Blog

  • बददी वाले जस्सी-समर की “टाईम शॉरटेज” एलबम होगी 8 को रिलीज

    बददी वाले जस्सी-समर की “टाईम शॉरटेज” एलबम होगी 8 को रिलीज

    लोगों के पास समय की कमी को दर्शाएगी यह एलबम

    बददी/ सचिन बैंसल: बददी वाले जस्सी ब्रदर्स की आने वाली नई एलबम टाईम शॉरटेज का विमोचन बुधवार 8 फरवरी को किया जाएगा। जस्सी ब्रदर्स लंबे समय से संगीत की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं और लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। कोविड के कारण लंबे समय से वो अपनी को लोक प्रस्तुति नहीं दे पाए थे लेकिन अब वो संगीत की दुनिया में नई ऊंचाईयां छूने को बेताब है। बददी वाले जस्सी व उनके छोटे भाई समर सिंह ने अपने जीवन का दूसरा गाना गाया है जिसका नाम टाईम शारटेज है और यह सिर्फ आडियो ट्रैक पर चलेगा। इससे पहले उन्होने यार तेरे एलबम लांच की थी। बददी वाले जस्सी ने बताया कि इस गीत में हम यह दर्शाना चाहते हैं कि आजकल हर व्यक्ति बहुत ज्यादा व्यस्त हो गया है और उसका किसी के लिए समय ही नहीं है।

    यहां तक कि उसके पास अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए भी समय नहीं है। बदलता वक्त कहें या वक्त की जरुरत आज व्यक्ति अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए मशीन बन गया है। इन्ही सब चीजों को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी जुगलबंदी में समय की कमी को दर्शाने वाले गीत को गाया है जिसका नाम टाईम शॉरटेज रखा गया है। बददी वाले जस्सी ने बताया कि 8 फरवरी को यू टयूब चैनल बददीवुड स्टूडियो पर लांच होगा। जस्सी सिंह व समर सिंह दोनो सगे भाई है। स्कूल से दोनो भाईयों को गायकी का शौक था और धीरे धीरे यह शौक पैशन में बदल गया। बददी के वार्ड 2 के निवासी जस्सी व समर ने बताया कि यह एक सिंगल विडीयो ट्रैक है जो कि दर्शकों को बहुत भाएगा। दोनो भाईयों का सपना अपनी आवाज को लाखों लोगों तक पहुंचाना है। उन्होने बताया कि औद्योगिक नगर बददी का एरिया पंजाब व हरियाणा की सीमा से सटा है जिसके चलते यहां पर पंजाबी गानों को बेहद चाव से देखा व सुना जाता है और तरजीह दी जाती है।

  • 10 घंटे में तीसरी बार भूकंप के लगे तेज झटके, 100 सालों की सबसे बड़ी आपदा!

    10 घंटे में तीसरी बार भूकंप के लगे तेज झटके, 100 सालों की सबसे बड़ी आपदा!

    तुर्की में सोमवार को तीसरी बार भूंकप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की रिक्टर पैमाने  पर तीव्रता 6 मापी गई है। ये झटके पांच बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए इससे पहले भारतीय समयानुसार तीन बजकर 54 मिनट पर भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.5 मापी गई। तुर्की और सीरिया में अब तक भूकंप से 1500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। उसका केंद्र अंकारा से 427 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किमी. अंदर था। प्रारंभिक भूकंप के बाद 50 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए, जिसमें 7.5-तीव्रता का झटका भी शामिल है। 

    वहीं, तुर्की की एक समाचार एजेंसी ने देश की आपदा एजेंसी का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी कि दक्षिणी तुर्की में कहारनमारास प्रांत के एलबिस्तान जिले में 7.6 तीव्रता का एक और ताजा भूकंप आया है। इसका असर सीरिया के दमिश्क, लताकिया अन्य सीरियाई प्रांतों में भी महसूस किया गया। 

    1960 में इतिहास में सबसे बड़े भूकंपों में चिली में किया गया था दर्ज 

    साल 1952 में रूस में कामचटका प्रायद्वीप के पास 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे। यह भूंकप एक बड़ी सुनामी का कारण बना. इसकी लहरें पेरू, चिली और न्यूजीलैंड तक पहुंच गई थी। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान हवाई द्वीपों में हुआ। हाल के इतिहास में सबसे बड़े भूकंपों में से एक मई 1960 में बायो-बायो, चिली में दर्ज किया गया था। 9.4 और 9.6 की तीव्रता वाले इस भूकंप ने लगभग 10 मिनट तक जमीन को हिलाया था। इस भूकंप ने लगभग 6000 लोगों की जान ली थी। इसे अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप माना जाता है।

    इस भूकंप से लगभग 300 करोड़ यूएस डॉलर से लेकर 700 करोड़ यूएस डॉलर का नुकसान हुआ था। इसके बाद भूकंप 1964 में गुड फ्राइडे के दिन आया था। ग्रेट अलास्कन भूकंप की तीव्रता 9.2 थी और यह 5 मिनट से थोड़ा कम समय तक चला और इसे उत्तरी अमेरिका में दर्ज अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। झटके से केवल नौ लोगों की मौत हुई, लेकिन दुनिया भर में इसके परिणामस्वरूप आई सुनामी में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप से सुनामी की लहरें अंटार्कटिका तक पहुंच गई थीं और पेरू, मेक्सिको, जापान और न्यूजीलैंड के साथ-साथ अन्य तटीय क्षेत्रों में भी देखी गई थी।

    एनडीआरएफ और मेडिकल टीम भेजी जाएंगी तुर्की 

    प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर तुर्की को तत्काल सहायता देने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव पीके मिश्रा ने अहम बैठक बुलाई। बैठक में तय हुआ है कि सर्च और रेस्क्यू अभियान के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल टीम तुर्की भेजी जाएंगी। इसके साथ राहत सामग्री भी जल्द से जल्द टुर्की के लिए रवाना की जाएगी। एनडीआरएफ की दो टीमों में 100 जवान होंगे। इनमें डॉग स्क्वायड भी शामिल हैं। इसके अलावा ये टीमें जरूरी उपकरण भी अपने साथ ले जाएंगी। मेडिकल टीम में डॉक्टर, अन्य स्टाफ और जरूरी दवाएं होंगी।

    तुर्की में 1999 में आए भूकंप में 18000 लोगों की हुई थी मौत

    तुर्की की भौगोलिक स्थिति के चलते यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यहां 1999 में आए भूकंप में 18000 लोगों की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2011 में आए भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तुर्की में आज आए भूकंप की बराबर तीव्रात का भूकंप इससे पहले 1939 में आया था। उसमें 32,700 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

  • Chadha Mobile House पर चोरी का फोन बेचने आया व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Chadha Mobile House पर चोरी का फोन बेचने आया व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर के शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक मोबाइल की मशहूर दुकान चड्ढा मोबाइल हाउस में सोमवार दोपहर चोरी का मोबाइल बेचने आए चोर को काबू किया गया। उक्त युवक की पहचान अरुण निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। अरुण ने बताया कि वह मोबाइल चोरी करके यहां पर बेचने के लिए इसलिए आया क्योंकि यह बड़ा शोरूम है। अरुण ने यह भी कबूला कि वह चड्डा मोबाइल हाउस पर पहले भी मोबाइल बेच कर गया है।

    वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने उसे काबू कर उसके पास से 3 मोबाइल भी बरामद किए हैं। दरअसल, यह मोबाइल चोर गोराया में स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरी करके फरार हो गया था। मोबाइल चोरी करने की वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद कुछ दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज को हर जगह वायरल कर दिया।

    इसी दौरान वह सीसीटीवी फुटेज जालंधर के चड्डा मोबाइल हाउस के मालिक के पास पहुंची। तभी यह युवक मोबाइल बेचने के लिए दुकान पर आ गया। जिसे देख सभी को शक हुआ कि यह तो वही युवक है, जो मोबाइल चोरी करके फरार हुआ था। जिसके बाद दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों और दुकान मालिक ने उसे धर दबोचा। 

    इस मामले को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने दुकान मालिक से बात करने की कोशिश की तो मालिक ने मोबाइल बेचने आए चोर के बारे में कुछ भी कहने से गुरेज रखा। इस दौरान मीडिया कर्मियों की दुकान मालिक के साथ नोकझोक भी हुई। दरअसल, दुकान मालिक ने इस घटना को लेकर पहले ही पुलिस को सूचित कर दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी चोर को अपने साथ थाने ले गए।

  • बाथड़ी में चिकित्सकों ने की 285 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    बाथड़ी में चिकित्सकों ने की 285 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    जरुरतमंदों को निशुल्क वितरित किए चश्मे व दवाईयां

    ऊना/सुशील पंडित :  टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से इंडियन आयल काॅरपोरेशन, पाइपलाईन डिविजन, ऊना द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाथड़ी में नेत्र व टीबी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एएसपी, ऊना प्रवीण धीमान ने किया। एएसपी प्रवीण धीमान ने समाज के कल्याण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की और कहा कि लोगों को टीबी रोग और अन्य स्वास्थ्य की समस्याओं बारे जागरुक होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेना चाहिए। 

    आईओसीएल के डीजीएम प्रशांत ठाकुर ने कहा कि आईओसीएल द्वारा सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसके तहत 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में भी बढ-चढ़कर अपना सहयोग दिया जा रहा है। चिकित्सा शिविर में लगभग 285 लोगों की आंखों व टीबी की जांच की गई। इस मौके पर निशुल्क चश्मे व दवाईयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान अनुपमा राणा, डाॅ रुचि सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा अन्य उपस्थित रहे।

  • रास्ते में अलग हुई बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    रास्ते में अलग हुई बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    लुधियानाः कस्बा खन्ना के गांव माजरी में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली 3 गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह एक घर में जा घुसी। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ठीक करवाने के लिए आया हुआ था। इस दौरान ठीक करवाने के बाद ट्रैक्टर चालक महल कलां से बस्सी जा रहा था। लेकिन उससे ट्राली का हुक सही ढंग से नहीं लगा था।

    ट्रैक्टर से ट्राली का हुक खुल गया और वह बीच रास्ते ही ट्राली अलग हो गई। इस दौरान एक घर की दीवार भी टूट गई। ट्राली ने 3 कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गनमीत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति ट्राली की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे से करीब 10 मिनट पहले ही धूप सेक रहे बच्चे और महिलाएं घर के अंदर गए थे।

    बताया जा रहा है कि जिन कार चालकों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, वह बाजार से खरीददारी करने गए हुए थे। उन्होंने अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे पार्क किया हुआ था। मौके पर ट्रैक्टर चालक से जब उसका लाइसेंस मांगा गया तो पता चला कि वह अभी नाबालिग है। उसके पास किसी तरह का कोई लाइसेंस नहीं है। लोगों ने इस मामले की पुलिस को भी सूचना दी है।

  • जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए 9 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

    जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए 9 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला भाषा-संस्कृति अधिकारी नीलम चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में आयोजित की जाने वाली जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्रों सहित जिला ऊना की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुति दी जा सकती है। प्रस्तुति की समय अवधि 12 से 15 मिनट जबकि प्रत्येक दल में प्रतिभागियों की संख्या 12 से 20 होनी चाहिए।
    उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय, पंजीकृत/अपंजीकृत सांस्कृतिक दल, महिलामंडल व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9 फरवरी सायं तक कार्यालय के ईमेल पते कसवनदं76/हउंपसण्बवउ पर आवेदन किया जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975224199 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • कामगारों ने छोड़ा कम्पनी का पानी व खाना, तबियत बिगड़ी

    कामगारों ने छोड़ा कम्पनी का पानी व खाना, तबियत बिगड़ी

    जब तक उनकी मांगे नही पुरी की जाती अन्न पानी का त्याग जारी रहेगा – कामगार

    नामी कम्पनी रैकेट बेनकाइज़र में हंगामा 

    बददी / सचिन बैंसल :  मलपुर स्थित  दवा कंपनी रेैकेट बेनकाईजर हेल्थ केयर कंपनी संचालकों ने अपनी कंपनी को हिंदुस्तान फूड कंपनी को शिफ्ट करने के लेकर कामगार अपनी नौकरी को लेकर तनाव में है। पंद्रह दिन पहले दोनों कंपनियों में आपसी समझौता हुआ। लेकिन समझौते के दौरान कामगार यूनियन को विश्वास मेंं नहीं लिया गया।  नहीं कामगारों को नई कंपनी के किसी अधिकारी ने उनकी नौकरी की सुरक्षा को लेकर कोई आश्वासन दिया गया है। जिससे कामगारों ने 15 दिन से कंपनी की ओर से मिलने वाला भोजन त्याग दिया है और अपना भोजन लेते है। वहीं कामगारों ने सोमवार से कंपनी का पानी भी लेना छोड़ दिया है। कामगारों की एक ही  मांग है कि उन्हें यह आश्वासन दिया जाए कि उनकी नौकरी सुरक्षित या नहीं।
    बिना पानी पीये कंपनी के कामगार रविंद्र, अजय, शंकर, कमल, पिंटू, सोम सिंह, सुशील की तबियत बिगड़ गई जिन्हें उपचार के लिए बद्दी अस्पताल लाया गया। बद्दी अस्पताल के बाहर कामगारों ने अपनी इस जायज मांग को लेकर नारेबाजी भी की। कामगार यूनियन के महासचिव विकास, शिव कुमार, दीप चंद, कुलदीप, सुरेश सोनू, संजीव, किशोरी लाल, काका राम, ललित, नरेश, शुभम, अशोक, प्रवीण, पवन, रवि, रजनीश, काका, गुड्डू, विकास, अरूण, बृजकृष्ण ने कंपनी संचालकों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें कंपनी की अधिकारियोंं की ओर से नौकरी को लेकर आश्वासन नहीं मिलता है तब तक वह कंपनी का खाना और पानी नहीं लेंगे। उधर, कंपनी के दिपेश रामटा और भागेश से  संपर्क किया लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की टिप्पणी देने से इंकार किया।
  • “मासिक धर्म स्वच्छता” के सम्बंध में जागरूकता शिविर आयोजित 

    “मासिक धर्म स्वच्छता” के सम्बंध में जागरूकता शिविर आयोजित 

    ऊना / सुशील पंडित : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहडा में “ मासिक धर्म स्वच्छता”  के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की। 
    शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीनू ने बच्चों को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता के बारे मे जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया। पोषण पर बल देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तभी बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी। 
     बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए किशोरों को उचित पोषण की आवश्यकता होती है। समुचित पोषाहार के बावजूद बच्चों की खाने की आदतों के कारण भारत में कुपोषण जैसी समस्या मौजूद है। जिसके समाधान के लिए अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है तथा कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार होगी। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरुक करना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जिला बाल सरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों को विभागीय योजनाओं तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया।
    इस अवसर पर  स्कूल के प्रधानाचार्य रजिंदर माहल , उप-प्रधानाचार्य कामना, डी. पी. शमशेर सिंह,  पर्यवेक्षक संतोष कुमारी, नानकी देवी, आशा देवी, कुलबीर कौर, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा देवी, राज कुमारी, रंजीत कुमारी, त्रिशला देवी व अन्य उपस्थित रहे।
  • लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री

    लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला ऊना के अपने प्रवास के दौरान सोमवार को विश्राम गृह ऊना में लोगों की समस्याओं का सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में समाधान सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करके उन्हें राहत प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

  • 5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान

    5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान

    जालंधर/वरुणः 5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए आज जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट में सीएम भगवंत मान पहुंचे। उनके इस दौरान पर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने स्वागत किया। दरअसल, महानगर के 66 फुट रोड स्थित ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिट की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। 

    प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए जिला उद्योग केंद्र, (डीआईसी) जालंधर की तरफ से जालंधर समेत होशियारपुर, कपूरथला एवं शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के ढाई सौ के लगभग उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा गया है। इस कार्यक्रम को लेकर जनरल मैनेजर डीआईसी, जालंधर दीप सिंह गिल ने कहा कि जिन उद्योगपतियों को किसी कारणवश निमंत्रण नहीं पहुंच पाए हैं, वह भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। समिट में भाग लेने के लिए लगभग प्रत्येक इंडस्ट्री के उद्योगपतियों को बुलाया गया है जिसमें हैंड टूल्स, स्कैफोल्डिंग, स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग, होटल, हॉस्पिटल इंडस्ट्री आदि शामिल हैं।