Blog

  • Geyser खरीद रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, महंगी पड़ सकती है गलती

    Geyser खरीद रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, महंगी पड़ सकती है गलती

    टेकः ठंडे का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में गीजर की डिमांड बढ़ने लगी है। आज मार्केट में तमाम तरह के गीजर उपलब्ध हैं। इतने सारे ऑप्शन देखकर यह सवाल मन में जरूर आता है कि घर के लिए इन्सुलेटेड गीजर खरीदना चाहिए या फिर नॉन-इन्सुलेटेड गीजर? इसके अलावा आखिर इन दोनों में फर्क क्या है? आपको बता दें कि इन गीजर के बीच फर्क सिर्फ कीमत या ब्रांड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके बिजली बिल, पानी की गर्मी और टिकाऊपन पर भी असर डालता है।

    1- इन्सुलेटेड गीजर वो होते हैं, जिनमें मौजूद पानी स्टोर करने की टंकी चारों तरफ PUF यानी कि Polyurethane Foam नाम की मोटी इन्सुलेशन लेयर से कवर होती है। इससे गीजर की टंकी में से गर्म पानी की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। इसका फायदा यह होता है कि पानी एक बार गर्म होने के बाद काफी समय तक गर्म रहता है और गीजर को बार-बार इस्तेमाल नहीे करना पड़ता। इससे न सिर्फ आपकी बिजली बचती है बल्कि ओवर यूज न होने की वजह से गीजर की लाइफ भी बढ़ जाती है।

    2- नॉन-इन्सुलेटेड गीजर जैसा कि इसके नाम से ही समझ में आता है इस तरह के गीजर में पानी की गर्मी को रोक कर रखने के लिए किसी तरह की कोई लेयर नहीं होती। ऐसे में इस तरह के गीजर पानी को जितनी तेजी से गर्म करते हैं, उनमें पानी उतनी ही तेजी से ठंडा भी हो जाता है। इससे हर बार गर्म पानी के लिए गीजर को ऑन करना पड़ता है और इससे बिजली की खपत बढ़ती है। इस तरह के गीजर उन लोगों या जगहों के लिए ठीक है, जिन्हें कुछ एक-दो महीने के लिए गीजर इस्तेमाल करना होता हो और उनके यहां गीजर इस्तेमाल करने वाले सदस्य भी कम हों। इस तरह के गीजर इन्सुलेटेड गीजर के मुकाबले सस्ते भी पड़ जाते हैं।

  • 2 डॉक्टरों पर महिला का धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाने पर FIR, Rape के भी लगे आरोप

    2 डॉक्टरों पर महिला का धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाने पर FIR, Rape के भी लगे आरोप

    उदयपुरः प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक सहित 2 डॉक्टरों ने महिला के साथ रेप किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मुख्य आरोपी डॉक्टर जिस हॉस्पिटल में काम करता था, उसी में थर्ड फ्लोर पर रहता था। उसी के यहां यह महिला खाना बनाने आती थी। आरोपियों ने महिला द्वारा बनाए महाकाल के टैटू का भी विरोध किया। आरोप है कि डॉक्टरों के पास महिला के पर्सनल फोटो-वीडियोज हैं, जिसे दिखाकर डराते-धमकाते हैं। महिला तलाकशुदा है और उसने दोनों डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

    पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि डॉ. आमिर मेटिन ने उसके शरीर पर बने हिंदू धर्म के आराध्य महाकाल के टैटू का विरोध किया। बुर्का पहनने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जांच अधिकारी डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि पीड़ित की ओर से 29 अक्टूबर को मामला दर्ज कर लिया गया है। हॉस्पिटल का मालिक डॉ. नितिन शाह है।

    पीड़ित ने बताया कि जब उसने इस बात की जानकारी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. नितिन शाह को दी। आरोप है कि डॉ. नितिन ने भी उसे धर्म परिवर्तन कर मुख्य आरोपी डॉ. आमिर से निकाह करने की सलाह दी। महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे लगातार धमकाना शुरू कर दिया। महिला को जब हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से मदद नहीं मिली तब उसने थाने में रिपोर्ट दी। मामला दर्ज होने के बाद उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। महिला ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

    महिला ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि वह नवंबर 2024 से प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉ. आमिर मेटिन के यहां खाना बनाने जाती थी। एक महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी। डॉ. आमिर मेटिन उसे लगातार परेशान करता रहा है। महिला के मुताबिक, मेटिन के पास महिला के कुछ पर्सनल फोटो, वीडियोज थे। इन्हें दिखाकर वह महिला को धमकियां देता और डराता था। मेटिन ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। डर के मारे वह चुप रही।

    महिला ने बताया कि मेटिन बिहार का रहने वाला है। वह और नितिन दोनों हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। मेटिन हॉस्पिटल के तीसरे माले पर रहता था। महिला उसके यहां खाना बनाती थी। महिला ने मई 2024 में पति से तलाक ले लिया था। उसके दो बच्चे हैं। बेटी 8 और बेटा 5 साल का है। वह खुद सलूंबर की रहने वाली है।

    वहीं हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर नितिन शाह ने कहा- मैंने उस महिला को काम पर नहीं रखा था और मैं उसे जानता तक नहीं हूं। बाकी मैं किसी की पर्सनल जिंदगी में झांक नहीं सकता था। पुलिस के साथ मैं हर चीज में कोऑपरेट करूंगा। धर्मान्तरण और शोषण जैसी बातें झूठी हैं। डॉ नितिन शाह ने कहा कि डॉ. आमिर मेटिन को 5 दिन पहले रिलीव कर दिया गया है।

    मामले की जांच कर रहे डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि गुरुवार को महिला का मेडिकल कराया गया। उसके बयान भी लिए गए हैं। आरोपियों के भी बयान लिए जाएंगे।

     

  • Punjab News: प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

    Punjab News: प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

    गुरदासपुरः जिले के दीनानगर कस्बे में आज सुबह एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुराना शाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा निजी कंपनी की बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ, टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सवार मौके पर ही दम तोड़ बैठे। मृतक की पहचान विपिन कुमारी (पति बलविंदर सिंह) निवासी गांव लविन क्राल और उनके पड़ोसी सुशील कुमार के रूप में हुई है। विपिन कुमारी के पति दुबई में काम करते हैं।

    जांच में पता चला है कि विपिन कुमारी की सास का कोटली स्थित एक निजी अस्पताल में नेत्र का ऑपरेशन हुआ था। विपिन कुमारी अपने पड़ोसी सुशील कुमार के साथ अपनी सास की तबीयत जानने अस्पताल गई थीं। जब दोनों अस्पताल से लौट कर अपने गांव जा रहे थे, तभी परमानंद चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार आती हुई एक निजी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि विपिन कुमारी और सुशील कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से मृतकों के गांव लविन क्राल में शोक की लहर फैल गई है।

  • कुएं में मिला 12वीं के छात्र का शव, 3 दिन से था लापता

    कुएं में मिला 12वीं के छात्र का शव, 3 दिन से था लापता

    अलवरः जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बडेर में स्थित एक सूखे कुएं में एक छात्र का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त 27 अक्टूबर से लापता छात्र हिमांशु यादव पुत्र रामजीलाल उम्र 16 साल निवासी बडेर के रूप में हुई है।

    हिमांशु 27 अक्टूबर को सिरदर्द की शिकायत बताकर स्कूल से घर लौट आया था। रास्ते में वह एक दूधिया के साथ बैठकर आया और फिर पैदल ही आगे चला गया। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    बुधवार शाम करीब 5 बजे कुएं के पास हिमांशु का स्कूल बैग मिलने पर ग्रामीणों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। मृतक छात्र बारां भड़कोल स्थित अमित सीनियर सैकंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने शव को मालाखेड़ा अस्पताल के पोस्ट मार्टम रूम में शिफ्ट करा दिया और हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: रेत-बजरी पर राज्यकर वसूली को लेकर हंगामा, वाहन चालकों ने जताया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: रेत-बजरी पर राज्यकर वसूली को लेकर हंगामा, वाहन चालकों ने जताया विरोध, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके चलते भवन निर्माण कार्यों के लिए रेत और बजरी की आपूर्ति हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर से की जा रही है। अब खनन विभाग ने बाहरी राज्यों से आने वाली रेत-बजरी पर राज्यकर (State Tax) लगा दिया है, जिससे मजदूरों और ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों में नाराज़गी देखी जा रही है। आज सुबह गुरु रविदास चौक पर खनन विभाग की टीम ने रेत-बजरी से लदी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया और प्रति ट्रॉली 1000 रुपये राज्यकर के रूप में वसूला। इस दौरान वाहन चालकों और मजदूरों में विरोध देखा गया।

    ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों ने बताया कि वे पिछले तीन सालों से सरकार के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। उनका कहना है कि विभाग द्वारा यह अधिसूचना रात में जारी की गई और सुबह से ही लागू कर दी गई, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस नए कर को लागू करने से पहले कम से कम एक दिन का समय दिया जाना चाहिए था ताकि वे बिल में राज्यकर का प्रावधान जोड़ सकें।

    वहीं, इस संबंध में खनन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कल रात एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके तहत बाहरी राज्यों से रेत-बजरी लाने वाले वाहनों से प्रति ट्रॉली 1000 रुपये राज्यकर वसूला जाएगा। विभाग का कहना है कि यह कदम राजस्व वृद्धि और खनन नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, तथा जो वाहन राज्यकर का भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जानें नई टाईमिंग

    स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जानें नई टाईमिंग

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में सर्दी की शुरुआत के साथ ही शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का समय 1 नवंबर, 2025 से बदलने जा रहा है। यह शीतकालीन कार्यक्रम 1 नवंबर 2025 से लागू होगा और 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। नए आदेशों के तहत सिंगल शिफ्ट और डबल शिफ्ट स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।

    जारी निर्देशों के अनुसार सिंगल शिफ्ट स्कूल में स्टाफ का समय सुबह 8:10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेंगा। जबकि छात्रों का समय सुबह 8:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक रहेगा। वहीं डबल शिफ्ट के दौरान मॉर्निंग शिफ्ट कक्षा छठी और उससे ऊपर स्टाफ का समय सुबह 7:50 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक रहेंगा। छात्रों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेंगा।

    इसी तरहे इवनिंग शिफ्ट कक्षा 1ली से 5वीं तक स्टाफ का समय सुबह 10:50 बजे से शाम 5:10 बजे तक रहेंगा। जबकि छात्रों का समय दोपहर 12:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। यह आदेश (जो 29 अक्टूबर को जारी किया गया) यूटी, चंडीगढ़ के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को अनुपालन के लिए भेज दिया गया है।

     

  • Punjab News: खून से लथपथ बोरी में मिला युवक, शरीर पर मिले धारदार हथियारों के निशान, देखें वीडियो

    Punjab News: खून से लथपथ बोरी में मिला युवक, शरीर पर मिले धारदार हथियारों के निशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः खून से लथपथ बोरी में 24 वर्षीय युवक का शव मिला है, जिसकी छाती पर गोली और गले पर धारदार हथियारों के निशान मिले है। घटना कासाबाद इलाके की है, फिलहाल थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है। परिवार को शक है कि भाई सुरेश कुमार उर्फ मनीष की हत्या की गई है। जिस महिला के साथ मनीष का अफेयर था उसके पति ने शराब पिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया है।

    मनीष के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक मनीष के भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि वह लोग पिछले 15 साल से लुधियाना में रह रहे हैं। मनीष उसका सबसे छोटा भाई है। वह फैक्ट्री में काम करता है। 6 महीने पहले फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला से उसका अफेयर था। उसे इस बात का पता नहीं था, लेकिन मनीष के दोस्त मनोरंजन को पता था। 27 अक्तूबर को मनीष घर से काम पर जाने की बात कहकर गया था, फिर तबसे वापस नहीं आया। इसपर खोजबीन शुरू हुई। पूछने पर मनीष के दोस्त मनोरंजन ने बताया कि मनीष की एक महिला से बातचीत है। पहले हम थाना में गुमशुदगी की शिकायत लिखवाने गए वहां जब मनीष की खून से लथपथ हालत में तस्वीर देखी तो हम उस महिला के पति से मिलने गए। उसे जब मनीष के बारे पूछने गए तो उसके हाथ-पैर कांपने लगे। उस महिला का पति तुरंत मौके से फरार हो गया है।

    महिला के पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी की मनीष से बातचीत है तो उसने पहले अपने पत्नी को गांव भेजा उसके बाद मनीष से दोस्ती की। उसे बातों में लेकर अपने कमरे बुला लिया। इसके बाद मनीष को मौत के घाट उतार दिया। महिला मूलरुप से सीतामढ़ी की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। उधर, थाना सलेम टाबरी के SHO हर्षवीर मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जल्द पुलिस इस केस को हल कर लेगी।

  • Jalandhar News: विजय ज्वैलर लूट मामले में आरोपी की हुई पहचान, पुलिस ने की रेड

    Jalandhar News: विजय ज्वैलर लूट मामले में आरोपी की हुई पहचान, पुलिस ने की रेड

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप थाने के अधीन आते इलाके में विजय ज्वैलर की दुकान पर लूट की घटना सामने आई है। जहां गन प्वाइंट पर विजय सुनियारे की दुकान से 3 लुटेरे लाखों रुपए की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी और थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान भी कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उसके घर पर रेड भी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर से फरार था। हालांकि आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ – ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਜਿਊਲਰੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਵੱਡੀ ਲੁੱਟ, ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਤੇ ਨਕਦ ਲੈ ਭੱਜੇ ਲੁਟੇਰੇ

    बता दें कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि 3 लुटेरे पिस्तौल और हथियार लेकर दुकान में घुस जाते है। जिसके बाद दुकान मालिक का बेटा घबरा जाता है और चिल्लाने लग जाता है। इस दौरान दुकान मालिक के बेटे ने शोर भी मचाया। जिसके बाद एक लुटेरे ने तेजधार हथियार से दुकान के काउंटर का शीशा तोड़ दिया। वहीं अन्य दोनों साथी दुकान से गहने चुराने लग गए।

    काउंटर का शीशा तोड़ने के बाद वहां से गहने निकालने के बाद लुटेरे पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। लुटेरे दुकान मालिक को तिजौरी से नगदी निकालने के लिए कहने लगे। जिसके बाद तिजौरी से नगदी लेने के बाद लुटेरे अन्य सोने के गहने चुराने लग गए। लगातार 2 मिनट तक लुटेरे दुकान से गहने और नगदी लूटते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद जब लुटेरे फरार हुए तो दुकान मालिक के बेटे ने बाहर निकलकर फिर से शोर मचाना शुरू किया। लेकिन लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

    पीड़ित ने बताया कि लुटेरे 2 लाख से अधिक नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों में रोष है कि दिन दहाड़े भरे बाजार में 5 व्यक्ति पिस्तौल के बल पर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों द्वारा दुकान के शीशे भी तोड़े गए। सुनियारा भाईचारे का आरोप हैकि इलाके के हालात यह हो गए है कि कोई भी दुकानदार इस समय सेफ नहीं है। आरोप है कि लुटेरों द्वारा रेकी करके घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं अन्य सुनियारे ने कहा कि 5 व्यक्ति दुकान पर आए थे। इस दौरान 3 लुटेरे दुकान में घुस गए। जहां वह पिस्तौल के बल पर दुकान में घुसे और जान से मारने की धमकी दी।

  • Jalandhar News: 3 बदमाशों ने Technician पर किया हमला, मोटरसाइकिल लूटकर फरार

    Jalandhar News: 3 बदमाशों ने Technician पर किया हमला, मोटरसाइकिल लूटकर फरार

    जालंधरः थाना रामा मंडी के अंतर्गत आने वाले लम्मा पिंड इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। 3 अज्ञात बदमाशों ने एक टावर कंपनी में काम करने वाले टेक्नीशियन की मोटरसाइकिल लूट ली। आरोपियों ने पहले पेट्रोल मांगने का बहाना बनाया और फिर हथियार की नोक पर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

    पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कुलदीप वर्मा, निवासी भूर मंडी कैंट ने बताया कि वह एक आई-10 टावर कंपनी में टावर टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत है। घटना के दिन वह अपने काम के सिलसिले में लम्मा पिंड जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवक उसके पास आए और पेट्रोल मांगने लगे। जब उसने इंकार किया, तो उनमें से एक युवक बाइक से उतरकर उसकी ओर दौड़ा।

    खतरा महसूस होते ही कुलदीप वर्मा डर गया और अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। इस दौरान तीनों बदमाश उसकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज मोगा में बीजेपी के ऑफिस पहुंचे। वहां पर मीडिया से बातचीत करते उन्होंने राजा वड़िंग पर निशाना साधा। उन्होंने सभी पार्टियों को पार्टीबाजी से ऊपर उठकर पंजाब में नशा खत्म करने की बात कही। साथ ही उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज मोदी ने भारत को इंटरनेशनल लेवल पर अहमियत दिलाई है। भारत में इंडस्ट्री भी काफी इंप्रूव हुई है। इसी के चलते इंडिया 3 नंबर पर आ गया जो ग्रोइंग कंट्री है।

    वहीं तरनतारन के उपचुनाव के बारे में उन्होंने बताया कि वह अभी वहां गए नहीं है, लेकिन उनकी अपनी पार्टी के मुखी से बात हुई है जो काफी कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं और पार्टी को जीत दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं राजा वड़िंग के बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले अपनी ओर देखे, फिर ही वह गैंगस्टरवाद खत्म कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का एक बहुत बड़ा मकसद है कि वह नौजवानों को खत्म करें, ताकि उनकी ताकत बड़े और वह जीत हासिल कर सकें। इसी के चलते वह भारत में नशा भेजते हैं और नौजवानों को कमजोर करते हैं जिसे खत्म करने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए।

    वहीं उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने नशा और गैंगस्टर को खत्म करने के लिए बड़े प्रयास किए थे और उनकी सरकार में गैंगस्टरवाद खत्म भी हुआ था। वहीं नशों को खत्म करने के लिए सभी को साथ रहकर नई पीढ़ी को बचाना चाहिए।