पंजाबः खड़े टिप्पर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोगाः ​​​​​​​जीटी रोड पर खड़े टिप्पर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते टिप्पर धूं धूं कर जल गया। इस दौरान आग लगने की सूचना मिलते ही वहां भगदड़ मच गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक यह टिप्पर वहां ड्रेन पर चल रहे काम में इस्तेमाल किया जा रहा था।

वहीं घटना की सूचना देते हुए टिप्पर चालक जसवंत सिंह ने बताया के जीटी रोड पर ड्रेन का काम चल रहा है। हम टिप्पर को लोड करवा रहे थे कि अचानक गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि इससे कैबिन में धुआं ही धुआं हो गया। फायर बिग्रेड ने आकर जब तक आग बुझाई, तब तक टिप्पर का कैबिन पूरी तरह जल चुका था। हालांकि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *