Home Punjab>Ludhiana पंजाबः सुबह सुबह बड़ा हादसा, मजदूरों पर पिघलता लोहा गिरने से 6 झुलसे

पंजाबः सुबह सुबह बड़ा हादसा, मजदूरों पर पिघलता लोहा गिरने से 6 झुलसे

0

लुधियाना: मंडी गोबिंदगढ़ के अधीन आते अमलोह रोड कुंभ इलाके में आज सुबह एक फर्नेस इकाई में पिघलता हुआ लोहे गिरने से 6 मजदूर झुलस गए जिनमें से 2 मजदूरों की हालत गंभीर है जिन्हें डीएमसी लुधियाना इलाज के लिए रेफर किया गया है। यह हादसा सीएस कास्टिंग प्राईवेट लिमिटेड में हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसा फर्नेस इकाई पर लगी क्रेन का रस्सा टूटने से हुआ बताया जा रहा है।

क्रेन का रस्सा टूटने से भट्टी पर मलबा गिरने से यह हादसा हुआ जिस पर काम करते हुए 6 के करीब मजदूर झुलस गए हैं जिनमें पांच मजदूर प्रवासी हैं। घायलों की पहचान उमेश कुमार, रविंदर कुमार, अवधेश, राजा कुमार, बांके यादव व भोला सिंह के तौर पर हुई है। इस संबंधी पुलिस थाना के एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना का मौके पर जाकर जायजा लिया है और घायलों के बयान कलमबंद किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here