Blog

  • जालंधरः कांंग्रेसी नेता के करीबी पर निगम की कार्रवाई, जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    जालंधरः कांंग्रेसी नेता के करीबी पर निगम की कार्रवाई, जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः दकोहा में निगम की कार्रवाई का मामला सामने आया है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कांग्रेसी नेता के करीबी पर कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी और मार्केट का निर्माण रुकवा दिया। बिल्डिंग ब्रांच ने रामामंडी के 2 कलोनाइजरों को नोटिस भी जारी किया है। कॉलोनी काटने वालों को निगम की मंजूरी और नक्शा दिखाने को कहा गया है।

    नोटिस में कहा गया है कि यदि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए तो कानून कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध कॉलोनी के साथ-साथ बनाई गई मार्केट पर बुलडोजर भी चल सकता है। दकोहा की जिस कॉलोनी को आज निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने नोटिस जारी किया है यह निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से ही कटी है।

    मिलीभगत इसलिए है क्योंकि कॉलोनी में घर, मार्किट बनाई गई दुकानें आगे बिक कर किराए पर भी चढ़ गई, लेकिन अवैध इमारतों पर नजर रखने वाले किसी बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया। इससे आशंका गहराती है कि यह सारा काम बिना मिलीभगत के नहीं हुआ है। जिन लोगों ने यह कॉलोनी काटी है वह प्रॉपर्टी डीलर हैं और निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों का साथ उनका रोज का वास्ता है। अन्यथा कैसे संभव है कि इतनी बड़ी उसारी हो गई और किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी।

  • पंजाबः अवैध निर्माण करने वालों को गमाडा का अल्टीमेटम, वरना चलेगा बुलडोजर

    पंजाबः अवैध निर्माण करने वालों को गमाडा का अल्टीमेटम, वरना चलेगा बुलडोजर

    मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी गमाडा ने उन लोगों पर शिकंजा कस दिया है। जिन्होंने पेरीफेरी नियम को तोड़कर अवैध निर्माण किया हुआ है ।ऐसे लोगों को एक हफ्ते में अपने निर्माण हटाने होगाl वरना गमाडा द्वारा उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। साथ ही इस दौरान होने वाले खर्च को भी लोगों से ही वसूला जाएगा।  गमाडा ने लोगों से सहयोग की अपील की हैl गमाडा के ध्यान में आया है कि कुछ लोगों ने नियम को तोड़ कर अवैध निर्माण किया हुआ है। जिस स्थान पर एक ईंट नहीं लग सकती है, वहां पर लोगों ने आलीशान कोठियां और शोरूम तक बना लिए हैं।

    सर्वे टीम की जांच में पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में अब गमा डा इन लोगों पर पूरी तरह सख्त हो गया है। ऐसे लोगों को 13 मार्च तक खुद ही अपने निर्माण हटाने का समय दिया है । उसके बाद गमाडा द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सारे कार्रवाई की वीडियोग्राफी की जाएगी साथ ही इस संबंधी नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। याद रहे कि पेरीफेरी एक्ट को लेकर हाई कोर्ट भी काफी सखत है। हाई कोर्ट ने साफ हिदायत दे रखी है कि जहां भी नियमों को ताक में रखकर निर्माण हो रहा है । उस पर पहल के आधार पर कार्रवाई की जाए ।नियम तोड़ने वालों को राहत न ढ़ी जाए।

  • अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार 8 मार्च को प्रातः 10 बजे समूरकलां स्थित लता मंगेशकर कला केन्द्र में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री इसके उपरांत सायं 6 बजे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • IAS सहित अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    IAS सहित अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंचकूलाः हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक आईएएस सहित तीन एचसीएस अफसरों का तबादला किया गया है। देखें लिस्ट

  • अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न 

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न 

    साल भर की योजनाओं के बारे में दी विस्तृत जानकारी

    नालागढ़/सचिन बैंसल : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश की जिला नालागढ़ की बैठक संघ कार्यालय नालागढ़ में संपन्न हुई ।बैठक आरंभ विधिवत दीप प्रज्वलित व सरस्वती वंदना से हुआ ।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिला ने की। नरेंद्र कपिला ने संगठन की साल भर की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि जिले में महिला संघ की बैठक 19 मार्च को जिले के सभी खंडों को सक्रिय करने के लिए 26 मार्च को खंड बैठकर करने व 22 मार्च को नववर्ष प्रतिपदा अफसर अपने अपने विद्यालय में मनाने का आग्रह किया है ।उन्होंने कहा इस वर्ष हिमाचल प्राथमिक 15 अप्रैल से 15 मई तक सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें 3 4 मई को विशेष अभियान रहेगा। इस  बैठक में जिला अध्यक्ष पवन कुमार ,  जिला महामंत्री  दीपक शर्मा,  जिला संगठन मंत्री  अशोक शर्मा,कोषाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र व जिला कार्यकारिणी सदस्य  श्याम लाल कौशल जी उपस्थित रहे l

  • हिमाचल में झड़प के बाद भड़के श्रद्धालुओं का पंजाब बॉर्डर पर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    हिमाचल में झड़प के बाद भड़के श्रद्धालुओं का पंजाब बॉर्डर पर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    श्री कीरतपुर साहिब/संदीपः हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण साहिब में पंजाबी युवकों ने रात को हुड़दंग किया था। इसके बाद मंडी में पंजाबी श्रद्धालुओं को रोकने के बाद हंगामा हो गया। भड़के श्रद्धालुओं ने हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामौडा पर जाम लगा दिया। मणिकर्ण साहिब जाने वाले पंजाबी श्रद्धालुओं ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनको बेवजह तंग किया जा रहा है।

    श्रद्धालुओं का कहना था कि उनको मंडी से पुलिस द्वारा वापस भेजा जा रहा है। उन्हें मणिकर्ण साहिब माथा टेकने जाने दिया जाए। कभी धार्मिक झंडों को लेकर तो कभी मोटरसाइकिल पटाखों के नाम पर उन्हें तंग किया जाता है। धार्मिक यात्रा के दौरान उन्हें तंग न किया जाए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं को समझाया। बाद में डीएसपी नयनादेवी विक्रांत ने श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया। इस पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया। 

  • पंजाबः नंबरदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः नंबरदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    लुधियाना : विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत नगर निगम जोन डी में तैनात नंबरदार सोनू नाम के कर्मचारी को 1000 रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। इस दौरान उक्त आरोपी ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है। विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि उक्त कर्मचारी को मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार निरोधक महा सिंह नगर, डाबा, लुधियाना निवासी वर्ग चार कर्मचारी बॉबी नाम की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त कर्मचारी ने उसे ड्यूटी से अनुपस्थित दिखाने की धमकी देकर उसके पांच माह के वेतन में से 70,000 रुपये प्रति माह की रिश्वत के रूप में 2000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उपरोक्त आरोपी पहले ही रिश्वत के रूप में 1,000 रुपये ले चुके थे और शेष पैसे की मांग कर रहे थे।

  • जिला में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के भरे जाएंगे 12 पद

    जिला में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के भरे जाएंगे 12 पद

    ऊना/सुशील पंडित :  नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा राष्ट्रीय युवा वाहिनी योजना के तहत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के जिलाभर में 12 पद युवक व युवतियांे के भरे जाएंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 9 मार्च तक आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। स्वयंसेवकों को अधिकतम दो वर्ष के लिए रखा जाएगा और पांच हज़ार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। स्वयंसेवक राष्ट्रीय युवा वाहिनी योजना के तहत युवा स्वास्थ्य, साक्षरता, स्वच्छता, लिंग एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम की अगुवाई एवं आवश्यकता अनुसार प्रशासनिक कार्यों में मदद एवं विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अपना योगदान देंगे।

    इन पदों के लिए अभ्यर्थी केंद्र की वेबसाईट www.nyks.nic.in पर जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक बनने के लिए अभ्यार्थी की आयु 1 अप्रैल 2023 को 18 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

  • पुलिस के सामने सरेआम युवकों में चली लाठियां और लात-घूंसे, देखें वीडियो

    पुलिस के सामने सरेआम युवकों में चली लाठियां और लात-घूंसे, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला के मैक्लोडगंज चौक पर सरेआम मारपीट करते पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है कि करीब 12 से 15 लोग विवाद के बाद डंडे और लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे है। हैरानी की बात यह है कि इस मारपीट दौरान एक पुलिस कर्मी वहां पर मौजूद था, लेकिन फिर भी बेखौफ युवक एक दूसरे पर डंडों से पिटाई करते रहे।

    इस दौरान वहां मौजूद कुछ शख्स ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी इस विवाद की वजह सामने नहीं आई है।

  • कुटलैहड़ के अदरोली में 22 वीं अखिल भारतीय जलक्रीड़ा सम्पन्न

    कुटलैहड़ के अदरोली में 22 वीं अखिल भारतीय जलक्रीड़ा सम्पन्न

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राज्य के 50 पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।समापन पर कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने डीजीपी संजय कुंडू के साथ-साथ 50 पुलिस अधिकारियों को शाल टोपी देकर सम्मानित किया।  देवेन्द्र भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस जल क्रीड़ा की मेजबानी करने की बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि यह कुटलैहड और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हमारे विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। जलक्रीड़ा से जुड़े देश भर के विख्यात खिलाड़ी आज हमारे मध्य पहुंचे। इस तरह के आयोजन से अब कुटलैहड़ में ओर  भी जलक्रीड़ा के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने कहा की प्रतियोगिताओं से न सिर्फ खेल जगत को बढ़ावा मिलेगा बल्कि कुटलैहड़ के लोगों को स्वरोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी मजबूती प्रदान होंगी। इस कार्यक्रम के आयोजन से यहां की सुंदरता और अधिक बढ़ गई है। 

    उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने होंगे ताकि देव भूमि और वीर भूमि को नशे से बचाया जा सके। भुटटो ने कहा कि ये प्रतियोगिता 5 दिन तक चली।  जिसमें देशभर की अनेकों टीमें हिस्सा लिया। इस मे देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग लिया हैं। प्रतियोगिता में 10 महिलाओं की टीमों ने भी भाग लिया हैं। भुट्टो ने कार्यक्रम के शुभारम्भ पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं समापन पर कैबिनट मन्त्री विक्रमादित्य सिंह का कुटलैहड आगमन पर आभार प्रकट किया।