Home Punjab>Fazilka Punjab News : नशे ने ली युवक की जान, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

Punjab News : नशे ने ली युवक की जान, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News : नशे ने ली युवक की जान, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

फाजिल्का : जलालाबाद के गांव घटियावाली बोदला में नशे की वजह से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह(26) उर्फ दीपा के तौर पर हुई है। मृतक गुरदीप की माता विद्या बाई और भाई बूटा सिंह ने बताया कि गुरदीप की मौत नशे की वजह से हुई है। परिवार का आरोप है कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से गुरदीप सिंह नशे का सेवन कर रहा था।

जिसका वह आदी हो चुका था। कुछ समय पहले ही उनके घर की छत गिर गई थी और मां आसमान के नीचे अपनी जिंदगी बिता रही थी। गुरदीप ने नशे की लत में घर का सभी सामान बेच चुका था और दो दिन पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे जलालाबाद के प्राइवेट अस्पताल में गांव के लोगों और रिश्तेदारों की मदद से दाखिल करवाया गया।

जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। गांव के सरपंच और नंबरदार ने बताया कि उनके गांव में बड़ी संख्या में लोग चिट्टा, नशीलियां गोलियां व अन्य नशा बेच रहे हैं। जिस पर उनके द्वारा पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here