Blog

  • बरोटीवाला के कोटला गांव में सातवें दिन से नहीं आया पानी

    बरोटीवाला के कोटला गांव में सातवें दिन से नहीं आया पानी

    गुस्साए ग्रामीणों ने फिर किया आईपीएच के कार्यालय का किया घेराव

    बददी/ सचिन बैंसल : ग्राम पंचायत बरोटीवाला के तहत कोटला गांव में पानी की समस्या का हल न होने से महिलओं का गुस्सा आज फूट गया। गुस्साई महिलाओं ने आईपीएच मंडल कार्यालय बददी के बाहर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की व विभाग को जमकर कोसा। इससे पहले भी मंगलवार ने कोटला के ग्रामीणों ने विभाग के के अधिकारियों को ज्ञापन देकर गांव को पानी उपलब्ध करवाने के लिए कहा था। ग्रामीण महिला रानी चौधरी व समाज सेवी वीरेंद्र चौधरी ने आरोप जडा कि जिन लोगों ने 70 साल देश प राज किया वो हमें पूरा पेयजल भी उपलब्ध करवा सके। हमारे गांव का दर्द किसी भी पार्टी ने नहीं जाना। गांव में पानी की पाईप लाईन डेढ इंच की है जो कि बहुत पुरानी है और यहां पर तीन इंच लाईन होनी चाहिए। 

    हमारे गांव की लाईन से एक निजी आवासीय कालोनी को पानी दे दिया गया जो कि गलत है। या तो वो कालोनी अपना बोर करवाती या उनको कहीं और से पानी दिया जाता है। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि स्थानीय विधायकों को ग्रामीणों के दर्द का अहसास नहीं है और यहां पर जनता प्यासी मर रही है। बरोटीवाला के निकट कोटला गांव में पानी की कमी जब पूरी नहीं हुई तो लोगों को सडकों पर उतरना पड़ा। ग्राम पंचायत बरोटीवाला के कोटला गांव के लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधीशासी अभियंता कार्यालय बददी का घिराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि  इस गांव में 7 दिन से पानी नहीं आ रहा है।

    जिससे लोग पानी की बूंद बूंद के लिए भटक रहे है। कोटला गांव के बीर सिंह, हरकेश, रामनाथ, राज कुमार, गुरनाम, तरसेम विजय, रानी चौधरी, वीरेंद्र चौधरी दून, श्याम, मीरा देवी, शिवराम, पूर्णचंद, विनोद, कमला देवी व विनोद के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया और उन्होंने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि 7 दिन से गांव मे पानी की बूंद नहीं आ रही है। ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि अगर उनके गांव की पेयजल लाइन सुचारू नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे तथा हमारी लाईन से जो नई कालोनी को कनेक्शन दिया गया है उसको काट देंगे। जिसकी जिम्मेवारी जल शक्ति विभाग की होगी।

    आज मोटर बदल दी गई-एस.डी.ओ
    इस विषय में एसडीओ चमन ठाकुर ने कहा कि गांव की समस्या को देखते हुए वीरवार को मोटर बदल गई और नई मोटर डाल दी गई। अब दो माह में नई पाईप लाईन डाल दी जाएगी। टैंडर और एस्टीमेट बनाने में समय तो लगता है ग्रामीणों को इतना तो समझना होगा। विभाग दिन रात सक्रिय होकर ईमानदारी से कार्य कर रहा है।

  • सरकार पर Rahul Gandhi ने साधा निशाना, कहा- PM MODI पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे या रोकना नहीं चाहते

    सरकार पर Rahul Gandhi ने साधा निशाना, कहा- PM MODI पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे या रोकना नहीं चाहते

    नई दिल्ली। यूजीसी-नेट और नीट-यूजी की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आज प्रेस कांफ्रैंस की। इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते।  उन्होंने यह दावा भी किया कि शिक्षण संस्थाओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके मातृत्व संगठन से जुड़े लोगों ने कब्जा कर लिया है और जब तक इस स्थिति को बदला नहीं जाता तब तक पेपर लीक होना बंद नहीं होंगे। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाएगा। उन्होंने कहा, “कहा जा रहा था कि नरेन्द्र मोदी जी रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई रोक दी थी… लेकिन हिंदुस्तान में पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते।” राहुल गांधी ने दावा किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में हुए ‘व्यापम’ घोटाले को पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है…कोई न कोई जिम्मेदार है। उन्हे पकड़ा जाना चाहिए।” मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ को लेकर उपजे विवाद के बीच, शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया और मामले को गहन जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा है। 

  • पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय योग दिवस पर बददी में बांटे जाएंगे पौधे

    पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय योग दिवस पर बददी में बांटे जाएंगे पौधे

    भारत विकास परिषद लगाएगा निशुल्क जांच शिविर: रमन कौशल

     
    बददी/ सचिन बैंसल :
    बददी में होने वाले राज्य स्तरीय योग दिवस योग दिवस इस बार विशेष तौर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित होगा। इस बार बददी में होने वाले योग दिवस पर हर आने वाले प्रतिभागी को एक पौधा दिया जाएगा। योग भारती व हरिओम योगा सोसाईटी का मानना है कि यह प्रयास इसलिए किया जा रहा है कि ताकि पूरे शहर में एक साथ 2500 पौधे रोपित हो जाएं। डा किशोर ठाकुर व डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि हमने निर्णय लिया है हर भाग लेने वाले व्यक्ति को एक पौधा नोमिनल रेट पर दिया जाएगा ताकि शहर हरा भरा बन सके। वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल व सचिव देवव्रत यादव तथा सुषमा ठाकुर ने बताया कि 21 जून को ही दशहरा मैदान में भारत विकास परिषद की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया जाएगा।

    इसके अलावा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य टैस्ट भी किए जाएंगे। फुल बॉडी टैस्ट 900 रुपये में किया जाएगा।  पर्यावरण गतिविधि की ओर से बरसात में लगाने वाले पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा जो पौधा घर ले जाना चाहता है वह मिनिमम रेट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। डॉ किशोर ठाकुर ने कहा कि दशहरा मैदान में ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है तथा सभी साधकों को योग सत्र के उपरांत जलपान भी दिया जाएगा। कार्यक्रम को सुंदर बनाने के लिए 35 फुट बाई 20 फुट का मंच बनाया जाएगा तथा अच्छी फोटोग्राफी के लिए ड्रोन कैमरों से कवरेज की जाएगी। उन्होंने बददी वासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस में सम्मिलित हों तथा योगमय जीवन जीने का संकल्प लें।
  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 56 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 56 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं  जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 6200/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए।
  • मुख्यमंत्री ने ऊना व हरोली में 356.72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

    मुख्यमंत्री ने ऊना व हरोली में 356.72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

    ऊना/ सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के ऊना और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए 356.72 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की 32 मेगावाट डीसी क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना, 92 लाख रुपये के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पीरनिगाह (बसोली) और ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए 42 लाख रुपये की स्वास्थ्य उप-केंद्र जंकार का लोकार्पण किया।

     

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पन्जुआना में प्रशासनिक और टाउनशिप ब्लॉक से कुठेड़ बीट में बल्क ड्रग पार्क के फैक्ट्री गेट तक 42.04 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग, 73.84 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले प्रशासनिक और आवासीय ब्लॉक बल्क ड्रग पार्क परियोजना, 14.44 करोड़ रुपये की लागत से पोलियां गांव में बल्क ड्रग पार्क स्थल के लिए 10 एमवीए बिजली आपूर्ति और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 132/33 केवी सब-स्टेशन के समीप टाहलीवाल में 15.83 करोड़ रुपये की लागत से 220/132 केवी 100 एमवीए सब स्टेशन (50 एमवीए की अधिकतम सीमा के साथ) के साथ स्थापित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना समर्पित की

    मुख्यमंत्री ने पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना समर्पित की

    ऊना/ सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिला के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना प्रदेश की जनता को समर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस सौर परियोजना का शिलान्यास 2 दिसम्बर, 2023 को किया था तथा लगभग चार महीने में ही 15 अप्रैल, 2024 को इस परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया। जिसका आज मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। पेखूबेला परियोजना का निर्माण 220 करोड़ रुपये की लागत से 49 हेक्टेयर भूमि पर किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना सालाना 6.61 करोड़  यूनिट विद्युत उत्पादन करेगी तथा प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष 2.90 रुपये प्रति यूनिट की दर से 19.17 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।  इस परियोजना में 82,656 सोलर मॉड्यूल स्थापित किए गए हैं और परियोजना से उत्पन्न बिजली की निकासी रक्कड़-टाहलीवाल ट्रांसमिशन लाइन से की जा रही है। पेखूबेला सौर परियोजना से प्रतिवर्ष 2,532 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान 19,200 मानव कार्य दिवस सृजित किए गए।

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने की ओर अग्रसर है जिसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 500 मैगावाट सौर ऊर्जा स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निगम ने 47 मेगावाट की तीन सोलर परियोजनाओं के निर्माण कार्य आबंटित किए हैं। इनमें से एक सोलर परियोजना पूरी हो चुकी है और दो अन्य सोलर परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 72 मेगावाट की सात सोलर परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और 54 मेगावाट की चार सौर ऊर्जा परियोजनाओं की डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि 77 मेगावाट की 10 सौर ऊर्जा परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनकी पूर्व व्यवहार्यता रिपोर्ट बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 50 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए एफसीए अनुमति प्राप्त की जा रही है जबकि 200 मेगावाट की अन्य सौर ऊर्जा परियोजनाएं अन्वेष्णाधीन चरण पर हैं। इन परियोजनाओं में 160 मेगावाट की सौर परियोजनाएं ऊना जिले में, 110 मेगावाट की सौर परियोजनाएं सोलन जिले में, 170 मेगावाट की सौर परियोजनाएं कांगड़ा जिले में, 50 मेगावाट की सौर परियोजनाएं मंडी जिले में और 10 मेगावाट की सौर परियोजनाएं बिलासपुर जिले में स्थित हैं।
  • Punjab: रेलवे स्टेशन में हाई टेंशन तारों के पास लटकी नाबालिक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

    Punjab: रेलवे स्टेशन में हाई टेंशन तारों के पास लटकी नाबालिक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

    लुधियाना। शहर से एक खबर सामने आई है। जहां 15 साल की एक लड़की प्लेटफॉर्म नंबर 6 के फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गई। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, देखते ही देखते लड़की हाईटेंशन तार के पास पहुंच गई। जिसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुटती देख जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के हाईटेंशन तार को बंद करवाया। जिसके बाद 1 घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। बताय़ा जा रहा है कि 1 घंटे की कड़ी में मुशक्कत के बाद किशोरी को समझा बुझा कर नीचे उतारा। 

    जानकारी के अनुसार किशोरी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस दौरान उसकी मां सुनीता ने कहा वह करीब एक महीने पहले गांव से आई है। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। लुधियाना में वह गांव सुनेत में परिवार सहित रहती हैं। 

    लोगों के घरों में सफाई का काम करती है मेरी बेटी

    मेरी बेटी लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती हैं। आज उनकी बेटी पिंकी घर से काम करने के लिए गई थी। लेकिन अचानक से उसकी सहेली राधा का उन्हें फोन आया जिसने उन्हें बताया कि पिंकी रेलवे स्टेशन पर चली गई है। वह तुरंत रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसने देखा 6 नंबर प्लेटफार्म के पुल पर चढ़ी हुई थी और छलांग करने की कोशिश में थी।

  • शराब पिलाने पर ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव घालूवाल स्थित एक ढाबे में शराब पिलाने पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस ने घालूवाल में एक ढाबे के बाहर बने शैड में एक व्यक्ति 3 युवकों को शराब पिलाते हुए देखा। पुलिस को देख तीनों युवक फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने ढाबा संचालक दविद्र सिंह निवासी सलोह से पेग सेल करके शराब पिलाने के संदर्भ में कागजात पेश करने को कहा, जिस पर दविद्र सिंह कोई कागज पेश नहीं कर पाया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • टैंकर के नीचे आने से बच्ची की मौत, चालक फरार

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आते गांव मवा कहोलां में एक प्रवासी परिवार की बच्ची पानी के टैंकर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई है। मृतक बच्ची की पहचान आशिका (1 साल 8 माह) पुत्री नानक संबल निवासी साहिबाड़ शाहपुरा जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है।

    पुलिस ने टैंकर चालक शोक कुमार पुत्र निक्का राम निवासी नकड़ोह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मवा कहोलां में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर परिवार की बच्ची अचानक भट्ठे पर पानी लेकर आ रहे टैंकर के नीचे आ गई। टैंकर बच्ची के सिर पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar: उप चुनाव को लेकर Akali Dal ने किया उम्मीदवार का ऐलान

    Jalandhar: उप चुनाव को लेकर Akali Dal ने किया उम्मीदवार का ऐलान

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर अकाली दल ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। अकाली दल ने जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी सुरजीत कौर को मैदान में उतारा है।  आज सुरजीत कौर को बीबी जागीर कौर ने टिकट देकर चुनावी बिगुल बजा दिया है। जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी दो बार की पार्षद रह चुकी है। वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा गठित की गई 4 सदस्यीय समिति के द्वारा फैसला लेने के बाद टिकट का ऐलान किया गया है। 

    बीबी जागीर कौर ने कहा कि बीबी सुरजीत कौर पंथक पृष्ठभूमि से आती थीं और उनके पति जत्थेदार प्रीतम सिंह ने एक बार पार्षद के रूप में काम किया था। उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर स्वयं अपने सामाजिक कार्यों और समुदाय की सेवा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि लोग जालंधर पश्चिम के एक मेहनती पार्टी नेता का समर्थन करेंगे।”