्ज है।

  • पंजाबः मकान की छत गिरने से मलबे में दबे मां-बेटा

    पंजाबः मकान की छत गिरने से मलबे में दबे मां-बेटा

    नवांशहरः पंजाब के नवांशहर में गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी के पास एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, देर रात घर में सो रही मां और कुछ माह के बच्चे पर छत गिर गई। दोनों घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से आर्थिक मदद करते हुए घर की छत की मरम्मत कराने की मांग की है। चंडीगढ़ रोड पर उपचाराधीन लड़की ज्योति ने बताया कि वह तीन बहनों और एक भाई और मां के साथ एक ही घर में रहती है। 

    जबकि उसका पति विदेश में रहता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता चिरंजीव लाल की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। जिसके कारण बहनें मिलजुल कर काम करती हैं और अपना घर चलाती हैं। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण उनकी छतों में बारिश का पानी जमा हो गया था। जिसके कारण घर की छत में धूप निकलने के बाद दरारें पड़ने लगी। ज्योति ने बताया कि बीती रात जब वह और उसका कुछ महीने का बेटा अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, तभी अचानक घर की छत गिर गई, जिससे उसके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और उसका बेटा बेहोश हो गया। 

    आवाज सुनकर उसके दूसरे कमरे व बरामदे में सो रहे परिवारिक सदस्यों ने उसे जगाया और तुरंत सिविल अस्पताल नवांशहर पहुंचाया। महिला का कहना है कि अस्पताल में उन्हें सिर्फ एक इंजेक्शन लगाया गया और पट्टी भी नहीं की गई। जबकि उसके हाथ और सिर से खून बह रहा था। महिला का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि उनके पास इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण वह अपनी मर्जी से मरीज को कहीं ले जाए। इसके बाद तुरंत परिजनों नेे दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने तुरंत उसका गंभीरता से इलाज शुरू कर दिया।

  • जिला की समस्त पंचायतों में 8 अगस्त को लगेगा विशेष शिविर

    जिला की समस्त पंचायतों में 8 अगस्त को लगेगा विशेष शिविर

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की सभी ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों के सत्यापन/अद्ययतन कार्य के लिए 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना ने 8 अगस्त को सभी बीएलओ को वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों सहित पोलिंग स्टेशन क्षेत्र की संबंधित ग्राम पंचायत में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ संबंधित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों से सभी नए पात्र छूटे हुए/मृत/ स्थानांतरित मतदाताओं की सूची एकत्रित करना सुनिश्चित करेंगे और इसके अनुसार ही मतदाता सूची में मतदाता जोड़ने/हटाने व नाम सुधारने का कार्य किया जाएगा।
    उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटस को भी 8 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 
    इसके अलावा उन्होंने चुनाव कानूनगो सहित बीएलओ पर्यवेक्षकों को 8 अगस्त को ग्राम पंचायतों का दौरा करने के निर्देश दिए है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि विशेष शिविर से संबंधित आयोजित होने वाली सभी गतिविधियां अच्छे ढंग से की जा रही हैं।
  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज

    सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज

    नूंहः हरियाणा के नूंह में हिंसा के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह और धार्मिक उन्माद भड़काने वालों पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा कड़ी नजर रखी गई है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा इस मामले को लेकर लगातार मॉनीटरिंग करते हुए अफवाह फैलाने वालों को कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज की गई है। यह जानकारी नूंह जिला के एसपी वरूण सिंगला ने दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस की टीम द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर होने वाली जानकारी की गहनता से जांच की जा रही है।

    पुलिस विभाग द्वारा साइबर सेल और सोशल मीडिया विंग की टीम द्वारा 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार के भड़काउ मैसेज आदि अपने अकाउंट से शेयर करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आमजन से अपील करते हुए SP ने कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और बिना तथ्यों की पुष्टि किए उस पर प्रतिक्रिया ना दें। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे समय में सूझ-बूझ का परिचय दें। किसी के बहकावे में ना आएं और सौहार्द व भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करें।

    बृजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुए उपद्रव की निंदा करते हुए SP ने कहा कि उपद्रव फैलाने वालो की सीसीटीवी आदि के माध्यम से पहचान की जा रही है। उपद्रवियों को किसी हाल में बख्शा नही जाएगा। वीडियो तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला में शान्ति और अमन कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं जिनके नंबर-112 , 8930900281 , 9050317480, 8397087480 हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके लोग किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अफवाह संबंधी जानकारी दे सकते हैं।

  • पंजाबः 6 किलो हेरोइन और डेढ लाख रुपए ड्रग मनी बरामद

    पंजाबः 6 किलो हेरोइन और डेढ लाख रुपए ड्रग मनी बरामद

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की टीम ने नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। DGP गौरव यादव ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी को सांझा किया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि, एसएसओसी अमृतसर द्वारा 1.5 लाख ड्रग मनी, 6 किलोग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है। यह नशा कहा और किसे सप्लाई किया जाना था इसके आगे और पीछे के संबंधों को उजागर करने के लिए जांच की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि पकड़ी गई खेप पाकिस्तान से आयी थी। फिलहाल SSOC की टीम तस्कर के आगे व पीछे के संपर्कों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस ने इस तस्कर को पकड़ कर क्रॉस बॉर्डर तस्करों के नेटवर्क को तोड़ा है। जल्द ही आरोपी के साथी भी पकड़ लिए जाएंगे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁੱਲ ਚ ਵੱਜੀ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ, ਉੜੇ ਪਰਖਚੇ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪੁੱਲ ਚ ਵੱਜੀ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ, ਉੜੇ ਪਰਖਚੇ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਮੋਗਾ: ਜਿਲੇ ਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਮੋਗਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ਤੇ ਮੈਹਿਣਾ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇੱਕ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਵਰਨਾ ਕਾਰ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਦਾ ਸੰਤੁਲਨ  ਵਿਗੜਨ ਕਾਰਨ ਵਰਨਾ ਕਾਰ ਪੁੱਲ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਈ। ਹਾਦਸਾ ਇੰਨਾ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਅਤੇ ਅਤੇ ਨਾਲ ਬੈਠਾ ਵਿਅਕਤੀ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਫਸ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਮੋਗਾ ਦੇ ਸੇਵਾਧਾਰਾ ਵਲੋਂ ਬੜੀ ਮਸਕਤ ਨਾਲ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਰਮਿਆਨ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ  ਨਾਲ ਬੈਠਾ ਵਿਅਕਤੀ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮੱਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਮੋਗਾ ਪਹੁੰਚਿਆ ਗਿਆ। ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਮੋਗਾ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਮੁੱਢਲੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇਣ ਉਸ ਨੂੰ ਰੈਫਰ ਅੱਗੇ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • पंजाबः लुटेरा गिरोह के दो सदस्य किए काबू, देखें वीडियो 

    पंजाबः लुटेरा गिरोह के दो सदस्य किए काबू, देखें वीडियो 

    मोगाः पुलिस द्वारा गांव में नाकेबंदी कर नशा बेचने वालें और लूट पाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों पर अब पूरी सख्ती की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज थाना चौकी बिलासपुर के चौकी इंचार्ज द्वारा नाकेबंदी के दौरान एक लुटेरा गिरोह के 2 मेंबरों को शक के आधार पर रोका। गया। इस दौरान जांच में पाया गया कि वह लुटेरा गिरोह के मेंबर है। पुलिस ने जब आरोपियों की गहनता से जांच की गई तो आरोपियों के कब्जे से एक कार वरना बिना नबर 5 मोबाइल फोन 3 मोटर साइकल बरामद किए गए है। पुलिस इन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर करेंगी ताकि पूछताछ दौरान और वारदातों को लेकर खुलासे हो सके।

  • पंजाब से बड़ी खबरः गायिका निकली नशा तस्कर, साथी समेत गिरफ्तार

    पंजाब से बड़ी खबरः गायिका निकली नशा तस्कर, साथी समेत गिरफ्तार

    खन्नाः पंजाब माछीवाड़ा साहिब से बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने 30 जुलाई को कब्रिस्तान से एक युवक की मौत के मामले को लेकर खुलासा किया है। दरअसल, उक्त व्यक्ति की बाजू पर सिरिंज लगी थी। मृतक की पहचान मानेवाल गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह के तौर पर हुई थी। जिसकी मौत नशे का टीका लगाने से हुई थी। इस केस में पुलिस खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने गायिका परमजीत कौर पम्मी निवासी रहीमाबाद खुर्द और उसके साथी जगदीश सिंह दीशा निवासी लक्खोवाल कलां को गिरफ्तार किया है।

    जांच में सामने आया कि गायिका पम्मी चिट्टे की तस्कर है, जो युवाओं को चिट्टा सप्लाई करती है। पम्मी से चिट्टा लेकर जगदीश ने कुलदीप सिंह और उसके साथियों को दिया था। कुलदीप सिंह के साथ 4-5 अन्य युवक नशे का टीका लगाने कब्रिस्तान के पास गए थे। वहां सबसे पहले कुलदीप सिंह ने टीका लगाया। टीका लगाते ही कुलदीप सिंह जमीन पर गिर गया। उसे छोड़ बाकी भाग निकले। कुलदीप की मौत हो गई।

    इस केस में नशा करने कुलदीप के साथ गए युवकों को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश जारी है। डीएसपी वरियाम सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह की कॉल डिटेल के बाद पुलिस की लीड मिली। इसके बाद कड़ी जुड़ती गई और पर्दाफाश होता गया। जांच में यह भी सामने आया है कि केमिकल से चिट्टा पाउडर तैयार किया जा रहा है, जिसे युवाओं को नशा करने के लिए दिया जाता है। कुलदीप सिंह व उसके साथियों को भी केमिकल से तैयार पाउडर देने की आशंका है। इसी कारण टीका लगाते ही कुलदीप सिंह की मौत हो गई। केमिकल पाउडर की तस्करी को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।

    परमजीत कौर पम्मी की बहन बेअंत कौर ने कुछ समय पहले ही अपने घर में नशा देकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। बेअंत के घर जब टीका लगाने से युवक की मौत हुई थी तो शव घर के बाहर फेंक दिया था। पुलिस ने कत्ल केस में बेअंत कौर को गिरफ्तार किया था जो लुधियाना जेल में बंद है। दोनों आरोपी बहनों ने पुलिस से बचने के लिए अपना घर खेतों में बना रखा है। घर के दोनों तरफ से डेढ़ किलोमीटर लंबे कच्चे रास्ते हैं। बारिश में कीचड़ होने से घर को गाड़ी भी नहीं जाती। इसका फायदा उठाकर परमजीत कौर पम्मी नशा सप्लाई करती थी।

  • पंजाबः पुलिस ने 153 किलो चुरा पोस्त सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने 153 किलो चुरा पोस्त सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने ट्रक, नशे सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 153 किलोग्राम चुरा पोस्त जब्त किया है। वहीं अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साहिल भाटिया पुत्र हरमल चंद निवासी 25 तिहाड़ा, पोजेवाल, एसबीएस नगर और तरनजीत सिंह पुत्र सुखवीर सिंह निवासी कौलगढ़, बलाचौर, एसबीएस नगर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी लखविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कैंटर (रजिस्ट्रेशन नंबर PB-29-X-1105) लेकर आ रहे है जो मुकेरियां वाले साइड से नशीला पदार्थ लेकर पठानकोट आ रहे है। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में चुरा पोस्त बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने ड्राइवर और एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला (नंबर 38) दर्ज किया गया है। पूछताछ दौरान तस्करों के संबंध कुछ गैंगस्टर के साथ भी पाए जा रहे है। गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और उनका रिमांड मांगा जाएगा ताकि इनके गहनता से जांच कर और भी खुलासे किए जा सके।