Blog

  • तहमेहड़ा के बही मारपीट केस में क्रॉस पर्चा दर्ज

    तहमेहड़ा के बही मारपीट केस में क्रॉस पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा थाना के अंतर्गत आते बही गांव में रविवार को हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। सदाशिव मंदिर के निकट तलमेहड़ा कस्बे के बही गांव में लकड़ियां रखने को हुई मारपीट में कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बही गांव की रहने वाली निशा देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव के ही रहने वाले धर्म सिंह पुत्र धनी राम ,मंजीत ऊर्फ बीजू पुत्र धर्म सिंह, चंचला देवी पत्नी धर्म सिंह उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और आंगन में पड़ी लकड़ियों को उठाकर बाहर फेंकने लगे। जब उन्हें इस कार्य से रोका गया तो उन्होंने निशा और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।  हालांकि पहले केस में आरोपी पक्ष भी थाने पहुंच गया और शिकायत दर्ज करवाई कि निशा देवी और उसके पुत्र हर्ष धीमान पुत्र नरेन्द्र कुमार ने उनके ऊपर हमला किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत को मंजूर करते हुए दोनों के विरुद्ध ही मामला दर्ज कर दिया है। इस क्रॉस पर्चे के बाद इलाके में अब शांति का माहौल है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਹੈਡ ਕਾਂਸਟੇਬਲ ਦਾ ਟਰੈਫਿਕ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਜਨਮਦਿਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਲਾਈਟਾਂ ਵਾਲੇ ਚੌਂਕ ਡਿਊਟੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈਡ ਕਾਂਸਟੇਬਲ ਸੰਗੀਤਾ ਦੇਵੀ ਦਾ ਟਰੈਫਿਕ ਇੰਚਾਰਜ ਬਰ੍ਹਮ ਦੱਤ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗੀਤਾ ਦੇਵੀ ਦਾ ਕੇਕ ਕੱਟ ਕੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਨਮ ਦਿਨ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਵੀ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਵਧਿਆ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕਰ ਰਹੀ ਹਨ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਮਾਨਯੋਗ ਐਸਐਸ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਅਨੁਸਾਰ ਜਿਹੜਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਵਧੀਆ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਹੌਸਲਾ ਅਫਜਾਈ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਧੇ ਦਿਨ ਦੀ ਛੁਟੀ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਜਨਮਦਿਨ ਮਨਾ ਸਕਣ।

  • पंजाबः सड़कों पर उतरे Zomato डिलीवरी ब्वॉय

    गुरदासपुर: शहर में होम सर्विस देने वाली एक निजी कंपनी जोमैटो के प्रतिनिधियों ने कंपनी द्वारा किए गए भुगतान और अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। इस बीच, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के यूथ विंग के पंजाब अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह बैंस भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने उक्त कर्मचारियों का समर्थन किया और कहा कि कंपनी को इन युवाओं के मुद्दे को तुरंत हल करना चाहिए। इस दौरान जुटे कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे होम डिलीवरी का काम करते हैं और अब कंपनी ने नियमों में कुछ बदलाव किये हैं।

    उनका कार्य क्षेत्र 12 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है और रात 11 बजे तक ऑर्डर बुक हो जाते हैं लेकिन दूसरी ओर प्रोत्साहन कम दिया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है और तकलीफ बढ़ती भी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने कंपनी से मांग की थी कि रात में दूर के ऑर्डर बुक न किए जाएं और उनका इंसेंटिव भी बढ़ाया जाए, लेकिन कंपनी ने मांग पूरी करने के बजाय उन्हें काम से निकालने की धमकी दी है। इसके चलते वे विरोध स्वरूप पिछले 3 दिनों से हड़ताल पर चले गए हैं।

    इसके बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई। इन युवकों के समर्थन में आये किसान नेता इंद्रपाल सिंह बैंस ने कहा कि उक्त युवक काफी समय से कंपनी में काम कर रहे हैं। युवाओं ने कंपनी को अपनी समस्या सही तरीके से बताई है, लेकिन कंपनी समस्या का समाधान करने की बजाय उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर रही है। इन धमकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो हर तरह से संघर्ष करेंगे।

  • पंजाबः अब इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों और कर्मियों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में लगातार जगह जगह पर मुलाजिमों द्वारा प्रदर्शन करने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी से सामने आया है। जहां आज प्रोफेसर और मुलाजमों की तरफ से रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रोफेसर और मुलाजमों ने कहा कि उनकी 6 महीने की बकाया सैलरी अभी तक नहीं मिली है। इसी के साथ उनका इंक्रीमेंट भी रोक दिया गया है। मुलाजिमों ने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि उनका गुजारा कैसे होगा।

    उन्होंने कहा कि उन्हें 6 महीने की बकाया सैलरी नहीं मिली है। मुलाजिमों के अनुसार सरकार ने आते ही बजट में 15 से 30 करोड रुपए यूनिवर्सिटी का बजट किया था, लेकिन उसके बाद फिर 30 से 15 करोड़ पर ले आए। प्रोफेसर और मुलाजमों ने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए हम बच्चों को पढ़ाते हैं उनका अच्छा भविष्य बनाने के लिए लेकिन हमारे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है। प्रोफेसर और मुलाजमों ने मांग की है कि सरकार को यूनिवर्सिटी का बजट फिर 30 से 15 करोड़ ही किया जाए।

  • पंजाबः लापता युवक का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    अबोहरः पिछले करीब दस दिनों से लापता मौजगढ निवासी युवक का शव आज सुबह गांव के ही छप्पड से मिला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुनील उर्फ सोनू निवासी गांव मौजगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुनील विवाहित था। उसका चार साल का बच्चा भी है। सुनील के परिजनों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता था और नशे का आदि था। वह करीब 10 दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया।

    उसके बाद से ही परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को गांव के छप्पड़ को मोटर द्वारा खाली करवाया जा रह था तो उसका शव दिखा। उन्होंने इसकी सूचना कलरखेड़ा पुलिस को दी। जिस पर पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। इधर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाते हुए मृतक के भाइयों सुभाष और धर्मवीर के बयानों पर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है

  • पंजाबः पिटबुल का आतंक, महिला पर हमला कर किया घायल

    लुधियानाः पंजाब में एक बार फिर से पिटबुल कुत्ते का आतंक देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई जिलों में पिटबुल कुत्ते के द्वारा हमला करने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला किदवई नगर से सामने आया है। जहां महिला की बाजू 15 मिनट तक पिटबुल कुत्ते ने जबड़े में दबा कर रखी। इस दौरान पिटबुल द्वारा महिला पर 12 जगह टांग और बाजू पर हमला किया गया। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने पिटबुल पर लाठियों से हमला किया, लेकिन उसने महिला की बाजू को जबड़े में लॉक कर लिया।

    हादसे में घायल महिला की पहचान रितू के रूप में हुई है। रितु ने बताया कि वह बैंक से कोई काम करवा कर वापस घर जा रही थी। इस दौरान करीब 1 बजे वह जब गली से गुजर रही थी तो अचानक से एक घर से पिटबुल कुत्ता बाहर आया। उसने आते ही उसकी बाजू पर हमला कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज से पूरे इलाकानिवासी इकट्ठे हो गए। जिसके बाद लोगों ने लाठियों से पिटबुल पर हमला किया, लेकिन पिटबुल ने जबड़े को लॉक कर लिया और महिला को जमीन पर गिराकर उसे नोचने लगा।  रितू मुताबिक इलाके के कपिल नाम के युवक ने घर पर ये कुत्ता रखा है।

    आज कपिल के पिता ने घर का दरवाजा खोला तो अचानक से कुत्ते ने उस पर धावा बोल दिया। फिलहाल घायल अवस्था में उसके पति ने उपचार करवाया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर कुत्ते के मालिक कपिल ने कहा कि उसे नहीं पता था कि उसका कुत्ता इतना खुंखार हो गया है। अभी 16 महीने की उसकी आयु है। महिला के हाथ में काले रंग का लिफाफा पकड़ा था। अचानक से कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के वैसे सभी टीके लगवाए है लेकिन अब वह कुत्ते को छोड़ देंगे। बता दें कि इस हादसे के बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

  • PGI के ऑपरेशन थियेटर में लगी भीषण आग, 2 लोग झुलसे

    PGI के ऑपरेशन थियेटर में लगी भीषण आग, 2 लोग झुलसे

    नई दिल्ली : लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल के ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में लगी है घटना में 2 लोगों के झुलसने की खबर है फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं बताया जा रहा कि वेंटिलेटर के फटने से हादसा हुआ है बता दें कि पीजीआई में आग लगने की घटना सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब हुई आग लगने के कारण ऑपरेशन थियेटर और बिल्डिंग के अंदर धुआं भर गया आनन-फानन मरीजों, कर्मचारियों और तीमारदारों को निकालने का काम शुरू हुआ

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी शुरुआत में वेंटिलेटर फटने की बात सामने आ रही है शॉर्ट सर्किट भी एक कारण बताया जा रहा है पीजीआई प्रशासन का कहना है कि कोई भी अंदर नहीं फंसा है सभी को निकाल लिया गया है उधर पीजीआई में आग लगने की खबर मिलते ही डीआईजी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया, हालात सामान्य हैं

  • पंजाबः सीएम मान ने मुलाजिमों को दिया तोहफा

    जालंधर/वरुण: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएसएमयू कर्मचारी संगठन के नेताओं के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर कर्मचारियों को बकाया डीए की 4 फीसदी किश्त देने की घोषणा की है। कर्मचारियों की बची हुई तीन किश्तों में अब एरियर की दो किश्तें रह जाएंगी। पिछले 40 दिनों से पंजाब भर में कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो डीए समेत अन्य मांगों की मांग कर रहे थे। सीएम के आश्वासन के बाद से सोमवार को कर्मचारी काम पर लौट आए थे। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू) ने सभी डीसी दफ्तरों में आठ नवंबर से कलम छोड़ हड़ताल चल रही थी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से सोमवार को बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद हड़ताल स्थगित करने का एलान किया गया। करीब डेढ़ महीने से जारी हड़ताल के कारण 52 विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा था। पीएसएमएसयू के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री मान आज दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में बैठक करेंगे।पीएसएमएसयू के अध्यक्ष अमरीक सिंह संधू ने बताया कि उनकी मांगों पर चर्चा के लिए यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को चंडीगढ़ बुलाया गया था। उसी दौरान प्रतिनिधिमंडल को 18 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आमने-सामने बैठक के लिए भी समय दिया गया।

    उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने यूनियन से अपील की है कि हड़ताल स्थगित की जाए, क्योंकि छोटे साहिबजादों की शहादत का शहीदी दिवस आ रहा है। संधू ने कहा कि इसी के मद्देनजर ने अधिकारियों की अपील पर सहमति जताते हुए कुछ समय के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है। इस बीच, पता चला है कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव हिमांशु जैन ने सभी जिला उपायुक्तों और एसएसपी को यूनियन प्रतिनिधियों को उक्त बैठक में शामिल होने की सुविधा मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੇਅਦਬੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਹੱਥਾਂ ‘ਚ ਤਖਤੀਆਂ ਫੜ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : 18 ਦਸੰਬਰ 2021 ਨੂੰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮ ਵੇਲੇ ਇੱਕ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀ ਮਲਾਜਮਾ ਵੱਲੋਂ ਤੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਵੱਲੋਂ ਸੋਧਾ ਵੀ ਲਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ 2 ਸਾਲ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਦੇ ਅਗਰ ਕੌਣ ਲੋਕ ਸੀ। ਉਸ ਦਾ ਅੱਜ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲਗਾ ਸਕੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਅੱਜ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਬਾਹਰ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਤਖਤੀਆਂ ਫੜ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 18 ਦਸੰਬਰ 2021 ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਸੀ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਦੀਆਂ ਤਾਕਤਾਂ ਅੱਜ ਤੱਕ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆ ਪਾਈਆਂ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇਹ ਸਮਝਦੇ ਆ ਭਾਰਤੀ ਡੀਪ ਸਕਿਉਰਟੀ ਦਾ ਇੱਕ ਮੋਹਰਾ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਬਾਰੇ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕੋਈ ਵੀ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਸਕਿਆ ਕਿ ਉਹ ਕੌਣ ਸੀ ਅਤੇ ਕਿੱਥੋਂ ਆਇਆ ਤੇ ਕਿੱਥੋਂ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਅੱਜ ਤੱਕ ਪਹਿਚਾਣ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਬਾਰੇ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਨੇ ਕਲੇਮ ਕੀਤਾ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਅਸੀਂ ਇਹ ਸਮਝਦੇ ਆਂ ਕਿ ਜਿਹੜੀ ਇਹ ਡੀਪ ਸਟੇਟ ਦਾ ਕੰਮ ਹੈ। ਭਾਰਤੀ ਸਟੇਟ ਦਾ ਜਿਹੜਾ ਕੰਮ ਹੈ ਇਹ ਦੁਨੀਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਨਸ਼ਰ ਹੋ ਰਿਹਾ। ਅਸੀਂ ਅੱਜ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਨੂੰ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਜਥੇਦਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਸੁਹਿਰਦ ਹੋਵੋ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਹੁਣਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 18 ਦਸੰਬਰ 2021 ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਕਿ ਜਿੰਨੀਆਂ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਆਪ ਕਿਰਪਾ ਕਰਨ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਸਜ਼ਾ ਦਿਵਾਉਣ। ਕਿਉਂਕਿ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਦੀ ਆਸ ਸਰਕਾਰਾਂ ਤੋਂ ਬਿਲਕੁਲ ਖਤਮ ਹੁੰਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਨਾ ਹੀ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਦੇ ਮੇਨ ਦੋਸ਼ੀ ਸਾਡੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕਰਨੇ ਨੇ ਤੇ ਇਸ ਲਈ ਅਸੀਂ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਹੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਆਪ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਦੇਣ।

  • ओपन एथलेटिक मीट में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित : हाल ही में एक दिवसीय ओपन एथलेटिक मीट जो रविवार को इंदिरा स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा नौवीं के छात्र उज्जवल शर्मा ने अंडर- 16 ,शॉट पुट में गोल्ड मेडल हासिल किया। कक्षा चौथी के आरव चौधरी ने अंदर -14,लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल हासिल किया तथा 60 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता।कक्षा दसवीं के आयुष कुमार ने अंडर -16,लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया तथा 100 मीटर रेस में कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा दसवीं के शौर्य प्रीत ने अंडर -16, लॉन्ग जंप में कांस्य पदक हासिल किया तथा 300 मीटर रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया। आरव चौधरी , शौर्य प्रीत, उज्जवल शर्मा, आयुष कुमार का चयन  इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल के लिए हुआ है जो कि आगामी दिनों में गुजरात में होगी।यह स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि यह बच्चों की मेहनत तथा लगन का परिणाम है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।