Look-Design: दोनों एसयूवी को INGLO इलेक्ट्रिक ओरिजिन आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। XEV 9e की लंबाई 4,789 एमएम और ग्राउंड क्लियरेंस 207 एमएम है। महिंद्रा की इस फ्लैगशिप एसयूवी में 195 लीटर का फ्रंक स्पेस और 663 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। वहीं, BE 6e की लंबाई 4,371 एमएम और 455 लीटर बूट स्पेस के साथ ही 45 लीटर का स्पेस फ्रंट ट्रंक में है।

Features: न्यू एसयूवी एक्सईवी 9ई और बीई 6ई का लुक और डिजाइन तो धांसू है ही, साथ ही इनमें खूबियों की भी भरमार है। इनमें फ्यूचरिस्टिक केबिन डिजाइन और कंफर्टेबल सीट्स के साथ ही एक्सईवी 9ई में 43 इंच का ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें पैसेंजर, ड्राइवर और सेंट्रल इन्फोटेनमेंट दिया गया है और सबसे खास बात यह है कि इन्हें एक साथ सिंक कर थिएटर मोड में बदला जा सकता है। ब्रिंग योर ऑन डिवाइस ऑप्शन में रियर पैसेंजर के लिए भी एंटरटेनमेंट की सुविधा दी गई है। बीई 6ई में 12.3 इंच का डुअल स्क्रीन सेटअप ही दिया गया है।