Blog

  • पंजाब : सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरों वाली राखी की बढ़ी मांग, देखें वीडियो

    पंजाब : सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरों वाली राखी की बढ़ी मांग, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को आखिर कौन नहीं जानता। भले ही मूसेवाला आज लोगों के बीच नहीं है लेकिन फैंस मूसेवाला को याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर वाली राखी बाजारों में धूम मचा रही है। पूरे पंजाब में इस राखी की डिमांड बढ़ चुकी है। बता दें कि इससे पहले भी बाजार में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर वाली पतंगों ने खूब धूम मचाई थी। रक्षाबंधन पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

    पूरे पंजाब में मूसेवाला की अलग- अलग तस्वीरों वाली राखियां बिक रही है। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बटाला में सिद्धू मूसे वाला और लाइटिंग वाली राखी की अच्छी खासी डिमांड हो रही है। इस बार फिर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर वाली राखी की डिमांड बहुत ज्यादा है और उन्होंने बताया की पहले तो भाइयों को राखी बांधी जाती है। लेकिन अब बहनें भैया और भाभी को भी राखी बांधती है।

  • जालंधरः स्पा सेंटर से वसूली के आरोप में ईंशात शर्मा के खिलाफ थाने पहुंची पीड़ित युवती, देखें Live

    जालंधरः स्पा सेंटर से वसूली के आरोप में ईंशात शर्मा के खिलाफ थाने पहुंची पीड़ित युवती, देखें Live

    जालंधर, ENS: हिट सेवन के पास  तीन दिन पहले स्पा सेंटर के अंदर गलत काम चलने के मामले को लेकर बस्ती बावा खेल की रहने वाली युवती ने एक नेता पर आरोप लगाए थे। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर को बंद करवाकर एक  व्यक्ति को हिरासत में लिया था। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पीड़िता ने शिवसेना नेता ईशांत शर्मा पर स्पा सेंटर के संचालक से 40 हजार रूपए महीना लेने के आरोप भी लगाए थे।

    बताया जा रहा है कि जिसके तहत आज पुलिस ने ईशांत शर्मा को राउंडअप किया है। ईशांत शर्मा के खिलाफ पीड़िता ने थाने में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी पीड़ित युवती ने ईशांत शर्मा के  खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने को लेकर किसी मंत्री पद के उम्मीदवार के पास जाकर गुहार लगाई थी। जिसके बाद पीड़ित को इंसाफ देने का आश्वासन देकर उच्च अधिकारियों से मामले की जांच के आदेश दिए गए है। 

    पीड़िता ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह धरने पर बैठी रहेगी। पीड़ित ने ईंशात शर्मा के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर कोई पुलिस अधिकारी मामले को लेकर बात करने के लिए थाने के बाहर नहीं आया है। पीड़ित का कहना है कुछ दिन पहले थाने के बाहर ईंशात शर्मा ने सबके सामने मुझे ब्लैकमेलर कहकर अपशब्द कहे थे। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना प्रभारी पर ईंशात शर्मा के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप भी लगाए है। पीड़ित का कहना है कि उससे 5 लाख रुपए की उससे डिमांड कर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि ईंशात शर्मा को मिली पुलिस सिक्योरिटी की आड़ में वह यह काम कर रहा है। दूसरी ओर इस मामले में ईशांत शर्मा ने मीडिया के सामने अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा है।   

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਤੀ ਨੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਪਤਨੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਤੀ ਨੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਪਤਨੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਕਸਬਾ ਧਿਆਨਪੁਰ ‘ਚ ਨਸ਼ੇੜੀ ਪਤੀ ਨੇ ਆਪਣੀ 50 ਸਾਲਾਂ ਪਤਨੀ ਰਮਾ ਦਾ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਵਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਰਮਾ ਦੇ ਬੇਟੇ ਵਿਕਾਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬਾਹਰ ਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਤੇ ਪਿੱਛੇ ਘਰ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਰਮਾ ਅਤੇ ਪਿਤਾ ਅਰੁਣ ਕੁਮਾਰ ਘਰ ਇਕੱਲੇ ਸੀ। ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਕਿਉਂਕਿ ਉਸਦਾ ਪਿਤਾ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਤੇ ਸ਼ੱਕ ਕਰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ । ਬਹੁਤ ਵਾਰ ਉਸਨੂੰ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਤੇ ਅਸੀਂ ਖੁਦ ਵੀ ਸਮਝਾਇਆ ਸੀ, ਪਰ ਉਸਦੇ ਸਮਝ ਹੀ ਨਹੀਂ ਪੈਂਦੀ।  ਉਸਦਾ ਪਿਤਾ ਨਸ਼ਾ ਵੀ ਕਰਦਾ ਸੀ ਤੇ ਅਕਸਰ ਹੀ ਮਾਂ ਨਾਲ ਲੜਾਈ ਝਗੜਾ ਕਰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ।

    ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਮਾਂ ਤੇ ਵਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮਾਂ ਨੂੰ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ। ਖੁਦ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਓਹਨਾ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਡਿਊਟੀ ਡਾਕਟਰ ਸਵਾਤੀ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਪਤੀ ਵਲੋਂ ਕੀਤੇ ਵਾਰ ਕਾਰਨ ਪਤਨੀ ਰਮਾ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਬਾਕੀ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाबः कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियो  की ग्रांट में हुई कटौती, लिए गए कई अहम फैसले

    पंजाबः कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियो की ग्रांट में हुई कटौती, लिए गए कई अहम फैसले

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में आज कई फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों को मिलने वाली ग्रांट में कटौती की गई है। मुख्यमंत्री की सालाना 50 करोड़ रुपए की ग्रांट को 37 करोड़ किया गया है। जबकि अन्य कैबिनेट मंत्रियों की ग्रांट में भी कटौती की गई। कैबिनेट मीटिंग के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी कि सिंचाई विभाग की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट को मंजूरी दी गई। इसके अलावा चार कैदियों की अग्रिम रिहाई की अर्जी मंजूर की गई है। जबकि एक कैदी की रिहाई रिपोर्ट को खारिज किया गया। 

    12वीं कक्षा तक के स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा प्रशासनिक सुधार विभाग में बीस पदों पर भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की मोहाली यूनिट के लिए 484 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। गौरतलब है कि AAP सरकार के पंजाब की सत्ता में आने पर कैबिनेट मंत्रियों को तीन करोड़ रुपए सालाना ग्रांट मिलती थी। लेकिन मान सरकार ने इसे घटाकर डेढ़ करोड़ कर दिया था। लेकिन अब दूसरी बार ग्रांट में कटौती की गई है।

  • जालंधरः हद कर दी! AC चलाकर पी शराब, गहने लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः हद कर दी! AC चलाकर पी शराब, गहने लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना कैंट के अधीन आते क्षेत्र गांव रहमान पुर में हैरानजनक मामला सामने आया है। जहां चोरों ने हद ही कर दी। बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात से पहले घर में एसी चलाकर शराब और सिगरेट पी। उसके बाद चोर सोना चुराकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित इंद्रपाल ने बताया कि वह अपने परिवार सहित अपनी बेटी के घर जागरण पर भोगपुर गए थे। इंद्रपाल ने बताया कि उनके घर से चोरों ने एक सोने का सैट, दो चैन, 3 ईयर रिंग्स, 6 अंगूठियां और एक डायमंड रिंग तकरीबन 25 तोले सोना चुरा लिया है।

    इस संबंधी पीड़ित ने थाना कैंट की पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं दूसरी इलाकानिवासियों ने बताया कि जिस समय यह चोरी की घटना हुई उस दिन तकरीबन 6 घंटे तक बिजली बंद रही थी। लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः इस इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में गौमांस किया बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः इस इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में गौमांस किया बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार गौमांस की तस्करी को लेकर हिंदू संगठनों की ओर सख्ती से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू करके बड़े खुलासे किए जा रहे हैं। वहीं अब गोराया में शिवसेना नेता बाल ठाकरे रोहित जोशी ने पुलिस के साथ मिलकर गौं तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना गोराया की पुलिस चौकी दोसांझ कलां को शिवसेना रोहित जोशी और अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं ने गौं तस्करी के मामले में गुप्त सूचना दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर शिवसेना नेता रोहित जोशी ने पुलिस पार्टी को साथ लेकर हड्डा रोड़ी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गौमांस इकट्ठा किया हुआ है व उसे बर्फ में रखा गया है।

    इस अवसर पर रोहित जोशी ने कहा कि इससे पहले भी इस इलाके में लगातार उन्हें शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद उन्होंने करीब एक माह पहले भी यहां पर छापेमारी की थी व पुलिस पार्टी ने गौमांस पकड़ा था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। मांस को टैस्ट के लिए भोपाल में भेज दिया गया था। उस समय भी इन लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया था लेकिन इसके बावजूद भी यह लोग गौमांस की तस्करी करने से नहीं हटे। आज फिर उन्हें गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस पार्टी को साथ लेकर छापेमारी की तो वहां से पुलिस ने मांस को बरामद करके अपने कब्ज़े में ले लिया है।

  • पंजाबः नहर में बरामद हुआ 8 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में चौकाने वाला हुआ खुलासा, देखे वीडियो

    पंजाबः नहर में बरामद हुआ 8 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में चौकाने वाला हुआ खुलासा, देखे वीडियो

    अमृतसरः जिले के बाल सचंदर गांव में गुरांशप्रीत नाम के 8 वर्षीय बच्चे को उसके नाना ने नहर में धक्का देकर मार डाला। 72 घंटे बाद आज चौथे दिन बच्चे का शव गांव राणेवाली में नहर के घराटा के पास बरामद हुआ है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी और परिजन भी मौजूद रहे। वहीं, मृतक बच्चे के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि पति का अपनी पत्नी से काफी अनबन रहता था। जिसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी।

    गांव के सरपंच ने उनसे इस्तीफा दिलवा दिया और उनकी बहू उनके घर लौट आई और उनका बेटा अकेला रह गया। जब उसके माता-पिता बच्चे को लेने के लिए नानके गए तो उसके नाना बच्चे को नहर के पास ले जा रहे थे और बच्चे के नाना ने उसे नहर में धक्का दे दिया। बारिश के कारण पानी का बहाव तेज होने के कारण उसे ढूंढने में काफी समय लग गया। बच्चे का शव आज राणेवली गांव की नहर में मिला।

    वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और उनका कहना है कि उनकी मां के साथ जो अन्य लोग हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं राजासांसी थाने के पुलिस अधिकारी हरचंद सिंह ने बताया कि आज 72 घंटे बाद बच्चे का शव राणेवाली गांव की नहर के किनारे मिला है। यह बहुत दुखदाई घटना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके नाना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच की जा रही है और जो भी उसके साथ शामिल है उससे भी पूछताछ की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਰਾਜਪਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਰਾਜਪਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਉਤਰਾਖੰਡ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਜ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ। ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਨ ਨੂੰ ਇਕ ਵੱਖਰੀ ਹੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਦੀ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੋਢਿਆਂ ‘ਤੇ ਸੀ ਤਾਂ ਵੀ ਉਹ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਰਹੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ਸ਼ਾਂਤੀ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਹੇਮਕੁੰਟ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲੀਪੈਡਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਤਰਾਖੰਡ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਸੁਹਾਵਣਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਪਤਰਕਾਰਾ ਨਾਲ ਗਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆ ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜਲਾਲੳਸਮਾ ਪਿੰਡ ਦਾ ਵਸਨੀਕ ਹਾ ਅਤੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਚ ਪੜਾਈ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਫੋਜ ਵਿਚ ਜਿਮੇਵਾਰੀ ਨਿਭਾਈ।ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਨ ਨੂੰ ਇਕ ਵੱਖਰੀ ਹੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਦੀ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੋਢਿਆਂ ‘ਤੇ ਸੀ ਤਾਂ ਵੀ ਉਹ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਰਹੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ਸ਼ਾਂਤੀ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਹੇਮਕੁੰਟ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਅਤੇ ਹੈਲੀਪੈਡਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਤਰਾਖੰਡ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਸੁਹਾਵਣਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਖਬਰ ਨਸ਼ਰ ਦਾ ਅਸਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਖਬਰ ਨਸ਼ਰ ਦਾ ਅਸਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪਿੰਡ ਹਰਸਾ ਬੇਲਾ ਜਿੱਥੇ ਹੜ੍ਹ ਕਾਰਨ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪਿੰਡ ਦਾ ਕਾਫੀ ਹਿੱਸਾ ਦਰਿਆ ਨਾਲ ਘਿਰਿਆ ਦੇ ਕਾਰਨ ਕਾਫੀ ਘਰ ਖਾਲੀ ਕਰਨ ਲਈ ਪਰਿਵਾਰ ਮਜਬੂਰ ਹੋਏ ਸਨ। ਇਸ ਹੜ੍ਹ ਦੇ ਕਾਰਣ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਤੇਜ਼ ਵਹਾਅ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਮਿੱਟੀ ਨੂੰ ਪਾੜ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਦੋ ਘਰ ਅਤੇ ਇੱਕ ਸਰਕਾਰੀ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵੀ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਸਮਾ ਗਏ ਸਨ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਖਤਰਾ ਪੈਦਾ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਖਬਰ ਅਸੀਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖਤਾ ਨਾਲ ਨਸ਼ਰ ਕੀਤੀ ਸੀ, ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਖੁਦ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਮੌਕਾ ਦੇਖਿਆ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਘਰ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਰਹਿੰਦੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਸਨ ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਨ.ਡੀ ਆਰਐਫ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮੋਗਾ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਤੇ ਡੰਗੇ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਹੁਣ ਦਰਿਆ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਦੂਰੀ 80 ਫੁੱਟ ਦੇ ਕਰੀਬ ਰਹਿ ਗਈ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਿਨ ਰਾਤ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਪਰ ਆ ਕੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਵੀ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

  • मेडिकल कॉलेज की तीसरे फ्लोर से कूद कर व्यक्ति ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस 

    मेडिकल कॉलेज की तीसरे फ्लोर से कूद कर व्यक्ति ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस 

    रायगढ़ः मेडिकल कॉलेज के तीसरे फ्लोर से कूद कर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मृतक का नाम राम इक्का है और उसकी उम्र तकरीबन 55 साल की है। बताया जाता है कि 2 दिन पहले भी उसने खुदकुशी का प्रयास किया था और यूरिया पी लिया था। तब परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया था। आज सुबह जब परिजन नींद में थे उस दौरान राम इक्का ने तीसरे फ्लोर से कूद कर जान दे दी। 

    सुबह जब स्वास्थ्य कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के पिछले हिस्से में शव को देखा तब प्रबंधन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त की गई। मामले की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं। पूछताछ में पता चला है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने इसके पहले भी खुदकुशी करने का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।