Blog
-

प्रदेश में 1000 कार्यालय बंद करने के बाद हिमकेयर योजना को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण क्या यह है व्यवस्था परिवर्तन: सुमीत
ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा प्रदेश सचिव व हमीरपुर लोकसभा प्रभारी सुमीत शर्मा ने कहा कि जिला सोलन में वर्तमान सरकार द्वारा दो सौ कार्यालय बंद करने के बाद अब हिम केयर जैसी योजना को निजी अस्पतालों में बंद करवाना दुर्भाग्यपूर्ण है और हिमाचल के ग़रीब आदमी के साथ धोखा है ।सुमीत ने कहा के कि केंद्र सरकार सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना शुरू करने के बाद प्रदेश के जो अन्य वर्ग था उनको कैशलेश इलाज देने के लिए हिमकेयर योजन को लागू कर पूरे प्रदेश के ग़रीब जन मानस को उस योजना में शामिल किया था। जिसका लाभ प्रदेश के ग़रीब लोगो को मिला था । लेकिन जिस प्रकार वर्तमान सरकार ने इस योजना को निजी अस्पतालों में बंद किया उससे साफ जाहिर हो गया कि यह सरकार जन और कर्मचारी विरोधी है।उन्होंने कहा कांग्रेस की यह मित्रो की सरकार ने हिमकेयर योजना को इसलिए बंद किया और उसे अब अवरुद्ध करने का प्रयास कर रही है।क्योंकि यह जनकल्याण कारी योजना को पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा शुरू किया गया था। वर्तमान में हिमाचल और हिमाचल से बाहर 292 अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड की सुविधा दी जा रही थी।और इनमे 141 निजी अस्पताल थे। अब भी राज्य सरकार के ऊपर करीब 370 करोड़ की देनदारी है।पूर्व जयराम सरकार के समय प्रथम जनवरी 2019 को इस योजना को शुरू किया गया था।लोगो को इस कार्ड से इलाज करवाने की काफी सुविधा हो रही थी।सुमीत के कहा कि ऐसी योजनाओ को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब यह सरकार कार्यालयों और योजनाओ को बंद करने वाली सरकार के नाम से जानी जाएगी। -

टाऊन हॉल ऊना में डिजिट साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित
ऊना:सुशील पंडित/ डिजिट साक्षरता को लेकर सोमवार को ऊना के टाऊन हॉल में जागरूकता शिविर अयोजित किया गया। शिविर में लोगों को साइबर क्राइम, फेक न्यूज, विज्ञापन, सोशल मीडिया शिष्टाचार, ऑनलाइन सुरक्षा, ऑनलाईन बैंकिंग सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए डिजिट प्लेटफॉर्मों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यह जानकारी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने दी। एसडीएम ने बताया कि वर्तमान समय में कम्पयूटर और मोबाइल का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक कार्य को सुगमता के साथ करने के लिए कम्पयूटर और ऑनलाईन सुविधा से जोड़ा जा रहा है। ऑनलाईन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के अभाव में लोग आय दिन साइबर क्राइम और डिजिट धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लालच में आकर अपने निजी जानकारी दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं जिस कारण दिन प्रतिदिन यह अपराध बढ़ता जा रहा है। इस अपराध को रोकने के लिए सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है कि जन-जन को साइबर क्राइम के बारे में संदेश दिया जाए और इससे बचने के सुझाव लोगों तक पहुंच जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग साइबर के बारे में जागरूक रहे और और इससे बचें। शिविर में उपस्थित लोगों को साईबर क्राइम बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम एक ऐसा अपराध है जिसमें कंप्यूटर या मोबाइल का उपयोग करके ऑनलाइन निजी जानकारी को प्राप्त करते हैं। और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं उसी को साइबर क्राइम कहते हैं। इसके माध्यम से वह किसी भी यूजर की पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल, आधार डिटेल को चोरी करते हैं तथा उसके बाद साइबर क्राइम करते हैं। साइबर क्राइम से कैसे बचे किसी भी वेबसाइट पर अपनी पर्सनल डिटेल शेयर न करें। अपनी पर्सनल इनफॉरमेशन को ऑनलाइन पब्लिश करने से बचना चाहिए। किसी भी सॉफ्टवेयर या ऐप को डाउनलोड करने से पहले अच्छे से कंफर्म कर लें कि वह सही है या कोई फेक ऐप तो नहीं है। किसी भी ऑनलाइन स्कीम जिसमें पैसे जीतने और प्राइज मिलने की बात हो तो उसके लालच में न आएं। साइबर क्राइम होने के बाद क्या करें अगर किसी के साथ साइबर क्राइम होता है तो वह सबसे पहले 1930 नंबर डायल करके कॉल करें और वहां पर शिकायत करें तथा जिस नंबर से आपको फोन आया है वह फोन नंबर और यू डी आरआईडी जिससे अपने पैसे ट्रांसफर किए हैं तथा उसका स्क्रीनशॉट अपने पास जरूर रखें या फिर भारतीय साइबर क्राइम के फोन नंबर 1800 209 6789 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस मौके पर सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

Punjab: लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
लुधियानाः क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए थाना 5 की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा, बाइक, लोहे की रॉड, दात और 5 फोन बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय अंकुश कुमार पुत्र कलीड़ेह वर्मा निवासी न्यू भगत सिंह नगर लुधियाना, हिमांशु रावत पुत्र छोटू निवासी मोहल्ला शाम नगर फाटक, गांव सुनेत, लुधियाना और छोटू पुत्र जगदीश निवासी शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने रात के समय लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी देर रात बाइक पर सवार होकर शहर के अलग-अलग जगहों में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ दौरान ओर खुलासे होने की संभावना है। -

चैकिंग के दौरान पकड़े़ तीन स्वर्ण मामलों से वसूले 2.81लाख रूपये
ऊना:सुशील पंडित/ राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना ने विभागीय नाका गगरेट तथा इसके साथ लगते क्षेत्र में गतदिनों विशेष चैकिंग के दौरान विभिन्न वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन मामलों में बिना बिल के स्वर्ण आभूषण और बिस्किट पाए जाने पर जीएसटी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। यह जानकारी उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना विनोद सिंह डोगरा ने दी। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए पकड़े गए मामलों में सोने की कुल मात्रा 664 ग्राम है जिसका कुल मूल्य 46 लाख 12 हज़ार 400 रूपए बनता है। विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लाख 81 हज़ार 470 रूपये का अर्थदंड लगाया गया जोकि मौके पर ही वसूला गया। निरीक्षण के दौरान एएसटीइओ नरेंदर पठानिया, सहायक बाल कृष्ण और चालक जतिंदर सिंह शामिल रहे। विनोद डोगरा ने बताया कि विभाग प्रदेश के बाहर से लाए जाने वाले सामान पर कड़ी नज़र रखे हुए है। उन्होंने बताया कि जीएसटी अधिनियम की धारा 30 के तहत 200 रूपये से अधिक मूल्य की वस्तुओं की बिक्री पर बिल जारी करना अनिवार्य है।तथा 50 हज़ार रूपये से अधिक मूल्य के सामान परिवहन करने पर ई-बिल अनिवार्य है। विभाग द्वारा सभी प्रकार के व्यापारियों से आग्रह किया कि वे भविष्य में क्रय-विक्रय से संबंधित पूर्ण दस्तावेज़ जैसे कि मूल खरीद/बिक्री, ई-वे बिल सामान के परिवहन के साथ अवश्य रखें अन्यथा विभाग द्वार नियमानुसार कार्रवाई अमल में जाई जाएगी। -

Ambulance न मिलने पर ठेले पर ले जाना पड़ा मरीज, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग मरीज को Ambulance नहीं मिलने के कारण उसके परिजनों को उसे ठेले पर ले जाना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विपक्ष ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल, डीएम ने मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
रविवार रात को 87 वर्षीय ज्ञानचंद, जो कि एक गरीब मजदूर हैं, की कमर की हड्डी गिरने से टूट गई थी। दर्द से तड़पते हुए उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए खुर्जा के सरकारी सूरजमल जटिया हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर न तो एम्बुलेंस मिली और न ही स्ट्रेचर। दर्द से तड़पते हुए मरीज को केवल एक दर्द की गोली देकर उन्हें तीन दिन बाद आने को कहा गया, यह कहते हुए कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं।
ज्ञानचंद के परिजनों ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिली और वे प्राइवेट अस्पताल की फीस भी नहीं भर सकते थे। ऐसे में उन्हें मजबूरन ज्ञानचंद को ठेले पर ही बिठाकर घर ले जाना पड़ा। यह दर्दनाक दृश्य देखकर स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए।
जब यह वीडियो वायरल हुआ तो बुलंदशहर के डीएम ने इस मामले की जांच करने का आदेश दिया। रात लगभग 11 बजे एसडीएम खुर्जा डीएम के निर्देश पर ज्ञानचंद के घर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। डीएम ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इमरजेंसी केंद्र के डॉक्टर से परिजनों ने दवाई ली थी, लेकिन आगे की जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ बुलंदशहर विनय कुमार सिंह ने भी इस मामले पर ध्यान दिया और कहा कि ऑर्थोपेडिक सर्जन और सीएमएस अनिल कुमार दो दिन की ट्रेनिंग पर बाहर हैं। इस दौरान इमरजेंसी कक्ष में स्टाफ से लापरवाही हुई है। एसडीएम और विभागीय जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-

राज्यपाल ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश
ऊना:सुशील पंडित/ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज (सोमवार) उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका धाम माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका. इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं। राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर में हवन यज्ञ भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम अंब विवेक महाजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. -

उपायुक्त जतिन लाल ने बनौडे़ महादेव ऊना में नवाया शीश
ऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को बनौडे महादेव ऊना में पूजा अर्चना कर शीश नवाया और क्षेत्रवासियों के सुखमय और खुशहाल जीवन की मंगल कामना की। इस मौके पर बनौडे महादेव कमेटी ने उपायुक्त ऊना को शिव भगवान का चित्र और चुनरी देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उपायुक्त ने बनौडे़ महादेव ऊना परिसर में पौधा रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि कहा कि पर्यावरण हमारा सांझा संसाधन है। हम सब लोग इससे जीवन का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी प्रकृति व जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पर्यावरण सरंक्षण में इनका अमूल्य योगदान है।
उन्होंनेे कहा अगर हमें जल और गहराते पर्यावरण संकट से निजात पाना है तो पौधरोपण करना अत्यंत जरुरी है।
इस मौके पर पीसीसी हिमाचल के सचिव संजीव सैणी, भूपिंदर ठाकुर, विजय धीमान, परीक्षित ठाकुर सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। -

Punjab: इस मामले में CDPO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड, देखें वीडियो
अमृतसरः रईया की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पर गाज गिर गई। विभाग ने सीडीपीओ को निलंबित कर दिया है। दरअसल, बिक्रमजीत सिंह ने कुछ दिन पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में निजी फर्म द्वारा घटिया राशन दिए जाने का मुद्दा उठाया था। इस मामले को लेकर विभाग का कहना है कि सीडीपीओ बिक्रमजीत सिंह ने अपने सहकर्मियों को प्रेरित कर आंगनबाड़ी केंद्रों की गलत जानकारी की रिपोर्ट तैयार करवाई।इस मामले को लेकर क्षेत्र के विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने सीडीपीओ के निलंबन का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।
सोशल मीडिया के जरिए सुखपाल खैरा ने कहा कि मुझे दुख है कि रईया अमृतसर के सीडीपीओ पद पर तैनात बिक्रमजीत सिंह जैसे अच्छे अधिकारी को उनके विभाग में निजी फर्म द्वारा घटिया राशन की आपूर्ति का मुद्दा उठाने पर निलंबित कर दिया गया है। सुखपाल खैरा ने अपनी पोस्ट में बिक्रमजीत सिंह की एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमें बिक्रमजीत ने बताया कि उनके आंगनवाड़ी केंद्रों पर फंगस लगा राशन दिया जा रहा था। ये एक जहर है। अगर प्रेग्नेंट औरतों व बच्चों को जहर जाएगा तो वे अपने विभाग को बताएंगे ही। ऐसी फंगस बरसात के दिनों में लकड़ी पर आ जाती है। अगर कोई उसे खा ले तो उसकी मौत हो सकती है।बिक्रमजीत ने बताया कि उन्होंने दो लेटर विभाग को लिखी थी। उनकी शिकायत के बाद ही उन्हें निजी फर्म से फोन आ गया और उन्होंने शिकायत करने पर धमकियां भी दी। उन्होंने कहा कि वे सरकार के नुमाइंदे हैं, अगर कुछ लगता होगा तो वे अपने विभाग को बताएंगे ही। इसके बाद निजी फर्म ने राशन बदलने की बात भी की। लेकिन दो घंटे बाद ही उनके नाम का सस्पैंशन लैटर जारी कर दिया गया। विभाग की तरफ से जो सस्पैंशन लैटर जारी किया गया, उस पर विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव के हस्ताक्षर थे।
जिन्होंने लिखा था कि बिक्रमजीत सिंह ने अपने सहयोगियों को आंगनवाड़ी केंद्रों की चैकिंग के समय विशेष तौर पर गलत रिपोर्टें देने के लिए प्रोत्साहित किया था। जिसके बाद उसे सिविल सेवा नियमों के तहत सस्पेंड कर दिया जाता है। सस्पेंशन के समय बिक्रमजीत सिंह का हैड-क्वार्टर चंडीगढ़ होगा और वे सस्पेंशन के दौरान अपना हैड-क्वार्टर नहीं छोडेंगे।
-

भारतीय बधिर क्रिकेट टी-20 टीम के कप्तान वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित
ऊना/सुशील पंडित: इंगलैंड में आयोजित बधिर क्रिकेट टी-20 श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले ऊना जिला के अंब निवासी वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त जतिन लाल ने 51 हजार रुपए का चेक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हाल ही में इंगलैंड में आयोजित बधिर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने 5-2 से सीरीज़ पर कब्जा करके देश को गौरवान्ति किया है। जोकि पूरे देश के साथ-साथ जिला ऊना के लिए भी गर्व की बात है। इंग्लैंड के 15 दिवसीय दौरे में बधिर भारतीय टीम ने सात मैच खेले जिसमें पांच मैचों में जीत हासिल करके टी-20 श्रृंखला अपने नाम की। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रेरणादायक हैं। वीरेंद्र ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस मुकाम पर पहुंचकर देश व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह के भाई आशीष ठाकुर ने बताया कि जमा दो तक पढ़े वीरेंद्र सिंह का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति बेहद लगाव है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र सिंह ने 15 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और निरंतर इस क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2005 में वीरेंद्र सिंह ने क्रिकेट में कदम रखा और भारत की और से बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता खेलने पाकिस्तान गए थे जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। वीरेंद्र सिंह ऑलराउंडर के तौर पर भारतीय बधिर टीम में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह ने अब तक अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर आठ देशों में क्रिकेट खेली है। आशीष ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह के कठिन परिश्रम तथा देश के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान किया जाए। -

Aadhar Card में जन्म तारीख नही हुई अपडेट तो, पिता ने उठाया खौफनाक कदम
लालसोट : बच्चे के आधार कार्ड में जन्म तारीख नहीं बदलने से परेशान पिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला दौसा के लालसोट थाना इलाके के डिडवाना गांव की न्यू बस्ती का है। मृतक दौसा ऑयल मील में मजदूरी करता था और बेटे का एडमिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में करवाना चाहता था।

छोटे भाई ने खिड़की तोड़कर उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। हेड कॉन्स्टेबल रोहिताश यादव ने बताया कि न्यू बस्ती निवासी राकेश कुमार महावर(31) पुत्र मंगल राम महावर सुबह करीब 5:30 बजे अपने कमरे में लगे छत के पंखे से लटका मिला। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा, तब उसकी सांसे चल रही थी। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।