Blog

  • Punjab: Union Bank में चली गोली की Live वीडियो आई सामने 

    Punjab: Union Bank में चली गोली की Live वीडियो आई सामने 

    मोहालीः मुल्लापुर थाने के अंतर्गत पड़ते गांव माजरा के यूनियन बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने आपसी कहासुनी पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है, जिसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। लेकिन यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें बैंक के गेट पर किसी बात को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और व्यक्ति में कहासुनी देखी जा रही है।

    इस दौरान दोनों में धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन लोगों के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हो गया और उक्त व्यक्ति वहां से चला जाता है। जिसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड दोबारा बाहर जाता और बाहर दूर खड़े व्यक्ति के साथ कहासुनी के बाद सिक्योरिटी गार्ड गोली चला देता है। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो जाता है और सड़क पर गिर जाता है। जिसके बाद उसे अन्य कर्मियों द्वारा उसे अंदर बुलाकर गेट लगा लिया जाता है। लेकिन कुछ देर बाद सिक्योरिटी गार्ड गेट खोलकर दोबारा बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह कुछ कहकर दोबारा अंदर आ जाता है।

    जबकि दूसरी फुटेज में घायल व्यक्ति को लोग बैंक से कुछ दूर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं पुलिस अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़ित का बयान भी लिया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित मनी गांव माजरा का रहने वाला है। उसकी मां का यूनियन बैंक की इसी ब्रांच में अकाउंट है। वह अपनी मां के साथ यहां पैसे निकालने आया था। लेकिन गेट न खुलने पर उसकी सिक्योरिटी गार्ड से कहासुनी हो गई। बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बंदूक से गोली चला दी। इसमें पीड़ित को गोली लगी है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसका बयान लेने यहां पहुंच गई है।

  • कार और ट्रेलर में हुई भीषण टक्कर, दंपती सहित 4 की मौत

    कार और ट्रेलर में हुई भीषण टक्कर, दंपती सहित 4 की मौत

    नई दिल्ली :  किशनगढ़-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर कार और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उसके एक बेटे समेत चार की मौत हो गई। दंपती और उनका भांजा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिजयनगर हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसा गुरुवार रात 9 बजे अजमेर के बिजयनगर में हुआ।

    मरने वालों में हरमाड़ा हाल नीम का थाना सीकर निवासी दिनेश (35), उसकी पत्नी सोनू (32), उसका ढाई साल का बेटा भानु और संदीप का दोस्त प्रदीप (25) शामिल है। वहीं घायलों में साढे़ 4 साल का प्रियांशु पुत्र दिनेश, संदीप सैन (25), उसकी पत्नी तनु (22) शामिल है। कार सवार सभी लोग चितौड़गढ़ से घूमकर जयपुर लौट रहे थे। 

    हादसे में मरने वाले दिनेश और घायल संदीप रिश्ते में जीजा-साले लगते हैं। घायल तनु के पिता टोडा दरिबा निवासी पूरणचंद ने बताया कि सीकर से 19 जून को रवाना हुए थे। आज चित्तौड़गढ़ घूमे और शाम को निकले थे। बिजयनगर थाना प्रभारी करणसिंह खंगारोत ने बताया कि शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राजा वडिंग को पुलिस ने लिया हिरासत में

    NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राजा वडिंग को पुलिस ने लिया हिरासत में

    चंडीगढ़ः NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देश भर में कांग्रेस द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, सांसद शामिल हुए हैं। इस दौरान सभी नेताओं ने सबसे पहले मंच से संबोधन किया। इसके बाद जैसे ही वे भाजपा कार्यालय की ओर जाने लगे तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

    कांग्रेस नेताओं को हिरासत में भी ले लिया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि इस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 41 पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब समेत पूरे देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज के नेतृत्व में कमेटी बनाकर जांच होनी चाहिए।

    इससे पहले पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एक के बाद एक सरकारी संस्थाओं को कमजोर करने में लगी हुई है। जिसके चलते यह समस्या आ रही है। कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में प्रदर्शन रखा गया है। ऐसे में किसी तरह का कोई माहौल खराब न हो। साथ ही लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस की तरफ से वहां पर सुरक्षा संबंधी पूरे इंतजाम किए है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके द्वारा अब हर मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा। लोगों के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा।

  • Punjab: Union Bank में Security Guard के हुए विवाद में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab: Union Bank में Security Guard के हुए विवाद में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः मुल्लापुर थाने के अंतर्गत पडते हुए गांव माजरा के यूनियन बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने आपसी कहासुनी पर गोली चला दी है। इसमें एक व्यक्ति के जख्मी होने की खबर है। उसका इलाज चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है। लेकिन यहां पर इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित के भी बयान लिए जा रहे हैं।

    पैसे निकलवाने के लिए आया था पीड़ित

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित मनी गांव माजरा का रहने वाला है। उसकी मां का इस यूनियन बैंक की शाखा में खाता है। वह अपनी मां के साथ यहां पर पैसे निकलवाने के लिए आया था। लेकिन गेट न खोलने के कारण उसकी सिक्योरिटी गार्ड के साथ बहस हो गई। बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बंदूक से गोली चला दी। इसमें पीड़ित को गोली लगी है। जिसे चंडीगढ़ के पीजीआई में दाखिल कर दिया गया है। पुलिस यहां पर उसके बयान लेने के लिए पहुंच गई है।

  • जालंधर: Surinder Kaur के नामाकंन भरने के बाद Channi का आया बयान, देखें Live

    जालंधर: Surinder Kaur के नामाकंन भरने के बाद Channi का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव की आज आखिरी तारीख है। वहीं आज सुरिंदर कौर नामाकंन भरने के लिए डीसी कार्यालय पहुंची। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई दिग्गज नेता डीसी कार्यालय पहुंचे। वहीं नामाकंन भरने के बाद बाहर आकर चरणजीत सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहाकि वह हाईकमान का धन्यावाद करते है जिन्होंने महिला को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी ने परिवारवाद भी नहीं रखा और इलाके के उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। वहीं लोकसभा चुनावों में कहां कमी रह गई उस पर विचार किया जा रहा है।

    वहीं उन्होंने कहा कि वह पौने 2 लाख वोटों से जीत हासिल की है, लेकिन वह जानते है कि इस पर लीड को कुछ ओर बढ़ाया जा सकता था। वही होशियापुर और आनंदपुर सीट में हार मिलने पर उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा इस पर मंथन किया जा रहा है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंदर केजरीवाल की जमानत पर रोक लगने के मामले में उन्होंने कहा कि शराब घोटाले के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला लिया है। वहीं उनहोंने कहा कि पंजाब में भी वही शराब पॉलिसी चल रही है, जिसकी जांच होनी चाहिए। सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि जब से आप पार्टी सत्ता में आई है, तब से नशे में बढ़ोतरी हुई है।

    वहीं आप सरकार के पंजाब में सत्ता से बाहर जाने के बयान पर चन्नी ने कहा कि कुछ समय का इंतजार लोग करें, जल्द ही आप पार्टी को सत्ता से लोग बाहर कर रहे है। वहीं अमृतपाल पर एनएसए बढ़ाए जाने पर चन्नी ने कहा कि लोगों के फतवे पर सिर झुकाना चाहिए। लोगों ने उसे जीताया है और बिना किसी कारणों से एनएसए बढ़ाना निंदनीय है। इस दौरान उन्होंने नशे के मुद्दे को लेकर कहा कि वेस्ट हलके में नशे का मुद्दा गरमाया हुआ है, वहीं वेस्ट हलके में पानी की समस्या भी बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहाकि वह इन दोनों मुद्दों को खत्म करेंगे। वहीं चन्नी ने लोगों से अपील की है कि इलाके के लोग इन्हें हराकर उसका जवाब देंगे। 

  • Kapurthala: पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली व्यक्ति की लाश, देखें Video

    Kapurthala: पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली व्यक्ति की लाश, देखें Video

    कपूरथला : सब डिवीजन सुलतानपुर लोधी के अर्बन एस्टेट पुड्डा कालोनी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है।

    मौके पर पहुंचे ASI जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट पुड्डा कॉलोनी के पार्क के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है | पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल सुलतानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

     एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने कहा कि हर पहलू पर बारीकी के साथ जांच पड़ताल जारी है। प्राथमिक जांच में यह भी मालूम हुआ है कि मृतक मानसिक तौर पर बीमार था और पहले भी इस क्षेत्र में घूमता देखा गया है। उन्होंने कहा कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि गर्मी के चलते व्यक्ति की मौत हुई है। 

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने Operation Lotus को बताया गलतफहमी, सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पूर्व मुख्यमंत्री ने Operation Lotus को बताया गलतफहमी, सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेशः पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ऑपरेशन लोटस की प्रक्रिया के पीछे उनके होने की आशंका को कांग्रेस की गलतफहमी बताया है । ऊना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक कार्यक्रम में भाग लेने का बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऑपरेशन लोटस नाम की किसी भी चीज से इनकार किया । 

    जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चीजों को व्यवस्थित करने में नाकाम होने का आरोप लगाया । इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने सुक्खू सरकार का लक्ष्य और विषय महज अपनी कुर्सी बचाने पर ही केंद्रित होने का दावा भी किया । भाजपा दिग्गज ने प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में पार्टी की विजय का दावा भी किया । 

  • Jalandhar: 2 दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें Live

    Jalandhar: 2 दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: ढिल्वां रोड़ पर स्थित गुरु कृपा इंटरप्राइजेज, कैमिस्ट की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। इस दौरान चोर दोनों दुकानों से नगदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों दुकानें के ताले तोड़कर चोर एक दुकान से 15 हजार और दूसरी से 7 हजार की नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी कैमिस्ट दुकान के मालिक नीतिन और गुरु कृपा दुकान के मालिक रविंदर कुमार ने बताया कि चोर दुकान के ताले तोड़कर नगदी और लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने लॉक बुरी तरह से तोड़ दिए, वहीं कैमरे घुमा दिए गए है।

    वहीं कैमिस्ट की दुकान के कैमरे में भी चोरों ने घुमाकर वारादात को अंजाम दिया है। पीड़ित का कहना है कि कार में सवार हो कर 6 चोर आए थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ फुटेज आई है, जिसमें लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों दुकानदारों का कहना है कि नगदी सहित उनका 60 से 70 हजार का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने बताया कि आसपास के लोगों ने उन्हें सुबह घटना की सूचना देने की कोशिश की, लेकिन मेरा फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद पड़ोसी दुकानदार को उन्होंने घटना की सूचना दी। इस दौरान पड़ोसी दुकानदार ने दुसरे फोन पर मुझे भी सूचना दी। जब वह दुकान पर आए तो देखा दोनों की दुकान में सामान बिखरा हुआ था।

    पीड़ित ने कहा कि घटना की सूचना थाने में दे दी गई है, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें सही तरह से कोई आश्वासन नहीं दिया गया। पीड़ित ने कहा कि वह पुलिस का 12 बजे तक इंतजार करते रहे कि शायद पुलिस किसी अधिकारियों को मौके का जायजा लेने के लिए भेजे, लेकिन जब कोई पुलिस अधिकारी नहीं आया तो उन्होंने दुकान का काम शुरू कर दिया। जिसके कुछ देर बाद पुलिस के कुछ कर्मी आए और मौका देखकर चले गए। उन्होंने कहा कि वह लिखित में शिकायत दे चुके है। उन्होंने कहाकि प्रशासन उनकी अपील है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जा सके। 

  • Jalandhar: Hospital के कर्मियों ने फूंका Civil Surgeon और Deputy Director का पुतला, देखें वीडियो

    Jalandhar: Hospital के कर्मियों ने फूंका Civil Surgeon और Deputy Director का पुतला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल सर्जन दफ्तर की बिल्डिंग को खाली करवाने का विरोध लगातार जारी है। वहीं आज स्टाफ के कर्मियों ने सिविल सर्जन का पुतला फूंककर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया है। दरअसल, स्टाफ सदस्यों ने बीते दिन ही कहा था कि वह शुक्रवार की सुबह सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर सड़क पर सिविल सर्जन और डिप्टी डायरेक्टर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करेंगे। सिविल सर्जन दफ्तर के सभी स्टाफ सदस्य पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन के जिला प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल के नेतृत्व में सिविल अस्पताल स्थित पी.पी. यूनिट के सामने (जहां इन दिनों सिविल सर्जन तथा अन्य अधिकारियों ने अपना दफ्तर बनाया है) धरना लगाकर बैठ गए।

    उपस्थित स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने कहा कि सिविल सार्जन दफ्तर की बिल्डिंग वाली जगह राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में सिविल सर्जन के नाम पर है इसलिए वहां पर किसी भी शर्त पर क्रिटिकल केयर यूनिट नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार या स्वास्थ्य विभाग ने उनकी बात नहीं मानी तो संघर्ष को ओर तेज कर दिया जाएगा और इसमें स्टेट यूनियनों के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

  • Jalandhar: नामाकंन भरने के बाद Mohinder Bhagat और कैबिनेट मंत्री का आया बयान, चन्नी के जवाब का किया पलटवार, देखें वीडियो

    Jalandhar: नामाकंन भरने के बाद Mohinder Bhagat और कैबिनेट मंत्री का आया बयान, चन्नी के जवाब का किया पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव की आज आखिरी तारीख है। वहीं आज कांग्रेस, आप और अकाली दल के उम्मीदवार नामाकंन भर रहे है। इसी दौरान आज मोहिंदर भगत ने नामाकंन भरने के बाद मीडिया से बात की है। वहीं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल की देर रात जमानत होने का बाद आज सुबह उनकी जमानत पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के मामले में चन्नी द्वारा निशाना साधने को लेकर कहा कि चन्नी जो मर्जी कही जाए।

    उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सच्चाई की आज दुनियां कसमें खाती है। उन्होंने कहा कि चन्नी की सरकार जैसा सिस्टम नहीं कि जब वह सीएम बने और वह 111 दिन सरकार में रहे। सरकार के जाने के बाद उन्हें एक साल के लिए विदेश भागना पड़ गया। उन्होंने कहा कि चन्नी इस बारे कुछ ना बोले तो वह बेहतर है। वहीं केजरीवाल को लेकर कहा कि बीते दिन कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाई थी, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई। जिसके बाद आज सुबह ही ईडी की टीम हाईकोर्ट में केजरीवाल के लिए पहुंच गई।

    उन्होंने कहा कि केंद्र और भाजपा के कहने पर ईडी काम कर रही है। अमन अरोड़ा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री की आंखों में आंखे डालकर अगर कोई व्यक्ति बात कर सकता है तो वह अरविंद केजरीवाल है।इसी के चलते उन्हें एक झूठे केस में अंदर रखा जा रहा है। वहीं सीएम भगवंत मान द्वारा पुलिस कर्मियों के तबादले किए जाने के बाद कई पुलिस कर्मियों के रिटायरमेंट लिए जाने के मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जिनको काफी समय हो गया है उनकी प्रोटोकॉल के मुताबिक बदला गया है।