Blog

  • सड़क से पलटी बस, पेड़ ने बचाई 30 जिंदगियां, कांप गई लोगों की रूह, देखें वीडियो

    सड़क से पलटी बस, पेड़ ने बचाई 30 जिंदगियां, कांप गई लोगों की रूह, देखें वीडियो

    टिहरी: उत्तरकाशी से हरिद्वार जा रही प्राइवेट बस कांडीखाल में डाबरी के पास हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर काण्डीखाल में डाबरी के पास प्राइवेट बस संख्या UK14 PA 9953 अनियंत्रित होकर सड़क से 3 मीटर नीचे पलट गई। दुर्घटना में चालक-परिचालक सहित युवती गंभीर घायल हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

    घायलों में बस चालक धन सिंह (48) पुत्र बचन सिंह निवासी मालदेवता, देहरादून, मनोज (35) पुत्र गोविंदराम निवासी ग्राम गैरसैण, चमोली और सोनिया (25) पुत्री पूरन चंद निवासी 170, लेन नंबर 9, शिव नगर, जम्मू शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गई। लेकिन गनीमत रही कि बस पेड़ पर अटक गई, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया और लोगों की जान बच गई।

    घटना के दौरान बस में 30 लोग सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बची है। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, बाकी सवारियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्यों की ओर भेजा गया। उधर, बस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कांडीखाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला, फिर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। बस में 30 लोगों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्यों की ओर रवाना कर दिया गया। वहीं हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    चौकी प्रभारी काण्डीखाल राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना बस संख्या उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई और पेड़ पर अटक गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं यात्रियों को बस से निकालकर दूसरे वाहन से सुरक्षित भेज दिया गया है। हालातों का जायजा लिया जा रहा है।

  • झुग्गियों में लगी भयानक आग से मची अफरा-तफरी, कई Cylinder फटे, 3 की मौत, देखें वीडियो

    झुग्गियों में लगी भयानक आग से मची अफरा-तफरी, कई Cylinder फटे, 3 की मौत, देखें वीडियो

    मुंबईः मीरा भायंदर इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट भी हुआ। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, मुंबई के मीरा भायंदर इलाके के इंद्रलोक फेज-4 में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आने से कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी के साथ टीम ने कई सिलेंडरों को भी आग की चपेट से बाहर निकाला। देर रात 1 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं घटना में झुलसने की वजह से 2 बच्चों और एक 40 वर्षीय व्यक्ति सहित कुल 3 लोगों की मौत हो गई। झुग्गियों में लगी आग का वीडियो सामने आया है, जो डरा देने वाला है। ऊंची उठती लपटें और आसमान में उठता धुएं का काला गुबार देखकर वहां मौजूद लोगों के दिल दहल गए।  
  • Punjab News: नाव हादसा, मां-बेटे के शव पहुंचने पर परिजनों का हुआ बुरा हाल, इलाके में शोक की लहर, देखें वीडियो

    Punjab News: नाव हादसा, मां-बेटे के शव पहुंचने पर परिजनों का हुआ बुरा हाल, इलाके में शोक की लहर, देखें वीडियो

    अंतिम संस्कार में शामिल होंगे CM Mann

    लुधियानाः मथुरा में नाव हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं आज 3 शव लुधियाना पहुंचे है और 2 शव जगरांव लाए गए हैं। हादसे में जगरांव के ईशान कटारिया, कपूर काॅलोनी कच्चा मलक रोड, मधुर बहल व मां कविता रानी, गीता काॅलोनी, चरनजीत सिंह काला और उनकी पत्नी शामिल हैं। मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। वहीं जगरांव में एबुलेंस के जरिए मां कविता बहल और बेटा मधुर बहल के शव पहुंचने पर परिजनों का रो-रो- कर बुरा हाल हो गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि परिजनों के साथ-साथ इलाके में मातम पसर गया है। आज शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनसार सीएम भगवंत मान भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे और परिजनों से दुख सांझा करेंगे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हालांकि बीते दिन भी घटना का पता चलने पर सीएम मान ने दुख सांझा किया था। दरअसल, श्री बांके बिहारी क्लब द्वारा हर माह की तरह वीरवार शाम को डिस्पोजल रोड से वृंदावन के लिए रवाना हुई 2 लग्जरी बसों में कुल 130 लोग सवार थे जो शुक्रवार सुबह 10 बजे सकुशल वृंदावन पहुंचे। इस दौरान ज्यादातर श्रद्धालु धर्मशाला में ही आराम करने अपने-अपने कमरों में रुक गए जबकि वहां से 30 के करीब श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में माथा टेकने के बाद यमुना नदी में चले गए। इस दौरान उनकी स्टीमर नाव दरिया के अंदर ही बना रहे टेंपरेरी पीपा पुल से टकराने के बाद वहीं यमुना में ही डूब गई। श्रद्धालुओं में शामिल मल्होत्रा मोबाइल के शोरूम में काम करते श्वेत जैन ने मथुरा से बताया कि यमुना में पीपों का पुल बनाया गया था। जलस्तर बढ़ने के बाद इन्हें खोल दिया गया। इसके बाद यह पुल यमुना में बहने लगे। इनसे टकराकर ही स्टीमर पलटा। श्वेत जैन के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ जो श्री बांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है। उन्होंने बताया कि जब किश्ती डूबी तो आसपास के किश्ती वालों ने कईयों को बचा कर अपनी किश्ती में बिठा लिया। 6 से 7 लोगों के शव तो वह यहां पर अस्पताल में देख चुके हैं। उन्होंने बताया कि जगरांव के ज्यादातर श्रद्धालु वृंदावन में फोगला आश्रम के पास रुके हैं। श्वेत ने बताया कि नाविक को कहा कि रोक लो। श्वेत जैन के मुताबिक हमारा स्टीमर जब पीपा पुल के पास पहुंचा तो हम लोगों ने नाविक से कहा कि पुल आने वाला है, रोक लीजिए लेकिन उसने नहीं रोका। 2 बार स्टीमर टकराने से बचा। तीसरी बार में टक्कर हो गई। पास में कुछ गोताखोर थे, जिन्होंने हमें बचाया है।
  • Jalandhar News: व्यक्ति पर हमला करके नगदी छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार

    Jalandhar News: व्यक्ति पर हमला करके नगदी छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: देहात में बाइक सवार लुटेरे बुजुर्ग व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करके नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार नूरमहल सब-डिवीजन के अंतर्गत आते गांव लहीवाल के पास बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते बुजुर्ग मदन लाल ने बताया कि 2 बाइक सवार नौजवानों ने उस पर दरांती से हमला किया और उससे 9 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए।

    पीड़ित ने कहा कि घटना के बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास के एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर और सड़क से गुजर रहे राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए। भीड़ को अपनी ओर आता देख लुटेरे घबरा गए और अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेजी से फरार होने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लुटेरों ने चेहरे ढके हुए थे, जिस कारण उनकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी।

    घटना की तुरंत सूचना नकोदर सिटी पुलिस स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मदन लाल शर्मा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि लुटेरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • दिन दहाड़े वकील का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    दिन दहाड़े वकील का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    मिर्जापुरः कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव में आज सुबह हमालवारों द्वारा गोलियां चलाई गई। दरअसल, बाइक सवार बदमाशों ने एक वरिष्ठ वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सरेआम हमलावर वकील को गोलियां मारकर साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

    रिंकू सिंह की कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारूपुर में गोली मारकर हत्या की गई और वह इसी गांव के 2 बार प्रधान भी रह चुके हैं। कुछ दिन पूर्व उनके ऊपर दो बार हमले किए गए थे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कतवारूपुर में हुई हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। घटना के बाद कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रिंकू सिंह को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों की बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी, लेकिन कुछ देर बाद बाइक स्टार्ट हुई और आरोपी वहां से भाग निकले। इससे पहले रिंकू सिंह ने कटरा कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उन्हें जान से मारने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने उनके प्रार्थना पत्र पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद शनिवार की सुबह गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

    अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद रिंकू सिंह के शव को कटरा कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर उनके चाहने वाले लोग एकत्रित हो गए हैं और आक्रोषित हैं। पुलिस उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

     

  • Punjab News: ‘Food,s Way 43’ Restaurant और Car से भारी मात्रा में अवैध शराब और Beer बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘Food,s Way 43’ Restaurant और Car से भारी मात्रा में अवैध शराब और Beer बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के खरड़ में स्थित Food,s Way 43 से आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब और बियर बरामद की है। इस दौरान पुलिस को रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार में भी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर खरड़ लंडा रोड पर स्थित ‘फूडस वे 43’ (Food Way 43) रेस्टोरेंट पर छापामारी की तो वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। वहीं रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार में भी रेस्टोरेंट संचालक ने शराब की पेटी रखी हुई थी। इनमें 9 पेटी बियर और 2 पेटी विस्की शामिल हैं।

    अधिकारी ने यह भी खुलासा किया कि यह पहली बार नहीं है जब इस स्थान से शराब बरामद की गई हो। इससे पहले भी यहां से इसी तरह की बरामदगी हो चुकी है, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि इस जगह पर लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। फिलहाल, आबकारी विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है। इस मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्होंने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Punjab News: वृंदावन नाव हादसे में 4 शव पहुंचे घर, दुख सांझा करने पहुंचेंगे सीएम मान, BBA छात्रा लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: वृंदावन नाव हादसे में 4 शव पहुंचे घर, दुख सांझा करने पहुंचेंगे सीएम मान, BBA छात्रा लापता, देखें वीडियो

    लुधियानाः उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में बीते दिन 37 श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट नाव (स्टीमर) यमुना नदी में पलट गई। इस घटना में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। हादसे में जगरांव के ईशान कटारिया, कपूर काॅलोनी कच्चा मलक रोड, मधुर बहल व मां कविता रानी, गीता काॅलोनी, चरनजीत सिंह काला और उनकी पत्नी शामिल हैं। वहीं घटना को लेकर बीते दिन सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए दुख सांझा किया था। ऐसे में आज सीएम मान खुद परिजनों से मिलकर दुख सांझा करेंगे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किमी की दूरी पर है।

    मृतकों में पति-पत्नी और पिता-बेटी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों में से एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं। वहीं आज 4 शव इलाके में पहुंच गए है। परिवार ने शोक की लहर छाई हुई है। वहीं इलाका भी घटना को लेकर गमहीन है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन ने बताया कि उनकी भाभी मीनू की घटना में मौत हो गई। जगराओं से 2 बसे मथुरा वृदावंन गए थे। जिसके बाद वहां पर यह हादसा हो गया। हादसे में घर से 2 परिवारिक सदस्य गए थे। हादसे में भाभी की मौत हो गई और भतीजी डिंकी लापता है। डिंकी बीबीए की पढ़ाई कर रही है।

    वहीं शव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इलाके की महिलाओं की भी आंखे नम है। बताया जा रहा है कि जगराओं के श्री बांके बिहारी क्लब की तरफ से 2 बसों में 130 श्रद्धालुओं को ले जाया गया था। जिसमें से 90 जगराओं से और बाकी अन्य शहरों से थे। वृंदावन की 4 दिन की यात्रा थी। श्री बांके बिहारी के दर्शन के बाद श्रद्धालु यमुना पार कर मंदिरों के दर्शन के लिए जा रहे थे। जो नाव पलटी, उसमें जगराओं के रहने वाले 30 श्रद्धालु सवार थे। बीते दिन हादसे से वीडियो सामने आया था। जिसमें देखा गया है कि किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। श्रद्धालु राधे-राधे जप करते हुए यमुना विहार कर रहे थे।

  • Punjab News : Satish Jewellers पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News : Satish Jewellers पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के शेरपुर कॉलोनी इलाके में एक ज्वैलरी दुकानदार पर लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ‘सतीश ज्वैलर्स’ नाम की दुकान के मालिक सतीश वेलार पर कई ग्राहकों ने ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राहकों का आरोप है कि दुकानदार उनसे यह कहकर सोना बेचता था कि वह 22 कैरेट से कम का सोना नहीं बेचता। लेकिन जब खरीदे गए सोने की जांच करवाई गई, तो उसकी शुद्धता 18 कैरेट से भी कम पाई गई। इससे नाराज ग्राहकों ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और दुकान के बाहर एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

    मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, जहां लोगों ने दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि, बढ़ते विवाद के बीच दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसने कहा कि वह सभी प्रभावित ग्राहकों के पैसे लौटाने के लिए तैयार है। फिलहाल, इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोग प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

           
  • Punjab News: ATM Card बदलकर MLA के रिश्तेदार से लाखों की ठगी

    Punjab News: ATM Card बदलकर MLA के रिश्तेदार से लाखों की ठगी

    लुधियानाः जिले के सलेम टाबरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कार्ड बदलकर विधायक के रिश्तेदार से ठग ने लाखों की ठगी मारी। मिली जानकारी के अनुसार विधायक मदन लाल बग्गा की ननद चंचल गुलाटी के साथ शातिर तरीके से एटीएम बदलकर 2.05 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने बताया कि वह हरियाणा से लुधियाना में विधायक के घर आई हुई थीं।

    6 अप्रैल को चंचल गुलाटी सलेम टाबरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गईं। वहां खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने बातों में उलझाया और पलक झपकते ही उनका कार्ड बदल लिया। ठगी इतनी शातिर तरीके से की गई कि पीड़िता के पास 3 दिनों तक पैसों के कटने का कोई मैसेज नहीं आया। 9 अप्रैल को बैलेंस चेक करने पर पता चला कि खाते से 2.05 लाख साफ हो चुके थे।

    मामले के लेकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 318 (4) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला विधायक के परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। शिकायत (दरख्वास्त नंबर 110-5D) की जांच के बाद सलेम टाबरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देख रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

  • Punjab News: पति ने किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, शव जलाकर बहाई अस्थियां

    Punjab News: पति ने किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, शव जलाकर बहाई अस्थियां

    फैक्ट्री मालिक और साले पर केस दर्ज

    पटियालाः जिले के मर्दांहेड़ी इलाके में फैक्ट्री मालिक ने अपने अवैध संबंधों के कारण घर में हो रहे कलह के कारण अपनी प्रेमिका की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सुबूत मिटाने के लिए शव को फैक्ट्री में जलाने के बाद अस्थियां समाना स्थित गुरुद्वारा गढ़ी साहिब में प्रवाहित कर दीं। मृतका की पहचान 28 वर्षीय कमलप्रीत कौर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता जगसीर सिंह निवासी वार्ड नंबर एक, अबलोवाल ने बताया कि उनकी बहन का विवाह वर्ष 2017 में संदीप सिंह निवासी गांव रोंगला, जिला संगरूर के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद के चलते वह मायके आ गई। थाना सदर पटियाला पुलिस ने आरोपित फैक्ट्री मालिक और उसके साले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साले की तलाश जारी है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में परिवार को पता चला कि गांव पंजोला निवासी गगनदीप सिंह ने खुद को अविवाहित बताकर कमलप्रीत कौर को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने पटियाला के सूलर क्षेत्र में किराये के मकान में उसे रखा। इसका पता लगने पर आरोपी का अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ विवाद रहने लगा। जगसीर ने आरोप लगाया कि बढ़ते विवाद के बीच आरोपी गगनदीप ने कमलप्रीत कौर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने मर्दांहेड़ी स्थित अपनी टाइल फैक्ट्री में गोली मारकर कमलप्रीत की हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपनी टाइल फैक्ट्री में ही जला दिया और सुबूत मिटाने के उद्देश्य से अस्थियां भी प्रवाहित कर दीं। मामले से पर्दा बीती सात अप्रैल को तब उठा जब शिकायतकर्ता के रिश्तेदार आजाद सिंह ने बलबेड़ा स्थित एक ढाबे पर आरोपी गगनदीप को यह कहते सुना कि घरेलू कलह से परेशान होकर उसने कमलप्रीत कौर की हत्या कर दी। उसने यह भी कहा कि शव को फैक्ट्री में जलाने के बाद अपने साले राजवीर सिंह के साथ मिलकर अस्थियां गुरुद्वारा गढ़ी साहिब, समाना में प्रवाहित कर दीं। परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने कमलप्रीत के बारे में पूछा तो आरोपी गगनदीप ने कई महीनों तक उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि वह उसे दुबई भेज चुका है और वह उनके साथ संपर्क नहीं करना चाहती। बाद में उसने फोन उठाने भी बंद कर दिए, जिससे परिवार का शक और गहरा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।