Home Punjab>Ludhiana Punjab: 3 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

Punjab: 3 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

0
Punjab: 3 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः केंसर अस्पताल में दाखिल 3 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अनुश्रृया के रूप में हुई है। महिला के मायका परिवार ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को दाज-दहेज के लिए तंग-परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए। जानकारी मुताबिक अनुश्रृया के पिता अक्षय बेहरा ने कहा कि उनकी बेटी की शादी 3 साल पहले लुधियाना के प्रदीप कुमार के साथ हुई। जब भी उनकी बेटी मायके आती तो उसका पति प्रदीप और बाकी ससुराल पक्ष कोई न कोई डिमांड करता। कभी बेटी को ताना मारते थे कि शादी में उन्हें सोने की चेन पतली पहनाई है।

कभी उससे नकदी लाने के लिए दबाव बनाया जाता। अक्षय बेहरा ने कहा कि वह जम्मू के रहने वाले है। उनकी बेटी के पेट में तीन महीने का बच्चा था। अक्सर परिवार परेशान करता था। उन्हें सूचना दी गई कि बेटी की तबीयत ठीक नहीं उसे अस्पताल दाखिल करवाया है। वह जब केंसर अस्पताल पहुंचा तो उन्हें पता चला कि बेटी की फंदा लगने से मौत हुई है। अक्षय ने कहा कि उनके बेटी कमजोर दिल की नही थी जो खुद आत्महत्या कर ले। उनके बेटी का कत्ल किया गया है। उन्होंने थाना मोती नगर की पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल मृतक अनुश्रृया का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here