Home Punjab>Faridkot पंजाबः जहरीली शराब पीने से 4 की मौ+त

पंजाबः जहरीली शराब पीने से 4 की मौ+त

0

संगरूरः पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना संगरूर जिले के दिरबा पुलिस थाना के अंर्तगत गुज्जरां गांव की है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला हरियाणा में भी सामने आया था। सूबे के यमुनाननगर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई थी, वहीं पड़ोसी जिले अंबाला में भी दो लोगों की जान चली गई थी।

पुलिस ने बताया था कि अंबाला में जिन 2 लोगों की मौत हुई थी। वे उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर थे। उन्होंने संदिग्ध नकली शराब का सेवन किया था, जो अंबाला जिले में अवैध रूप से तैयार की गई थी। दोनों अंबाला के एक गांव में किराए के मकान में रहते थे और एक फैक्ट्री में काम करते थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here