Blog

  • जालंधरः नगर निगम में बदला सियासी सिफारिश का कल्चर- ओए छोटे एह अपणा बंदा ए एदा ख्याल रखणा, अधिकारी ने एक हफ्ते में चला दी डिच, देखें वीडियो

    जालंधरः नगर निगम में बदला सियासी सिफारिश का कल्चर- ओए छोटे एह अपणा बंदा ए एदा ख्याल रखणा, अधिकारी ने एक हफ्ते में चला दी डिच, देखें वीडियो

    जालंधर, अनिल वर्मा, वरुण अग्रवालः नगर निगम के लिए नार्थ हल्के के अधीन प्रताप बाग का इलाका बड़ी सिरदर्द बना हुआ है। जहां बीते 3 महीने दौरान बिल्डिंग विभाग ने आधा दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माणों के खिलाफ कारवाई की और दर्जनों अवैध निर्माण कर रहे प्राप्टी मालिकों को नोटिस जारी किए थे। मगर अभी भी सियासी सिफारिशों के चलते लोग अवैध निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला पाल अस्पताल के नजदीक वाली गली का सामने आया है।

    जहां एक विवादित प्लाट पर कब्जा कर वहां जिम खोलने के लिए दो हजार स्केयर फुट का लैंटर डाल दिया गया। जब बिल्डिंग विभाग के एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने प्रॉपर्टी मालिक को काम बंद कर दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस जारी किया तो यह मामला एक दिग्गज सियासी नेता के दरबार पहुंच गया। जिसके बाद उक्त नेता ने अपने चहेते द्वारा किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कोई कारवाई न करने के लिए अपने अंदाज में ही दबाव बना कर कहा, ओए छोटे एह अपणा बंदा ए एदा ख्याल रखणा।

    मगर इसके बाद एटीपी वशिष्ट द्वारा मामले की रिपोर्ट एमटीपी नीरज भट्टी के द्वारा कमिशनर अभिजीत कपलिश को भेज दी गई। जिसके बाद कमिशनर अभिजीत कपिलश ने उक्त अवैध निर्माण को डिमोलिश करने के आदेश जारी कर दिए। एटीपी सुखदेव ने कहा कि इस निर्माण का नगर निगम की ओर से कोई भी नक्शा पास नही किया गया था और नोटिस जारी कर काम बंद करने के लिए भी कई बार कहा जा रहा था। मगर प्रॉपर्टी मालिक काम बंद नहीं कर रहा था। जिसकी मौके की सारी वीडियोग्राफी कमिशनर साहब को भेज दी गई थी। जिसके बाद डिमोलेशन के आदेश जारी हुए तो आज कारवाई की गई।

    उधर, प्रॉपर्टी मालिक ने मौके पर पहुंच कर एटीपी सुखदेव के खिलाफ बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त जमीन का उसके बाद कई सालों से कब्जा है। बिजली का मीटर भी हमारे नाम का लगा हुआ है। नए निर्माण का राजीनाम करने के लिए नगर निगम में एप्लीकेशन दी थी, मगर एटीपी पैसों की मांग कर रहे थे जो हमने नहीं दिए। वहीं इस मामले को लेकर एटीपी सुखदेव का कहना है कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह झूठे और बेबुनियाद है। जो भी कारवाई हुई नगर निगम एक्ट के अनुसार हुई है।

  • जालंधरः माई हीरा गेट में कार और छोटे हाथी की भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधरः माई हीरा गेट में कार और छोटे हाथी की भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण : टांडा रोड स्थित माई हीरा गेट पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां छोटा हाथी व कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना दौरान छोटे हाथी में बैठे 2 युवक मौके से फरार हो गए जबकि चालक को लोगों ने मौके पर काबू कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित कार चालक करण ने बताया कि वह अपने बच्चे का सामान लेने के लिए बाजार आया हुआ था।

    इसी दौरान जब वह माई हीरा गेट के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटे हाथी सवार युवक ने मेरी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे से उसकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को लेकर पीड़ित करण ने थाना नंबर 3 की पुलिस को सूचित कर दिया।

    वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सुरजीत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी माई हीरा गेट में कार व छोटा हाथी में आमने-सामने की टक्कर हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिस कारण वहां पर लंबा जाम लग गया। एएसआई ने पीड़ित कार चालक करण की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं छोटे हाथी चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

  • पंजाबः सड़क हादसे में पेपर देने जा रहे 8वीं के छात्र घायल

    पंजाबः सड़क हादसे में पेपर देने जा रहे 8वीं के छात्र घायल

    गुरदासपुरः बटाला के समीप गांव वडाला ग्रंथियां के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। वडाला ग्रंथियां से सरकारी स्कूल जा रहे बाइक सवार दो स्कूली बच्चे व स्कूटर सवार दो महिलाओं की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो स्कूली बच्चे व दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना में घायल दो बच्चों और एक महिला की हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल बटाला प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए अमृतसर भेज दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सीनियर मेडिकल अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों और महिलाओं की सूचना मिलते ही उनके ईलाज के लिए सारा स्टाफ ड्यूटी पर तैनात हो गया। घायल बच्चों की पहचान राजवीर और आशीष के रूप में हुई है। हादसे में घायल दोनों बच्चों सहित महिला की हालत गंभीर होने के कारण तीनों को इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

  • जालंधरः बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां तोड़ी, देखें वीडियो

    जालंधरः बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां तोड़ी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर के हरनामदासपुरा में देर रात बदमाशों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां दोपहिया वाहनों पर सवार बदमाशों ने मोहल्ले में जमकर हंगामा करते हुए तेजधार हथियारों से घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि गोपाल नगर के रहने वाले 10 से 12 युवकों ने मोहल्ले में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। 

    उन्होंने कहा कि उनके मोहल्ले का एक युवक किसी कंपनी में काम करता है। जिसका गोपाल नगर में रहने वाले किसी ऑटो चालक के साथ साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी, लेकिन देर रात गोपाल नगर के काली, राहुल अपने साथियों के साथ तलवारें-दातरें लेकर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने हंगामा किया।

    मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जिन युवकों ने वारदात को अंजाम देते हुए गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। लोगों का आरोप है कि उक्त सभी बदमाश नशे के आदी हैं। अकसर वह मोहल्ले में एक गोदाम के पास आकर नशा भी करते हैं। मोहल्ला निवासी उन्हें कई बार जब रोकने जाते हैं तो वह विवाद करते हैं। 

  • पंजाबः जेल वार्डन पर 3 कैदियों ने किया हमला

    पंजाबः जेल वार्डन पर 3 कैदियों ने किया हमला

    संगरूरः गोइंदवाल जेल में रविवार को गैंगस्टरों के बीच हुई गैंगवार के चलते दो बदमाशों के दोहरे हत्याकांड का मामला सुर्खियों में आने के बाद अब संगरूर जेल में जेल वार्डन पर हमला करने का अनोखा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक लछमन सिंह नाम के जेल वार्डन पर 23 फरवरी जेल में हमला किया था। इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पता चला है कि लछमन सिंह पर तीन कैदियों ने तीखे चम्मचे से हमला किया था।

    इस मामले में अनोखा तथ्य सामने आया है कि हमला करने वाले तीन कैदियों में से एक एचआईवी पॉजिटिव है। और उसने पहले चम्मच को तेज करके अपने जख्म किया और फिर उसी चम्मच से वार्डन पर हमला कर दिया। इस तरह से उसे भी एचआईवी पॉजिटिव करने की कोशिश की गई, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका लछमन सिंह वार्डन पर कोई असर पड़ा है या नहीं।

  • जालंधरः इस इलाके में बदमाशों में घरों पर बरसाई ईंटें, युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में बदमाशों में घरों पर बरसाई ईंटें, युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः महानगर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ रही है। आए दिन शरारती अंनसरों द्वारा हमले करने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब देर रात थाना भार्गव कैंप के तहत आते सिद्धार्थ नगर से सामने आया है। जहां शरारती अंनसरों ने आतंक मचाते हुए लोगों के घरों में ईंटें बरसाई। इस दौरान शरारती अंनसरों ने काम से घर लौट रहे युवकों के साथ मारपीट भी की। हालांकि मोहल्ले वालों ने एका कर दो बदमाशों को पकड़ लिया।

    जिन्हें मौके पर पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया। सिद्धार्थ नगर में हुई गुंडागर्दी की यह सारी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। मोहल्ले में बदमाशी करने आए युवकों के हाथों में दातरें और तलवारें भी थीं। मोहल्ला निवासियों ने बताया सभी हमलावर उनके मोहल्ले के नहीं बल्कि बाहरी थे। पहले उन्होंने मोहल्ले में एक घर का पता पूछा उसके बाद उन्होंने घरों में ईंटें पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

    जब मोहल्ला वासी इकट्ठा हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन लोगों ने दो युवकों को दबोच लिया। इस दौरान देर रात काम से घर लौट रहे युवकों ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। युवकों का कहना था कि वह स्कूटी पर जा रहे थे तो उन्हें बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद पूछा कि कहां पर जा रहे हो। उन्होंने कहा कि काम से घर जा रहे हैं। इसके बाद बोले कि निकल जाओ, लेकिन जैसे ही वह निकलने लगे तो उन्हें थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। दो युवकों को काबू कर लिया गया है, एएसआई भजन ने बताया कि अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

  • चंडीगड : स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह द्वारा एड्स के खिलाफ जागरूकता कैंपेन की हुई शुरुआत

    चंडीगड : स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह द्वारा एड्स के खिलाफ जागरूकता कैंपेन की हुई शुरुआत

    चंडीगढ़ / परवेश : आज पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह द्वारा एड्स बीमारी के खिलाफ जागरूकता कैंपेन की शुरुआत डा. बी आर अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से की गई । इसी संदर्भ में आज बलबीर सिंह ने एड्स के खिलाफ 11 जागरूकता वेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया । 

    बलबीर सिंह ने बताया गया कि जब भी एच आई वी एड्स की जानकारी देने वाले जागरूकता काउंसलर जाए वे सेक्स के अतिरिक्त इंजेक्शन लगाने में सुविधाजनक टीके का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाए । उन्होंने जागरूकता काउंसलर को निर्देश दिए कि वे यह अवश्य जानकारी जुटाएं कि कौन से गांव में ज्यादा एच आई वी एड्स की गिनती है ताकि कोई बीमारी का पुख्ता इंतजाम किया जा सके ।

    पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि जो बजट सेशन में बाधा डाली गई है वह आज तक कभी नहीं हुआ । उन्होने इस प्रकार की कार्यशैली को लोकतंत्र के लिए एक खतरा बताया । उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी को सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा विश्वास है । वहीं उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भी केंद्र सरकार पर तंज कसा और कहा कि जिस मंत्री के पास से कोई सबूत न मिला हो या कोई रिकवरी न हुई हो ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करना लोकतंत्र का हनन करना है ।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, विधायक के करीबी और चेयरमैन का कत्ल

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, विधायक के करीबी और चेयरमैन का कत्ल

    तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं आज पट्टी में चेयरमैन मेजर सिंह धारीवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय हुई जब मेजर सिंह अपने रिजॉर्ट एसबीआई में बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग रिसॉर्ट में दाखिल हुए और मेजर सिंह को गोली मार दी। 

    जब मेजर सिंह को सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना सिटी पट्टी पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें कि वह पट्टी की मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और एमएलए हरमिंदर सिंह गिल के करीबी सहयोगी हैं। धारीवाल के मर्डर में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक धारीवाल का कत्ल महिला ने किया है।

    महिला ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई है। पता चला है कि अमनदीप कौर नाम की यह महिला धारीवाल के महल में ‘सजावट’ का काम करती है। पुलिस का कहना है कि धारीवाल को रिवॉल्वर से गोली मारने के बाद अमनदीप कौर रिवॉल्वर लेकर मौके से फरार हो गई। 

    धारीवाल पर हमला उनके पट्टी के पास गांव संगवां में अपने मैरिज पैलेस एसजीआई में रिसॉर्ट्स में किया गया। वे कुछ देर पहले ही अपने रिजॉर्ट पहुंचे थे। धारीवाल को दो गोलियां लगीं। जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अमनदीप कौर की तलाश की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अमनदीप कौर ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया या उसके साथ कोई और साथी था।

  • पंजाबः धू-धू कर जली सड़क पर खड़ी कार, देखें वीडियो 

    पंजाबः धू-धू कर जली सड़क पर खड़ी कार, देखें वीडियो 

    लुधियानाः छावनी मोहल्ला के सामने बने ऐलिवेटेड पुल के नीचे सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में ऑल्टो कार में आग लग गई। कार कई दिनों से पुल के नीचे खड़ी हुई थी। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काबू पाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग लगने के बाद कार से कई धमाके भी हुए। फायर ब्रिगेड के आने से पहले आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका।

    आग किसी शरारती व्यक्ति ने लगाई है या अचानक किसी वजह से लगी है यह जांच का विषय है। पुल के नीचे बड़ी संख्या में लोग गाड़ियां पार्क करके चले जाते हैं। गनीमत रही कि ऑल्टो कार के नजदीक कोई अन्य कार नहीं खड़ी थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आसपास के लोग बताते हैं कि कुछ नशेड़ी पुल के नीचे बैठे रहते है। यह नशेड़ी कई बार कुछ न कुछ खड़ी कारों में शरारत करते है।

  • पंजाबः गैंगस्टर मनदीप और तूफान के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः गैंगस्टर मनदीप और तूफान के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    तरनतारनः मृतक तूफान और मनमोहन के परिजनों ने कहा कि वे सुबह अस्पताल में पोस्टमार्टम करने आए हैं लेकिन काफी समय बीत जाने के तक कोई जेल अधिकारी नहीं आया, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों ने बताया कि गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना का पोस्टमार्टम कुछ देर बाद किया जाएगा।

    दोनों के परिजन सिविल अस्पताल में पहुंच गए। थानाध्यक्ष राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मनमोहन सिंह के गांव से आए उसके दोस्त ने बताया मनमोहन सिंह बहुत अच्छा इंसान था, उन्होंने कल की घटना के लिए जेल प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।

    मनमोहन मोहना के परिवार वालों ने कहा कि मनमोहन सिंह एक अच्छा इंसान था। जिनका किसी गैंगस्टर से कोई संबंध नहीं था, उनका एक भाई और है। परिजनों ने बताया कि उनके पिता गांव में डॉक्टर हैं और उन्हें कैंसर की बीमारी है। जिसके कारण वह अपने बेटे का शव लेने के लिए नहीं आए।