Blog

  • पंजाब : साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक, देखें वीडियो

    मोगा : चुनावों में वोट डालना हमारा मौलिक अधिकार है। जिससे हम एक अच्छी सरकार चुन सकते है। वही इसको लेकर मोगा में एलकेशन कमीशन की हिदायतों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए वोटर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी देकर की।

    इस मौके पर शहर की कई सामाजिक संस्थाओं के इलावा स्कूली बच्चों ने भाग लिया और आम नागरिकों को जागरूक किया गया। वही नए वोटर को अपनी वोट बनवाने और उसका सही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया और कहा कि हम को अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हम एक अच्छी सरकार चुन सके।

  • जानिए कैसे शुरू हुई थी करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा

    नई दिल्ली : करवा चौथ का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं जिससे उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है व्रत रखने की ये परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस साल ये तिथि एक नवंबर को पड़ रही है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और एक नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में करवा चौथ का व्रत एक नवंबर को रखा जाएगा। सालों से सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती आ रही है।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये परंपरा कब से और कैसे शुरू हुई? आइए जानते हैं सबसे पहले किसने रखा था करवा चौथ का व्रत। मान्यताओं के मुताबिक सबसे पहले करवा चौथ का व्रत माता पार्वती ने भगवान शंकर के लिए रखा था। तभी से इस व्रत को रखने की परंपरा चली आ रही है। हालांकि कहा ये भी जाता था कि एक बार ब्रह्मदेव ने सभी देवियों को अपने पतियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के लिए कहा था जिसके बाद से ये परंपरा शुरू हुई। इससे जुड़ी पौराणिक कथा भी प्रचलित है। वहीं महाभारत में भी करवा चौथ से जुड़ी कथा का वर्णन मिलता है।

    कहा जाता है कि द्रौपदी ने भी पांडवों की रक्षा के लिए इस व्रत को रखा था। उन्हें ये व्रत रखने की सलाह श्री कृष्ण ने दी थी। पौराणिक कथा के मुताबिक जब देवताओं और राक्षसों के बीच भीषण युद्ध छिड़ गया और पूरी ताकत लगा देने के बावजूद जब देवताओं को हार का सामना करना पड़ रहा था तब ब्रह्मदेव ने देवियों से अपने पति की रक्षा के लिए कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखने के लिए कहा था। माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से ही देवता असुरों पर विजय प्राप्त कर सके थे। इस खबर को सुनकर देवियां काफी प्रसन्न हुई और उन्होंने अपना व्रत खोला। तभी से पतियों की सलामती के लिए इस व्रत को रखा जाने लगा।

  • जालंधरः नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में Cloud Spa Center के मालिक को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    जालंधरः नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में Cloud Spa Center के मालिक को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में स्थित Cloud Spa Center के मालिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज सरबजीत सिंह धालीवाल की अदालत में आरोप साबित न होने पर क्लाउड स्पा सेंटर के मालिक आशीप बहल उर्फ दीपक बहल निवासी भिवानी नगर अमृतसर को 4 अन्य साथियों सहित बरी कर दिया है। बरी होने वालों में सोहित शर्मा निवासी भगत सिंह कालोनी, जालंधर, ज्योति पत्नी राजीव कुमार निवासी लुधियाना, इंद्र उर्फ रवि कुमार निवासी सेल कियाना, जालंधर व अरशद खान निवासी गढ़ा जालंधर शामिल हैं। सभी के खिलाफ 12 मई 2021 को थाना 6 में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में लुधियाना की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिगा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका ज्योति आंटी के घर काफी आना-जाना था।

    ज्योति आंटी ने उसे जालंधर घूमने के लिए बुलाया था। एक दिन ज्योति उसे माडल टाउन स्थित क्लाउड सपा सेंटर में ले गई और वहां पर ज्योति ने जबरन नशा कराया और बेहोश होने पर पैसे लेकर उसे उक्त लोगों के हवाले कर दिया, जिन्होंने उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद कई समाज् सेवी संस्थाओं ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस मामले में पीड़िता स्टेटमेंट से मुकर गई। जिस कारण अदालत ने आरोपियों को बरी कर दिया। थाना 6 में नाबालिगा के बयान पर जब मामला दर्ज हुआ था तो जांच में यह बात सामने आई थी कि माडल टाउन में स्पा सेंटर चलाने के लिए दीपक बहल ने पार्षद रोहन सहगल की इमारत में दफ्तर किराये पर लिया था। 70 हजार मासिक किराये पर 11 महीने का एग्रीमेंट लिखा गया था।

    वहां पर उसने स्पा सेंटर खोला था और इंद्र को मैनेजर बनाया था। नाबालिगा की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच की तो मोबाइल लोकेशन सभी की उसी वक्त वहीं चल रही थी जब घटना हुई थी। पीड़िता और ज्योति की. लोकेशन भी सेंटर के अंदर ही निकली जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना 6 में लुधियाना निवासी नाबालिगा के साथ उसकी मां ने शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया था कि वह लुधियाना में नानी के घर रहती थी और आटी ज्योति से मुलाकात होती थी। आरोप था कि ज्योति ने उसे नशा देना शुरू कर दिया था जिससे वह नशे की आदी हो गई थी। एक दिन आंटी जब उसे उक्त स्पा सेंटर ले गई वही उसे नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस कारण वह बीमार हो गई तो उसकी मां उसे अपने साथ लुधियाना ले गई। वहां पर उसने मां को सारी बात बताई और फिर पुलिस को शिकायत दी।

  • नाके पर SUV चालक ने पुलिस स्टाफ को मारी टक्कर, देखें CCTV

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के सिपाही को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसा कनॉट प्लेस में हुआ और इसमें दिल्ली पुलिस के स्टाफ घायल हो गए। दिल्ली पुलिस स्टाफ को कनॉट प्लेस के पास एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट ऊपर हवा में उछल गए। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सिपाही के साथ यह घटना 24 अक्टूबर की है। बता दें कि बीती 24 अक्टूबर को रात एक बजे दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ हादसा हो गया।

    दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में एसयूवी कार आई और दिल्ली पुलिस स्टाफ को टक्कर मारती हुए फरार हो गई। टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछल गया और फिर गिरने से घायल हो गया।

    घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस को टक्कर मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है की एसयूवी कार कैसे बेकाबू होकर टक्कर मारकर भाग रही है। फरार होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ ने कार का पीछा किया। जिसके बाद कार चालक को पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी कार चालक के खिलाफ एक्शन लिया गया है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3 ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸਦਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ  ਬੱਬਰੀ ਨਾਕੇ ਤੋ 55 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਹਚਾਨ ਰਿੱਕੀ, ਅਨਿਲ ਅਤੇ ਦੀਪਕ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਰਿੱਕੀ ਨਾਮ ਦੇ ਆਰੋਪੀ ਤੇ ਪਹਿਲੇ ਵੀ ਕਈ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਦਰ ਠਾਣੇ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੇ ਮਾਨਯੋਗ ਐਸਐਸਪੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਪੁਲਿਸ ਜਿਹੜਾ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਸਮੇਂ ਤੇ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਦੇ ਤਹਿਤ ਅਸੀਂ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਕੱਲ ਬੱਬਰਰੀ ਬਾਈਪਾਸ ਇਲਾਕੇ ਤੇ ਇੱਕ ਗੱਡੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਾਲੀ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਆ ਰਹੀ ਸੀ।

    ਉਹਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਜਦੋਂ ਚੈੱਕ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਉਸਦੇ ਵਿਚੋਂ 3 ਮੋਨੇ ਵਿਅਕਤੀ ਸੀ। ਜਿਨਾਂ ਤੋਂ ਸਾਨੂੰ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ 55 ਗ੍ਰਾਮ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਮਿਲਿਆ। ਇਹ ਤਿੰਨੇ ਆਰੋਪੀ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਸਾਈਡ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿੰਨਾਂ ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਇਹਨਾਂ ਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਮੁਤਾਬਿਕ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਜਿਹੜੇ ਲਿੰਕ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਵੈਰੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਕਰਾਂਗੇ ਜਿਹੜੇ ਦੋਸ਼ੀ ਹੋਰ ਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿੱਚ ਨਾਮਜਦ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਵੀ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः आप विधायक और डीसी में हुआ विवाद, की केस दर्ज करने की मांग 

    बठिंडाः देहाती के आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता और डीसी में विवाद होने का मामला सामने आया है। दरअसल, विधायक ने डीसी शौकत अहमद को लेकर एसएसपी को अपनी शिकायत दी है। एसएसपी को दी गई शिकायत के अनुसार डीसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है। विधायक ने एसएसपी को लिखित में शिकायत देकर डीसी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। विधायक का आरोप है कि डीसी शौकत अहमद ने एक कार्यक्रम में उनको अपमानित किया।

    हालांकि डीसी भी खुलकर मैदान में हैं और यहां तक कह दिया है कि उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। विधायक ने कहा कि ‘कृषि विभाग की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम और किसान मेला आयोजित किया गए था, जिसमें विधायक अमित रतन की अनदेखी की गई और उनका अपमान किया गया। इसमें कृषि विभाग के जिला पदाधिकारी भी शामिल हैं’।

    विधायक कोटफत्ता ने कहा जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को अपमानित किया जाता है, इसमें डीसी बठिंडा शौकत अहमद की शह है। उन्होंने कहा- मैं एरिया की बेहतरी के लिए काम कर रहा हूं। मगर कुछ दिनों से दलित वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा था। इस बारे में उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है। जिला प्रशासनिक अधिकारी एससी भाईचारे के साथ भेदभाव कर रहे हैं, जिससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची। डिप्टी कमिशनर बठिंडा शौकत अहमद ने कहा- मुझे विधायक के आरोपों से कोई फर्क नहीं है, क्योंकि उनके खुद के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायत है कि सरकारी कार्यक्रम में कोई भी नेता या विधायक नहीं बुलाया जाएगा।

  • फिर जेब पर पड़ेगा असर, रुलाएंगे प्याज के दाम

    नई दिल्ली :  पिछले कुछ महीनों पहले टमाटर किचन से लगभग गायब हो गया था। दाम बढ़ जाने के कारण उसने किचन का बजट बिगाड़ दिया था। अब ऐसे ही प्याज के भाव भी चढ़ते जा रहे है। श्राद्ध और नवरात्रि में कई लोग प्याज नहीं खाते ऐसे में खरीदने वाले कम हो जाते है। जिससे दाम कम होने लगते है। लेकिन इस बार इस दौरान भी प्याज की कीमतों में उछाल ही देखा गया। नवरात्र खत्म होते ही प्याज की कमतों में बढ़ौतरी हो गई है।  रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के लासलगांव एपीएमसी में प्याज की थोक कीमत पिछले 15 दिनों में 58 फीसदी बढ़ गई है, जिसका प्रमुख कारण महाराष्ट्र में कुल बोए गए क्षेत्र में कमी है।

    पिछले हफ्ते ही प्याज की कीमतों में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमतें 25-50 फीसदी तक बढ़ गई है। फिलहाल प्याज 50-70 रुपये किलो बिक रहा है।  दिल्ली के साथ-साथ महाराष्ट्र के कुछ बाजारों में अच्छी क्वालिटी वाले प्याज की उच्चतम कीमत 50 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। अहमदनगर में 10 दिनों में प्याज की औसत कीमतें लगभग 35 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 45 रुपए प्रति किलो हो गई है।

  • पंजाबः मौजूदा पार्षद सहित 2 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो 

    मोगाः थाना सिटी साउथ के अधीन आते मौजूद पार्षद की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, मौजूदा काउंसलर जगजीत सिंह जीता और उनके पति शिंदा बराड़ सहित एक अन्य पर जमीनी फ्रॉड के चलते 420 का पर्चा दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों ने जमीन की खरीदफरोख्त के मामले में धोखाधड़ी की थी। कोर्ट के आदेश के बाद यह केस दर्ज हुआ है। थाना सिटी साउथ के इंचार्ज इकबाल हुसैन ने बताया कि वरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने कोर्ट में दर्खास्त दी थी। जिसमें उसने बताया कि मोगा के पार्षद जगजीत सिंह जीता और शिंदा बराड़ साल 2017 में उसके पास आए। उन्होंने कहा कि विदांत नगर में 100 किल्ले में एक कॉलोनी बन रही है। उसमें से एक किला जमीन हम ले लेते हैं।

    वह उनकी बातों में आ गया और आरोपियों ने उससे 5 लाख के चेक और 4 लाख कैश ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस जगह की रजिस्ट्री नहीं कराई। यही नहीं, 2022 में वह जगह बेच दी। उसे पता चला कि उस जगह की कीमत ज्यादा थी लेकिन बदले में इन्होंने मुझे कम कीमत बताकर चेक दे दिए। इस मामले में पुलिस को शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वरिंदर सिंह ने कोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट ने 25 अक्टूबर को जगजीत सिंह और शिंदा बराड़ पर कार्रवाई के आदेश दे दिए। पुलिस ने अब उनके खिलाफ IPC की धारा 420, 120B के तहत केस दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः खड़े टिप्पर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगाः ​​​​​​​जीटी रोड पर खड़े टिप्पर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते टिप्पर धूं धूं कर जल गया। इस दौरान आग लगने की सूचना मिलते ही वहां भगदड़ मच गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक यह टिप्पर वहां ड्रेन पर चल रहे काम में इस्तेमाल किया जा रहा था।

    वहीं घटना की सूचना देते हुए टिप्पर चालक जसवंत सिंह ने बताया के जीटी रोड पर ड्रेन का काम चल रहा है। हम टिप्पर को लोड करवा रहे थे कि अचानक गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि इससे कैबिन में धुआं ही धुआं हो गया। फायर बिग्रेड ने आकर जब तक आग बुझाई, तब तक टिप्पर का कैबिन पूरी तरह जल चुका था। हालांकि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

  • जालंधरः इस इलाके में साले ने जीजे पर घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना-1 के तहत राम नगर में साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में गांधी कैंप निवासी जिम्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए परिवारिक सदस्यों ने नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जिम्मी ने बताया कि उसका पत्नी के साथ डायवोर्स केस चल रहा है, जिसके चलते कई बार उसकी पत्नी के भाई ने उस पर कचहरी में तरीख पर जाते समय भी कई बार हमला किया था, जिसकी शिकायत में उन्होंने पहले भी पुलिस को दी है।

    जिम्मी ने बताया कि उसकी बहन की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं और वीरवार दोपहर घर पर सोया हुआ था कि उसकी पत्नी का भाई अपने साथियों के साथ आया और उसे मारपीट करता हुआ घर से खींचकर बाहर ले आया और फिर गली में उसने अपने साथियों के साथ उसके साथ मारपीट कर भाग गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने घटना के तुरंत पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।