Blog
-

आज का राशिफल, 14 जुलाई 2023
मेष: धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी।वृष: वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।मिथुन: शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।कर्क: लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।सिंह: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।कन्या: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।वृश्चिक: नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।धनु: बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।मकर: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।कुंभ: कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।मीन: धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। -

जालंधरः पुलिस ने रेड कर काला बत्रा सहित 6 को किया काबू
जालंधर, ENS: जालंधर, ENS: पुलिस ने गाज़ीगुल्ला रोड़ पर एक दुकान में रेड करके 6 जुआरियों को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक काबू किए गए जुआरियों के पास से एक लाख रूपए बरामद हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक काबू किए गए जुआरियों में बत्तरा पैलेस के मालिक जोगिन्द्र पाल उर्फ काला बत्तरा भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि उनके साथ प्रमेश कुमार, जोगिन्द्रपाल उर्फ काला, गौरव मेहरा, विनोद कुमार, सुमित सेठी और प्रमोद जैन शामिल थे। इस संबंध में थाना नंबर 2 के थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गाज़ीगुल्ला में गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने रेड कर जुआरियों को क़ाबू कर गैंबलिंग एक्ट के तहत मुक़दमा नंबर 95 दर्ज कर किया है और मामले की जांच की जा रही है।
-

दसूहा: घर से 300 मीटर दूरी पर 4.30 लाख की लूट
दसूहा: पंजाब के दसूहा के एक दुकानदार से 4.30 लाख की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दातर से हमला कर दुकानदार से लूट की है। दुकानदार घर से दुकान की तरफ जा रहा था। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी भागते दिखे। पीड़ित जगजीत सिंह ने बताया कि अड्डा सरा में उसकी शिवा मोबाइल जोन वेस्टर्न यूनियन के नाम से दुकान है। जहां वह विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने का काम करता है। सुबह 8:20 बजे वह बाइक से 4.30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दुकान की तरफ निकला।
घर से मात्र 300 मीटर पर टांडा-होशियारपुर रोड पर चढ़ने के दौरान टांडा की तरफ से बाइक पर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने उस पर दातर से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने डंडे भी मारे। इस दौरान लुटेरे उसका पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
इस हुई घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक कैमरे की फुटेज में तीनों आरोपी भागते दिखे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है।
-

जालंधरः अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ़्तार
जालंधर/ENS: पी.ओ स्टाफ़ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनी कुमार निवासी लंबा पिंड और उमां क्रांत निवासी गई नगर के रूप में हुई। पी.ओ स्टाफ के प्रभारी सुरजित सिंह जोड़ा ने बताया कि 19 जुलाई 2000 को थाना बस्ती बावा खेल में मुक़दमा नंबर 251 आईपीसी धारा 188 के तहत आरोपित मनी कुमार के खिलाफ दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपित मनी को 14 मार्च 2023 को भगोड़ा क़रार कर दिया था।
इसी तरह 12 मार्च 2017 को थाना 5 में मुक़दमा नंबर 36 आरोपी उमां कांत के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत में आरोपित 2 जुलाई 2022 को भगोड़ा क़रार कर दिया था और दोनों आरोपितों को गुप्त सूचना के आधार पर घर से दबोच कर संबंधित थानों की पुलिस के हवाले कर दिया है।
-
जालंधरः नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ़्तार
जालंधर,ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 1,20,000 नशीली गोलियां बरामद की है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान गांव अजीतवाल जिला मोगा निवासी अमन गर्ग के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को उनकी टीम ने मिंकल अरोड़ा निवासी जोशी नगर हैवोबाल, लुधियाना को सात हज़ार नशीली गोलियों के साथ उनकी टीम ने जीइनए चौक के पास से गिरफतार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान अमन गर्ग का पता कर, उसे गिरफ़्तार कर कब्जे से 3 पेटीआ 1,20,000 नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

इसी तरह थाना नकोदर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 170 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान जगीर सिंह निवासी गुरुनानक पुरा नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कुलविंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मोहल्ला गुरुनानक पुरा से नकोदर की तरफ़ जा रहे थे कि उसी दौरान पैदल जा रहा व्यक्ति पुलिस को अपनी जेब से लिफाफा निकाल फेंककर वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे एएसआई कुलविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रोककर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 170 नशीली गोलियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
-

जालंधरः नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ़्तार
जालंधर,ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 1,20,000 नशीली गोलियां बरामद की है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान गांव अजीतवाल जिला मोगा निवासी अमन गर्ग के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को उनकी टीम ने मिंकल अरोड़ा निवासी जोशी नगर हैवोबाल, लुधियाना को सात हज़ार नशीली गोलियों के साथ उनकी टीम ने जीइनए चौक के पास से गिरफतार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान अमन गर्ग का पता कर, उसे गिरफ़्तार कर कब्जे से 3 पेटीआ 1,20,000 नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

इसी तरह थाना नकोदर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 170 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान जगीर सिंह निवासी गुरुनानक पुरा नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कुलविंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मोहल्ला गुरुनानक पुरा से नकोदर की तरफ़ जा रहे थे कि उसी दौरान पैदल जा रहा व्यक्ति पुलिस को अपनी जेब से लिफाफा निकाल फेंककर वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे एएसआई कुलविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रोककर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 170 नशीली गोलियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
-

पंजाब: नौकरी बहाली को लेकर 70 फीट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़े लोग, देखें वीडियो
पठानकोट: 32 कर्मचारियों को नौकरियों पर बहाल करवाने के लिए 2 पारिवारिक सदस्य 70 फीट ऊंचे बिजली के टॉवर पर चढ़े। टॉवर पर चढ़ने वालों की पहचान तेरा अली (65) और सुरिंदर सिंह (60) के तौर पर हुई। टॉवर पर चढ़ने वाले व्यक्तियों का आरोप है कि मुख्य अभियंता कार्यालय शाहपुरकंडी के बाहर की जा रही भूख हड़ताल के 72 दिन बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने नही पहुंचा जिसके कारण हमें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा।
वहीं दो व्यक्तियों के टॉवर पर चढ़ने की ख़बर मिलते ही थाना शाहपुर कंडी थाना के प्रभारी सुरिंदर पाल मौके पर पहुंचे जिन्होंने टावर पर चढ़े लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माने सुबह 8 बजे से टॉवर पर चढ़े दोनों व्यक्ति ख़बर लिखे जाने टॉवर पर डटे हुए थे।
-

पंजाब: इस इलाके में सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप
लुधियाना: शहर में एक और सिर कटी लाश मिलने की घटना सामने आई है। लेकिन अब मामला मोती नगर का बताया जा रहा है, जहां पर एक सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना मोतीनगर की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले एक सिर कटी लाश मिली थी। जिसमें मृतक ताजपुर रोड का रहने वाला बताया जा रहा था, जो मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी को काबू कर लिया था। वहीं अब एक और लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
-

पंजाब: हमलावरों ने बाजार में बिट्ट कबाडि़ए पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV
मोगाः मोगा में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। मिली जानकारी मुताबिक कबाडिया बाजार में बिट्टू कबाडिया के साथ दो नौजवानों से बहस हुई थी। जिसके चलते नौजवानों की ओर से अपने साथियों को बुलाकर बिट्टू कबाडिए पर हमला कर दिया, और सारी घटना सी सी टीवी मैं कैद हो गई।
बिट्टू कबाडिया ने बताया कि दो नौजवान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर गली से निकल रहे थे। उनको रोक कर धीरे चलाने को कहा तो उनके साथ बहस हुई, वही उन दोनों ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया। 50 से 60 युवक आए और उनके पास हथियार थे। वहीं उन्होंने कहा कि अपनी जान भाग कर बचाई।
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी दलजीत सिंह थाना मुखी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि कबाड़ बाजार में कुछ नौजवानों द्वारा एक व्यक्ति पर हमला किया हम मौके पर पहुंचकर सारी जांच कर रहे हैं स्थिति कंट्रोल में है बिट्टू कबाडिया को बुलाकर पूछताछ की जा रही है और जल्दी ही उन नौजवानों को भी पकड़ लिया जाएगा
-

पंजाब: बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर हमलावरों ने चलाई गोली, एक काबू
बठिंडा: जिले में स्थित रामपुरा के गांव मेहराज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां डकैती की तैयारी कर रहे हथियारबंद 3 बदमाशों को पकड़ने के लिए गई पुलिस पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। हालांकि इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा। जबकि, दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए बदमाश से एक पिस्तौल और कई खोखा बरामद हुए हैं।
पकड़े गए बदमाश की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी सेलबरा के रूप में हुई है। जबकि, मौके से फरार हुए बदमाशों की पहचान मनोज और भूसी निवासी गांव सीधा के रूप में हुई है। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। हालांकि गोलीबारी में कोई पुलिस जवान जख्मी नहीं हुआ, लेकिन पुलिस जवानों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और चले हुए कारतूस बरामद किए, जो अलग-अलग पिस्तौल के हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि दो बदमाश मौके से भागने में सफल हो गए।