Blog

  • पंजाबः रिश्वत लेते ASI एवं हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेते ASI एवं हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

    चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान विजीलैंस ब्यूरो ने लुधियाना जिले के देल्होन थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरजीत सिंह नंबर 214 लुधियाना और जगप्रीत सिंह हेड कांस्टेबल को 5000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बात का खुलासा करते हुए विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारियों को सइयां कलां, जिला लुधियाना निवासी आत्मा सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है ।

    विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने सतर्कता इकाई लुधियाना रेंज से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उपरोक्त पुलिस अधिकारियों ने उनके बेटे की मोटरसाइकिल को छोड़ने के लिए 20000 रुपये की मांग की है, जिसे एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया है लेकिन सौदा 10000 रुपये में हुआ है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एएसआई की ओर से 5,000 रुपये लिए हैं।

    प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना रेंज से आई विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो आधिकारिक गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

  • इनोसेंट हार्ट्स में हवन-यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ

    इनोसेंट हार्ट्स में हवन-यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, कपूरथला रोड व नूरपुर) में नए सत्र 2023-24 के शुभारंभ के लिए स्कूल परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के सुनहरी भविष्य और स्कूल के विकास की कामना की गई।

    इस हवन-यज्ञ में शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर- स्कूल्स), आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर,- कॉलेजिस), डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर- सीएसआर), सभी गणमान्य सदस्य, मनीष जोशी (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफि़सर), हरलीन गुलरिया (डिप्टी डायरेक्टर, प्राइमरी एजुकेशन), शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर, कल्चरल अफेयर्स), गुरविंदर कौर (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल्स एकेडमिक्स), अलका अरोड़ा (डिप्टी डायरेक्टर, इनोकिड्स), पूनम नारंग, सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स, राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन), कुमारी शालू सहगल (लोहारां), सोनाली (कैंट-जंडियाला रोड), शीतू खन्ना (कपूरथला रोड), मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर) एवं वरिष्ठ अध्यापकों ने यज्ञ में आहुतियाँ डालकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैंटजंडियाला रोड में विशेष तौर पर अरदास करवाई गई। पूर्णाहुति के बाद सभी सदस्यों ने नए सत्र के शुभारंभ पर एक-दूसरे को बधाई दी। हवन की समाप्ति पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। 

  • जालंधरः फैक्टरी में व्यक्ति को बंधी बनाकर लाखों रुपए और गहने लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः फैक्टरी में व्यक्ति को बंधी बनाकर लाखों रुपए और गहने लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः प्लास्टिक स्क्रैप फैक्ट्री में व्यक्ति को बंधी बनाकर हथियारों के बल पर लाखों रुपए और गहने लूटने का मामला सामने आया है। यह घटना जंडियाला गुरु के नजदीक गांव जानिया में हुई है। फैक्ट्री के मालिक जो कि राजस्थान से पिछले काफी समय से यहा पर कारोबार कर रहे हैं। फैक्ट्री के ऊपर ही उनकी रिहायश है। वह अपने परिवारिक प्रोग्राम के कारण पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ राजस्थान गए हुए थे। फैक्ट्री मालिक का साला जो कि इस फैक्ट्री में ही काम कर रहा था। 4 अज्ञात लुटेरों ने  फैक्ट्री की दीवार फांद कर उसके साथ पहले तो मारपीट की, इसके बाद उसे बंदी बनाकर तेजधार हथियार के बल पर कैश और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

    वहीं मामले के जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज एसआई रघबीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के साले सूराराम द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के मुताबिक अलमारी में लगभग 4 लाख 94000 कैश, 24 तोले सोना, 2 किलो चांदी लेकर अज्ञात लुटेरे फरार हो गए। जंडियाला पुलिस के साथ घटना स्थल पर डीएसपी कुलदीप सिंह पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने वहीं आसपास लगे सीसीटीवी की चेकिंग शुरू दी है। डीसएपी ने कहा कि जंडियाला गुरु थाने में अज्ञात 4 लोगों पर मामला दर्ज करके लुटेरों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक पोकलेन सहित 4 टिप्पर किए जब्त

    पंजाबः अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक पोकलेन सहित 4 टिप्पर किए जब्त

    चंडीगढ़ः पंजाब सीएम भगवंत मान के निर्देश के बाद राज्य के निवासियों को उचित मूल्य पर आवश्यक रेत उपलब्ध करवाने और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए खनन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनन विभाग ने रूपनगर जिले में स्वां नदी के पास छापेमारी कर एक पोकलेन मशीन और चार टिप्पर जब्त किये हैं। मामले की जानकारी देते हुए खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि विभाग द्वारा यह कार्रवाई सवां नदी के पास की गई है। इस दौरान अवैध खनन करने वाली एक पोकलेन मशीन सहित 5 टिप्परों पर छापेमारी की गई। हालांकि इस कार्रवाई दौरान एक टिप्पर चालक टिप्पर लेकर फरार हो गया।

    जिसका नंबर नोट कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है जबकि एक पोकलेन मशीन और चार टिप्पर जब्त किए गए हैं। मीत हेयर ने बताया कि राज्य सरकार किसी भी तरह के माफिया के खिलाफ है और किसी भी कीमत पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को उचित मूल्य पर आवश्यक रेत उपलब्ध कराने के लिए खनन विभाग 32 सार्वजनिक खदानों से 5.50 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से रेत बेचा जा रहा है। अभी तक आम लोग 5.05 लाख मीट्रिक टन सस्ती रेत खरीद चुके है, जिससे श्रमिकों को रोजगार भी मिला है। साथ ही निकट भविष्य में सार्वजनिक गड्ढों की संख्या बढ़ाकर 50 करने का लक्ष्य है। इसी तरह व्यवसायिक खदानों की भी टेंडरिंग चल रही है, जहां से 5.50 रुपये प्रति वर्ग फीट रेत उपलब्ध होगी।

  • शारीरिक शिक्षकों के अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे 39 पद

    शारीरिक शिक्षकों के अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे 39 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के अनुबंध आधार पर बैच बाइज़ 39 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनारक्षित वर्ग के 7 पद 31.12.2000 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 2 पद 31.12.2001 बैच, एससी श्रेणी के 4 पद और तीन पद बैकलाॅग से 31.12.2004 बैच, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी का 1 पद और दो पद बैकलाॅग से 31.12.2005 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में एक पद बैकलाॅग से अब तक का बैच, ओबीसी वर्ग के 5 पद और 3 पद बैकलाॅग से 31.12.2005 बैच से, ओबीसी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 4 पद बैकलाॅग से 31.12.2008 बैच, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद बैकलाॅग से अब तक का बैच से, एसटी वर्ग में एक पद और 3 पद बैकलाॅग से 31.12.2007 बैच तथा एसटी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में दो पद बैकलाॅग से 31.12.2009 बैच से भरे जाएंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदो ंके शैक्षणिक योग्यता ओर आयु संबंधित जानकारी www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं योग्य प्रार्थी अपने पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में 5 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਬਣੀ ਸਹਿਮਤੀ, ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਬਣੀ ਸਹਿਮਤੀ, ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਜਾਮ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਅੱਜ ਦੂਸਰੇ ਦਿਨ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਨਾਲ ਦੂਸਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਹੋਈ ਦੂਸਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਬਣੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਧਰਨਾ ਖਤਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। 

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਡਾ. ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਖੁੱਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਆਕੇ ਤਮਾਮ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨੀਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਮਾਮ ਮੰਗਾਂ 30 ਅਗਸਤ ਤਕ ਪੂਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ, ਫਿਰ ਚਾਹੇ ਉਹ ਜ਼ਮੀਨ ਐਕਵਾਇਰ ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਫਿਰ ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਨਾਲ ਖਰਾਬ ਹੋਈ ਫਸਲ ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਹੋਵੇ, ਗੰਨੇ ਦੀ ਬਕਾਇਆ ਰਾਸ਼ੀ ਹੋਵੇ ਅਤੇ ਇਸਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਦੂਸਰੀਆਂ ਤਮਾਮ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਦੇ ਹੋਏ 30 ਅਗਸਤ ਤਕ ਪੂਰਿਆ ਕਰਨ ਦਾ ਲਿਖਤੀ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਧਰਨਾ ਉਠਾਉਣ ਵਿੱਚ ਸਹਿਮਤੀ ਦਿੱਤੀ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਪੰਧੇਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਮਾਮ ਮੰਗਾਂ ਉਤੇ ਸਹਿਮਤੀ ਬਣ ਗਈ ਹੈ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਦੇ ਹੋਏ 30 ਅਗਸਤ ਤਕ ਪੁਰਾ ਕਰਨ ਦਾ ਲਿਖਤੀ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿੱਤਾ ਹੈ. ਜੇਕਰ 30 ਅਗਸਤ ਤਕ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਪੁਰੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਤਾਂ 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਫਿਰ ਇਕ ਵੱਡੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਤਿਆਰ ਰਹੇ।

  • पंजाबः बस स्टैंड पर PRTC बस से शव बरामद

    पंजाबः बस स्टैंड पर PRTC बस से शव बरामद

    मानसाः जिले के सरदूलगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बस स्टैंड पर खड़ी पीआरटीसी की बस पीबी 11 सीएफ 9968 से ड्राइवर की लाश बरामद हुई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना सरदूलगढ़ के प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि कमलप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी खियाला कलां जो कि पीआरटीसी बरनाला डिपू की किलोमीटर स्कीम में ड्राइवर के पद पर तैनात था।

    आज सुबह कंडक्टर ने घर से डयूटी पर आने के बाद देखा कि बस में ड्राइवर की लाश लटक रही है तो उसने तुरंत इस मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ में भेज दिया। जिसके बाद शव को फरीदकोट ले जाया गया ताकि मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सके। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • जालंधर: अलग-अलग वार्डों से कई कार्यकर्ता आप में हुए शामिल

    जालंधर: अलग-अलग वार्डों से कई कार्यकर्ता आप में हुए शामिल

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं जालंधर कैंट में आप पार्टी पंजाब के महासचिव की अगुवाई में अलग-अलग वार्ड से कई कार्यकर्ता पार्टी में शामि हुए।  इस मौके पर जालंधर कैंट से आप विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरिंदर सिंह सोढ़ी, सचिव पंजाब राजविंदर कौर थिआड़ा, लोकसभा प्रभारी मंगल सिंह, अमृत पाल सिंह जिलाध्यक्ष (शहरी), परमिंदर सिंह बराड़ यूथ विंग सेक्टर जालंधर, रमणिक रंधावा अध्यक्ष, कश्मीर मल्ली अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिन्होंने परिवार में शामिल होने वाले नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    आज जालंधर कैंट के विभिन्न वार्डों से पार्टी में शामिल हुए आम लोगों का स्वागत पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह ने किया। वहीं सोढी ने आगामी चुनावों में आप की एकतरफा जीत की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पंजाब का हर निवासी मान सरकार के काम से संतुष्ट है और आम लोगों में आगामी लोकसभा उपचुनाव से पहले आप से जुड़ने का भारी उत्साह इसका प्रमाण है।

  • जालंधरः पुलिस विभाग में फेरबदल, 11 SHO की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    जालंधरः पुलिस विभाग में फेरबदल, 11 SHO की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुण: पुलिस विभाग में पिछले कुछ दिनों से बड़े स्तर पर तबादले किए जा रहे है। वहीं अब जारी आदेशों के तहत देहात थानों के 11 एसएचओ के तबादले किए गए। देखें लिस्ट 

  • पूर्व सैनिक तथा वीर नारियों ने लंबित मांगों को लेकर डीसी के माध्यम से रक्षा मंत्री को भेजा मांग पत्र

    पूर्व सैनिक तथा वीर नारियों ने लंबित मांगों को लेकर डीसी के माध्यम से रक्षा मंत्री को भेजा मांग पत्र

    ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय के एमसी पार्क में आज पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने वन रैंक वन पैंशन पार्ट- 2 में  सिपाही से लेकर, जेसीओ,ऑनरेरी अधिकारी तक के सभी पूर्व सैनिकों के साथ हुए नाकाबिले बर्दाश्त घोर अन्याय व कुठाराघात से निराश व दुखी होकर पूरे देश के जिलों में आज रैलियां निकालकर  महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री माननीय रक्षा मंत्री को अपने मांग पत्र जिला उपायुक्त के माध्यम से भेजे हैं । इसी मुद्दे पर जिला ऊना के तकरीबन 500 पूर्व सैनिक तथा वीर नारियां प्रातः 11:00 बजे एमसी पार्क ऊना में एकत्रित हुए।

    सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए  शहीद हुए वीर सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की,  तदोपरांत शक्तिचंद, डा ० बलदेव डोगरा, ओम प्रकाश शर्मा, हरीश चंद्र शर्मा, सुशील  राणा (शौर्य चक्र), दौलत राम (सेना मेडल), एसपी शर्मा,चरण दास, जसवीर सिंह, चमन लाल, राजेंद्र कुमार शर्मा इत्यादि पूर्व सैनिकों ने अपने विचार रखते हुए बताया किस तरीके से, ओआरओपी मे पैंशन,विधवा पैंशन, विकलांगता पैंशन,  मिलिट्री सर्विस पे (जोखिम भत्ता) इत्यादि में  बंदर बांट हुई है जानबूझकर गलतियां की हैं।सरकार द्वार इतना पैसा देने के बाबजूद वह अपने आप को ठगा महशूस कर रहे हैं, जो कि  असहनीय है। पूर्व सैनिकों की सहनशीलता अब खत्म हो चुकी है और उन्हें ना चाहते हुए भी सड़कों पर उतरना  पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया की जिन पर हमें भरोसा था, जिन्होंने हमारा प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने ही हमारे साथ बहुत बड़ा अन्याय किया, है जोकि अत्यंत दुखदाई है। अब हमें उन पर भरोसा नहीं है। हम अपनी लडाई खुद लडेंगें। हम चाहते हैं कि सरकार इस बात की शीघ्र जांच करवाये कि इतना बडा़ पूर्व सैनिकों के साथ अन्याय किसने किया, कैसे हुआ ?  दोषियों को कडी़ से कडी़ सजा दे और पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को न्याय दिलवाये। पूर्व सैनिक यह भी चाहते हैं की कैग ( नियंत्रक और महालेखक परीक्षक) द्वारा उठाये  मुद्दे,  की  इतने ज्यादा ऑफिसर्स क्यों डिसेबिलिटी पेंशन ले रहे हैं की भी ठीक तरह से जांच हो। इसके उपरांत पूर्व सैनिक और वीर नारियां, शांति पूर्वक एम सी पार्क से उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में गए वहां जा कर  महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री माननीय रक्षा मंत्री, के लिए अपना ज्ञापन  उपायुक्त महोदय को सौंपा।