Blog

  • Punjab News: फिर विवादों में घिरा Indus Hospital, मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर विवादों में घिरा Indus Hospital, मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    डेराबस्सीः अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित इंडस अस्पताल एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। 35 वर्षीय युवक दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, जीबीपी सोसाइटी निवासी दीपक को 4 अप्रैल को सीने में हल्का दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि दीपक खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा था और उसकी हालत सामान्य थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके दिल में स्टेंट डाला, लेकिन इसके बाद उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

    परिवार का आरोप है कि बाद में डॉक्टरों ने दिमाग में ब्लॉकेज बताकर ऑपरेशन करने का फैसला लिया, जबकि इस बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई। ऑपरेशन के बाद दीपक को होश नहीं आया और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब नौ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद 13 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में पत्नी, पिता और भाई ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर लापरवाही बरती गई और मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर लाखों रुपये वसूले गए। उन्होंने डॉक्टर राजेश कुमार और डॉक्टर नरेश बंसल को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

    घटना के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर हंगामा किया। वहीं, इस मामले में डेराबस्सी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिल चुकी है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सिविल सर्जन मोहाली की ओर से विशेषज्ञों का पैनल गठित किया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2023 में भी इसी अस्पताल पर किडनी रिप्लेसमेंट के नाम पर लाखों रुपये की कथित हेराफेरी के आरोप लगे थे। ऐसे में एक बार फिर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Punjab News: देह व्यापार मामले में RK Grand Hotel पर पुलिस की Raid, 7 लड़कियों का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    Punjab News: देह व्यापार मामले में RK Grand Hotel पर पुलिस की Raid, 7 लड़कियों का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    मोहालीः पुलिस ने देह व्यापार मामले में कार्रवाई करते हुए जीरकपुर के होटल आरके ग्रैंड पर रेड की। जहां होटल से पुलिस ने 7 लड़कियों को बचाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और जीरकपुर पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान होटल पर रेड की। इस दौरान होटल से 7 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान होटल के 5 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान लड़कियों से पूछताछ में पता चला है कि वह बंगाल की रहने वाली है। ऐसे में अब यह पता लगाया जाएगा कि इन्हें यहां पर कौन लेकर आया है, उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। इसी के साथ इनके खिलाफ पहले दर्ज किए गए मामलों में क्या लिंक है, उसकी भी जांच की जाएगी। वहीं होटल के खिलाफ पहले दर्ज मामलों को लेकर अधिकारी ने कहा कि 2 साल पहले होटल के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच की जा रही है। जिसके बाद दर्ज मामले में धाराएं जोड़ी जाएगी।
  • Punjab News: डिवाइडर से टकराकर पलटी थार, टूटकर अलग हुए टायर, देखें वीडियो

    Punjab News: डिवाइडर से टकराकर पलटी थार, टूटकर अलग हुए टायर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के पखोवाल रोड स्थित दाद गांव के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार सफेद रंग की थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क पर ही पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि थार के दो टायर टूटकर अलग हो गए। गाड़ी में सवार 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग की थार गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    फूला वाले चौक से लालतों की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी दाद गांव के मेन रोड पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई और कई पलटे खाते हुए बीच सड़क पर रुक गई। जिस से जाम की स्थिति बनी हुई है। जानकारी देते दीप ने कहा टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार के दो टायर मौके पर ही टूट गए और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में 2 से 3 लोग सवार थे। सभी को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान लेने की कोशिश की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। फिलहाल सड़क से मलबे को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
  • Punjab News: 6.930 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 6.930 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने गांव कुहाला के पास खेतों की तलाशी के दौरान हेरोइन की खेप बरामद की है। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करते हुए थाना मल्लांवाला के अधीन आने वाले गांव कुहाला के पास पहुंची, जहां सूचना मिलने पर खोजबीन की गई। इस दौरान 6 किलो 930 ग्राम हेरोइन व एक ड्रोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

    एसएसपी सिद्धू ने बताया कि थाना मल्लांवाला के पुलिस अधिकारी व साथियों की गश्त के दौरान जब वे कुहाला के पास पहुंचे तो खेत में काम कर रहे किसान नबंरदार गुरजंत सिंह पुत्र थाना सिंह कुहाला ने बताया कि उनके खेत में ड्रोन जैसी कोई वस्तु गिरी पड़ी है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आया था और यह छह पंखों वाला, काफी बड़ा ड्रोन बताया जा रहा है, जो भारी मात्रा में हेरोइन भारत में ला रहा था जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने हेरोइन व ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 50 हजार रुपए रिश्वत लेता बीज प्रमाणीकरण अधिकारी गिरफ्तार

    Punjab News: 50 हजार रुपए रिश्वत लेता बीज प्रमाणीकरण अधिकारी गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टालरेंस नीति अपनाई जा रही है। इसी के चलते विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में तैनात बीज प्रमाणीकरण अधिकारी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई मानसा के एक बीज उत्पादक की शिकायत के बाद की गई। विजिलेंस ने लुधियाना में तैनात बीज प्रमाणीकरण अधिकारी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

    बीज निरीक्षण रिपोर्ट के बदले उक्त अधिकारी ने 1.02 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी और शिकायतकर्ता ने रिश्वतखोरी की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर दोषी को मौके पर ही पकड़ लिया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तारी की गई। उक्त अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Jalandhar News: आज CM Mann शुरू करेंगे रजिस्ट्रेशन, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपए

    Jalandhar News: आज CM Mann शुरू करेंगे रजिस्ट्रेशन, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपए

    जालंधर, ENS: वैसाखी के पर्व पर आज पंजाब सरकार महिलाओं से किए वादे को पूरा करने जा रही है। दरअसल, आज से पंजाब सरकार अपनी प्रस्तावित ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के लिए महिला लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर से करेंगे। इसके 1 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। इस दिन से जनरल श्रेणी की महिलाओं को सीधे 1,000 और अनुसूचित जाति श्रेणी की महिलाओं 1,500 रुपये का मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा।

    आप के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू में 15 अप्रैल से नौ विधानसभा क्षेत्रों जैसे आदमपुर, मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, दिड़बा, सुनाम, मोगा, कोटकपूरा, बटाला और पटियाला ग्रामीण में पायलट आधार पर चलाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि 15 मई से इस प्रक्रिया का विस्तार बाकी 108 विधानसभा क्षेत्रों में भी कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के समय आवेदकों को पंजाब आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र और बैंक पासबुक जमा करना होगा। इन दस्तावेज़ों का इस्तेमाल पात्रता की जांच करने और लाभार्थियों के खातों में सीधे लाभ ट्रांसफर करने में मदद के लिए किया जाएगा।

    यह योजना आम आदमी पार्टी के 2022 के विधानसभा चुनावों के उस वादे को पूरा करने की दिशा में एक कदम है, जिसमें महिलाओं को वित्तीय सहायता देने की बात कही गई थी। हालांकि, पार्टी ने उस समय 18 साल से ज़्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने की बात कही थी, लेकिन सरकार ने अब संकेत दिया है कि योजना के लागू होने के साथ-साथ इसके अंतिम स्वरूप, जिसमें लाभार्थी के लिए पात्रता के मानदंड और 1,000 से 1,500 रुपये की सीमा के भीतर मिलने वाली सटीक राशि शामिल है को भी अधिसूचित कर दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पिछले कई महीनों से तैयारियां चल रही हैं, जिसमें लाभार्थियों का डेटाबेस तैयार करना और बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे इस रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य पूरे राज्य में योजना को लागू करने से पहले छोटे पैमाने पर इसके सिस्टम की जांच करना है। महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू करने वाला पंजाब अकेला राज्य नहीं है। पड़ोसी राज्यों हरियाणा और हिमाचल प्रदेश ने भी ऐसी योजनाओं की घोषणा की है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने भी हाल के वर्षों में इसी तरह के कार्यक्रम लागू किए हैं, जिनका उद्देश्य घरेलू कल्याण और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

  • Punjab News: Golden Temple में वैसाखी और खालसा साजना दिवस पर भारी संख्या में श्रद्धालु हुए नतमत्सक, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple में वैसाखी और खालसा साजना दिवस पर भारी संख्या में श्रद्धालु हुए नतमत्सक, देखें वीडियो

    शाम को होगा दीपमाला और आतिशबाजी का आलौकिक दृश्य
    अमृतसरः वैसाखी और खालसा साजना दिवस के पावन अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब में बड़ी संख्या में संगतें पहुंचकर नतमस्तक हुईं। सुबह से ही श्रद्धालु गुरु घर में मत्था टेकने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दे रहे है। इस दौरान आज पावन अवसर पर प्रत्येक आयु के श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में माथा टेककर अरदास की। इस मौके पर संगतों ने पवित्र सरोवर में स्नान भी किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह दिन उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 1699 में श्री आनंदपुर साहिब में 10वें पातशाह धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा की स्थापना करके सिख समुदाय को नई पहचान दी थी। इस अवसर पर पांच प्यारों की स्थापना और खालसा परंपरा की महानता को याद किया गया। संगतों ने कहा कि वैसाखी का त्योहार केवल खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि आत्मिक उत्साह और सिख इतिहास से जुड़ने का दिन भी है। इसी दौरान यह भी देखा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचीं। सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। गुरुद्वारों में आए श्रद्धालुओं ने सिख शहीदों की कुर्बानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और युवाओं को संदेश दिया कि वे अपने इतिहास को कभी न भूलें। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे से दूर रहकर गुरु की शिक्षाओं से जुड़ना चाहिए और एक सच्चे मार्ग पर चलना चाहिए। दरबार साहिब के मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पूरे दिन दरबार साहिब के अंदर धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे, जिनमें कीर्तन और गुरबाणी का जाप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाम के समय संगतों द्वारा दीपमाला भी की जाएगी, जिससे पूरा परिसर रौशनी से जगमगा उठेगा। उन्होंने बताया कि वैसाखी के इस पवित्र दिवस पर विभिन्न गुरुद्वारों में अमृत संचार के कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे, जहां नए सिख खालसा पंथ में शामिल होंगे। इस तरह वैसाखी का यह दिन संगतों के लिए धार्मिक उत्साह, भावना और एकता का प्रतीक बनकर सामने आया।  
  • Jalandhar News: Online चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस कर्मी पर लगे धक्के मारने के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Online चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस कर्मी पर लगे धक्के मारने के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल हाउस में देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, आईसक्रीम खाने के लिए परिवार घर से निकला था। इस दौरान वह पार्लर आईसक्रीम के बाहर पहुंचे तो पुलिस द्वारा ऑनलाइन चालान काट दिया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा शुरू हो गया। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक चरणजीत सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ पार्लर आईसक्रीम में आईसक्रीम खाने आया था। इस दौरान अभी उसने आईसक्रीम भी नहीं खरीदी और वह गाड़ी में ही बैठे हुए थे। इस दौरान जब पुलिस कर्मियों की गाड़ी उनके पास तक पहुंची तो उन्होंने गाड़ी पहले से आईसक्रीम की दुकान के बाहर से हटा ली थी। पीड़ित ने कहा कि कैमरे में सारी घटना रिकार्ड है। लेकिन उसके बाद भी फोटो खींच कर पुलिस द्वारा चालान काट दिया गया।

    चालान काटने के दौरान खींची गई तस्वीर में भी देखा जा सकता है कि उनकी गाड़ी चल रही थी और चलती गाड़ी का चालान काट दिया गया। जिसके बाद पुलिस कर्मी से बात की गई तो पुलिस कर्मी सीनियर अफसरों के पास जाने के लिए कहने लगा। पीड़ित का कहना है कि पुलिस कर्मी द्वारा जान बूझकर चालान काटा गया। जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके से निकल गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि वह चरणजीत सिंह मक्कड़ वार्ड नंबर 50 से चुनाव लड़ चुका है और वह पुलिस कर्मी से बात करने पहुंचा तो उन्हें धक्का देकर पुलिस कर्मी मौके से चला गया और उसकी एक बात नहीं सुनी। वहीं कार चालक ने कहा कि उसे गाड़ी से खींच कर पुलिस कर्मी द्वारा बाहर निकलने के लिए कहा गया। वहीं लड़की के साथ पुलिस कर्मी द्वारा गलत व्यवहार करने के आरोप लगे है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को आईसक्रीम की दुकान के बाहर पार्किंग को लेकर हिदायतें जारी करनी चाहिए। वहीं उन्होंने दुकान वालों को पार्किंग की सुविधा देनी चाहिए और ऐसे में पुलिस कर्मियों को पहले बिना पार्किंग वाले दुकानवालों के चालान काटने चाहिए, लेकिन ऐसे राहगीरों के चालान काटकर उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए। घटना के दौरान सड़क पर कोई ट्रैफिक भी नहीं था। परिवार ने कहाकि वह उच्च अधिकारियों के समक्ष मुद्दे को उठाएंगे। एएसआई तिलकराम ने बताया कि अवैध पार्किंग को लेकर उनके द्वारा ऑनलाइन चालान काटा गया। पुलिस कर्मी ने कहा कि सड़क के बीचों-बीच गाड़ी थी। इस दौरान जब वह मौके पर चालान काटने के लिए पहुंचे तो कार चालक गाड़ी को आगे ले जाने लगा। जिसके बाद उसका ऑनलाइन चालान काटा गया। वहीं लड़की के साथ गलत व्यवहार करने के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरा Salon मालिक, Cutting करने को लेकर ग्राहक से हाथापाई, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरा Salon मालिक, Cutting करने को लेकर ग्राहक से हाथापाई, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती गुजा क्षेत्र में स्थित सैलून में ग्राहक और सैलून मालिकों के बीच विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर हाथापाई हुई। तरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि वह कटिंग कराने के लिए चक्कर काट रहा था, लेकिन दुकानदार उसे बार-बार टाल रहे थे। तरुण के अनुसार, जब दोबारा दुकान पर गया, तो सैलून कर्मियों ने कटिंग करने से मना कर दिया। इसके बाद वह किसी दूसरे सैलून में चला गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके जाने के बाद उसे सैलून के मालिकों द्वारा लगातार फोन किए गए और गालियां दी गईं।

    जब वह अपने दोस्तों के साथ बात करने के लिए वापिस ‘वीआईपी सैलून’ पहुंचा, तो वहां मौजूद तीन-चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने सैलून में इस्तेमाल होने वाले उस्तरे से उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। तरुण का कहना है कि हमला इतना अचानक था कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला। हमले के बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके घावों पर टांके लगाए गए हैं। सैलून मालिकों का यह भी कहना है कि युवक अपने साथ लड़के लेकर आया था और सैलून में तोड़फोड़ की कोशिश की गई थी।

    हालांकि, तरुण ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह निहत्था था और अगर उसे हमला करना होता, तो वह कोई हथियार साथ लेकर आता। उसने बताया कि पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद है। तरुण ने बताया कि उसके घर में जल्द ही एक समारोह होने वाला था, जिसके लिए वह तैयार होने गया था, लेकिन उसे इस खूनी विवाद का सामना करना पड़ा। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करेगी ताकि सच सामने आ सके।

  • Jalandhar News: अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट, एक झुलसा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट, एक झुलसा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के शाम नगर इलाके में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के दौरान जोरदार धमाके की आवाज आने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मकान के दरवाजे तक उखड़ गए। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा और पुलिस को सूचित किया।मौके पर पहुंची पुलिस से स्थानीय लोगों ने इस अवैध धंधे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    ब्लास्ट होने के बाद घर के बाहर खड़े इलाका निवासियों ने कहा कि किराए के कमरे में रहने वाले दो व्यक्ति बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरने और गैस चोरी करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस लीक हुई और एक जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कमरे के लोहे के गेट उखड़कर बाहर जा गिरे और घर के अंदर रखा सामान जलकर गया। घटना के समय वहां मौजूद एक युवक, जो खाना बनाने की कोशिश कर रहा था, बुरी तरह झुलस गया।

    उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 के सब-इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कमरे से चार गैस सिलेंडर, गैस रिफिल करने वाली पाइपें और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (तोलने वाली मशीन) बरामद किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने बिना वेरिफिकेशन के इन युवकों को कमरा कैसे दिया।