Home Punjab>Fazilka Punjab : सरकारी दफ्तरों को लेकर आदेश जारी

Punjab : सरकारी दफ्तरों को लेकर आदेश जारी

0

फाजिल्का: डिप्टी कमिश्नर डा. सोनू दुग्गल ने आम लोगों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए जिला फाजिल्का व तहसील/ब्लाक स्तर पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए है।

उपायुक्त ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों में सहायता केंद्र स्थापित करने के आदेश के बाद यह निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी फील्ड विजिट पर नहीं जायेगाताकि आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। ये आदेश जिला फाजिल्का में तुरंत लागू कर दिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here