Blog

  • पंजाबः Golden Temple पहुंचे Kulhad Pizza Couple

    अमृतसरः जालंधर के मशहूर Kulhad Pizza Couple सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर आए दिन चर्चा में रहते है। हाल ही में एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर विवादों में कपल आया था। जिसके बाद काफी समय तक कपल ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। वहीं लंबे समय के बाद Kulhad Pizza Couple अपने नव जन्में बच्चे को लेकर अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर परिवार के लिए अरदास की। इनकी बेहद खूबसूरत फोटो भी सामने आई है। इस फोटो में सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर अपने बच्चे के साथ नज़र आ रहे हैं।

    बीते दिनी कुल्हड़ पिज्जा कपल के नाम से प्रसिद्ध सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर एक बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं। उन्होंने कुल्हड़ पिज्जा कपल की शुरुआत जालंधर में एक ठेले से की थी। हालांकि ये अपने कुल्हड़ पिज्जा से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर डाला करते थे। बता दें कि सहज और गुरप्रीत दोनों कुल्हड़ पिज्जा बनाकर बेचते हैं। अक्सर उनकी दुकान पर मशहुर अदाकार और सिंगर विजीट करते है और उनके फूड को बढ़ावा देते है। फूड ब्लॉगर भी इनकी वीडियो बनाकर पोस्ट करते है। यह कपल इंटरनेट की दुनिया में खूब वायरल हो गए। बता दें कि गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के बाद भी Kulhad Pizza Couple ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। 

    बता दें कि कि बीते दिनों जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल  की एक आपत्तिजनक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसके बाद से यह ख़बर चर्चा का विषय बनी हुई थी। उसके बाद सहज अरोड़ा ने भी पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुछ लोगों पर उनकी फेक अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे। जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पीज़ा कपल का विवादित वीडियो वायरल हो गया था लेकिन इसके बाद कुल्हड़ पीज़ा के मालिक सहज अरोड़ा ने बताया कि उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर डिप्रेशन से जूझ रही है। इस दौरान सहज ने लोगों से भी अपील की थी। गौरतलब है कि मशहूर कपल और अंकुर नरूला के खिलाफ विनीत कौर द्वारा प्रदर्शन भी किया गया था। इस दौरान विनीत कौर ने थाना 4 के बाहर मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਟੰਟ ਮੈਨ ਸੁਖਮਨ ਸੀ ਮੂਸੇਵਾਲੇ ਦਾ ਫ਼ੈਨ, ਮਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮੂਸੇਵਾਲੇ ਦੇ ਗਾਣੇ ਦੀ ਪਾਇ ਸੀ ਸਟੋਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ : ਮਰਹੂਮ ਗਾਇਕ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਉਸ ਨੂੰ ਅੱਜ ਵੀ ਯਾਦ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੇ ਫੈਨਜ਼ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ‘ਚ ਹੰਝੂ ਜ਼ਰੂਰ ਆ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਪਿੰਡ ਸਾਰਚੂਰ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਖੇਡ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਪਿੰਡ ਠੱਠੇ ਦੇ ਸਟੰਟ ਮੇਨ ਸੁਖਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਟਰੈਕਟਰ ਤੇ ਸਟੰਟ ਕਰਦੇ ਦੀ ਟਰੈਕਟਰ ਥੱਲੇ ਆ ਕੇ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਮਗਰੋਂ ਜਦੋ ਸੁਖਮਨ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਖਮਨ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲੇ ਦਾ ਫ਼ੈਨ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਘਰੋਂ ਗਿਆ ਤੇ ਮੂਸੇਵਾਲੇ ਦੇ ਸਟੋਰੀ ਪਾਕੇ ਗਿਆ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਜੋ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਬਹੁਤ ਚੰਗਾ ਹੈ ਇਸ ਨਾਲ ਕਇ ਮਾਵਾਂ ਦੇ ਪੁਤਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਬਚ ਜਾਵੇਗੀ।

  • दर्दनाक हादसा : घर में गैस सिलेंडर फटने से मां-बेटी की मौ’त

    बहादुरगढ़ :  शहर की उत्तम कॉलोनी में घर में गैस सिलिंडर फटने से चाय बना रही महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का फर्श और छत भी फट गए और तीनों मलबे में दब गए। झज्जर रोड स्थित उत्तम कॉलोनी में जितेंद्र और उनके भाई जयप्रकाश एक ही मकान में रहते हैं। जयप्रकाश का परिवार मकान के भूतल पर और जितेंद्र का परिवार प्रथम तल पर रहता है। जितेंद्र की पत्नी सुमन सोमवार शाम करीब 6 बजे मकान के प्रथम तल पर रसोई घर में चाय बना रही थी। सुमन की 12 वर्षीय बड़ी बेटी चारवी और 5 वर्षीय छोटी बेटी प्रियल भी मां के साथ रसोई घर में मौजूद थीं। रसोई में चूल्हे से जुड़े सिलिंडर के अलावा एक और सिलिंडर रखा था।

    इसी दौरान जिस सिलिंडर की गैस से चूल्हा जल रहा था उसमें अचानक विस्फोट हो गया, जिससे मकान की छत और फर्श फट गए। मां और दोनों बेटी झुलस गईं और छत का मलबा भी उनके ऊपर आकर गिरा, जिसमें तीनों दब गईं। हादसे में सुमन व चारवी की मौत हो गई जबकि प्रियल गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रियल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना से पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। विस्फोट के बाद मलबे में दबे सुमन व चारवी को निकालने में ही करीब घंटाभर लग गया। जिस समय घटना हुई उस समय परिवार के मुखिया जितेंद्र व उनके भाई जयप्रकाश के बच्चे भी घर में नहीं थे। दोनों भाई बाजार में अपनी अटैची-बैग की दुकान में थे, जबकि जयप्रकाश की पत्नी पड़ोस में बाहर गली में थी और दोनों बेटियां ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थीं।

  • पंजाबः ओवरब्रिज पर हुए दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौ’त 

    पटियालाः जिले में बने नए बस स्टैंड के ओवरब्रिज से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर वापिस लौट रहा था। इस दौरान वह गलती से ओवरब्रिज पर चढ़ गया। जहां सामने से आ रही बस के साथ बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रणजीत सिंह  निवासी गांव थेड़ी के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना अर्बन एस्टेट एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि रंजीत सिंह अपनी पत्नी को बस स्टैंड छोड़ने के लिए बाइक पर सवार होकर आया था, लेकिन वह गलती से बस स्टैंड के अंदर ओवरब्रिज पर चढ़ गया, जो केवल बसों की एंट्री के लिए बनाया गया था। बाद में उसे एक सुरक्षा गार्ड ने रोका, जहां वह अपनी पत्नी को छोड़कर वापस लौटा तो सामने से आ रही बस से टकरा गया। इस हादसे में रणजीत सिंह की मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि रणजीत सिंह का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों  को सौंप दिया गया है।

  • ਜਲੰਧਰ : ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ

    ਜਲੰਧਰ : ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਾ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਹੋਣਹਾਰ ਅਤੇ ਲੋੜੀਂਦੇ 25 ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਅੱਧੀ ਟਿਊਸ਼ਨ ਫੀਸ ਮਾਫ ਕਰਦਿਆਂ ਇਕ ਸਾਲ ਲਈ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸੇ ਮਾਨਸਿਕ ਬੋਝ ਅਤੇ ਦਬਾਅ ਦੇ ਆਪਣਾ ਡਿਪਲੋਮਾ ਪੂਰਾ ਕਰ ਸਕਣ ਤੇ ਫਿਰ ਨੌਕਰੀ ਕਰਕੇ ਮਾਂ-ਬਾਪ ਦਾ ਆਰਥਿਕ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੱਥ ਵੰਡਾਉਣ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਪੁਰਾਣੇ ਅਲੂਮਨੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਦਾਨ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੁਸ਼ਪਾ ਰਾਣੀ ਚੋਪੜਾ ਮੋਮੋਰੀਅਲ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, ਹਾਰਮਨੀ 91 ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, ਹਾਰਮਨੀ 86 ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, ਬੀ.ਏ. ਏੰਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵਾਰ ਆਲ-ਉਮੇਸ਼ ਕਾਲੀਆਂ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਸੁੱਖ-ਸ਼ਾਂਤੀ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, ਕੰਵਲਜੀਤ ਵੱਡੀਕੇ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਆਦਿ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਹਨ।

    ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ 90% ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੰਬਰ ਲੈਣ ਵਾਲੇ, ਸਿੰਗਲ ਪੇਰੈਂਟ ਚਾਈਲਡ, ਲੜਕੀਆਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਤਰਜੀਹ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਰਿਵਾਰਕ ਆਮਦਨ ਘੱਟ ਹੋਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਪੂਰੀ ਪੜਾਈ ਦੌਰਾਨ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ, ਜੇਕਰ ਵਿੱਦਿਆਰਥੀ ਆਪਣੀ ਪਰਫਾਰਮੈਂਸ ਜਾਰੀ ਰੱਖੇਗਾ ਜਾਂ ਇਸ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਕਰੇਗਾ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਅਲੂਮਨੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਛੋਟੇ ਭੈਣ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਪੜਾਉਣ ਦਾ ਬੀੜਾ ਚੁੱਕਿਆਂ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਾ. ਰਾਜੀਵ ਭਾਟੀਆ, ਮੈਡਮ ਮੰਜੂ, ਪ੍ਰਿੰਸ ਮਦਾਨ, ਰਾਕੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਸ਼ੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਹਾਜਿਰ ਸਨ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਬੈਂਕ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ  ਪੂਰਾ ਪੰਜਾਬ ਅੱਜ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਚੋਰੀ ਦਿਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਚ ਦਿਨੋ-ਦਿਨ ਨਸ਼ਿਆ ਅਤੇ ਚੋਰਿਆਂ ਦਾ ਰੁਝਾਨ ਵਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਲਈ ਇਹ ਲੋਕ ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲਈ ਕਈ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਦੇ ਹਨ। । ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਵਲੋਂ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਜਾਜਨ ਕੋਪਰੇਟਿਵ ਬੈਂਕ ਦੀ ਬ੍ਰਾਂਚ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਚੋਰ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੇ ਇਰਾਦੇ ਨਾਲ ਬੈਂਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਾਖਿਲ ਹੋਏ। ਬੈਂਕ ਦਾ ਸ਼ਟਰ ਤੇ ਕੈਂਚੀ ਦਰਵਾਜਾ ਤੋੜ ਕੇ ਬੈੰਕ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਿਲ ਹੋਏ।

    ਪਰ ਬੈੰਕ ਦੇ ਅੰਦਰ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੇ। ਪਰ ਜਾਂਦੇ ਹੋਏ ਬੈੰਕ ਚ ਲਗੇ cctv ਤੇ dvr ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਗਏ। ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾ ਰਿਹਾ। ਪਰ ਜਾਂਦੇ ਹੋਏ ਚੋਰ ਬੈਂਕ ਦੀਆਂ ਬੈਟਰੀਆਂ ਲੈ ਰਫੂਚੱਕਰ ਹੋ ਗਏ। ਦਸ ਦੇਈਏ ਇਹ ਬੈੰਕ ਵਿੱਚ 2 ਵਾਰ ਇਹ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰ ਚੁਕੀ ਹੈ। ਸੱਤ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਵਲੋਂ ਬੈੰਕ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ।

  • पंजाब: बठिंडा में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

    बठिंडाः माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कनाडा में छिपे गैंगस्टर अर्श डल्ला ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है।मंगलवार को गैंगस्टर डल्ला ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बठिंडा में माल रोड एसोसिएशन के प्रधान मेला की हत्या उसने करवाई है। मैं इस हत्या की की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। डल्ला ने आगे लिखा कि मेला के साथ उनके मल्टी स्टोरी पार्किंग ठेके को लेकर विवाद चल रहा था और उन्होंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की। यह भी कहा था कि मेरे काम में टांग मत अड़ाए लेकिन वह समझने को तैयार नहीं था। 

    धमकी भी दी थी कि वह सुधर जाए, नहीं तो कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा। बार-बार समझाने के बाद भी मेला नहीं समझा। यही वजह है कि उसकी हत्या करवाई है। उधर, एसएसपी गुरमीत सिंह खुराना का कहना है कि उन्हें भी इंटरनेट मीडिया पर यह जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्दी इसके बारे में खुलासा किया जाएगा।

    शनिवार की शाम माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद व्यापारियों ने गोनियाना हाईवे पर स्थित हनुमान चौक पर धरना लगाकर रोड जाम किया था। धरने में मूसेवाला के पिता, नवजोत सिद्धू, शिअद नेता मलूका समेत तमाम दलों के नेता पहुंचे थे। इसके बाद दबाव में आई पुलिस ने दोनों बदमाशों की तस्वीरें जारी कर सूचना देने वालों को दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 

  • पंजाबः पराली जलाने के मामले में किसानों ने दी सरकार को चेतावनी

    मानसाः पंजाब के किसानों द्वारार लगातार पराली जलाने के मामले सामने आ रहे है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा कुछ किसानों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। वहीं पराली जलाने के मामलों को लेकर एक बार फिर से किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है। मानसा में बीकेयू डकोंदा की अगुवाई में आज किसानों ने धान के नाड को जलाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने कहा कि वातावरण को प्रदूषित करने में सिर्फ किसान ही जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि सरकार भी इसके लिए जिम्मेदार है, क्योंकि बीते काफी समय से किसान सरकार से धान के नाड के हल के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा पराली पर 200 रुपये प्रति क्विंटल मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि किसान अपने स्तर पर इसका कोई हल निकाल सकें। साथ ही कहा कि छोटे किसानों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनके पास ना तो मशीनरी है और ना ही सरकार की तरफ से कोई मुआवजा दिया जा रहा है, जिसकी वजह से वे परेशान होकर धान के नाड को आग लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने का ऐलान करे, अन्यथा ने इसी तरह धान के नाड को जलाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान पर सरकार और प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।

    अगर किसी किसान पर कोई कार्रवाई होगी तो सरकार और प्रशासन के खिलाफ बीकेयू डकोदा जत्थेबंदी संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी। किसानों ने कहा कि वातावरण को सिर्फ किसान ही प्रदूषित नहीं कर रहे हैं। कई कॉर्पोरेट घरानों की वजह से भी वातावरण प्रदूषित हो रहा है। सरकार भी इन कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि शराब, तंबाकू और सिगरेट सेहत के लिए हानिकारक है। यह लोगों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा रही है। इसके बावजूद सरकार इस पर रोक क्यों नहीं लग रही, बल्कि किसानों पर कई तरह की शर्तें लगाकर किसानों को ही कर्जदार किया जा रहा है।

  • पंजाबः लंदन में पति ने किया पत्नी का क’त्ल, देखें वीडियो

    बटाला: जिले के हलका कादियां के गांव जोगी चीमा की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की महक शर्मा पुत्री तरलोक चंद की क्रॉयडन (लंदन) में उसके घर के अंदर चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक लंदन में एक पति द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए मृतका की माता मधु बाला पत्नी स्व. त्रिलोक चंद निवासी गांव जोगी चीमा, निकट कादियां ने पत्रकारों को बताया कि मेरी 19 वर्षीय बेटी महक शर्मा की शादी 24 जून 2022 को साहिल शर्मा पुत्र ललित कुमार निवासी न्यू संत नगर गुरदासपुर के साथ हुई थी और उनकी बेटी और 20 नवंबर 2022 को स्टडी वीजा पर लंदन गई। बाद में उनका दामाद भी सपाऊस वीजा पर उनकी बेटी के पास चला गया।

    मधु बाला ने आगे बताया कि उनकी बेटी ने अपने स्टडी वीजा को वर्क परमिट में बदल लिया था और वह फैबुलस होम केयर लिमिटेड में केयर टेकर के रूप में काम कर रही थी। उक्त महिला ने कथित तौर पर आरोप लगाते हुए आगे बताया कि लंदन जाने के बाद उनका दामाद उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता रहता था और जान से मारने की धमकी देता था। मां ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अपनी बेटी को फोन कर रही थी लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद उसे लंदन से फोन आया कि आपकी बेटी महक शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मधु बाला ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि उसके दामाद ने उसकी बेटी की हत्या की है। पीड़िता मां ने केंद्र सरकार समेत पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी महक शर्मा के शव को भारत लाने की व्यवस्था की जाए। उधर, एस.एस.पी बटाला मैडम अश्विनी गोटियाल ने आश्वासन दिया है कि परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।

  • पंजाबः विजिलेंस दफ्तर पहुंचे पूर्व वित्त मनप्रीत बादल, देखें वीडियो

    बठिंडाः मॉडल टाउन फेस वन में प्लाट खरीद मामले में आज पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के समक्ष पेश होकर जांच में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि मनप्रीत बादल विजिलेंस द्वारा दिए गए समय पर अपने एडवोकेट के साथ विजिलेंस दफ्तर पहुंचें। इस दौरान उन्होंने अपनी कमर पर बैल्ट बांधी हुई थी। दरअसल, विजिलेंस ने मनप्रीत बादल को जांच के लिए समन जारी किया था।वहीं विजिलेंस टीम ने भी मनप्रीत बादल से पूछताछ करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है और कई सवालों की सूची भी विजिलेंस ऑफिसर द्वारा तैयार की जा चुकी है। जिसमें प्लाट खरीदने से लेकर अन्य मामलों से संबंधित भी पूछताछ मनप्रीत बादल से की जाएगी।

    गौरतलब है कि विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल को दूसरी बार समन जारी किया और उन्हें 31 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा कार्यालय में पेश होने के आदेश दिए है। इससे पहले मनप्रीत बादल को 23 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से जारी किया गया था, लेकिन पीठ में दर्द होने का हवाला देकर वह पेश नहीं हुए थे। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ से एक सप्ताह तक बैड रेस्ट करने का सार्टिफिकेट अपने एडवोकेट और ईमेल के जरिए विजिलेंस ब्यूरो को जमा करवाया था। इसके साथ ही मनप्रीत बादल ने हाईकोर्ट के आदेशों पर अपना पासपोर्ट भी विजिलेंस ब्यूरो को जमा करवा दिया था। इस दौरान मनप्रीत बादल के एडवोकेट सुखदीप सिंह भिंडर ने कहा कि था मनप्रीत सिंह बादल काफी समय से पीठ दर्द से पीड़ित हैं, जिसके कारण वह चलने में असमर्थ हैं।

    एडवोकेट भिंडर ने कहा कि उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। मनप्रीत बादल के वकील ने विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों से अपील की थी कि वह चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश पर जाकर पूछताछ कर सकते है। गौरतलब है कि बीती 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने मनप्रीत बादल को अग्रमित जमानत मिल गई है, लेकिन इस मामले में कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिसके बारे में मनप्रीत बादल से पूछताछ की जानी अति जरूरी है, इसलिए विजिलेंस ब्यूरो ने दोबारा से उन्हें जांच में शामिल होने के लिए 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहां है।