Blog

  • जालंधरः ढिल्लों ब्रदर्स मामले में पूर्व SHO Navdeep Singh को लेकर आया बड़ा फैसला

    जालंधर, ENS: बहुचर्चित ढिल्लों ब्रदर्स आत्महत्या मामले में नामजद पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार नवदीप सिंह को सुप्रीम कोर्ट फरार चल रहे बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को लेकर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करते हुए माननीय अदातल ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। हालांकि कोर्ट से बेल मिलने के मामले में किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और राजेश बिंदल की बेंच ने केस में अगली तारीख दे दी थी। कोर्ट ने अगली सुनवाई 15 दिसंबर को तय की थी।

    बता दें कि 11 दिसबंर को बहुचर्चित ढिल्लों ब्रदर्स आत्महत्या मामले को लेकर पारिवारिक सदस्य ने जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर आरोपियों द्वारा समझौता होने की बातों को महज अफवा बताया था। ढिल्लों ब्रदर्स के कजन मानवजीत सिंह उप्पल ने बताया था कि उन्हे और उनके साथी वकील सरबजीत सिंह को शहर कई बड़े लोग और पुलिस विभाग से संबंधित लोगो द्वारा समझौता होना की बात करके दवाब डाला जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समझौते की बात उनसे न पूछी जाए और इस बात को अगर पूछना चाहे तो परिवार के पारिवारिक सदस्यों से पूछे। एक बात उन्होंने स्पष्ट कर दी है कि समझौता नहीं होगा और अगर कोई बात करना चाहता है तो पारिवारिक सदस्यों से बात करें।

    इस प्रेस वार्ता कर ढिल्लों ब्रदर्ज के कजन मानवजीत सिंह उप्पल ने कहा था कि ढिल्लों ब्रदर्स आत्महत्या केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट आरोपियों बेल दे देती है तो उनको इस बात की कोई समस्या नहीं है। अगर आरोपियों की बेल होती तो उसके बाद आरोपी अपना ट्रायल फेस करेंगे। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें फोन कॉल्स आती है और उन्हें लगता है कि उन्हें आजमाया जा रहा है कि वह रुपए लेकर समझौता कर ले लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होगा।

  • कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि घटते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में और ठंडी हवाएं/शीतलहर एवं घना कोहरा/धुंध पड़ने के आसार देखे जा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने आमजनमास से अपील कि है की अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। क्यांेकि शीतलहर और धुंध खतरनाक साबित हो सकती है। 


    घना कोहरा एवं धुंध में यातायात सम्बन्धी सलाह
    राघव शर्मा ने बताया कि कोहरे में अपने वाहन को कम गति पर चलाएं। कोहरे के दौरान लाइट को कम बीम पर रखें। उच्च बीम धुंधले मौसम की स्थिति में उतने प्रभावी नहीं होते हैं। यदि दृश्यता कम से कम हो जाए तो फॉग लाइट का उपयोग करें। वाहनों के बीच अच्छी दूरी बनाए रखें, जब दृश्यता बेहद खराब हो, सड़क पर पेंट की गई लाइन का उपयोग एक गाइड के रूप में करें। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और उच्च संगीत प्रणाली का उपयोग न करें। 


    शीतलहर से सुरक्षा के उपाय
    उपायुक्त ने बताया कि शीतलहर के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें। घर से बाहर जाते हुए सिर, कान, हाथ, पैर और नाक को ढक कर ही बाहर निकलें। समाचार पत्र, रेडियो, टीवी से मौसम की जानकारी लेते रहें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगमी तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पोषक आहार एवं गरम पेय पदार्थ का सेवन करें। ठंड में ऊनी एवं गरम कपड़ों को पहनें। शरीर को सूखा रखें। कपड़े गीले होने की स्थिति में ऊष्मा का अभाव हो सकता है। 


    उन्होंने बताया कि कमरों में हीटर, केरोसिन, कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते हुए, धुएं के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिचित करें। अपने सिर को ढक कर रखें, क्योंकि ठण्ड में सिर के माध्यम से ऊष्मा का अभाव हो सकता है। अपने मुहं को भी ढक कर रखें, इससे आपके फेफड़ों को ठण्ड से सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कम तापमान में कठिन काम न करें, क्षमता से अधिक शारीरिक कार्य न करें, इससे ह्रदयघात का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके अतिरिक्त शीतदंश के लक्षणों पर नज़र रखें जैसे शरीर के अंगों का सुन्न पड़ना हाथों, पैरों की उँगलियों, कान, नाक, आदि पर सफ़ेद या पिले रंग के दाग उभर आना इत्यादि। उन्होंने बताया कि हाईपोथर्मिया के लक्षणों पर नज़र रखें जैसे यादाश्त कमजोर पड़ना, असीमित ठिठुरना, सुस्ती, थकान, तुतलाना इत्यादि। 


    उन्होंने कहा कि यदि तबियत ठीक न लगे या किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  • इस पार्टी के विधायक को 25 साल की कैद

    नई दिल्ली :  नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दुद्धी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को सोनभद्र की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने गोंड पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है इस मामले में कोर्ट ने 12 दिसंबर को बीजेपी विधायक को दोषी करार दिया था, साथ ही जेल भेज दिया गया था इससे पहले जब बीजेपी विधायक को दोषी करार दिया गया तब पीड़िता के वकील विकास शाक्य ने बताया था, केस के दौरान पीड़िता को समझौता करने के लिए रुपयों का लालच दिया गया था इतना ही नहीं तरह-तरह से धमकियां भी दी गईं थीं उन्होंने कहा था- दोषी करार दिए गए विधायक रामदुलार सिंह गौड़ ने पीड़िता की शादी के बाद उसकी ससुराल जाकर भी धमकियां दी थीं

    रसूख का इस्तेमाल कर कई तरह से दबाव बनाने की कोशिश की थी उसकी सारी योजना फेल हो गईं पीड़ित पक्ष अपनी बात पर अडिग रहा और केस में लगातार पैरवी करता रहादुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई थीअल्ट्रासाउंड रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई थी डीएनए जांच के लिए भी कहा गया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। दूसरे पक्ष ने इसे आधार बनाकर बचने की कोशिश कीसुनवाई पूरी होने के बाद हमारे हक में फैसला आया। शाक्य ने बताया कि पीड़िता को बालिग साबित करने के लिए आरोपी पक्ष द्वारा परिवार रजिस्टर नकल में मिलीभगत करके उसकी उम्र बढ़ा दी गई थीकोर्ट में पेशी के दौरान पीड़िता की जन्मतिथि की पुष्टि नहीं हुई थी प्राथमिक विद्यालय के स्कूल के सर्टिफिकेट से साबित हो गया कि पीड़िता नाबालिग थी

  • सैनिकों की वीरता को सम्मान देने के लिए 16 दिसम्बर को मनाया जाता है विजय दिवस

    भारतीय सेना के शौर्य, अदमय साहस व वीरता की याद दिलाता है विजय दिवस – लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया

    ऊना/ सुशील पंडित : लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि युद्व की पृष्ठभूमि साल 1971 की शुरूआत से ही बनने लगी थी जब पाकिस्तान के तत्कालीन सैनिक तानाशाह याहिया खां ने 25 मार्च 1971 को पूर्वी पाकिस्तान की जन भावनाओं को अपनी सैन्य ताकत से कुचलने का आदेश दिया। इसके उपरांत शेखा मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया। तब वहॉं से बड़ी संख्या में शरणार्थी लगातार भारत आने लगे। जब भारत में पाकिस्तानी सेना के दुर्व्यवहार की खबरें आईं तो भारत पर सेना के जरिये हस्तक्षेप का दबाव पड़ने लगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी चाहती थी कि यह सैन्य हस्तक्षेप अप्रैल में हो और इस बारे में तब रहे सेनाध्यक्ष जनरल मानेकशॉ से सलाह ली गई। इस पर जनरल मानेकशॉ ने अपनी सैन्य क्षमताओं व दूसरे सभी पहलुओं पर विचार कर प्रधानमंत्री को अपनी स्थिति से अवगत कराया और कहा कि व पूरी तैयारी के साथ युद्व में उतरना चाहते हैं।


    लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि कुछ महीनों बाद पाकिस्तानी सेना ने 3 दिसम्बर 1971 को अचानक भारत की सीमा मे आकर पठानकोट, श्रीनगर, अमृतसर, जोधपुर व आगरा आदि सैनिक हवाई अड्ड़ों पर बमवर्षा शुरू कर दी। इस पर भारतीय सेना ने तुरंत जबावी कारवाई कर पूर्व में तेजी से आगे बढते हुए जेसोर व खुलना पर कब्जा कर लिया। इसके बाद यह युद्व लगभग 14 दिन चलता रहा। युद्व के दौरान 14 दिसम्बर को भारतीय सेना ने एक गुप्त संदेश के आधार पर ढाका में पाकिस्तानी सेना के बड़े अधिकारियों की बैठक होने वाली जगह पर मिग-21 से बम गिरा कर भवन की छत उड़ा दी व गवर्नर मलिक ने अपना इस्तीफा लिख दिया। 16 दिसम्बर को जनरल जैकव को जनरल मानेकशॉ का संदेश मिला कि आत्मसम्पर्ण की तैयारी के लिए तुरन्त ढाका पहॅुचे। भारतीय सेना ने युद्व पर पूरी पकड़ बना ली थी और ले.जनरल अरोड़ा शाम को ढाका हवाई अडे पर उतरे। अरोड़ा और नियाजी एक मेज पर बैठे और दोनों ने आत्मसम्पर्ण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। जनरल नियाजी ने अपने रैंक वाले बिल्ले व रिवाल्वर जनरल अरोड़ा को आंखों में आंसू लिए सौंप दिए। इसके साथ 93 हज़ार सैनिकों ने भी आत्मसम्पर्ण कर दिया। इस युद्व में भारतीय सेना ने भी 39 हज़ार जांवाज खोये और 9851 सैनिक घायल हुए।  इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान जो कि अब बंगलादेश के नाम से जाना जाता है को आजाद करवा लिया गया।


    जनरल मानेकशॉ ने प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी को इस शानदार जीत की खबर दी। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी हर वर्ष 16 दिसम्बर को हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। इस दिन उन वीरसपूतों के शौर्य, अदमय साहस, वीरता व पराक्रम को पूरा देश याद करता है व नमन करता है।

  • पंजाबः ग्यासपुरा गैस लीक मामले की फिर शुरू हुई जांच, देखें वीडियो 

    लुधियानाः ग्यासपुरा में गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत के मामले की जांच के लिए नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नए सिरे से जो कमेटी का गठन किया गया है। जिसके चलते NGT की टीम शुक्रवार को दिल्ली से दोबारा लुधियाना पहुंची। इस कमेटी द्वारा साइट विजिट की जाएगी, जिससे पहले कमेटी के सदस्यों द्वारा नगर निगम, पीपीसीबी, पुलिस विभाग के एसीपी साउथ, एसएचओ साहनेवाल, एसपी कर्मजीत सिंह सहित अधिकारियों के साथ मीटिंग की जा रही है। 

    बता दें कि 30 अप्रैल को ग्यासपुरा में सीवरेज लाइन से गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 5 महिलाओं, 4 पुरुषों और 2 बच्चों की जान गई थी। इस घटना के दौरान सीवरेज लाइन के अंदर बनी जहरीली गैस क्या थी, वह किस कारण बनी, अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। न्यायिक जांच के लिए गठित कमेटी पुलिस की जांच की ओर देख रही है। वहीं, पुलिस की ओर से गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) भी अपनी जांच पूरी नहीं कर पाई थी। जांच के लिए खरड़ स्थित रासायनिक परीक्षण प्रयोगशाला भेजे विसरा की केमिकल रिपोर्ट भी अब तक नहीं आई। जिसके बाद आज एक बार फिर से एनडीआरएफ की टीमें दोबारा मामले की जांच के लिए लुधियाना पहुंची है। 

  • ਪੰਜਾਬ : Aam Aadmi Party ਵੱਲੋਂ 17 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਰੈਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਮੌੜ ਵਿਖੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ 17 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਰੈਲੀ ਲਈ 16 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਮਾਣ ਮੰਡੀ ਦੇ 6 ਐਲੀਮੈਂਟਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਤੇ ਹਾਈ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਛੁੱਟੀ ਕਰਨ ਲਈ ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਪੱਤਰ ਦੀ ਕਾਪੀ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੱਤਰ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰੈਲੀ ਦੌਰਾਨ ਪੁੱਜਣ ਵਾਲੀ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਠਹਿਰਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਇਸ ਲਈ 16 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਤੇ 15 ਦਸੰਬਰ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਸੀਐਮ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਦੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫਸਰ ਬਠਿੰਡਾ ਮੈਡਮ ਭੁਪਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਛੁੱਟੀ ਕੈਂਸਲ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪਰ ਪੱਤਰ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਣ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਫੋਨ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਉਧਰ ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੂਬਾ ਆਗੂ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਨੂੰ ਠਹਿਰਾਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਛੁੱਟੀ ਕੀਤੀ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਹਨ।

  • आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर 30 जनवरी तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान : एसडीएम

    ऊना/ सुशील पंडित : आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को मध्यनज़र रखते हुए विधानसभा क्षेत्र – 44 ऊना में 30 जनवरी, 2024 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि लोक सभा चुनाव- 2024 को लेकर मतदाताओं को ईलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) तथा वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट टेªल बारे विशेष जागरूकता के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित मतदान केंद्र के मतदाताओं से इस विशेष जागरूकता अभियान में शामिल होने का आहवान किया तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी अधिक से अधिक लोगों को अभियान के तहत जागरूक करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि विशेष जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम का एक जागरूकता बूथ मिनी सचिवालय ऊना व उप तहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा में भी लगाया गया है।

  • पंजाबः युवकों ने बस पर किया हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गोइंदवाल रोड के पास गांव परवेज नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात एक निजी बस पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा हमला कर बस के शीशे तोड़े गए। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि बस में यात्रा कर रही एक महिला से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की तथा उसकी पिटाई भी की। जिसके बाद परवेज नगर बस स्टॉप पर युवक उतर गए और बस पर ईंट पत्थर से हमला कर शीशे तोड़ दिए गए। इस घटना में यात्रियों को मामूली चोटे भी आई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक इस मामले को लेकर कोई भी शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। फिर भी थाना कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सुमोटो नोटिस लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओ पलविंदर सिंह ने की है। जानकारी अनुसार कपूरथला के गांव परवेज नगर बस स्टॉप पर देर रात कुछ युवको ने एक निजी बस ईंटे मार शीशे तोड़े गए। सूत्रों की मानें तो बस सवार कुछ युवकों ने बस में सवार एक लड़की से छेड़छाड़ की थी।

    इस दौरान जब पीड़ित लड़की ने इसका विरोध किया तो युवकों ने लड़की के साथ उसकी पिटाई भी की। युवकों दवारा बस में मौजूद कुछ अन्य महिला यात्रियों के साथ भी गलत शब्दावली का उपयोग भी किया गया। घटना की वायरल वीडियो के अनुसार बस की खिड़कियां भी टूटी हुई नजर आ रही हैं और बस में काफी हंगामा हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि हमलावर युवक गांव परवेज नगर के ही रहने वाले हैं।

  • पंजाबः 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, बच्ची की मौ’त, 5 घायल

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला रोड पर गांव झल लेई वाला के पास इनोवा गाड़ी व स्विफ्ट गाड़ी की भयानक टक्कर होने की सूचना मिली है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट गाड़ी पीबी 09 एबी 4409 जिसे कमलदीप सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी डडविंडी चला रहा था। जोकि अपने परिवार प्रभजोत कौर 23 वर्ष पत्नी कमलदीप सिंह, गुरनूर सिंह 6 माह पुत्र कमलदीप सिंह, अगमजोत कौर 5 वर्ष पुत्री पवनदीप सिंह के साथ गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक होने के लिए जा रहे थे।

    इस दौरान रास्ते में दुर्घटना में 5 वर्ष की बच्ची अगमजोत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ इनोवा गाड़ी पीबी 13 एएफ 2883 जिसे रवि पुत्र बलदेव राज निवासी सुल्तानपुर रूलर चला रहा था। इस दौरान गाड़ी में उसके साथ सुमन पत्नी मंगा निवासी सुल्तानपुर रूलर थी, जोकि कपूरथला जेल से अपने पति से मुलाकात करके वापस आ रही थी। इस हादसे के दौरान 5 लोग घायल हो गए। घायलों को वहां पर मौजूद लोगों की ओर इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जालंधर रेफर कर दिया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ मृतक बच्ची के परिवार के सदस्य का रो-रो कर बुरा हाल हुआ और पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

  • पंजाबः पीड़ित ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस पर इस मामले में आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना करीब एक साल पहले की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिवार ने उसे शादी करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में आरोपी विदेश चला गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

    पीड़िता के मुताबिक वह एक पार्लर में काम करती थी। जहां उक्त युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार जब उसे होश आया तब उसे इस बारे में पता चला। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो बनाने की बात कहकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने कहा कि इस मामले को लेकर उसे आरोपी की बड़ी बहन को भी घटना के बारे में बताया तो वह भी अपने भाई का साथ देने लगी। पीड़िता ने कहा कि बाद में आरोपी के परिवार ने उनकी शादी कराने का झांसा दिया और वह उनके घर में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पीड़िता के अनुसार घरवालों ने दोनों को आइलेट्स करने के लिए भी एक साथ भेजा गया था। लेकिन बाद में आरोपी उसे धोखा देकर विदेश चला गया।

    पीड़ित लड़की और उसकी मां का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में थाना दरेसी में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाए हैकि वहां से पुलिस अधिकारी उल्टा उन्हें धमका रहे है। पीड़िता ने कहाकि वह स्थानीय पुलिस अधिकारियों के पास भी गए और विधायक से भी संपर्क किया, उनके कहने के बावजूद थानेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उधर, थानेदार ने पीड़ितों की एक साल तक चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और डीए लीगल की राय लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।