Blog

  • पंजाबः निलंबित AIG आशीष कपूर के खिलाफ एक और FIR दर्ज

    पंजाबः निलंबित AIG आशीष कपूर के खिलाफ एक और FIR दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने निलंबित एआईजी आशीष कपूर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 3 डीएसपी – समरपाल सिंह, पवन कुमार और तरलोचन सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कथित तौर पर पंजाब पुलिस की हिरासत में एआईजी कपूर द्वारा महिला की पिटाई की जा रही थी।

  • जालंधरः गोबिंदगढ़ में गोलियां चलने की CCTV आई सामने 

    जालंधरः गोबिंदगढ़ में गोलियां चलने की CCTV आई सामने 

    जालंधर,ENS: मोहल्ला गोबिंदगढ़ में देर रात गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यह फायरिंग सागर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से की है। बताया जा रहा कि यह झगड़ा गली में किक्रेट खेलने के दौरान शुरू हुआ था। जिसके बाद इस विवाद ने भयानक रूप धारण कर लिया। इस मामले में 3 लोग गंभीर घायल हुए है। जिनको निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

    जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावारों ने पहले घर के बाहर झगड़ा किया, उसके बाद वह घर के अंदर चले गए। इस दौरान पहले घर के बाहर महिला हमलावारों को रोक रही थी। जिसके बाद अंदर से सागर रिवाल्वर लेकर निकला और उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं गोबिंदगढ़ मोहल्ला निवासी पीड़ित सागर ने बताया कि वह केबल का काम करता है, उसका किसी से पुराना लेन देन कि वजह से रंजिश चल रही थी।

    जिसको लेकर कुछ युवक देर रात को उसके घर मे घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर करते ही हमलावर फरार हो गए  मौके पर थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। थाना बारादरी के सब इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है, इलाके और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही पीड़ितों के बयान पर कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः SC आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला ने दिया इस्तीफा

    जालंधरः SC आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला ने दिया इस्तीफा

    जालंधर,ENS: नेशनल SC आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए लिया गया है। वे चुनाव लड़ सकते हैं। होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है। केंद्र में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश छुट्टी पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए हाईकमान ने विजय सांपला को संवैधानिक पद से मुक्त कर दिया है।

    गृहमंत्री अमित शाह की गुरदासपुर रैली के समय भी सांपला उनके काफी करीब दिखे थे। होशियारपुर में तो उनके पोस्टर भी देखे जा सकते हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि विजय सांपला को होशियारपुर से मैदान में उतारने की है। पंजाब भाजपा में चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के समय बदला जा सकता है। उनके छुट्‌टी पर जाने से लगभग तय है कि उनसे उनका पद लिया जा सकता है। उनकी जगह किसी अन्य को मंत्रिमंडल में जगह देने पर भी विचार चल रहा है।

  • पंजाबः जाली डिग्री पर नियुक्त प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के बाद 12 टीचर्स विजिलेंस के रडार पर

    पंजाबः जाली डिग्री पर नियुक्त प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के बाद 12 टीचर्स विजिलेंस के रडार पर

    मोहालीः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बीते दिन सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, फेज़- 11, एसएएस नगर ( मोहाली) में तैनात प्रिंसिपल परमजीत कौर को जाली डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी लेने और तरक्की हासिल करने के दोष में गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारित प्रवक्ता ने बताया कि परमजीत कौर ने बिहार की मगध यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी एम. कॉम की डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की थी। डिग्री की तस्दीक न होने के उपरांत उसके खि़लाफ़ विजीलैंस इनक्वारी दर्ज की गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान विजलैंस ब्यूरो ने पाया कि उक्त प्रिंसिपल की तरफ से सरकारी नौकरी लेने के लिए इस्तेमाल की गई डिग्री फ़र्ज़ी है। सरकारी नौकरी और तरक्की के लिए जाली डिग्री सर्टिफिकेट का सहारा लेने के दोष अधीन मुलजिम प्रिंसिपल के खि़लाफ़ केस दर्ज करके उसे विजीलैंस की तरफ से आज गिरफ़्तार कर लिया गया है।

    वहीं अब बीते दिन प्रिंसिपल को जाली डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी लेने व तरक्की हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद अब 12 अन्य अध्यापकों के नाम सामने आए है। इन सभी अध्यापकों ने भी मगध विश्व विद्यालय और बुंदेलखंड से डिग्रियां प्राप्त की है। ये सभी डिग्री होल्डर पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह के समय तैनात हुए है। पंजाब अगेंस्ट करप्शन के सदस्य सतनाम सिंह ने बताया कि 2004 में उस समय के शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजमेर सिंह ने सिर्फ मगध विश्व विद्यालय से अध्यापकों को मिली डिग्रियों पर जांच के लिए कमेटी बनाई थी। अजमेर सिंह उस कमेटी के चेयरपर्सन थे। उन्होंने 6 साल तक इन जाली डिग्रियों पर जांच की।

    कुल 69 डिग्रियों का मगध विश्व विद्यालय से रिकार्ड मांगा गया। 69 डिग्रियों में 13 डिग्रियों का रिकार्ड यूनिवर्सिटी ने देने से मना कर दिया क्योंकि ये सभी डिग्रियां राजनीतिक प्रभाव के कारण बाहर नहीं निकल पाई। यूनिवर्सिटी ने जिन 56 डिग्रियों का उस समय रिकार्ड मुहैया करवाया था वह सभी जाली पाई गई थी। उस समय की सरकार ने इन जाली डिग्रियां हासिल करने वाले अध्यापकों पर कोई एक्शन नहीं लिया। 2009 में अजमेर सिंह रिटायर हो गए। जिसके बाद फाइल को मिलीभगत से दबा दिया गया था।

    अब जब आरटीआई में उन सभी अध्यापकों का रिकार्ड मांगा गया तो यूनिवर्सिटी अब रिकार्ड खो जाने का हवाला दे रही है। इस बीच प्रिंसिपल परमजीत कौर की पड़ताल लगातार विजिलेंस करती रही जिसके बाद जाली डिग्री लेकर सरकारी नौकरी लेने का खुलासा हुआ है। सतनाम सिंह ने बताया कि उस समय जिन 13 डिग्रियों का रिकार्ड नहीं मिला था आज उनके नाम भी सामने आए। उन्हीं 13 डिग्री होल्डरों में परमजीत कौर भी शामिल है। इसलिए अब जरुरी बन गया है कि इन 12 अध्यापकों की भी पंजाब सरकार गहनता से जांच करवा मामला उजागर करे। उधर, RTI विभाग ने भी पंजाब सरकार और विजिलेंस को सुझाव दिया है कि वह बाकी बचे 12 डिग्री होल्डर अध्यापकों की भी जांच करें तांकि सच्चाई सामने आ सके।

  • जालंधरः गुरुद्वारा साहिब में युवक ने की बेअदबी, हुई मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः गुरुद्वारा साहिब में युवक ने की बेअदबी, हुई मौत, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: पंजाब में लगातार युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला आदमपुर हलके के गांव सलाला में बेअदबी का मामला सामने आया है, जहां एक नशेड़ी गुरुद्वारा साहिब के बाहर सड़क पर लोगों के साथ हुल्लड़बाजी करने लगा, इतना ही नहीं उक्त नशेड़ी इसके बाद गुरु घर में जाकर हुल्लड़बाजी कर वहां पर बेअदबी करने लगा। जिसके बाद वह गुरुद्वारा साहिब में लेट गया, जिसके बाद उसने वहां से फ्लावर पोर्ट उठाकर दीवारों में मारने लगा। उक्त व्यक्ति की पहचान गगनदीप के रूप में हुई है।

    इस दौरान गगनदीप ने गुरुद्वारा साहिब के मुक्का मारकर शीशे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन इस घटना दौरान उसकी बाजू की नसें कट गई। जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक कमेटी ने कहा कि वह उनके गांव का लड़का है, जिसके गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश की। इस दौरान उक्त युवक के परिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। जिन्होंने उसे रोकने की कोशिश भी की,लेकिन वह नहीं माना। इस घटना में घायल हुए गगनदीप को प्रबंधक कमेटी और स्थानीय लोगों ने आदमपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी और थाना प्रभारी ने इस मामले को लेक आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः ज्वेलर के 6 करोड़ के सोने को खुर्द-बुर्द करने के मामले में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    पंजाबः ज्वेलर के 6 करोड़ के सोने को खुर्द-बुर्द करने के मामले में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले के एक ज्वेलर का करीब 6 करोड़ रुपये का सोना दिल्ली में खुर्द-बुर्द कर दिया गया। इसका मास्टरमाइंड लुधियाना का सुशील टोपी निकला है, जिसे दिल्ली पुलिस ने सरहिंद के जग्गी रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया। इस कांड में खन्ना का रहने वाला इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट (IKATF) का राष्ट्रीय चेयरमैन कश्मीर गिरी और उसका बेटा राजन बावा भी शामिल है। इनकी तलाश में दिल्ली पुलिस ने खटीकां चौक स्थित घर में रेड की, लेकिन दोनों घर नहीं मिले। ज्वेलर रविंदर कुमार निवासी न्यू सुभाष नगर नजदीक HBM कॉन्वेंट स्कूल लुधियाना ने बताया कि नलके वाली गली में उनकी RN ज्वेलर्स नामक दुकान है। बतौर ड्राइवर लुधियाना का बलराज सिंह उसके पास काम करता था। खन्ना का राजन बावा उसका कर्मचारी था। 10 जुलाई को बलराज सिंह के साथ राजन बावा को दिल्ली से सोना लेने भेजा गया था।

    दरअसल, 10 जुलाई की रात करीब 9 बजे HR इंटरप्राइजेज करोल बाग नई दिल्ली से इन दोनों ने 10 किलो सोने की 10 प्लेटें लीं। प्रत्येक प्लेट का वजन 1 किलो था। सोने की प्लेटें लेने के बाद फोन पर उसे कंफर्म किया गया। राजन बावा ने फोन करके बताया कि सोने की प्लेटें ले ली हैं। इसी दौरान हरियाणा मैत्री भवन रानी बाग दिल्ली के पास पहुंचने के बाद उसे फिर फोन आया। राजन बावा ने कहा कि I-20 कार उनका पीछा कर रही थी। इस गाड़ी से उन्हें घेर लिया गया। कार में से दो व्यक्ति निकले हैं, जिनमें से एक खुद को सेंट्रल GST का इंस्पेक्टर सतबीर सिंह तथा दूसरा रवि कुमार बता रहा है। तीन लोग गाड़ी में बैठे हैं। ये लोग सोने के बिल मांग रहे हैं।

    रविंदर के अनुसार उसने राजन बावा के फोन पर वाट्सऐप कॉल के माध्यम से बात की तो खुद को GST अधिकारी बताने वालों ने बिल मांगे। उसने अधिकारियों से कहा कि बिल उसके पास हैं। बिल अगले दिन दफ्तर में लाने को कहा गया। 11 जुलाई को वे बिल लेकर दिल्ली चले गए। उसी दिन से राजन बावा उनके संपर्क में नहीं रहा।

    वह अपने स्तर पर संबंधित GST दफ्तर में गए। वहां से उन्हें पता चला कि विभाग को सोने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद उसे दाल में काला लगने लगा। वहीं, राजन बावा उसके संपर्क से बाहर रहा तो शक बढ़ गया। तभी उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। 15 जुलाई को रानीबाग थाने में राजन बावा तथा बलराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

    दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब और हरियाणा में कई जगह रेड की। फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में जग्गी रिजॉर्ट में से आरोपी सुशील कुमार उर्फ टोपी निवासी मकान नंबर 1251/C/440 ईशर नगर गली नंबर 2 सी ब्लॉक लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। जिसे दिल्ली के राजकोट अदालत में पेश कर 3 दिनों का रिमांड हासिल किया गया। सुशील कुमार इस कांड का मास्टरमाइंड है। शिकायतकर्ता रविंदर के अनुसार खन्ना में कश्मीर गिरी के घर पूरी साजिश रची गई थी। सुशील कुमार टोपी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के थानों में 18 केस दर्ज हैं।

  • रात के अंधेरे में गिराया 150 साल पुराना मंदिर, हिंदू  समुदाय में रोष

    रात के अंधेरे में गिराया 150 साल पुराना मंदिर, हिंदू  समुदाय में रोष

    कराचीः पाकिस्तान में 150 साल पुराने हिंदू मंदिर को गिराने का मामला सामने आया है। मामला कराची का है। यहां प्राचीन हिंदू मंदिर को पुरानी और खतरनाक संरचना घोषित करके ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे हिंदू समुदाय में रोष है। दरअसल, कराची के सोल्जर बाजार में मरी माता मंदिर को शुक्रवार देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से ढहा दिया गया।

    न्यूज एजेंजी के मुताबिक इलाके में पुराने हिंदू मंदिरों की देखभाल करने वाले रामनाथ मिश्रा महाराज ने बताया, “उन्होंने (अधिकारियों ने) इसे सुबह-सुबह किया और हमें इसकी जानकारी नहीं थी कि ऐसा होने वाला है।” पास के श्री पंच मुखी हनुमान मंदिर के कार्यवाहक मिश्रा ने बताया कि बुलडोजरों ने बाहरी दीवारों और मंदिर के मुख्य द्वार को बरकरार रखा, लेकिन उन्होंने अंदर की पूरी संरचना को ध्वस्त कर दिया। मंदिर करीब 150 साल पहले बनाया गया था और इसके प्रांगण के नीचे खजाना दबा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि यह मंदिर, जो लगभग 400 से 500 वर्ग गज क्षेत्र में फैला हुआ है। वर्षों से भूमि हड़पने वालों और डेवलपर्स का इसे हड़पने का टारगेट रहा है। वहीं स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया क्योंकि इसे अधिकारियों द्वारा एक खतरनाक संरचना घोषित किया गया था। मंदिर कराची के मद्रासी हिंदू समुदाय द्वारा चलाया जाता था, जो इस बात से सहमत था कि संरचना बहुत पुरानी और खतरनाक थी। 

    मंदिर प्रबंधन ने अनिच्छा से लेकिन अस्थायी रूप से अधिकांश देवताओं की प्रतिमाओं को एक छोटे से कमरे में शिफ्ट कर दिया, जब तक कि वे वहां कुछ नवीकरण कार्य नहीं कर लेते। क्षेत्र के एक हिंदू समुदाय के नेता रमेश ने बताया कि मंदिर प्रबंधन पिछले कुछ समय से परिसर खाली करने के दबाव में था क्योंकि जमीन जाली दस्तावेजों पर एक डेवलपर को बेच दी गई थी, जो भूखंड पर एक व्यावसायिक इमारत बनाना चाहता था।

    हिंदू समुदाय ने पाकिस्तान-हिंदू परिषद, सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह और सिंध पुलिस के महानिरीक्षक से नोटिस लेने और तत्काल आधार पर मामले को देखने की अपील की है। बता दें कि कराची कई प्राचीन हिंदू मंदिरों का घर है। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। पाकिस्तान की अधिकांश हिंदू आबादी सिंध प्रांत में बसी हुई है जहां वे मुस्लिम निवासियों के साथ संस्कृति, परंपराएं और भाषा साझा करते हैं।

  • पंजाबः 4 बाइक सवारों ने NRI का बेरहमी से किया कत्ल 

    पंजाबः 4 बाइक सवारों ने NRI का बेरहमी से किया कत्ल 

    लुधियानाः शहीद करतार सिंह सराभा मार्ग स्थित कॉलोनी में देर रात चार अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक एनआरआई पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान बनिंदरदीप सिंह निवासी लालतो कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और अपनी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई को घायल अवस्था में DMC अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान नौकर के भी कुछ चोटें आई है। दूसरी ओर, शुरूआती जांच में पुलिस का मानना है कि रंजिश के चलते हत्या की गई है क्योंकि एनआरआई का मोबाइल नकदी उसी के पास है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

  • पंजाबः अकाली नेता का हुआ निधन

    पंजाबः अकाली नेता का हुआ निधन

    संदौड़ः मालेरकोटला जिले के गांव शेरगढ़ चीमा की पूर्व सरपंच बीबा मंजीत कौर के पति जत्थेदार जोरा सिंह चीमा (57) का बीमारी के कारण निधन हो गया है। अमृतपाल सिंह मान ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि जत्थेदार जोरा सिंह को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जत्थेदार जोरा सिंह चीमा का पूरा परिवार कनाडा में है और उनका अंतिम संस्कार परिवार के सदस्यों के लौटने पर शुक्रवार 21 जुलाई को किया जाएगा।

  • बड़ी खबरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व CM का हुआ निधन

    बड़ी खबरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व CM का हुआ निधन

    नई दिल्ली: कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी का आज सुबह (18 जुलाई) को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केरल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरन ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज उस राजा की कहानी का दुखद अंत हुआ जिसने अपने प्रेम से दुनिया में विजय पाई। उन्होंने आगे लिखा कि आज मैं बेहद दुख से यह बताना चाहता हूं कि हमारे समय के महान व्यक्तियों में से एक ओमान चांडी का निधन हो गया। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्मा में गूंजती रहेगी।

    केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक कट्टर कांग्रेसी नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जो जनता के नेता के रूप में खड़े रहे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनको लोगों के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए याद किया जाएगा। परिवार और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उनके निधन के बाद एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं उनसे पिछले साल उनके जन्मदिन पर मिला था मुझे दुख है कि अब मैं उनको इस साल शुभकामनाएं नहीं दे पाऊंगा। अपने दूसरे ट्वीट में थरूर ने एक कोट लिखा जिसमें उन्होंने कहा, मृत्यु प्रकाश को बुझाना नहीं है; यह केवल दीपक को बुझा रहा है क्योंकि भोर आ गई है।

    शशि थरूर के अलावा भारतीय यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि हम केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्री ओमन चांडी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। वह विकास, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के समर्थक थे। उन्होंने अपने समर्पण और करिश्मा से युवा नेताओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया। हम उनकी आत्मा और उनके शोक संतप्त परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं। केरल कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि केरल कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि हमारे सबसे प्रिय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमान चांडी को विदाई देते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उनके नेतृत्व और ऊर्जा की कमी खलेगी।