Blog

  • Punjab: ट्रेन के डिब्बे में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab: ट्रेन के डिब्बे में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अमृतसर : ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आई है। बता दें कि अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास ट्रेन के डिब्बे को अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार हावड़ा एक्सप्रेस अमृतसर से दिल्ली जा रही था, जैसे ही जोड़ा फाटक पर ट्रेन आई, डिब्बे में आग गई। जब धुँआ निकलना शुरू हुआ तो, यात्रियों ने ट्रेन से उतर कर अपनी जान बचा ली। फिलहाल मौके पर ही आग को बुझा लिया गया है।

  • अवैध खनन करने पर चार वाहनों के चालान

    अवैध खनन करने पर चार वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में शुक्रवार को अवैध खनन करने वाले चार वाहनों के चालान काटे गए हैं। पुलिस को इन वाहनों से जुर्माने के रूप में 23600 रु की आमदनी हुई है। एक अन्य कार्रवाई में यातायात के नियम तोड़ने वाले 125 वाहनों के चालान भी किए गए। इनमें से कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को 48000 रूपये की कमाई हुई है। शुक्रवार को ही तीन लोगों के धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत भी चालान किए गए हैं जो खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे।
  • संतोषगढ़ः ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

    संतोषगढ़ः ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : संतोषगढ़ः ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्जपंजाब की तर्ज पर हिमाचल के लोग भी ट्रैवल एजेंटों के पास जाकर अपने जीवन की जमापूंजि गंवाने लग गए हैं। अब संतोषगढ़ के रहने वाले राहुल सैनी पुत्र हेमराज सैनी ने सदर थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है कि चंडीगढ़ के एक ट्रैवल एजेंट ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11 लाख रूपए ऐंठ लिए हैं। राहुल ने दावा किया है कि उसने चंडीगढ़ के 17 सेक्टर के ट्रैवल एजेंट खुशपाल सिंह को स्टडी वीजा के लिए 11 लाख रूपए दिए थे। खुशपाल सिंह 17 सेक्टर में वर्ल्ड वीजा एडवाइजर के नाम पर ट्रैवल एजेंसी चलाता है।
    राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का वीजा लगवाने के लिए खुशपाल को पहले ही 11 लाख एक हजार रूपए का भुगतान कर दिया था। राहुल का दावा है कि उसके बाद खुशपाल सिंह ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। जब भी संपर्क हुआ तो उसने कहा कि हम आपको जल्द ऑस्ट्रेलिया भेज रहे हैं। अब पक्के तौर पर राहुल का खुशपाल सिंह के साथ संपर्क बंद हो चुका है। ऐसे में हताश होकर अब राहुल और उसका परिवार हिमाचल पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा है। पुलिस ने अब खुशपाल सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • Punjab: तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab: तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा कोटिसेखान के अधीन पड़ते गांव दोलेवाला में एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर 45 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 45 वर्षीय अविनाश कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे की सूचना एसएसएफ टीम को मिली तो उन्होंने तुरंत कार का पीछा करते हुए कार चालक को काबू कर लिया।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसएफ टीम के कर्मचारी लखबीर सिंह ने बताया कि एक स्विफ्ट कार चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक दौलेवाला से कार को भगा कर ले गया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर हमने कार का पीछा किया और कार चालक को जीरा रोड से काबू किया। एसएसएफ टीम के कर्मचारी लखबीर सिंह ने बताया कि कार चालक गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रहा था और उसकी कार एक पेड़ के साथ टकरा गई और वह कार को छोड़ कर खेतो की ओर भाग रहा था। जिसे वहां से काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।

    वहीं दूसरी ओर चौकी इंचार्ज रघवीर सिंह ने बताया कि अविनाश रानी आशा वर्कर का काम करती है और वह कोटिसेखान से मीटिंग करके लौट रही थी। उन्होंने कहा कि जब महिला सड़क क्रॉस करने लगी तो तेज रफ्तार कार चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल अविनाश रानी को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार के बयानों के मुताबिक अगली कारवाई शुरू कर दी गई है।

  • ऊनाः टैंकर की टक्कर से स्कूटी चालक घायल

    ऊनाः टैंकर की टक्कर से स्कूटी चालक घायल

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के कचहरी चौक पर शुक्रवार को एक टैंकर ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी। सदर थाने में शिकायत देने वाले भदसाली निवासी रत्न चंद पुत्र रीठू राम ने दावा किया है कि शुक्रवार को सवा ग्यारह बजे वह अपने घर जा रहा था तभी कचहरी चौक पर पीछे से एक टैंकर आया और उसने रत्न चंद की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से वह स्कूटी से गिर गया जिससे उसे कई चोटें भी आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कांगड़ा की ज्वाली तहसील निवासी स्वर्ण सिंह पुत्र भोलू राम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • बार बार ठगी के शिकार हो रहे ऊना वाले

    बार बार ठगी के शिकार हो रहे ऊना वाले

    मैड़ी के एक परिवार ने गंवाए 3.40 लाख रूपए
     
    ऊना/सुशील पंडित : ऑनलाइन ठगी की लाखों घटनाओं और चेतावनियों से भी लोग सीख नहीं ले रहे। अब ऊना जिला के अम्ब तहसील का एक परिवार ऐसी ही एक ठगी का शिकार हुआ है। अम्ब के मैड़ी गांव की निवासी शारदा देवी पत्नी जगदेव सिंह डडवाल ने अम्ब पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि कैनेडा से आई एक कॉल के बाद उसने 3.40 लाख रूपए गंवा दिए। शारदा देवी ने बताया कि उसे एक फोनकॉल आया कि मैं आपका रिश्तेदार बोल रहा हूं। आप मेरे एजेंट के खाते में तीन लाख चालीस हजार रूपए डलवा दीजिए। शारदा देवी ने बिना किसी पूछताछ और पड़ताल के तुरंत उसके खाते में तीन लाख चालीस हजार रूपए डलवा दिए। बाद में पता चला कि उसके किसी रिश्तेदार ने ऐसा करने को नहीं कहा था। अर्थात वह ऑनलाइन ठगी की शिकार हो चुकी थी। अब अम्ब पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद साइबर सैल की मदद से ऑनलाइन ठगों की तालाश में जुट गई है।
  • Punjab: सब्जी के दाम बढ़ते ही मंडी में टमाटर हुए चोरी, देखें वीडियो

    Punjab: सब्जी के दाम बढ़ते ही मंडी में टमाटर हुए चोरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर की सब्जी मंडी में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। आए दिन सब्जियां चोरी हो रही है। वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टिवा सवार व्यक्ति टमाटर की क्रेटे चुरा कर ले जाता दिखा। चोरी की वीडियो सामने आने के बाद सब्जी मंडी के सभी दुकानदार और आढ़ती परेशान है। मंडी बोर्ड पर दुकानदारों के सामान को सुरक्षित रखने जा जिम्मा है लेकिन मंडी बोर्ड भी आंखें बंद कर बैठा है।

    जानकारी मुताबिक बहादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी में बीते रात एक एक्टिवा सवार युवक ने टमाटरों के दो क्रेट चुरा लिए। फ्रूट और वैजीटेबल फर्म के मालिक मनोज मोनू ने कहा कि शुक्रवार देर शाम उन्होंने टमाटरों का ट्रक अपने फड्ड पर उतरवाया था। शनिवार सुबह उन्होंने टमाटर बेचने थे। उन्होंने कहा कि सुबह जब आकर देखा तो टमाटर के दो क्रेट कम थे। सीसीटीवी चैक किए तो एक्टिवा सवार व्यक्ति रात 1.35 बजे टमाटरों के क्रेट चुराता नजर आया। मनोज ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर सब्जी मंडी में चोरी की वारदातें हो रही है। पुलिस भी सख्ती नहीं करती और मंडी बोर्ड भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। मनोज ने कहा कि अक्सर जब भी कोई सब्जी महंगी होती है तो उसी सब्जी या फ्रूट पर चोर धावा बोलते है। सब्जी मंडी में चोरों का गैंग सक्रिय है। पुलिस को रात के समय मंडी में गश्त करनी चाहिए ताकि चोरियां रुक सके।

  • Punjab: 13 वर्षीय बच्ची के दिल की दुर्लभ बीमारी की सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने की सफल सर्जरी, देखें वीडियो

    Punjab: 13 वर्षीय बच्ची के दिल की दुर्लभ बीमारी की सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने की सफल सर्जरी, देखें वीडियो

    पूरी दुनिया में अब तक इस बीमारी के 100 से भी कम मामले आए सामने

    अमृतसरः गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर के हृदय रोग विभाग ने एक 13 वर्षीय लड़की की अत्यंत दुर्लभ मानी जाने वाली हृदय रोग की सफल सर्जरी कर अमृतसर का नाम न केवल पंजाब या भारत बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध किया है। यह इतिहास रचने वाले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परमिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमृतसर में जब 13 वर्षीय सिमरजीत कौर को उसके माता-पिता इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए तो इकोकार्डियोग्राफी करने के बाद पता चला कि उसके दिल में छेद है। हृदय संबंधी सीटी स्कैन कराने पर पुष्टि हुई कि उक्त बच्ची जन्मजात दाहिनी फुफ्फुसीय धमनी से लेकर बायीं एट्रियम फिशुला बीमारी से पीड़ित है। जिसके कारण उनकी फुफ्फुसीय धमनी से एक नस निकलकर हृदय के बाईं ओर चली गई, जिसके कारण उनके हृदय का गंदा रक्त ऑक्सीजन युक्त अच्छे रक्त के साथ मिल रहा था। शरीर के अंगों में ऑक्सीजन की कमी के कारण जहां उनका शारीरिक विकास नहीं हो रहा था, वहीं उनके पूरे शरीर का रंग भी नीला पड़ गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज जीवन के चौथे दशक तक पहुंचने से पहले ही मर जाते हैं। डॉ. परमिंदर सिंह ने कहा कि 1950 में एलएन फ्रेडरिक नामक अमेरिकी वैज्ञानिक ने इस बीमारी के बारे में जानकारी सार्वजनिक की थी और तब से पूरी दुनिया में इस घातक बीमारी के 100 से भी कम मामले दर्ज किए गए हैं। डॉ. परमिंदर सिंह ने कहा कि इस बीमारी के इलाज के लिए बड़ी बाईपास सर्जरी की आवश्यकता होती है, लेकिन उन्होंने अपने सहयोगी डॉक्टरों की टीम की मदद से नई तकनीक का उपयोग करके बिना कोई चीरा या टांके लगाकर कैथेटर के माध्यम से एंजियोग्राफी करके पीडीए डिवाइस लगाकर दिल का छेद बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान सिमरजीत कौर का ऑक्सीजन लेवल 70 फीसदी से बढ़कर 100 फीसदी हो गया और उनका रंग भी नीले से गुलाबी हो गया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड की बदौलत उक्त लड़की के वारिसों को इलाज का कोई खर्च नहीं हुआ है और उसे 14 जुलाई यानी कल को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया जाएगा।  
  • Punjab: Railway Station पर बीड़ी-सिगरेट विक्रेता पर व्यक्ति ने तानी तलवार, लोगों ने की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab: Railway Station पर बीड़ी-सिगरेट विक्रेता पर व्यक्ति ने तानी तलवार, लोगों ने की पिटाई, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में एक युवक ने तलवार की नोक पर रेलवे स्टेशन एक बीड़ी-सिगरेट की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से पैसे मांगे। जब रेहड़ी संचालक ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो युवक ने तलवार दिखाकर उसे मारने की धमकी दी। विरोध करते हुए रेहड़ी संचालक ने राहगीरों की मदद से उक्त युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान सिविल वर्दी में वहां से गुजर रहे एक एएसआई ने आरोपी युवक के हाथ से तलवार छीनकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर थाना कोतवाली ले गई। जानकारी अनुसार, रेलवे रोड पर स्थित पार्सल घर के बाहर एक सिख युवक तलवार लेकर आया और वहां पर सिगरेट-पान की रेहड़ी लगाने वाले एक मजदूर को डराने-धमकाने के लगा। कहा कि वह उसे पैसे दे नहीं, तो वह उसे मार देगा। जब मजदूर ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी युवक ने तलवार निकालकर उसकी रेहड़ी पर पड़े सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब रेहड़ी संचालक ने विरोध किया, तो उस पर तलवार से हमला करने की कोशिश की। युवक के हाथ में नंगी तलवार देखकर कोई भी राहगीर आगे नहीं आ रहा था। तभी वहां से सिविल ड्रेस में जा रहे एक एएसआई ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ा और तलवार छीनी। जिसके बाद लोगों की भीड़ ने एएसआई की मदद करते हुए युवक को काबू कर लिया और उसके दोनों हाथ बांध दिए और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीसीआर की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को अपनी हिरासत में लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को तंग परेशान कर रहा था। उधर, मामले की जांच कर रही थाना कोतवाली के एएसआई चमकौर सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी गांव खेमुआणा के तौर पर हुई है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक तौर पर परेशान है। फिलहाल अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन वह मामले की जांच कर रहे हैं।
  • इस मामले में पूर्व PM को Court से मिली बड़ी राहत

    इस मामले में पूर्व PM को Court से मिली बड़ी राहत

    लाहौरः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इद्दत मामले में बरी कर दिया गया है। इस्लामाबाद जिला कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश सुनाया है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान ने लगभग अपना एक साल अलग-अलग मामलों की वजह से जेल में बिताया है।

    इमरान खान (71 वर्ष) और उनकी पत्नी बुशरा खान को फरवरी 2024 में पाकिस्तान आम चुनाव से कुछ दिन पहले सात साल की सजा सुनाई गई थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान अभी जेल में ही बंद रहेंगे, क्योंकि इसी सप्ताह एक अदालत ने मई 2023 में समर्थकों की ओर से दंगा भड़काने के आरोपों को लेकर उनकी जमानत रद्द कर दी थी।

    इमरान खान कई मामले जल रहे हैं, इस वजह से वह अभी सलाखों के पीछे हैं। इस्लाम में, तलाक या पति की मृत्यु के बाद चार महीने से पहले कोई महिला दोबारा शादी नहीं कर सकती। इमरान खान के मामले में उनकी पत्नी बुशरा के पूर्व पति मनेका ने कोर्ट में याचिका लगाई थी।