Blog
-

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विज्ञान संकाय में दाखिला लेने वाले नये छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के सभी फैकल्टी सदस्य समेत नान टीचिंग स्टाफ भी मौजूद थे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित नए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका सौभाग्य है कि आपको ज़िले के सबसे बड़े और प्राचीन महाविद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला है। आप अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करें। यह कार्यक्रम सभी छात्रों के लिए बेहद अहम और जरुरी है। जिसमें सभी विभागों के फैकल्टी से जान-पहचान हो जाता है।महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ. दर्शन कुमार धीमान ने सभी नवांगतुक छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। -

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को करेंगे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
ऊना/सुशील पंडित: गतदिनों प्रदेश में हुई भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से हुए नुक्सान का आंकलन करने और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तर पर राहत एवं पुनर्वास समिति का गठन किया गया है। जिला ऊना के लिए राहत एवं पुनर्वास हेतू गठित समिति की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सौंपी गई है। उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 3 अगस्त वीरवार को बाद दोपहर 3 बजे डीआरडीए के सभागार में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा जिला में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण हुए नुक्सान का आंकलन और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उपायुक्त ने समस्त विभागीय अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से समीक्षा बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं। -

कपूरथलाः स्कूल में छुट्टी के बाद 9वीं कक्षा की छात्रा हुई लापता, मचा हड़कंप
कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव धारीवाल के सरकारी स्कूल में पढ़ती छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। छात्रा के पिता को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलत इरादे से उसकी बच्ची को किडनैप किया है। जिसके बाद पिता के बयान पर थाना सिटी कपूरथला में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार कपूरथला के अर्बन स्टेट के नजदीक रहने वाले धर्मू बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बच्ची 9वीं कक्षा में पढ़ती है। वह सुबह 8 बजे रोजाना की तरह स्कूल गई थी, लेकिन स्कूल की छुट्टी 2 बजे होने के उपरांत भी घर वापस नहीं आई।
छात्रा के पिता ने बताया कि सभी रिश्तेदारों तथा आस-पड़ोस में उसकी तलाश करने पर भी बच्ची का कोई पता नहीं चला है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में शक जाहिर किया कि उसकी बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति ने किडनैप किया है। थाना सिटी पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

पंजाबः सरकार का ऐलान, जल्द खोले जाएंगे 75 और मोहल्ला क्लिनिक
चंडीगढ़ः पंजाब के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में अब तक 583 आम आदमी क्लिनिक स्थापित किए हैं और जल्द ही 75 और आम आदमी क्लिनिक स्थापित किए जाएंगे। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आम आदमी क्लीनिकों की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी उपायुक्तों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है और सरकार ने ‘आम आदमी क्लिनिक’ के रूप में राज्यवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। आज की बैठक में मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को निर्माणाधीन 75 आम आदमी क्लीनिक का काम अगले 10 दिनों में पूरा करने को कहा।
अनुराग वर्मा ने डिप्टी कमीशनर को हर महीने अपने जिले में 10 प्रतिशत आम आदमी क्लीनिकों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करने और एसडीएम को अपने संबंधित उपमंडलों में सभी क्लीनिकों का दौरा करने का निर्देश दिया। वे मरीजों से जमीनी हकीकत, दवाओं की उपलब्धता और डाइगनोसटिक सेवाओं का फीडबैक लें। इसके अलावा इलाज करा चुके मरीजों से यह पता लगाएं कि वे सेवाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। इस संबंध में वे मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजें। मुख्य सचिव ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में मरीजों को 80 तरह की दवाएं और 41 लैब टेस्ट मुफ्त उपलब्ध कराये जाते हैं। प्रत्येक आम आदमी क्लिनिक में एक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, क्लिनिक सहायक (बहुउद्देशीय महिला कार्यकर्ता) और हेल्पर सह स्वीपर तैनात हैं।
-

पंजाबः लूट की वारदात के दौरान चोरों ने किया महिला का कत्ल
बरनालाः शहर में कत्ल और लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला सेखा रोड़ से सामने आया है। जहां चोरों ने लूट की वारदात के दौरान महिला की हत्या कर दी । स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक चोर चोरी करने के बाद जब भागने लगे तो घर में महिला ने उन्हें देख लिया। जिसके बाद उन्होंने महिला की हत्या कर दी। महिला का पति टी-प्वाइंट के पास विंटेज होटल में काम करता है। फ़िलहाल पुलिस की इसकी सुचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

पंजाबः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार
मोगाः पंजाब को क्राइम और नशा मुक्त करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जहां पंजाब पुलिस की और से छापेमारी की जा रही है। वहीं मोगा पुलिस को आज उस समय सफलता मिली, जब पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि इसी चेकिंग के दौरान पुलिस ने थाना मह्ना के पास जीटी रोड के साथ लगते टी पॉइंट गाव कोकरी फूला सिंह के पास नाका लगया हुआ था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जगदीप सिंह उर्फ जग्गा जो कि धुरकोत गांव का रहने वाला है। उसके गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के साथ संबंध है और वह राजस्थान सहित कई अन्य जगह पर वारदातों को अंजाम दे चुका है। आज कल विदेश में है और यहां पर वारदाते करवाता है और उसने 2 युवकों को जिनमे एक कपिल और दूसरा मनीष जो कि राजिस्थान के रहने वाले है और यह वारदात करने की फिराक में है। दोनों लोग अभी यहां घूम रहे है, अगर इनको गिरफ्तार किया जाए तो बहुत बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशांदेहि पर छापे मारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 पिस्टल 9 एमएम, 04 मैगजीन और 40 जिंदा रौंद, 9 एमएम की बरामद किए है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर हासिल करेंगी ताकि पूछताछ में और खुलासे हो सकें।
-

पंजाबः खाटू श्याम मंदिर में जूते पहन कर घुसा चोर, दिया वारदात को अंजाम
पटियाला : शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात पटियाला के सनूर विधानसभा क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर में बेअदबी और चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति जूते पहनकर मंदिर में घुसा और गोलक से पैसे चोरी कर लिए। यह घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। श्री खाटू श्याम सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि सुबह 4 बजे जब मंदिर खोला गया तो उन्होंने देखा मंदिर में चोरी हुई है।
चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा कि एक व्यक्ति दरवाजे का शीशा तोड़कर बूट पहने हुए अंदर घुस रहा है और पैसे भी चुराकर ले गया। कमेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुग्गा माड़ी मंदिर में इससे पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी चोर पुलिस के हाथ नहीं लगा। -

सरेआम बाजार में हमलावार ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला, देखें खौफनाक वीडियो
नई दिल्ली: दिल्ली के तिगड़ी इलाके में 3000 हजार रुपए के विवाद में एक युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दुकान के बाहर हमलावार ने युवक को जमीन पर लिटाया हुआ है और उस पर चाकू से हमला कर रहा है। वहीं इस घटना के दौरान पहले तो दुकानदार और राहगीर तमाशा देखते रहे। जिसके बाद लोगों ने उक्त हमलावार को काबू कर उससे चाकू छिना, लेकिन तब तक पीड़ित युवक की मौत हो चुकी थी। वीडियों में देखा जा सकता है कि हमलावार कैसे सरेआम बाजार में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर रहा है।
-

ਪੰਜਾਬ: 18 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 3 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬੀਤੀ 29 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਲੌਂਗੋਵਾਲ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਇਕ 18 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਆਰਿਅਨ ਦਾ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚਲਦੇ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਰੇਲਵੇ ਪੁਲਸ ਵੱਲੋਂ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਹਮਲੇ ਦੀ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਸੀ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਰੇਲਵੇ ਪੁਲਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ 3 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਰਮਨ ਮਸੀਹ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਲੌਂਗੋਵਾਲ ਖੁਰਦ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੋਪੀ ਅਤੇ ,ਅਮਿਤਬੀਰ ਖੋਖਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕੇਸ ਚ ਬਾਕੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਹਾਲੇ ਫਰਾਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫੜਣ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
-

पुल पर काम कर रहा व्यक्ति नदी में बहा, तालाश में जुटी SDRF
चमोली: पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुल पर काम कर रहा एक व्यक्ति अलकनंदा नदी में बह गया। इस बीच एसडीआरएफ नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक, पुल का निर्माण बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टरप्लान कार्यों के लिए किया गया था। बद्रीनाथ धाम में अस्थायी पुल बहने से पुल में काम कर रहा एक व्यक्ति अलकनंदा नदी की तेज धारा में बह गया है, एसडीआरएफ नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस पुल का निर्माण बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टरप्लान कार्यों के लिए किया गया था , ” चमोली पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने कहा।