Blog

  • पंजाबः अजनाला हिंसा मामले में केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    पंजाबः अजनाला हिंसा मामले में केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    अमृतसरः अजनाला मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्ती दिखाई है। मिली जानकारी के अनुसार अजनाला थाने पर हमले को लेकर गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस और आईबी से रिपोर्ट मांगी थी। पंजाब के अजनाला थाने पर हमले के मामले में केंद्रीय एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में पंजाब पुलिस के ढुलमुल रवैये पर सवाल उठाया है। इसमें पंजाब पुलिस के कई अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार अगर पंजाब पुलिस गंभीरता दिखाती को थाने पर हमले जैसी हिंसक घटना टाली जा सकती थी।

    पंजाब पुलिस अगर अमृतपाल सिंह को उसके गांव जल्लूपुर खेड़ा में ही रोक लेती तो अजनाला थाना कांड नहीं होता, जबकि अमृतपाल तीन दिनों से प्रचार कर रहा था कि उस पर व उसके साथियों पर दर्ज एफआईआर रद्द न की तो वह थाना अजनाला का घेराव करेगा फिर भी पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारियों के आदेश पर अमृतपाल के काफिले को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश वाली गाड़ी के साथ जल्लूपुर खेड़ा से अजनाला आने के लिए अस्सी किलोमीटर तक सुरक्षित रास्ता दिया गया। 

    इससे अमृतपाल के साथ हथियारबंद समर्थकों की संख्या अजनाला पहुंचने तक बढ़ती गई। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि अगर पंजाब पुलिस राज्य के अन्य जिलों से अजनाला पहुंचने के लिए अमृतपाल के समर्थकों को रोक सकती तो जल्लूपुर से अजनाला पहुंचने वाले अमृतपाल के काफिले को क्यों नहीं रोका गया। पुलिस श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप वाले वाहन को अमृतपाल के काफिले से अलग भी कर सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

    रिपोर्ट में अमृतपाल को अपनी देश विरोधी गतिविधियां चलाने के लिए देश-विदेश से मिलने वाली आर्थिक मदद का भी जिक्र किया गया है। यह राशि कौन व कैसे अमृतपाल तक पहुंचाई जा रही है। डीजीपी के आदेश पर छह जिलों की पुलिस अजनाला व आसपास तैनात की गई थी फिर भी कुछ लोगों का काफिला कैसे असानी से बिना रुकावट अजनाला पहुंच गया, जबकि उसके काफिल में शामिल लोग हथियारों से लैस थे। जांच एजेंसी ने रिपोर्ट को पुख्ता करने के लिए काफी सारी वीडियो और फोटो भी सुबूत के साथ भेजे हैं, जो सारे घटनाक्रम के सच से पर्दा उठाते हैं। अमृतपाल की मर्सिडीज गाड़ी और उसके साथ काफिले में मौजूद रहे अलग-अलग लोगों का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। कुछ साक्ष्यों और समर्थकों की हिस्ट्री की जानकारी भी दी गई है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति की मौत

    बठिंडाः हंडिया-बठिंडा मार्ग स्थित खुड्डी खुर्द बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के सामने हुए हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक्टिवा चालक जगतार सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बरनाला और उसकी पत्नी नवदीप कौर की कार से टक्कर हो गयी। हादसे में नवदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई और घायल जगतार सिंह को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

  • पंजाबः पुलिस लाइन में दी जा रही ट्रेनिंग, देंखे वीडियो

    पंजाबः पुलिस लाइन में दी जा रही ट्रेनिंग, देंखे वीडियो

    मुक्तसर साहिबः  जिले के पुलिस लाइन से बड़ी ख़बर सामने आई है। अमृतसर जिले के अजनाला में अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प के तीन दिन बाद मुक्तसर पुलिस ने आज यहां जिला पुलिस लाइंस में निहंगों से ‘गतका’ सीखना शुरू किया। ट्रेनिंग की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ग्राउंड में एक तरफ पुलिस खड़े है, वहीं एक निंहग सिख को तलवार के साथ ट्रेनिंग पुलिस कर्मी के द्वारा दी जा रही है। 

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि “दो ‘निहंगों’ को त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) और सशस्त्र पुलिस को अपना ‘गतका’ कौशल दिखाने के लिए जिला पुलिस लाइंस में बुलाया गया था। इस anti-riot ड्रिल में लगभग 250 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया, जो भविष्य में भी जारी रहेगा।” उन्होंने की जिले में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का अनुभव कम है क्योंकि वे पिछले एक दशक में पुलिस बल में शामिल हुए हैं।

    इस दौरान एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह सुनकर अच्छा लगा कि मुक्तसर में पुलिस ‘गतका’ कौशल सीख रही है। यह उन्हें सक्रिय बनाएगा और क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना करने के लिए तैयार करेगा। इस तरह की कवायद समय की जरूरत है। अन्य जिलों को भी इस प्रथा का पालन करना चाहिए।” जिले के पुलिस लाइन से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां निहंगों को पुलिस खुद गतके की ट्रेनिंग दे रही है। ट्रेनिंग की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ग्राउंड में एक तरफ पुलिस खड़े है, वहीं एक निंहग सिख को तलवार के साथ ट्रेनिंग पुलिस कर्मी के द्वारा दी जा रही है। 

  • आज का राशिफल, 27 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 27 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्चा भी बढ़ेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही है अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कुछ नये आभूषण और उपहार आदि लेकर आ सकते हैं। नैतिक मूल्यों को आप पूरा महत्व देंगे। आपको धन-धान्य से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। आपकी सोच से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में किसी छोटे-मोटे अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों से अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। यदि किसी से कोई वादा करें, तो उसे समय पर पूरा करें। आपको लेनदेन के मामले में अपनी बात को लोगों के सामने रखनी होगी, नहीं तो वह आपको झूठा साबित कर सकते हैं। न्यायिक मामलों में आप थोड़ी सावधानी बरतें और जिम्मेदारी से किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलयदायक करने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कुछ वरिष्ठ जनों से मिलकर आपनी किसी समस्या का हल आसानी से निकाल पायेंगे। कारोबार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उसमें आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको व्यवसाय में अच्छा लाभ मिले से आपका मन प्रसन्न रहेगा और नौकरी में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा पर पूरा ध्यान दें और इधर-उधर के कामों में ना लगे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा और किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि जागृति होगी और कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य के चक्कर में किसी छोटे को हाथ से ना जाने दें। साझेदारी में किसी काम को करने पर आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप उसमें लापरवाही करने से बचें और अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आप कार्यक्षेत्र में कोई भी जोखिम भरा काम ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और अक्समात लाभ लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और सोच विचारकर आगे बढ़े और आपको अपने परिजनों का साथ और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। 

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। खानपान में आप सावधानी बरतें और सात्विक भोजन ले, नहीं तो कुछ पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।  आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोग भी आपकी तारीफ करेंगे। आपको किसी पुराने गलती के लिए समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आप खुद को बेहतर बनाएंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से अपनी जगह बनाने में भी कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको जिम्मेदारी बढ़ने से आज थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उन्हें समय रहते पूरा करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास आज तेज होंगे और कामकाज संबंधी यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए थी, तो वह दूर होंगी और आपकी राजनीतिक कार्य मे भी आपकी सांठगांठ रहेगी, लेकिन आप आज किसी को उधार देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप बड़ों के साथ आदर और सम्मान बनाये रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कला कौशल में भी सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने परिजनों के साथ तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे और व्यक्तिगत विषयों पर आप पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी काम को करने में आप उसके नीति व नियमों में सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिलेगी, लेकिन आपको किसी से अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा और जल्दबाजी में आपका कोई लिया गया निर्णय आपको समस्या दे सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा, क्योंकि आपके जीवनसाथी के साथ ट्यूनिंग अच्छी रहेगी और सहकारिता की भावना भी आपके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को गुप्त रखना होगा, नहीं तो वह लोगों के सामने आ सकती है और विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • पंजाब की जेलों में हाईअलर्ट, सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए गैंगस्टर

    पंजाब की जेलों में हाईअलर्ट, सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए गैंगस्टर

    पोस्ट शेयर कर कहा, कत्ल का बदला कत्ल

    अमृतसर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गोइंदवाल साहिब जेल कांड के बाद अब सोशल मीडिया पर गैंगस्टर एक्टिव हो गए है। गैंगस्टरों ने इस कत्लकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गोल्डी बराड़ को टारगेट करना शुरू कर दिया है। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली, जिसमें लिखा कि गोल्डी बराड़ दोगला है। गोल्डी बराड़ ने जग्गू को इस्तेमाल किया है। इसी तरह जग्गू भगवानपुरिया के खास साथी गैंगस्टर अमृतबल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली। वीडियो में गैंगस्टर मंदीप तूफान और अमृतबल एक दूसरे के साथ बातचीत कर रहे हैं।

     वहीं गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। गैंगवार के बाद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है, ‘मनदीप तूफान की हत्या से हमें बहुत दुख हुआ है..जिसने भी यह गलती की, उसे जल्द ही इसका भुगतान करना होगा…जिसने भी मिलकर हमारे भाई को मारने की साजिश रची है, चाहे वह अपना हो या दूसरा कोई..हम किसी से नहीं डरते, वह कोई भी हो, हम किसी से नहीं डरते.. हम अपने भाई की हत्या का बदला हत्या से लेंगे।

    पोस्ट में आगे लिखा है कि, ‘मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि रूपा और मन्नू हमारे भाई थे और जिन्हें हम कभी भाई कहते थे…। जो कह रहे है कि जग्गू ने इनकी मुखबरी करके इन्हें मरवाया.. वह एक भी सबूत दे दें…ऐसी घटिया हरकत हममे मा ही कभी की है तो ना ही करेंगे.. ना ही वाहेगुरु हमारे से आने वाले समय में करवाएं..।” उक्त पोसट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

  • पंजाब से बड़ी खबर : इस गैंग ने ली गैंगस्टर मोहना और मनदीप के मर्डर की जिम्मेदारी, शेयर की पोस्ट

    पंजाब से बड़ी खबर : इस गैंग ने ली गैंगस्टर मोहना और मनदीप के मर्डर की जिम्मेदारी, शेयर की पोस्ट

    तरन तारन : गोइंदवाल जेल में जो मोहना मानसा और मनदीप तूफान का मर्डर हुआ है उसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली यह जानकारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। गोल्डी बराड़ ने लिखा कि गोइंदवाल जेल में मोहना मानसा और मनदीप तूफान के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग लेता है।

    इन्होने हमारे भाई सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, दीपक मुंडी, मनप्रीत भाऊ, कशिश, अरशद बीकानेर और मामा कित्ता ने मारा है। ये जग्गू के आदमी थे। आपको बतादें कि गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान की जेल में कैदियों के साथ किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। इसके बाद कैदियों ने उसे पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया। संघर्ष में तीन से चार दूसरे कैदियों के घायल होने की भी सूचना मिली है।

  • पंजाब: 2 घंटे चली कौमी इंसाफ मोर्चा और सरकार की बैठक, आया बड़ा फैसला

    पंजाब: 2 घंटे चली कौमी इंसाफ मोर्चा और सरकार की बैठक, आया बड़ा फैसला

     चंडीगढ़ /प्रवेश : कौमी इंसाफ मोर्चा को लेकर चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है । आज कौमी इंसाफ मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल और सरकार के बीच 2 घंटे की बैठक हुई । 

    प्राप्त सूत्रों के अनुसार आज पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा के साथ मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई । मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगे इन नेताओं के आगे रखी । प्राप्त सूत्रों के अनुसार मंत्रियों ने कहा कि सरकार ने कौमी इंसाफ मोर्चा की सभी मांगों पर सहमति जता दी है । 

    परंतु कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने बताया की अभी तक मौखिक तौर पर सहमति तो जता दी गई है जबकि लिखित तौर में या मीडिया के सम्मुख कुछ भी एलान नहीं किया । इसलिए जब तक कुछ भी लिखित में या आधिकारिक तौर पर नहीं होता तब तक पक्का मोर्चा ऐसे ही रहेगा। गौरतलब है कि काफी लंबे समय से चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा और सिक्ख जत्थेबंदियों द्वारा पक्का मोर्चा लगाया था।

  • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को CBI ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को CBI ने किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली की आबकारी नीति बनाने में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में लगभग 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

    उत्तर पूर्वी दिल्ली में वर्ष 2020 में हुए दंगे के दौरान दंगाइयों द्वारा एक दवा की दुकान जलाने के मामले में आरोपी बनाए गए नौ लोगों को यहां की अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि आरोपियों की घटनास्थल पर मौजूदगी साबित करने के लिए एकमात्र गवाह अपर्याप्त है और इस प्रकार आरोपी संदेह का लाभ प्राप्त करने के योग्य हैं.

  • झूला झूलते बच्ची की हुई मौत 

    झूला झूलते बच्ची की हुई मौत 

    सोलन: हिमाचल के सोलन में झूला झूलते समय एक बच्ची की जान चली गई। बच्ची चुन्नी से बने झूले पर झूल रही थी। इस दौरान झूले के लगातार गोल-गोल घूमने से चुन्नी बच्ची के गले में फंस गई। जिससे दम घुटने से बच्ची बेहोश हो गई। बेहोश होता देख पास में खेल रही छोटी बहन ने मां-बाप को इसकी सूचना दी। परिजन बच्ची को लेकर आनन फानन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल भेजा, लेकिन वहां पोस्टमार्टम की सुविधा न होने के चलते शव को IGMC शिमला भेजा गया है।

    जानकारी के अनुसार अर्की की डुमैहर पंचायत के मांडला गांव में सलीम मोहम्मद के घर के बाहर लगे पेड़ पर चुन्नी से झूला बनाया गया था। जिस पर रविवार दोपहर उसकी 9 वर्षीय बेटी सिमरन झूला झूल रही थी । उसके पास में ही छोटी बहन भी खेल रही थी। झूलते समय झूला तेजी से गोल-गोल घूमने लगा। जिसके चलते सिमरन की गर्दन चुन्नी में फंस गई और दम घुटने से बेहोश हो गई। बड़ी बहन को बेहोश होता देख छोटी ने मां-बाप को इसके बारे में सूचना दी। जिसके बाद परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा की सिमरन की गर्दन चुन्नी में फंसी हुई थी। आनन फानन परिजन सिमरन को झूले से निकालकर कुनिहार अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि झूला झूलने के दौरान फंदा लगने से बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। जहां से पोस्टमार्टम के लिए शिव अर्की अस्पताल भेजा, लेकिन वहां पोस्टमार्टम की सुविधा न होने के चलते बच्ची के शव को IGMC भेजा गया है। जहां पर पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

  • बल्क ड्रग पार्क को पूरा करने का काम कांग्रेस करेगी : मुकेश अग्निहोत्री 

    बल्क ड्रग पार्क को पूरा करने का काम कांग्रेस करेगी : मुकेश अग्निहोत्री 

    225 करोड रुपए की पहली किस्त हिमाचल सरकार के पास पहुंच गई,केंद्र का आभार 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए भाजपा की सरकार में केवल चुनावी बातें हुई फूटी कौड़ी भाजपा नहीं ला पाई थी ।उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के बाद इस पर काम शुरू किया गया ,अधिकारियों को तैनात किया गया और सब ने काम किया ,केंद्र के समक्ष पक्ष रखा और तब जाकर पहली किस्त रिलीज हुई है ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी याद रखिए कि हरोली में जो भी होना है ,जो भी करना है वह इसलिए हो रहा है क्योंकि वहां विधायक मुकेश अग्निहोत्री है और जनता का अपार समर्थन मिला है, हम हरोली के विकास के लिए वचनबद्ध हैं और हरोली के विकास को शीर्ष पर लेकर जाएंगे। भाजपा के नेता पहले भी मुकेश अग्निहोत्री को रोकने के लिए षड्यंत्र रचते रहें, आलोचना करते रहें, उनके षडयंत्र ना तब काम आए ,ना अब काम आएंगे। मुकेश ने कहा कि औपचारिकताओं को पूरा करने का कार्य कांग्रेस की सरकार कर रही है।

    भाजपा की सरकार के समय चुनाव से पहले केवल चुनावी स्टंट हेतु शिलान्यास करवाया गया था, जबकि ₹1 भी बजट नहीं दिया गया था। मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस की सरकार में 13 फरवरी को हिमाचल प्रदेश बल्क ड्राइंग पार्क को कंपनी के रूप में कॉर्पोरेट मंत्रालय में पंजीकृत करवाया है। उन्होंने कहा कि हमने  दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के समक्ष बल्क ड्रग पार्क को धन देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया है तो ऐसे में इस योजना के लिए बजट का प्रावधान केंद्र को करना  चाहिए  यह बात रखी गई थी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार निरंतरता में रहती है, निरंतरता में काम होता है। उन्होंने कहा कि छखुफे से हवा में तीर चलाने से कुछ नहीं होता है, इसके लिए काम करना पड़ता है और काम कांग्रेस की सरकार कर रही है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने पहले ही वायदा किया है कि भाजपा केवल और केवल ओछी राजनीति करेगी,फूटी कौड़ी नही देगी, गुमराह करेगी ,काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क को पूरा करने का काम कांग्रेस करेगी और सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ही कर सकती है,यह वायदा किया गया था जिसे पूरा किया जा रहा है।। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता उछल कूद ना करे। बल्क ड्रग पार्क का कार्य कांग्रेस पार्टी जिम्मेदारी के साथ करेगी।मुकेश ने कहा कि हरोली क्षेत्र में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क को आदर्श बल्क ड्रग पार्क सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वायदा किया था और आज इस पर काम किया जा रहा है ।

    225 करोड़ की किस्त पहुंची

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के आधारभूत ढांचे को बनाने के लिए 225 करोड रुपए की पहली किस्त हिमाचल सरकार के पास पहुंच गई, आगामी कार्रवाई अब की जा रही है।केंद्र का आभार है, बाकी राशि भी जल्द लेंगे। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश की ओर से खर्च करने की बात होगी वह भी किया जाएगा ,जो बेहतर से बेहतर इस बल्क ड्रग पार्क की स्थापना के लिए किया जा सकता है वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के समक्ष भी हम लगातार इस मसले को लेकर जाते रहेंगे।मुकेश ने कहा कि यह बल्क ड्रग पार्क रोजगार निवेश और आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा और इसके लिए कांग्रेस सरकार कृत संकल्प है।

     आधारभूत ढांचा करेंगे विकसित

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस पार्क की स्थापना के लिए जो भी आधारभूत ढांचे की जरूरत है उसे स्थापित किया जाएगा ,बिजली, पानी स्वच्छता, सड़कें सहित अन्य जो भी जरूरत होंगी उन सब को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से इस कार्य पर कार्य करेगी और जल्द ही इसके लिए निगरानी समिति का भी गठन होगा ताकि यह कार्य आगे बढ़ सके।

     हताशा निराशा हैं भाजपा के नेता

    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि हार के बाद भाजपा के नेता हताशा निराशा के दौर से निकल रहे है ।सत्ता हाथ से निकल गई है भाजपा इस बात को पचा नहीं पा रही है ।उन्होंने कहा कि अभी तो दास्तां शुरू नहीं हुई है और भाजपा के नेता अभी से परेशान हो रहे हैं ।उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता सब्र करें अपने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के कथन से कुछ सीखे ।उन्होंने भी भाजपा के नेताओं को संयम बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा सरकार 5 वर्ष के लिए है और हम जनता से किए वायदे को पूरा करेंगे और जनता के बीच विकास को लेकर के जाएंगे और विकास में हिमाचल प्रदेश को आगे रखें ।