Blog

  • Cartoon देख रही थी 5 वर्ष की बच्ची, Heart Attack से मौ’त 

    नई दिल्ली: यूपी के अमरोहा में 5 साल की बच्ची मां के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी. मोबाइल उसके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया और बच्ची की मौत हो गई. घबराए परिजन बेटी को लेकर गांव के एक चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया. मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है. 

    मामला हसनपुर कोतवाली इलाके के हथियाखेड़ा गांव का है. जहां महेश खड़गवंशी की 5 साल की बेटी कामिनी शुक्रवार रात करीब 9 बजे बिस्तर में बैठी हुई थी. वो मां सोनिया के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी. अचानक कामिनी के हाथ से मोबाइल छूट गया और जमीन पर गिर गया. 

    पहले तो सोनिया ने सोचा कि वो जानबूझकर ऐसी हरकत कर रही है. मगर, जब उसे हिलाकर देखा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इस पर महिला ने शोर मचाया. परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. आनन-फानन उसको गांव के एक चिकित्सक को दिखाया गया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

    डॉक्टर द्वारा बताया गया है कि जिस तरह घटनाक्रम बताया जा रहा है कि अचानक बच्ची की मृत्यु हुई है, उसकी वजह हार्ट अटैक हो सकती है. मगर, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकता था. जो अब संभव नहीं है. फिलहाल, जो परिजन बता रहे हैं, उस पर ही विश्वास किया जा सकता है.

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 व 23 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार 22 जनवरी को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ईसपुर के वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। तद्पश्चात उप मुख्यमंत्री प्रातः 11.30 बजे ईसपुर में आयोजित होने वाले सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री 23 जनवरी को जिला ऊना में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित:आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना एवं खेलों भारत द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ऊना शहर स्थित इंदिरा स्टेडियम में किया गया।जिस में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। जिस में ऑपन और अंडर 15 वर्ग के मैचों का अलग-अलग आयोजन किया गया। इस में पहला मैच रॉयल ऊना-बी और रामपुर के बीच खेला गया और इस मैच को रॉयल ऊना-बी ने 1-0 के अंतर से जीता। इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती व विशिष्ट अतिथि के रूप में धीरज कुमार( अ.भा.वि.प. व्यवस्था प्रमुख ) उपस्थित रहे। मुख्यातिथि व विशेष अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि सतपाल सिंह सत्ती ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहकर देश हित में कार्य करने की अपील करी। आगे उन्होंने कहा कि हम खेल के माध्यम से ही युवाओं को नशे से दूर रख सकते है वहीं समाज को आगे बढ़कर नशे के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। वही विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन और विद्यार्थी परिषद हमेशा से जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर केवल राष्ट्रवाद की बात करता आया है ।हम स्वामी विवेकानंद जी के बताएँ मार्ग पर चलकर ही भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने का कार्य करेंगे ।विद्यार्थी परिषद देशहित के साथ समाजहित व छात्रहित में कार्य करने वाला छात्र संगठन है। वही विशिष्ट अतिथि द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब – जब भारत पर संकट आया तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए इसका सबसे बड़ा उदाहरण कुछ वर्ष पहले जब कोरोना काल के दौरान पुरा विश्व महामारी से जूझ रहा था तब केवल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ही निडर होकर समाज सेवा में लगे थे।इस कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अमन कुमार राणा, जिला संगठन मंत्री कारण ,जिला संयोजक चंदन सेखडी ,ऊना इकाई अध्यक्ष विशाल ठाकुर ,ऊना  इकाई मंत्री कार्तिक ,पूर्व जिला संयोजक अरुण कौशल ,पूर्व इकाई अध्यक्ष अभिषेक उपस्थित रहे।
  • रायपुर सहोड़ा गांव राम नाम रस में डूबा 

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला का रायपुर सहोड़ा गांव में राम नाम के रस में डूब गया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर सहोड़ा गांव में श्रीराम ध्वज के तले सभी गांव वासियों ने शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई। श्रीराम के ध्वज के नीचे भगवान श्रीराम के पटके व झंडे उठाकर गांव के लोग नारों की आवाज पर झूमते हुए चल रहे थे।श्रीराम आएंगे,जय श्रीराम, राम राम के नारो के साथ भव्य शोभा यात्रा पूरे गांव में निकली। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़,राम चंद्र,प्रधान रोहित कुमार,देव दत्त,महिला मंडल प्रधान कंचन शर्मा, किरण शर्मा, नीलम शर्मा,उषा चौधरी,सुमन शर्मा,आशा शर्मा,हर दत्त दुवेदी,राजिंदर शर्मा आदि बड़ी संख्या में बच्चे,महिलाएं और  युवा एब बुजुर्ग उपस्थित थे।
  • देवभूमि अद्वैता हार्ट इंसिट्यूट ऊना की और से पहला हृदय जांच  कैंप मीरा आश्रम बाथू में 

    ऊना/ सुशील पंडित :देवभूमि  अद्वैता हार्ट इंसिट्यूट ऊना की और से पहला हृदय  जांच  कैंप  मीरा आश्रम बाथू में लगाया गया। जिसमें हृदय से संबंधित  बीमारियों की  जांच और  मुफ्त दवाइयां भी दी गई।यह  कैंप  हरजिंदर अस्पताल ऊना के सौजन्य से लगाया गया  । कैंप में  लगभग 71 लोगो के हृदय से संबंधित टेस्ट किए गए जिसमे 57 लोगों की ईसीजी की गई।कैंप की शुरुआत गुरुदेव अवतार गिरी जी महाराज और  साध्वी  मीरा गिरी जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके और रिब्बन काट कर किया।हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा लोगों  के स्वास्थ्य की जांच रविवार को मीरा आश्रम देवधाम फाऊंडेशन गांव बाथू के परिसर में हरजिन्द्र अस्पताल ऊना के सहयोगी नया अस्पताल देवभूमि अद्वैता हार्ट इंस्टिट्यूट के द्वारा एक फ्री हार्ट चैकअप कैंप लगाया गया। इस कैम्प में दिल के रोगों के विशेषज्ञ (डा़ ताहिर सलीम भट कार्डियोलिस्ट गोल्ड मैडेलिस्ट)और उनकी एक्सपर्ट टीम ने लोगों के हृदय से संबन्धित टैस्ट किए और मुफ्त दवाइयां दी ।इस स्वास्थ्य जांच कैंप में हार्ट सम्बन्धित सभी रोगों का चैकअप, ई सी जी,ब्लड शुग्र ,टेस्ट हुए लोगो को बीमारी से सम्बन्धित विशेष परामर्श भी दिए।इस कैंप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू के एनएसएस यूनिट के बच्चों को हृदय के डाक्टरों द्वारा दिल का दौरा पड़ने पर प्राथमिक सहायता सी पी आर की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर अमर उजाला से बात करते हुए देवभूमि अद्विता हार्ट इंसिट्यूट की डायरक्टर मोनिका सिंह और डॉक्टर ताहिर सलीम ने बताया की  ऊना जिले का यह पहला हॉस्पिटल है  जिसमे लोगों को हृदय से संबंधित गंभीर बीमारियों के टेस्ट और उनका उपचार मिलेगा अब लोगों को हृदय से संबंधित बीमारियों के लिए अन्य शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में ओपीडी की शुरुआत हो चुकी है जल्द ही हृदय से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कैंप जिले के विभिन्न इलाकों में लगाए जाएंगे ताकि लोगों को उनके स्वास्थ्य के संबंध जांच करवाकर अपना इलाज करवा सके।उन्होंने यह भी कहा कि 3 महीने बाद इस अस्पताल में ईसीएचएस, हिम केयर कार्ड ,आयुष्मान कार्ड इंश्योरेंस पॉलिसी  से इलाज की सुविधा भी मिलेगी। इस मौके पर देवधाम फाउंडेशन मीरा आश्रम बाथू भगतजन हॉस्पिटल  की डायरेक्टर मोनिका सिंह सीईओ देसराज जरयाल,डॉक्टर अभिषेक, फिजियोलिष्ट सचिन, शमशेर डोगरा, पूजा ठाकुर, रविन्द्र सिंह, अनिल डटवालिया, राकेश ,पवन ठाकुर ,सुमन ठाकुर,गांव की प्रधान सुरेखा राणा विपिन राणा ,अध्यापक  परशोतम कुमार , नीतीश कुमार शर्मा, एनएसएस कैंप से बच्चे भी मौजुद रहे।
  • ट्रैफिक चालानः मौके पर 17200 रूपए वसूले

    ट्रैफिक चालानः मौके पर 17200 रूपए वसूले

    ऊना/सुशील पंडित: ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले 29 लोगों से शनिवार को पुलिस ने जुर्माने के रूप में 17200 रूपए वूसले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस ने शनिवार को कुल 163 वाहनों के चालान किए। इन सभी वाहनों द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़े गए थे। इसके अलावा पुलिस ने 4 लोगों के भी चालान किए हैं। ये चारों सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे। 
  • हरोलीः घर के अंदर से पुलिस ने ढूंढी भुक्की

    हरोलीः घर के अंदर से पुलिस ने ढूंढी भुक्की

    ऊना/सुशील पंडित :चूरा पोस्त (भुक्की) की तालाश पुलिस को घरों तक ले जा रही है। शनिवार को हरोली पुलिस ने कुठार बीत गांव के एक घर से 15 किग्रा भुक्की बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस की एक टीम जब रूटीन गश्त पर थे तब कुठार बीत गांव की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी जनक राज और उसके बेटे रोहित कुमार के घर की तालाशी ली गई। पुलिस के पास गुप्त सूचना थी कि वहां भुक्की मिल सकती है। पुलिस को घर से कुल 15 किलो 190 ग्राम भुक्की मिली है। आरोपियों के विरुद्ध हरोली थाने में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 15 और 29-61-85 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू है।
  • 15 मिनट में मिलेगा दमकता चेहरा, डार्क चॉकलेट में इन चीजों को मिलाकर लगाइए फेस पर

    Health Tips: कई बार होता है कि आपको किसी पार्टी या शादी में जाना है पार्लर की बजाय आप कोई ऐसा ऑप्शन ढूंढते हैं जिससे आपके चेहरे पर इंस्टैंट निखार आ जाए इस आर्टिकल में हम आपको इस सिचुएशन के लिए डार्क चॉकलेट से तैयार ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके चेहरे को चमकदार बना सकता है, आइए जानते हैं

    1. आप डार्क चॉकलेट में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पर लगा सकती हैं इसमें आप कुछ बूंद गुलाब जल का भी मिला सकते हैं. इससे आपकी स्किन हाइड्रेट होगी

    2. आपको एलोवेरा में डार्क चॉकलेट मिक्स करके लगाना है 20 मिनट के लिए लगाना है इससे आपका चेहरा हाइड्रेट होगा और ग्लो भी करेगा

    3. वहीं, आप डार्क चॉकलेट में केला और गुलाब जल मिक्स करके भी फेस पर अप्लाई कर सकती हैं आपको इस पैक को 20 मिनट लगाकर रखना है फिर चेहरे को साफ पानी से धो लेना है

    4.
    आप कोकोनेट मिल्क में डार्क चाकलेट मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो आपका फेस खिल उठेगा. सारी गंदगी चेहरे से साफ हो जाएगी

    5. आप डार्क चॉकलेट में कॉफी मिक्स करके भी फेस पैक तैयार कर सकती हैं इस मिश्रण को आपको 20 मिनट के लिए लगाकर रखना है फिर चेहरा साफ कर लेना है यह आपके चेहरे को बेदाग और चमकदार बनाने में मदद करेगा

    6. आप ओटमील भी चाकलेट में मिक्स करके लगा सकती हैं यह भी आपकी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करेगीसाथ ही सारे दाग-धब्बे भी चेहरे के गायब करेगी

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें

  • जालंधर : थाना आदमपुर से भागा आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर : थाना आदमपुर से हाईवे लुटेरा गैंग का एक आरोपी थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमृतसर के रहने वाले राजा अंबरसरिया के तौर पर हुई है। आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार राजा अंबरसरिया गुरुवार को रात थाना आदमपुर में ही था। पुलिस मुलाजिमों की लापरवाही से आरोपी शुक्रवार को थाने से फरार हो गया था।

    जिसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया था। कल जब आरोपी की तलाश में पुलिस रेड करने गई तो आरोपी वहां से भी भाग निकला था। अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी की तलाश में जालंधर पुलिस की टीम बॉर्डर एरिया में सर्च कर रही थी। इस दौरान आरोपी को काबू कर लिया गया। 

  • कल स्कूलो में छुट्टी का ऐलान, स्कूल का स्टाफ रहेगा उपस्थित

    चंडीगढ़ : अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार ने स्कूलों की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। हरियाणा में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट लिखा है कि सरकार के द्वारा श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को हाफ डे यानी दोपहर 2:30 बजे तक की छुट्टी घोषित की गई है। इसको देखते हुए सभी स्कूल 22 जनवरी को छात्रों के लिए बंद रहेंगे।

    जबकि टीचर्स और गैर-शिक्षण कर्मचारी सरकारी आदेशों के अनुसार स्कूल और ऑफिस में उपस्थित रहेंगे। पहले 22 जनवरी को स्कूलों का समय 9:30 से 3:30 निर्धारित किया गया था, पर अब सरकार के आदेश अनुसार 2:30 तक अवकाश रहेगा।