Blog

  • कपूरथलाः आवारा कुत्तों का आतंक, महिला को नोंच-नोंच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के गांव पसान कदीम में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। जहां आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान राम परी देवी की पत्नी केवल ठाकुर निवासी पसान कदीम के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, जब मृतिका अपने जानवरों के लिए हरा चारा लेने गई थी, तभी आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को इनती बुरी तरह से नोंचा कि हमले के कारण उसकी खोपड़ी ही नजर आ गई।

    ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले दिनेश मुनि के पुत्र अस्सु कुमार नामक एक बच्चे को भी आवारा कुत्तों ने काट कर खा लिया था। जिसके बाद अब महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया और हादसे में उसकी भी मौत हो गई। जबकि घटना में घायल पिंकी देवी पत्नी जोगी मुनि महिला का सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि प्रशासन को आवारा कुत्तों पर नियंत्रण लगाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। कबीरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिया है। 

  • शूज वेयर हाउस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, 300 मीटर दायरे को किया सील, देखें वीडियो

    पानीपत : चौटाला रोड स्थित लिबर्टी शूज वेयरहाउस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग आज सुबह करीब 9 बजे लिबर्टी शूज के सेंट्रल वेयर हाउस में भीषण आग लग गई। धुआं निकलता देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने कुछ समय में ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। बताया जा रहा है कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंच गई है जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

    आग ज्यादा होने के चलते रिफाइनरी टाउनशिप, एनएफएल और थर्मल पावर प्लांट से भी गाड़ियां बुला ली हैं। इसके अलावा पड़ोसी जिलों के फायर ब्रिगेड को भी इमरजेंसी के लिए अलर्ट कर दिया गया है। लिबर्टी शूज का वेयर हाउस चौटाला रोड पर रिसालू गांव में बना हुआ है। इसके मालिक राजिव और संजय हैं। पुलिस ने सावधानी के तौर पर वेयरहाउस के करीब 300 मीटर दायरे को सील कर दिया है।

  • ससुराल पहुंचने से पहले दुनिया से विदा हो गई दुल्हन, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान के सीकर में शादी करके घर लौट रहे दुल्हे की कार का एक्सीडेंट हो गया। सड़के हादसे में दुल्हन की मौत हो गई और दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर सालासर हाईवे पर मरडाटू गांव के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि लक्ष्मणगढ़ इलाके के बाटडानाऊ गांव से बारात हरियाणा गई थी। वापस गांव पहुंचने से पहले गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  घटना सीकर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के सालासर हाईवे पर मरडातू गांव के पास सुबह 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि क्रेटा कार को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी थी। हेड कॉन्स्टेबल रामदेव ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ तहसील के बाटला नाउ गांव के नरेंद्र (25) की शादी हरियाणा के हिसार की रहने वाली खुशबू (24) पत्नी नरेंद्र के साथ 6 फरवरी को हुई।

    जो विदाई के बाद ससुराल बाटला नाउ गांव आ रही थी। इस दौरान फतेहपुर सालासर हाईवे पर मरडातू गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने दूल्हा-दुल्हन की क्रेटा कार को टक्कर मार दी। हादसे में खुशबू के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हा नरेंद्र और ड्राइवर नितिन (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार ड्राइवर भी घायल हुआ है। हादसे की तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन से राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दुल्हन खुशबू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।  

  • हवाई दुर्घटना में पूर्व राष्ट्रपति की मौ’त

    नई दिल्ली : चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टिन पिनेरा की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। मंगलवार को एक हैलिकॉप्टर दुर्घटना में उनका निधन हो गया। यह जानकारी पूर्व राष्ट्रपति और अरबपति कारोबारी सेबेस्टियन के कार्यालय की ओर से सामने आई है। कार्यालय की ओर से कहा गया अफसोस के साथ यह जानकारी दी जा रही है कि चिली गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति अब दुनिया में नहीं रहे। कार्यालय की ओर से कहा गया कि 74 वर्षीय पिनेरा की मृत्यु लागो रैंको में हुई। यह जगह छुट्टियां मनाने के लिए जानी जाती है। चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा, एक अरबपति टाइकून थे, जो दो बार दक्षिण अमेरिकी देश के शीर्ष पद पर रहे।74 वर्षीय पिनेरा अक्सर अपने हेलीकॉप्टर से खुद ही उड़ान भरते थे और वह देश की राष्ट्रीय एयरलाइन में पूर्व शेयरधारक थे, टेलीविजन और फुटबॉल सहित अन्य व्यवसायों में उनकी हिस्सेदारी थी।

    दुर्घटना सैंटियागो से लगभग 920 किलोमीटर दक्षिण में एक झील जिले लागो रैंको में हुई। जहां पिनेरा ने अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ छुट्टियां बिताई थीं। उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा बड़े अफसोस के साथ हम चिली गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति की मृत्यु की घोषणा करते हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टिन की मौत हो ग लेकिन उनके साथ हेलीकॉप्टर में सवार 3 अन्य लोग दुर्घटना में बच गए।बता दें कि 2022 में पिनेरा के उत्तराधिकारी बने वामपंथी राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने तीन दिन के शोक और राजकीय अंत्येष्टि की घोषणा की। पूर्व और वर्तमान लैटिन अमेरिकी नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमें पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुअर्ट और बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस और जीनिन अनेज़ शामिल थे। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक्स पर लिखा, “उनकी आत्मा को शांति। उन्होंने कहा कि उनका देश अपने पूर्व राष्ट्रपति के शोक में चिलीवासियों के साथ शामिल है।

  • जालंधरः ब्रेजा कार और ई-रिक्शा में टक्कर, 3 घायल 

    जालंधर, ENS: आदमपुर मेन रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बिजली विभाग के दफ्तर के सामने ब्रेजा कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक नशे में था। वहीं हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान जगननाथ पुत्र बूटा राम निवासी काला बकरा जालंधर, अमनदीप कौर पुत्री बिहारी लाल गांव अर्जुनवाल और मनजिंदर कौर पुत्री जसविंदर सिंह गांव उदेसियां के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आदमपुर के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने गाड़ी के मालिक दलजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव नवां को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः Khalsa College में छात्र पर जानलेवा हमला और Bank डकैती मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: बैंक डकैती मामले में नामजद आरोपियों ने दिंसबर 2023 को खालसा कॉलेज की कैंटीन में युवक की हत्या करने की कोशिश की थी। इस मामले में नामजद आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है। आरोपियों की पहचान विनय तिवारी और मनिंदर उर्फ गग्गू निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलकरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नई बारादरी में पिछले साल दिसंबर माह में एक हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था।

    जिसके बाद से उक्त आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों ने 10 दिसंबर 2023 को खालसा कालेज में घुस कर कैंटीन में चाय पी रहे छात्र पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें उसे तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से उक्त आरोपी की तलाश जारी थी। मगर वह पुलिस के बचते हुए फिर रहे थे।

    जब पुलिस ने आरोपियों के परिवारों पर दबाव बनाया तो आरोपी ने कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस को शक है कि विनय और उसके साथियों के पास वैपन भी हैं जो बरामद किए जाने हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त अभी तक कहां रह रहे थे और किस गैंग के साथ काम कर रहे थे।

  • पंजाब : हमलावरों ने युवक के घर में घुसकर की ह’त्या, देखें वीडियो

    संगरूर : जिला के बॉर्डर एरिया मूनक के नजदीकी गांव बनारसी में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घर में घुसकर पड़ोसियों ने लाठियां से पीट-पीट करीब 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। पीड़ित परिवार के बयानों पर पुलिस ने 10 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें एक महिला भी शामिल है। मुनक के नजदीक ग्राम बनारसी में 5 फरवरी की शाम तकरीबन 4 बजे पड़ोसियों ने ही अपने ही पड़ोसी की लाठियां के साथ पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

    हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक कोई भी पता नहीं चल सका। मृतक के चचेरे भाई का आरोप है कि उनका भाई बाहर ताश खेल रहा था। आरोपियों ने उसे फोन करके घर बुलाया और तभी पड़ोसियों के कुछ व्यक्तियों ने घर में घुसकर लाठियां से उस पर हमला किया और मौत के घाट उतार दिया। खुनौरी पुलिस ने शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबी गायक मूसेवाला हत्याकांड में हुआ चौकाने वाला खुलासा, इस कारण बदला था प्लान

    चंडीगढ़ः पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर जहां माता-पिता इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। वहीं मूसेवाला कत्ल को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे है। 2 साल पहले हुई मूसेवाला की हत्या को लेकर अब फिर नया खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मूसेवाला को मारने से पहले आरोपियों ने सुनसान जगह पर एके 47 चलाकर देखी थी। आरोपियों ने ग्रेनेड लांचर भी चलाने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हुए तो उसे पैक करके रख दिया। वहीं आरोपियों ने पहले मूसेवाला को मारने के लिए पुलिसकर्मी बनकर जाने की भी प्लानिंग की थी, दो लड़कियां न मिलने पर इस प्लान को बदला गया था।

    हत्याकांड के एक आरोपी केशव पुत्र लालचंद निवासी आवा बस्ती बठिंडा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मूसेवाला की हत्या से पहले प्रियवर्त फौजी, दीपक मुंडी समेत अन्य सभी आरोपियों ने डबवाली के गांव सकता खेड़ा के खेतों में सुनसान जगह पर एके 47 समेत सभी पिस्टलों को चलाकर चेक किया था। इसके अलावा आरोपी प्रियवर्त फौजी एवं दीपक मुंडी ने ग्रेनेड लांचर चलाकर चेक करने का प्रयास किया था। जब आरोपियों से ग्रेनेड नहीं चला तो फौजी ने उसे पैक करके रख दिया था। सूत्रों ने बताया कि गायक मूसेवाला के साथ भारी पुलिस सुरक्षा रहती थी, जिस कारण गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने गैंगस्टरों को बड़ी संख्या में पिस्टल और एके 47 दी थी। साथ में उसने योजना बनाई थी कि मूसेवाला को मारने के लिए गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के शूटर मनप्रीत सिंह मन्ना और जगरूप रूपा समेत तीन अन्य युवक फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मूसेवाला के घर जाएंगे। 

    इस प्लान के लिए गैंगस्टरों ने पुलिस की वर्दी भी खरीद ली थी, लेकिन वह फिट नहीं आई और वर्दी का आधा सामान आरोपियों के पास नहीं था। सूत्रों ने बताया कि जब इस योजना को पूरा करने के लिए एक युवक वर्दी पहनकर पुलिस की पगड़ी बांध रहा था तो उसने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात की थी। आरोपी ने कहा था…उस्ताद तुमने जो दो लड़कियों को योजना में शामिल करने के लिए कहा था, वो तो यहां पर नहीं हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने दो लड़कियों को उक्त योजना में शामिल किया था, जिनको फर्जी पुलिसकर्मियों के साथ पत्रकार बनकर मूसेवाला के घर के अंदर दाखिल होना था और मूसेवाला की हत्या कर देनी थी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की वर्दी का सामान पूरा नहीं हुआ और दो लड़कियां नहीं मिलीं तो इस योजना को गोल्डी बराड़ ने कैंसल कर दिया था।
     
    इसके बाद जब मूसेवाला की पुलिस सुरक्षा हटा दी गई तो गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने आरोपी केशव को फोन करके कहा था कि अब मूसेवाला के साथ पुलिस सुरक्षा नहीं है, तुम फतेहाबाद जाकर सभी साथियों को मानसा लाओ। इसके बाद केशव बाइक पर फतेहाबाद गया और अपने सभी साथियों को साथ मानसा लेकर आया था। आरोपी ने अपनी बाइक आगे लगाई जबकि दूसरे साथी उसके पीछे गाड़ियां लेकर पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि जब फर्जी पुलिस वाले बनकर लड़कियों को बतौर पत्रकार योजना में शामिल कर मूसेवाला की हत्या करने की योजना बनाई गई तो रात को सभी आरोपी डबवाली के गांव सकता खेड़ा के खेतों में सुनसान जगह पर एक कमरे में रुके थे। वहां पर सभी आरोपियों ने अपने-अपने पिस्टल एवं एके 47 को चलाकर चेक किया था।

    हथियार चलाकर चेक करने के बाद अगले दिन सुबह पांच बजे सभी आरोपी खेतों से निकलकर मानसा की ओर चल पड़े थे। केशव द्वारा पुलिस को बताए अनुसार जब सभी आरोपी खेतों से निकलकर मानसा की तरफ चले थे तो स्कार्पियो में तीन पंजाबी लड़के और शूटर मनप्रीत सिंह मन्ना और जगरूप रूपा भी थे जबकि दूसरी बोलेरो गाड़ी में प्रियवर्त फौजी, केशव, दीपक मुंडी, कशिश उर्फ कुलदीप और अंकित सवार थे। दोनों गाड़ियां डबवाली से ही अलग हो गई थी। क्योंकि स्कार्पियो गाड़ी सवार लड़के पुलिस की वर्दी का सामान पूरा करने के लिए सामान लेने का कहकर चले गए थे।

  • विदेश में हमलावारों ने भारतीय छात्र पर किया हमला, देखें वीडियो

    वाशिंगटन: अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ है। चार लोगों ने छात्र को निशाना बनाया, जिसमें उसे काफी चोटें आई हैं। हैदराबाद का रहने वाला ये छात्र अमेरिका में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित की पहचान सैयद मजाहिर अली के रूप में हुई है। लैंगर हौज में रह रहा मजाहिर अमेरिका के इंडियाना वेस्लेयन विश्वविद्यालय का छात्र है। चार लोगों ने मजाहिर पर हमला किया और उसका फोन छीन लिया। मजाहिर पर हमले की कुछ वीडियो फुटेज भी सामने आई हैं, जिनमें उसके चेहरे से खून बहते हुए देखा जा सकता है।

    अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों पर बीते कुछ समय में लगातार एक के बाद हमले देखने को मिले हैं। मजाहिर पर शिकागो में उसके घर के पास ही चार हथियारबंद लोगों ने हमला किया। एक वीडियो में अली ने बताया है कि जब वह हाथ में खाने का पैकेट लेकर घर लौट रहा था तो चार लोगों ने उस पर हमला किया। घटना के सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि अली का कैंपबेल एवेन्यू स्थित घर के पास मंगलवार को उसका हमलावरों ने पीछा किया था।

    हमलावर अली का पीछा करते हुए उस पर झपट पड़े। मारपीट के बाद अली के माथे, नाक और मुंह से खून बहते देखा जा सकता है। मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। खान ने अमेरिकी पुलिस का ध्यान इस पर दिलाते हुए ऐसी घटनाओं को रोकने की बात कही है। साथ ही भारतीय दूतावास से भी मदद की गुहार लगाई गई है। उन्होंने अमेरिका में भारतीयों पर हमलों को लेकर चिंता जताई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ‘ਸਰਕਾਰ ਆਪ ਕੇ ਦੁਆਰ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੂਹੇ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਦੇਣ ਦੀ ਮੁਹਿਮ ‘ਸਰਕਾਰ ਆਪ ਕੇ ਦੁਆਰ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ । ਪਿੰਡ ਵਾਂਦਰ ਜਟਾਣਾ ਵਿਖੇ ਕੈੰਪ ਵਿੱਚ ਵਿਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਡੀ ਸੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਅਤੇ ਤੁਰੰਤ

    ਸਮਾਧਾਨ ਕਰਵਾਇਆ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਇਸ ਮੁਹਿਮ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਆਪਣੇ ਕੰਮ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਇਸ ਮੁਹਿਮ ਸਰਕਾਰ ਆਪਕੇ ਦੁਆਰ ਦੀ ਸਲਾਗਾਂ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਕੈਂਪ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਸਮਾਂ ਲੱਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਹੱਥੋ ਹੱਥੀ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਜਿਹੇ ਕੈੰਪ ਹੋਰ ਲਾਗਵਾਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ।