Home National संभल हिंसा मामले में सरकार हुई सख्त, 100 से अधिक उपद्रवियों की पहचान

संभल हिंसा मामले में सरकार हुई सख्त, 100 से अधिक उपद्रवियों की पहचान

0
संभल हिंसा मामले में सरकार हुई सख्त, 100 से अधिक उपद्रवियों की पहचान

संभल: उत्तर प्रदेश का संभल में 24 नवंबर को भड़की हिंसा मामले में योगी सरकार सख्त हो गई है। हिंसा को लेकर अब तक 8 एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी सांसद ने जुम्मे के दिन लोगों को भड़काया था। समाजवादी पार्टी विधायक का बेटा भी लोगों को भड़काने में शामिल था।

संभल हिंसा के सबूतों को जुटाने की कोशिश की जा रही है। मामले में अब तक दर्ज 8 एफआईआर में 800 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। इनके पोस्टर लगाए जाने की तैयारी है। पुलिस-प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जाएंगे।

मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार संह ने कहा कि संभल बवाल में नामजदों के फोटोयुक्त पोस्टर जारी किए जाएंगे। इसके लिए संभल के एसपी ने तैयारी कर ली है। उपद्रव करने वाले शेष लोगों की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज डी ने कहा कि किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। इस बवाल में जो भी शामिल रहे हैं, उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here