Blog

  • पंजाबः कांग्रेस ने Income Tax office के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोहालीः आम चुनाव के कुछ सप्ताह पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने को लेकर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग की अगुवाई में पार्टी ने आज सेक्टर 68 में स्थित Income Tax office के बाहर धरना लगाया है। इस दौरान उन्होंने खाते फ्रीज किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आज केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी की पंजाब इकाई की तरफ से पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर सभी जिलों सहित मोहाली के सेक्टर-68 स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के बाहर कांग्रेस का धरना शुरू हो गया है।

    मोहाली में होने वाले प्रदर्शन में जिले के तीनों विधानसभा हलके मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी से कांग्रेस नेता व समर्थक शामिल हुए है। कांग्रेस के राज्य प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि इस धरने के साथ वह केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए एकत्रित हुए है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की वजह से लोगों को कोई दिक्कत न आए, इसको लेकर भी पुलिस व प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पार्टी के खाते गलत तरीके से फ्रीज किए गए हैं। यह सब कुछ राजनीति से प्रेरित है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन पंजाब ही नहीं बल्कि कई राज्यों में किया जा रहा है।

  • पंजाब : फ्लाईओवर हादसे में विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना : एलिवेटेड पुल की वॉल स्लैब गिरने के मामले में विधायक गुरप्रीत गोगी ने आज NHAI के अधिकारियों को मौके पर बुलाया है। पुल निर्माण करने वाली कंपनी और उसके ठेकेदार की विधायक गोगी इनक्वायरी करवाएंगे। 40 फीट की ऊंचाई से ये स्लैब गिरी है। रविवार होने के कारण लोगों का आवागमन कम था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। करीब 700 करोड़ की लागत से 7 साल में पुल का निर्माण किया गया। पुल शुरू करने से पहले NHAI के अधिकारियों ने पुल की मजबूती आदि मापदंडों पर ध्यान नहीं दिया, जिस कारण ये हादसा हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि एलिवेटेड पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एक्शन लेंगे। पुल पर इस्तेमाल किए गए मटीरियल की भी जांच कराएंगे, ताकि पता चला सके कि किस क्वालिटी का मटीरियल इस्तेमाल किया गया है।

    गोगी ने कहा कि आज NHAI के अधिकारियों को 11.30 बजे मौके पर बुलाया गया है।गोगी ने कहा कि NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार से भी बात की गई है। NHAI के अधिकारियों पर भी ये बड़ा सवाल खड़ा होता है कि 700 करोड़ से अधिक रुपए में ये पुल बनकर तैयार हुआ है, लेकिन ये 7 दिन में ही टूटना शुरू हो गया है। स्लैब यदि किसी राहगीर के ऊपर गिर जाती तो ये उसकी जान तक जा सकती थी। गोगी ने कहा कि यदि अभी पुल का कार्य अधूरा है तो इसे चलाना नहीं चाहिए।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से व्यक्ति का किया क+त्ल

    श्री चमकौर साहिबः स्थानीय घुमियारा मोहल्ले में बीती देर रात एक युवक ने अपने पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान प्रेम चंद के रूप में हुई है। देर रात हमलावर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कथित आरोपी की पहचान गोल्डी पहलवान के रूप में हुई है।

  • जालंधरः Usha Palace में 3.25 लाख की चोरी की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतगर्त आते मिलाप रोड़ पर स्थित ऊषा पैलेस इलेक्ट्रिक की दुकान से लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए ऊषा पैलेस दुकान के मालिक अभिनव गुप्ता ने बताया कि चोर दुकान से 3.25 लाख की नगदी लेकर लेकर फरार हो गए। अभिनव ने बताया कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा है कि चोर सुबह 4.33 पर दुकान में आए और 4.40 पर नगदी लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 चोर दुकान का शटर खोलकर अंदर घुस जाते है और महज 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। इस दौरान जाते समय जब चोर दुकान का शटर नीचे कर रहे होते है तो उन्होंने अपने हाथ पर कपड़ा रखा और उसके बाद दुकान का शटर नीचे किया ताकि उनके फिंगर प्रिंट भी शटर पर ना दिखे।

    वहीं चोरों की सफेद रंग की स्वीफ्ट भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने जिस दुकान पर वारदात को अंजाम दिया है, वह थाना 3 से 200 मीटर की दूरी पर है।  स्वीफ्ट गाड़ी में लुटेरे आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 7 मिनट में चोर दुकान से नगदी लेकर दुकान का शटर दोबारा गिरा गए। इस दौरान वह दुकान का ताला साथ ले गए। कहा जा रहा है कि उक्त चोर पहले भी 2 से 3 वारदातों को अंजाम दे चुके है।

    वहीं थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO परमिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है।  इलाके के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं फगवाड़ा गेट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मार्किट के कारोबारी अमित सहगल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बाजार में कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। सुरक्षा को लेकर कई बार थाना 3 की पुलिस को शिकायत दे चुके है और पेट्रोलिंग के लिए गुहार लगा चुके है। लेकिन फिर भी वारदातें बढ़ती जा रही है।

  • पंजाब : युवक ने घर में घुसकर गर्लफ्रेंड के पति का किया क’त्ल, देखें वीडियो

    फरीदकोट : रविवार देर रात युवक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के पति की हत्या कर दी। युवक अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसा और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान डोगर बस्ती की रहने वाले परविंदर (41) के तौर पर हुई है। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस की टीम के साथ DSP शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया गया है। डोगर बस्ती की रहने वाली महिला जस्सो ने बताया कि उसके बेटे परविंदर की शादी वर्ष 2007 में युवती के साथ हुई थी। बहू का मोहल्ले में ही 2 गली छोड़कर रहने वाले संदीप के साथ अफेयर है। कुछ महीने पहले वह घर छोड़कर संदीप के साथ चली गई थी। 2 दिन पहले ही वह घर लौटी थी।

    रविवार रात को परिवार के लोग घर पर मौजूद थे। संदीप अपने साथी मनी और शंकर समेत अन्य के साथ उनके दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने परविंदर और बहू पर हमला किया। मारपीट में परविंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद हमलावर घर से चले गए। रात को ही बहू को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, अब उसका वहीं इलाज चल रहा है। महिला ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। उसने कहा कि बेटे की मौत के बाद बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा।

  • जालंधरः थाना के पास इलेक्ट्रिक दुकान से 7 मिनट में 3.25 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतगर्त आते मिलाप रोड़ पर स्थित इलेक्ट्रिक की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। इस दौरान चोर दुकान से लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए ऊषा पैलेस दुकान के मालिक अभिनव गुप्ता ने बताया कि चोर दुकान से 3.25 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। अभिनव ने बताया कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा है कि चोर सुबह 4.33 पर दुकान में आए और 4.40 पर नगदी लेकर फरार हो गए। 

    पीड़ित ने घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने जिस दुकान पर वारदात को अंजाम दिया है, वह थाना 3 से 200 मीटर की दूरी पर है।  स्वीफ्ट गाड़ी में लुटेरे आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 7 मिनट में चोर दुकान से नगदी लेकर दुकान का शटर दोबारा गिरा गए। इस दौरान वह दुकान का ताला साथ ले गए। कहा जा रहा है कि उक्त चोर पहले भी 2 से 3 वारदातों को अंजाम दे चुके है।

  • पंजाब : पुलिस ने ड्रग तस्कर की संपत्ति की जब्त

    बटाला : पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की संपत्ति जब्त की है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने 2023 में एक नशा तस्कर के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया था। जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और उक्त तस्कर के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने सभी कार्रवाई पूरी कर उक्त तस्कर की करीब 31 लाख 44 हजार 850 रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। उन्होंने कहा कि यह मामला व्यवसायिक मात्रा का था और ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा ऐसी कार्रवाई की जा सकती है।

    सदर थाने के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि डीजीपी गौरव यादव, एसएसपी अश्विनी गोट्याल और डीएसपी खुशबीर कौर के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह सदर थाने की पुलिस द्वारा एक मामले में मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

  • पंजाबः घरेलू विवाद के चलते महिला ने निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

    2 साल पहले हुई थी शादी

    लुधियानाः वर्धमान इलाके से खबर सामने आई है, जहां घर में चल रहे घरेलू विवाद के चलते महिला ने जहरीली वस्तु निगल ली है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लड़की के परिजनों ने बताया कि करीब 1 साल पहले उनकी शादी हुई थी। आज किसी विवाद को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और पत्नी ने संदिग्ध जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया नेहा की शादी को 2 साल हो गए है। उन्होंने कहा कि पति के साथ झगड़ा होने के बाद नेहा ने जहरीली वस्तु निगल ली। हालांकि नेहा के पहले परिवार के साथ झगड़ा होने को लेकर व्यक्ति मना कर रहा है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने अभी तक थाने शिकायत नहीं दी है। वहीं महिला ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर महिला ने कुछ जहरीली वस्तु खा ली है। जिसके चलते उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

  • पंजाब: किसान आंदोलन को लेकर कई होटलों की बुकिंग हुई रद्द, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

    लुधियाना : किसानों के आंदोलन को लेकर पंजाब के कारोबारियों पर बड़ा असर देखने को मिला है। दरअसल, अमृतसर और लुधियाना जैसे धार्मिक और व्यापारिक महत्व के शहरों में रोजाना लाखों बाहरी लोग आते हैं, मगर जब से किसान आंदोलन 2.0 शुरू हुआ है, बाहर से लोगों की आमद बहुत घट गई है। बाजारों में रौनक भी घट चुकी है और रेस्त्रां भी खाली हैं। उनमें स्थानीय लोगों के सिवाय और कोई नहीं आ रहा है। होटलों में बुकिंग ना के बराबर है। होटल व्यवसायी कह रहे हैं कि आंदोलन जारी रहा तो उनके व्यापार के लिए हालत कुछ-कुछ कोरोना काल जैसी हो जाएगी। अमृतसर के फॉर्च्यून होटल में प्रबंधक मणि आनंदन ने बताया कि फरवरी में होटल व्यवसाय अच्छा रहता है मगर इन दिनों ऑक्युपैंसी घट गई है।

    होटल एंड रैस्टोरैंट एसोसिएशन पंजाब के प्रधान अमरवीर सिंह ने बताया कि लुधियाना में 273 होटल हैं। यह सभी होटल बाहर से आने वाले व्यापारियों के सहारे ही चलते हैं। किन्तु किसान आंदोलन के चलते कोई भी व्यापारी पंजाब आने से बच रहा है। अगर आगे ऐसे ही हालात रहे तो होटल कारोबारियों को किसानों की जिद्द की बड़ी कीमत चुकानी होगी। महासचिव राजा नंदा का कहना है कि पहले तो कोरोना काल में इंडस्ट्री बंद होने की वजह से लुधियाना के होटल कारोबारियों ने बड़ा नुक्सान उठाया। इसके बाद पहले किसान आंदोलन के समय भी होटल कई दिन बंद रहे। मौजूदा समय में होटल कारोबारियों की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। अगर किसान आंदोलन 2.0 जल्द खत्म न हुआ तो महानगर के कई होटल सदा के लिए तालाबंद हो जाएंगे।

    सरकार से अनुरोध है कि किसानों का आंदोलन तुरन्त खत्म करवाए और किसान भाई भी केवल अपना स्वार्थ न देखें। किसान यह सोचे कि उनके इस तरह के आंदोलन से सूबे की अर्थव्यवस्था को कितना नुक्सान हो रहा है। वर्तमान स्थिति के कारण लोग यहां आने में हिचक रहे हैं। कुछ बुकिंग कैंसिल भी हुई है। एक अन्य होटल के संचालक रवि ने कहा कि पिछले साल फरवरी के मुकाबले इस बार बुकिंग घट चुकी है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब की सड़कें बंद होने, हवाई किराए बहुत ज्यादा बढ़ने और कुछ घंटे ही सही ट्रेनें बंद करने की खबरें फैलती हैं तो बाहर से आने वाले लोग घबरा तो जाते ही हैं। घूमने आने वाले लोग ऐसे में बुकिंग रद्द करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के कम आने से सिर्फ होटल व्यवसायियों पर ही नहीं, छोटे-मोटे दुकानदारों पर भी असर पड़ रहा है।

  • विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाबी युवक लापता

    कपूरथला :  मनीला (फिलीपींस) के कंदन शहर से संदिग्ध हालात में युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मनीला में रहने वाले उसके रिश्तेदार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। कपूरथला में रहने वाले युवक के परिजन चिंतित हैं। लापता युवक के परिवार ने भारत सरकार और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से उनके बेटे को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। कपूरथला के मोहब्बत नगर निवासी बूटाराम ने बताया कि उनका बेटा प्रभु प्रीत सिंह देयोल उर्फ प्रिंस (25 वर्ष) पिछले 5 साल से मनीला के कंदन सिटी में रह रहा है।

    फाइनेंस का बिजनेस करता है। 15 फरवरी को उनका बेटा प्रिंस काम पर गया था। लेकिन वापस नहीं आया। 15 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भी भरवाया। जिसका पता पंप पर लगे सीसीटीवी से लगाया गया। उसके बाद से उनके बेटे प्रिंस का मोबाइल भी बंद है।