Blog
-

सुमित कुमार ने ली बीडीसी उपाध्यक्ष पद की शपथ
ऊना/ सुशील पंडित : सुमित कुमार ने पंचायत राज समिति ऊना के उपाध्यक्ष के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। सोमवार को एसडीएम कार्यालय ऊना में आयोजित हुए शपथ समारोह कार्यक्रम में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने सुमित कुमार शर्मा को बीडीसी उपाध्यक्ष ऊना के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक कुटलैहड़ विवेक शर्मा और पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीडीसी उपामध्यक्ष सुमित कुमार ने पूरी लगन, जिम्मेदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई ताकि पंचायती राज समिति के अधीनस्त क्षेत्रों के विकास को गति मिल सके। -

नियमों की अवहेलना करने पर काटे 124 चालान ,1लाख 61 हजार जुर्माना वसूला
ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 124 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 27,500/- रूपये वसूल किए गए। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए।इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 04 वाहनों का चालान किया गया I व जुर्माने के रूप में 1,61,360/- रूपये वसूल किए गए। -

मारपीट कर जाति सूचक शब्द कहने पर मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते डीटा मोड़ पर मारपीट कर जाति सूचक शब्द कहने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में ओंकार सिंह पुत्र कुलदीप सिंह गांव डीटां डाकघर बीदडवाल तहसील हरोली ने बताया कि जब यह डीटा मोड़ पर खड़ा था तो अजय , रजत पुत्र सुलिंदर सिंह, निवासी छेत्रा ने इसके साथ मारपीट की व् जातिसूचक शब्द कहे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 115(2), 351 (3), 3 (5) व् 3(1)(R) SC&ST एक्ट के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

कार की टक्कर से थ्री व्हीलर पलटा
ऊना/ सुशील पंडित:जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव झलेडा में तेज़ रफ़्तार ब्रेजा कार ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। जिस से थ्री व्हीलर सवार सवारियों को चोटे आईं हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार(44) ने बताया कि मैं नंगल सब्जी मंडी में मुनीम का कार्य करता हूं और गांव मानकपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर का रहने वाला हूं। मैं अपने परिवार सहित थ्री व्हीलर संख्या (पीवी 65 वीडी 6586)पर सवार होकर बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा मेडी में माथा टेक कर वापस आ रहे थे तो समय करीब 12:40 बजे जब हमारा थ्री व्हीलर गांव झलेडा के पास पहुंचा तो एक ब्रेजा गाड़ी ने हमारे थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी टक्कर लगने के कारण थ्री व्हीलर पलट गया व मुझे व मेरे परिवार को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 281, 125A B.N.S व 184, 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

कार के सामने बस लगा कर मारपीट, मामला दर्ज
ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के अंतर्गत आते गांव झलेडा में गाड़ी के आगे बस लगा कर रोडवेज के चालक व परिचालक ने गाली-गलौज व मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरिन्द्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव वरनोह ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि जब यह गाड़ी में अपने घर जा रहा था। तो पंजाब रोडबेज की बस ने झलेड़ा में इसकी गाड़ी के सामने अपनी बस लगा दी व् इसका रास्ता रोककर इनके साथ गली गलोच व् मारपीट की I शिकायत के आधार पर पुलिस ने ड्राईवर शमशेर सिंह व कंडक्टर हैप्पी (पंजाव रोडवेज) के विरुद्ध धारा 126(2),115(2), 351(3), 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

BJP को बड़ा झटका: पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा
नई दिल्लीः राजस्थान से बड़ी सामने आ रही है। जहां बीजेपी नेता और पूर्व विधायक एवं सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा ने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। खिलाड़ी लाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया। बैरवा ने पत्र में लिखा कि ‘मैं खुद भाजपा की विचारधारा से अपने आप को नहीं जोड़ पाया। कांग्रेस विचारधारा मेरे खून में है।’

पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने राजस्थान विधानसभा 2023 के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट काट दिया था। बैरवा ने गहलोत को इसका जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद ही खिलाड़ी लाल बैरवा ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन की थी और अब भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
बैरवा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया। उन्होंने पत्र में लिखा कि ‘पूर्व मुख्यमंत्री (कांग्रेस) द्वारा अपने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की लालसा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को कांग्रेस से बाहर करने का असफल प्रयास किया। पायलट साहब के गुट के लोगों के फोन टेप करवाए, जिसका लोकेश शर्मा (ओ.एस.डी. पूर्व मुख्यमंत्री) सविस्तार बता चुके है। मेरा भी फोन टेप करवाया गया, जो कि जांच का विषय है।
‘योजनाबंध तरीके के साथ मुझे भी पार्टी से निकाला गया। कुछ खास चापलूस लोगों की सिफारिश पर राजस्थान के इतने टुकडे-टुकडे कर दिए पंचायत समिति स्तर के क्षेत्रफल वालों को जिले बना दिए, समाज के टुकडे कर इतने सामाजिक बोर्ड बना दिए। जिनका स्वंय को भी पता नहीं 18% अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आयोग को मैने वैद्यानिक दर्जे की बात की तो क्या गुनाह कर दिया।’
-

Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो
बठिंडा : शहर में दाना मंडी और सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क का बुरा हाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे है। जिससे शहरवासियों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार शहर की सारी सड़कें टूटी हुई है। जानकारी देते हुए इंद्रजीत ने बताया कि कई वर्षों से सड़क में गड्ढे हैं और टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि सीवर का ढक्कन भी खुला रहता है। जिससे हर समय हादसे होते रहते है और बारिश के समय सड़कों पर पानी भर जाता है।
जिससे सड़कों पर गड्ढों का पता नही चलता। जिससे हादसे होते रहते है। अगर हम प्रशासन के पास जाते हैं तो वे यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि यह मंडी बोर्ड का क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि कई बार नगर निगम और कई अन्य अधिकारियों को शिकायत दे चुके है। लेकिन कोई भी अधिकारी नही आया।नगर निगम के पास जाते है तो वे कहते हैं कि मंडी बोर्ड का क्षेत्र है। बता दें कि दाना मंडी की 70 प्रतिशत सड़कें टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रशासन से मांग है कि या तो सड़क की मरम्मत करायी जाये या फिर सड़क का निर्माण कराया जाए।
-

नील गाय ने स्कूटी चालक को मारी टक्कर, मौत
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई व उस की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली में आज CHC दुलैहड़ से सुचना मिली की जसविन्द सिंह(65) पुत्र नसीब चन्द निवासी गांव व डा0 कोट फतूही तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब व कमलजीत कौर पत्नी जसविन्दर सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है यहां जसविंदर मृत घोषित कर दिया गया।
सुचना मिलते ही पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची कमलजीत कौर का मेडिकल करवाया गया और कमलजीत कौर का व्यान कलमबन्द किया गया जिस पर पता चला कि जसविन्द्र सिंह व उसकी पत्नी स्कूटी संख्या (पीवी 24 डी-3696 पर अपने घर से अपनी बेटी के ससुराल घर व्रह्मपुर पंजाब जा रहे थे । जब यह पोलियां से लालूवाल की तरफ जा रहे थे तो प्रधान के मकान के सामने सड़क पर अचानक नील गाय दौड़ती हुई सड़क पर स्कूटी के आगे आ गई।
जिससे बचने के लिये जैसे ही जसविन्द्र सिंह ने स्कूटी की व्रेक लगाई तो स्कूटी एकदम स्किड होकर पलट गई तथा ये दोनों पति-पत्नी स्कूटी सहित रोड़ से नीचे झाड़ियों में जाकर गिरे जिससे कमलजीत कौर व जसविन्द्र सिंह को काफी चोटें आईं । कमलजीत कौर के शोर मचाने पर पंचायत प्रधान व अन्य लोग मौके पर पहुंचे जो पंचायत प्रधान राकेश कुमार अपनी गाड़ी में इन दोनों को इलाज हेतू CHC दुलैहड़ ले आए ।
यह हादसा इनकी स्कूटी के आगे अचानक नील गाय आने के कारण हुआ है जिसमें किसी की कोई गलती या लापरवाही नहीं पाई गई है ।मृतक जसविन्द्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवा कर शव को अन्तिम संस्कार हेतु उसके वारिसों के हवाले किया गया । थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बतलाया कि घटना के संदर्भ में धारा 194 BNSS के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
-

Jalandhar: Uppal Accessories में विभाग की रेड, मचा हड़कंप
जालंधर, ENS: कचहरी चौक के पास कार बाजार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कार बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब Uppal Accessories की दुकान पर पंजाब सरकार के एक विभाग ने दबिश दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम द्वारा दुकान के दस्तावेज चैक किए जा रहे है।
वहीं इस कार्रवाई को लेकर अन्य दुकानदार में हलचल शुरू हो गई है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर विभाग की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है, कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा हैकि विभाग की टीम के द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे है।
-

पेड़ से बंधी मिली महिला, कई दिनों से नहीं खाया खाना, जाने मामला
सिंधुदूर्ग : जिले के कराड़ी जंगल वाले इलाके से एक विदेशी महिला को रेस्क्यू किया गया है।यह मामला सिंधुदूर्ग जिले का है। जानकारी के अनुसार विदेशी महिला अमेरिका की रहने वाली है। स्थानीय लोगों ने महिला को पेड़ से बंधा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला को वहां से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता बेहद कमजोर है। पीड़िता से बयान लेने की कोशिश की गई, लेकिन पीड़िता इतनी कमजोर थी कि वह कुछ भी बोल सकने में सक्षम नहीं दिखी। किसी तरह से कॉपी-पेन देकर महिला से घटना के बारे में लिखवाया गया, जिसके बाद महिला ने कॉपी पर लिखकर घटना के बारे में जानकारी दी।
पीड़ित महिला के लिखित बयान के मुताबिक उसने तमिलनाडु के एक शख्स से शादी की थी। उसके पति ने उसे इंजेक्शन लगाया और फिर उसे यहां लाकर जंगल में पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसका पति वहां से चला गया और महिला को वहीं पर छोड़ दिया। महिला ने पुलिस को लिखित बयान में बताया कि वो 40 दिन से बिना खाये जंगल में थी। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए टीमें बनाई है।