Home Punjab>Ludhiana Punjab: K7 Hotel में लड़की से लड़के ने पहले की मारपीट फिर तीसरी मंजिल से कूदा, देखें वीडियो

Punjab: K7 Hotel में लड़की से लड़के ने पहले की मारपीट फिर तीसरी मंजिल से कूदा, देखें वीडियो

0
Punjab: K7 Hotel में लड़की से लड़के ने पहले की मारपीट फिर तीसरी मंजिल से कूदा, देखें वीडियो

लुधियानाः बस स्टैंड के नजदीक K7 Hotel को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज लड़का-लड़की ने होटल में कमरा लिया था। होटल में किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़के ने लड़की पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद लड़के ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मामले की जानकारी देते निशा ने बताया कि दोनों में गहरी दोस्ती है। निशा का कहना है कि पीड़ित लड़की ने बताया कि उस पर लड़के ने पहले रॉड से हमला किया उसके बाद गला दबाने की कोशिश की। उसके बाद बेरहमी से मारपीट की। निशा ने बताया घटना 2.30 बजे की है। लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि दोनों में हुए विवाद के बारे में पता नहीं चल पाया है।

निशा का कहना है कि लड़की शादीशुदा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। निशा का कहना है कि लड़के के पास से चाकू बरामद कर लिया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि हरमीत कौर और हरमीत सिंह दोनों के-7 होटल में आए थे। जहां दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद लड़के ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि लड़के से कोई चाकू या हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सिर्फ दोनों में हाथापाई होने का ही बता रही है। पुलिस ने कहा कि लड़के ने लड़की को गिलास ही मारा है। वहीं घायल लड़के को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है। लड़के को होश आने के बाद ही मामले की असल जानकारी के बारे में पता चल पाएगा। एएसआई ने कहा कि दोनों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पीड़ित और उनके परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here