ਮੋਗਾ: ਜਿਲੇ ਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਮੋਗਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ਤੇ ਮੈਹਿਣਾ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇੱਕ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਵਰਨਾ ਕਾਰ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਦਾ ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜਨ ਕਾਰਨ ਵਰਨਾ ਕਾਰ ਪੁੱਲ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਈ। ਹਾਦਸਾ ਇੰਨਾ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਅਤੇ ਅਤੇ ਨਾਲ ਬੈਠਾ ਵਿਅਕਤੀ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਫਸ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਮੋਗਾ ਦੇ ਸੇਵਾਧਾਰਾ ਵਲੋਂ ਬੜੀ ਮਸਕਤ ਨਾਲ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਰਮਿਆਨ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਨਾਲ ਬੈਠਾ ਵਿਅਕਤੀ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮੱਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਮੋਗਾ ਪਹੁੰਚਿਆ ਗਿਆ। ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਮੋਗਾ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਮੁੱਢਲੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇਣ ਉਸ ਨੂੰ ਰੈਫਰ ਅੱਗੇ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।
Blog
-

पंजाबः लुटेरा गिरोह के दो सदस्य किए काबू, देखें वीडियो
मोगाः पुलिस द्वारा गांव में नाकेबंदी कर नशा बेचने वालें और लूट पाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों पर अब पूरी सख्ती की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज थाना चौकी बिलासपुर के चौकी इंचार्ज द्वारा नाकेबंदी के दौरान एक लुटेरा गिरोह के 2 मेंबरों को शक के आधार पर रोका। गया। इस दौरान जांच में पाया गया कि वह लुटेरा गिरोह के मेंबर है। पुलिस ने जब आरोपियों की गहनता से जांच की गई तो आरोपियों के कब्जे से एक कार वरना बिना नबर 5 मोबाइल फोन 3 मोटर साइकल बरामद किए गए है। पुलिस इन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर करेंगी ताकि पूछताछ दौरान और वारदातों को लेकर खुलासे हो सके।
-

पंजाब से बड़ी खबरः गायिका निकली नशा तस्कर, साथी समेत गिरफ्तार
खन्नाः पंजाब माछीवाड़ा साहिब से बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने 30 जुलाई को कब्रिस्तान से एक युवक की मौत के मामले को लेकर खुलासा किया है। दरअसल, उक्त व्यक्ति की बाजू पर सिरिंज लगी थी। मृतक की पहचान मानेवाल गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह के तौर पर हुई थी। जिसकी मौत नशे का टीका लगाने से हुई थी। इस केस में पुलिस खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने गायिका परमजीत कौर पम्मी निवासी रहीमाबाद खुर्द और उसके साथी जगदीश सिंह दीशा निवासी लक्खोवाल कलां को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि गायिका पम्मी चिट्टे की तस्कर है, जो युवाओं को चिट्टा सप्लाई करती है। पम्मी से चिट्टा लेकर जगदीश ने कुलदीप सिंह और उसके साथियों को दिया था। कुलदीप सिंह के साथ 4-5 अन्य युवक नशे का टीका लगाने कब्रिस्तान के पास गए थे। वहां सबसे पहले कुलदीप सिंह ने टीका लगाया। टीका लगाते ही कुलदीप सिंह जमीन पर गिर गया। उसे छोड़ बाकी भाग निकले। कुलदीप की मौत हो गई।
इस केस में नशा करने कुलदीप के साथ गए युवकों को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश जारी है। डीएसपी वरियाम सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह की कॉल डिटेल के बाद पुलिस की लीड मिली। इसके बाद कड़ी जुड़ती गई और पर्दाफाश होता गया। जांच में यह भी सामने आया है कि केमिकल से चिट्टा पाउडर तैयार किया जा रहा है, जिसे युवाओं को नशा करने के लिए दिया जाता है। कुलदीप सिंह व उसके साथियों को भी केमिकल से तैयार पाउडर देने की आशंका है। इसी कारण टीका लगाते ही कुलदीप सिंह की मौत हो गई। केमिकल पाउडर की तस्करी को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।
परमजीत कौर पम्मी की बहन बेअंत कौर ने कुछ समय पहले ही अपने घर में नशा देकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। बेअंत के घर जब टीका लगाने से युवक की मौत हुई थी तो शव घर के बाहर फेंक दिया था। पुलिस ने कत्ल केस में बेअंत कौर को गिरफ्तार किया था जो लुधियाना जेल में बंद है। दोनों आरोपी बहनों ने पुलिस से बचने के लिए अपना घर खेतों में बना रखा है। घर के दोनों तरफ से डेढ़ किलोमीटर लंबे कच्चे रास्ते हैं। बारिश में कीचड़ होने से घर को गाड़ी भी नहीं जाती। इसका फायदा उठाकर परमजीत कौर पम्मी नशा सप्लाई करती थी।
-

पंजाबः पुलिस ने 153 किलो चुरा पोस्त सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने ट्रक, नशे सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 153 किलोग्राम चुरा पोस्त जब्त किया है। वहीं अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक ट्रक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साहिल भाटिया पुत्र हरमल चंद निवासी 25 तिहाड़ा, पोजेवाल, एसबीएस नगर और तरनजीत सिंह पुत्र सुखवीर सिंह निवासी कौलगढ़, बलाचौर, एसबीएस नगर के रूप में हुई है।
इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी लखविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कैंटर (रजिस्ट्रेशन नंबर PB-29-X-1105) लेकर आ रहे है जो मुकेरियां वाले साइड से नशीला पदार्थ लेकर पठानकोट आ रहे है। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में चुरा पोस्त बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने ड्राइवर और एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला (नंबर 38) दर्ज किया गया है। पूछताछ दौरान तस्करों के संबंध कुछ गैंगस्टर के साथ भी पाए जा रहे है। गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और उनका रिमांड मांगा जाएगा ताकि इनके गहनता से जांच कर और भी खुलासे किए जा सके।
-

पंजाबः तेज रफ्तार जीप चालक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, एक की मौत, देखें वीडियो
फिरोजपुरः फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार से आ रही एक जीप ने मोटरसाइकिल सवार लोगों को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं को गंभीर चोटे आई है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार माता नेहरा माली के मेले से वापस घर को लौट रहे थे।
इस दौरान फिरोजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करतेह हुए अनियत्रिंत हो गई। जिसके बाद वह दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार लोगों को कुचलते हुए खेतों में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के दौरान जीप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जीप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जीप चालक की तलाश की जा रही है।
-

ਪੰਜਾਬ: ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਫ਼ਸਲਾਂ ਅਤੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦੇ ਮੁਆਵਜੇ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ: ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕਾਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਵਡਾਲਾ ਗ੍ਰੰਥੀਆਂ ਵਿਖੇ ਇਕ ਵਿਸ਼ੇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ‘ਚ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਬਲਾਕ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਉਥੇ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਹੜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕੇ ਚ ਜਾਕੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮਜਦੂਰਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਫਾਸਲਾ ਦੀ ਬਰਬਾਦੀ ਦੇਖੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ।
ਕਿਸਾਨਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮਜਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਚੋ ਦਸਵਾ ਹਿਸਾ ਮਜਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਕਿਸੇ ਦਾ ਜੋ ਵੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉਹ ਭਾਵੇ ਕਿਸਾਨ ਹੈ ਜਾ ਮਜ਼ਦੂਰ। ਉਸ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਮੁਆਵਜਾ ਮਿਲੇ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮੁੜ ਵਸੇਬਾ ਹੋ ਸਕੇ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲੇ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਨਾਲ ਖੜਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ, ਜਦ ਕਿ ਇਹ ਕੁਦਰਤ ਦੀ ਮਾਰ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਅਗੇ ਨਹੀਂ ਆਈ।
-

जालंधरः इस इलाके में अवैध कब्जों पर निगम और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, हुआ हंगामा, देखेंं Live
जालंधर,ENS: लाडोवाली रोड पर अवैध कब्जों को लेकर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने सांझा ऑप्रेशन चलाकर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस को अवैध कब्जे को लेकर शिकायत दी थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर सांझा ऑप्रेशन चलाया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यह ट्रैफिक पुलिस का काम है लेकिन निगम द्वारा धक्केशाही से कबाड़ की गाड़ियां उठाकर ले जा रही है।
वहीं निगम अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि दुकानदारों द्वारा अवैध पार्किंग में कबाड़ की गाड़ियां खड़ी कर रोड जाम किया जाता है। जिसके कारण आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण उन्होंने शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को टो करके ले जा रहे है। इस दौरान पहले तो लोगों द्वारा हंगामा किया गया। लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर सख्ती से कार्रवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए एटीपी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस 10 गाड़ियां को टो कर लिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
-

पंजाबः भगत सिंह कालोनी में घरेलू सिलेंडर को लगी आग, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः पॉश कॉलोनी भगत सिंह कालोनी के एक घर में घरेलू सिलेंडर से आग लगने के कारण एक महिला सुखवंत कौर की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घर पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह का है। वहीं भूपिंदर सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी घर में अकेली थी कि अचानक अंदर गैस का रिसाव होने से आग लग गईय़ जिससे कि आग लगने और गैस चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। जिन्हें बड़ी मश्कत के बाद घर से दरवाजे तोड़कर बाहर निकला गया, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं एसएचओ थाना सिटी जतिंदर सिंह ने कहा की भगत सिंह कालोनी के एक घर में घरेलू सिलेंडर से आग लगने के कारण एक महिला सुखवंत कौर की मौत हो गई है आगे मामले की जांच की जा रही है
-

ਪੰਜਾਬ: ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਰਾਏ, ਆਈ ਫਲੂ ਹੋਣ ਤੇ ਝੋਲਾ ਛਾਪ ਡਾਕਟਰਾਂ ਤੋਂ ਨਾ ਕਰਵਾਉ ਇਲਾਜ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ: ਪੰਜਾਬ ਭਰ ‘ਚ ਆਈ ਫਲੂ ਨੇ ਹਰ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਘੇਰਾ ਪਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਹਰ ਉਮਰ ਦੇ ਲੋਕ ਇਸ ਬਿਮਾਰੀ ਦੀ ਲਪੇਟ ਚ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਕਸਰ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਵਧਰੇ ਇਸ ਬਿਮਾਰੀ ਨਾਲ ਪੀੜਤ ਮਰੀਜ਼ ਝੋਲਾ ਛਾਪ ਡਾਕਟਰਾਂ ਕੋਲੋਂ ਇਲਾਜ ਲਈ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਦਕਿ ਇਹ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਖ਼ਤਰਾ ਹੋ ਸਕਦਾ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਸਮ ਦੀ ਤਬਦੀਲੀ ਅਤੇ ਜੋ ਹੜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕੇ ਹਨ। ਇਸ ਦਾ ਜਿਆਦਾ ਜ਼ੋਰ ਹੈ, ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਬਟਾਲਾ ਨੇ ਇਸ ਫਲੂ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਆਪਣੀ ਰਾਇ ਦਿਤੀ।
ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭੀੜ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਹਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਆਮ ਤੌਰ ਤੇ ਹਰ ਇਕ ਨੂੰ ਦਿਨ ਚ ਅੱਖਾਂ ਸਾਫ ਪਾਣੀ ਦੇ ਛਿਟੇ ਬਾਰ ਬਾਰ ਕਰਨ ਅਤੇ ਹੱਥ ਵੀ ਸਾਫ ਰੱਖਣ ਸਾਬਣ ਜਾਂ ਸਨਿਤਾਈਜਰ ਨਾਲ ਸਾਫ ਕਰਨ। ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਇਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਬਾਰੇ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿਤੀ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਐਸਐਮਓ ਡਾ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਚ ਮਰੀਜਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵੱਧ ਸੀ ਜਦਕਿ ਹੁਣ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਕੁਝ ਕਮੀ ਹੋਈ ਹੈ।
-

पंजाबः जंग का मैदान बना यह मोहल्ला, इलाका निवासियों ने पत्थर और लाठियों से किया हमला
पटियाला: नाभा के अलहोरां गेट मोहल्ले में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मोहल्ले के निवासी की आपसी तकरार जंग के मैदान में बदल गई। इस घटना की वीडियो भी वायरल हुई है। लोग किसी की जान की परवाह किए बगैर बेखौफ होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस दौरान युवाओं से लेकर महिलाएं भी इस लड़ाई में शामिल थीं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। इस घटना के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। इस लड़ाई में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं जिनका इलाज पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस मौके पर पहले पक्ष के अल्फाज और उसकी मां मंजीत ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरे लड़के पर हमला हुआ था। आज उन्होंने फिर हमला किया। आज भी उन्होंने हम पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से हमला किया और हमें डर है कि वे हमें मार डालेंगे। हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन हमारी बात नहीं सुन रहा है।
इस संबंध में दूसरे पक्ष के गोबिंदा और उसकी ममता ने कहा कि वे हम पर झूठा आरोप लगा रहे हैं कि हमने उनके लड़के को पीटा है, लेकिन हमने उनसे यह भी कहा कि अगर हमने पीटा है तो सबूत दें। हमने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई क्योंकि हमारी पंचायत ने आज का समय दिया था लेकिन आज पंचायत बैठने से पहले ही झगड़ा हो गया।
