Blog
-

भिआम्बी-बडसर सड़क मार्ग 4 दिनों के लिए बंद
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के तहत भिआम्बी-बडसर सड़क पर वाहनों की आवाजाही 28 से 31 जनवरी तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को सम्पर्क मार्ग पिपलू से भिआम्बी वाया चुकानी वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा गया है।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
-

Australia भेजने के नाम पर 4.50 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूलाः ट्रैवल एजेंटों द्वारा आए दिन भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगा जा रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 4.50 लाख रुपए की ठगी के मामले में इंवेस्टिगेशन एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने अंबाला से आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंबाला निवासी विनय के रूप में हुई है। सेक्टर-26 निवासी आशीष की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया था। मामले में जांच टीम ने 25 जनवरी को ठगी करने वाले आरोपी को काबू किया है।
एसएचओ तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि 2023 में चंडीमंदिर पुलिस ने आशीष की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने शिकायत दी थी कि आरोपी सतपाल ने उससे ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर अलग- अलग खातों में 4.50 लाख रुपए डलवाए थे। इस मामले में अभी आरोपी सतपाल फरार चल रहा है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं गिरफ्तार किए गए विनय को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि विनय आरोपी सतपाल का साथी है और वह किसी मोबाइल कंपनी में काम करता था।
सतपाल आरोपी से फोन खरीदता था और बिकवाता था। आरोपियों ने एक पीड़ित को ऑस्ट्रेलिया की टिकट भी दी थी, जिसकी जांच चल रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर टिकट जाली साबित होती तो अन्य धाराओं भी जोड़ी जाएगी। आरोपी को 27 जनवरी को कार्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी अंबाला निवासी सतपाल की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी है। तीन दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी से धोखधड़ी रकम की रिकवरी की जाएगी।
-

Punjab News: प्रोग्राम के दौरान Photographer की बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV
गुरदासपुरः जिले में आए दिन हो रही लूटपाट और चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, बेखौफ चोर और लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं जिले से एक रेस्टोरेंट में प्रोग्राम की कवरेज करने गए दीनानगर के एक गांव के फोटोग्राफर का बाइक लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दरअसल, एक रेस्टोरेंट में एक समारोह के लिए आए फोटोग्राफर ने अपनी मोटरसाइकिल होटल के बाहर खड़ी की थी। जिसके बाद वह अंदर चल रही पार्टी की तस्वीरें खींच रहा था, तभी पीड़ित अचानक बाहर आया और देखा कि उसकी मोटरसाइकिल घटना स्थल से गायब है। जिसके बाद उसने तुरंत रेस्टोरेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि उसकी बाइक लेकर चोर फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पहले बाइक पर आकर बैठता है और फिर बाइक में चाबी लगाकर बाइक को बहुत धीरे से स्टार्ट करता है। जिसके बाद वह घटना स्थल से बाइक लेकर फरार हो जाता है। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।
-

ऊना में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 30 जनवरी को
ऊना /सुशील पंडित: एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने जानकारी दी है कि उपमंडल ऊना के तहत वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 30 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे।
इससे पहले पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि 22 जनवरी निर्धारित की गई थी जोकि किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द कर दी गई थी।
-

पूर्व ऑफिसर के घर ACB की दबिश, 3 गिरफ्तार, करोड़ों रुपए बरामद
पंचकूलाः फरीदाबाद की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पंचायती राज विभाग के रिटायर्ड अकाउंट ऑफिसर के घर में दबिश दी। इस दौरान एसीबी की टीम ने 50 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बीडीपीओ कार्यालय, हसनपुर, जिला पलवल से जुड़ा है, जहां एक निजी फर्म के माध्यम से सरकारी धन का गबन किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार ACB को घर से 3.65 करोड़ रुपए की नगदी और 6 लाख 65 हजार रुपए के सोने और चांदी के जेवरात मिले हैं। टीम ने पूर्व अफसर शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने क्लर्क और अकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया है।
ACB के मुताबिक पंचायत विभाग ने शिकायत दी थी कि कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। इसका खुलासा विकास एवं पंचायत विभाग के कार्यालय निदेशक की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ। प्रदेश के चीफ अकाउंटेंट जनरल (प्रधान महालेखाकार) ने इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें कहा कि विभाग के मुख्य लेखा अधिकारी की लॉगइन आईडी से बिना उचित अथॉरिटी और मंजूरी के वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में पलवल के जिला विकास एवं पंचायत अफसर (DDPO) को फंड आवंटित कर दिया गया। इस आवंटित फंड को सही दिखाने के लिए पलवल जिले के हसनपुर स्थित BDPO कार्यालय ने एक निजी फर्म मैसर्ज दीपक मैनपावर सर्विस के नाम पर बार-बार फर्जी बिल तैयार करवाए।
इस शिकायत पर ACB ने 24 जनवरी को FIR दर्ज की। इसमें पलवल जिले के हसनपुर स्थित BDPO कार्यालय के क्लर्क राकेश कुमार को नामजद किया गया। उसके साथ विवादित फर्म मैसर्ज दीपक मैनपावर सर्विस, हसनपुर BDPO कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी, पलवल के DDPO कार्यालय, विभाग के कार्यालय निदेशक और अन्य प्राइवेट लोगों को आरोपी बनाया। इनके खिलाफ आईटी एक्ट 2000 के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई गईं। इसके बाद कार्रवाई करते हुए 25 जनवरी को ACB की टीम ने राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 31 जनवरी तक रिमांड पर लिया।
-

Punjab News: वकीलों का ऐलान चाइना डोर मामले में गिरफ्तार आरोपियों का नहीं लड़ेंगे केस, देखें वीडियो
बठिंडाः पंजाब में चाइना डोर का कहर लगातार जारी है। आए दिन इस घातक का लोग शिकार हो रहे है। हालांकि पंजाब पुलिस लगातार चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कस रही है। अब तक पुलिस द्वारा की गई कारर्वाई के तहत कई आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद चाइना डोर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस घातक डोर के खिलाफ गिरफ्तार आरोपियों को लेकर वकीलों ने मुहिम शुरू की है।
मामले की जानकारी देते हुए फाउडेशन लॉ फार्म के एडवोकेट बलकरण घुम्मन ने कहाकि सभी मैंबरों ने फैसला लिया है कि अगर चाइना डोर के खिलाफ दोषी के खिलाफ कोई केस नहीं लड़ेगे। एडवोकेट घुम्मन ने कहा कि उक्त आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, वहीं उन्होंने अन्य एडवोकेट से इस मुहिम में शामिल होकर आरोपियों के खिलाफ केस ना लड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी फाउडेशन के पास चाइना डोर के खिलाफ गिरफ्तार दोषी का कोई केस आता है तो वह उसका केस नहीं लड़ेगे।
इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को चाइना डोर का प्रयोग करने से रोकें। वहीं सभी नगर पार्षदों से अनुरोध किाय है कि वे इसके खिलाफ सड़कों पर अभियान चलाए, जहां पर कोई चाइना डोर का प्रयोग करता है तो प्रशासन को सूचित किया जाए। ताकि चाइना डोर पर नकेल कसी जाए। इस दौरान न्यायपालिका से एडवोकेट ने अपील की है कि उक्त आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
-

Punjab News: चोरी के 10 वाहनों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः पुलिस लूटपाट और चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 बाइक और 4 एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (तरनतारन के गांव पूहला निवासी) और गुरिंदर सिंह (अमृतसर के मालूवाल गांव निवासी) के रूप में हुई है।
17 जनवरी को सिविल लाइन्स थाना पुलिस को पहली सफलता तब मिली, जब ग्रीन एवेन्यू मोड़ पर गाड़ियों की जांच के दौरान हरप्रीत सिंह को बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथी गुरिंदर सिंह का नाम बताया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एसीपी उत्तर अरविंद मीना की देखरेख में सिविल लाइन्स थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह और एएसआई लखविंदर पाल की टीम ने अंजाम दी। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शहर के विभिन्न इलाकों से वाहन चोरी करते थे। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
-

Punjab News: मेयर ने संभाला कार्यभार, कांग्रेस को लेकर मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः नगर निगम के नवनियुक्त मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया ने विरोध के बीच आज कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने भंडारी ब्रिज पहुंचकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि उनके पास बहुमत था लेकिन इसके बाद भी धांधली करके उन्हें मेयर बनाने नहीं दिया गया। जिसका जवाब देते हुए ज्वाइनिंग के समय पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल कांग्रेस पार्टी पर बरस पड़े। उन्होंने कांग्रेस को बिना मुद्दे को शोर मचाने वाली पार्टी का।
उन्होंने खास कि कांग्रेस कैसे कह सकती है कि मोती भाटिया एक दिन का मेयर है। कल तक तो वो बोल रहे थे कि मेयर उनका बनेगा, लेकिन आप का मेयर बना। उन्होंने कांग्रेस के हाईकोर्ट जाने की बात पर जवाब दिया कि अगर उन्हें कोर्ट जाना है तो हमें भी हाईकोर्ट का रास्ता आता है। नवनियुक्त मेयर मोती भाटिया के साथ आज सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता ने पद जॉइन नहीं किया।
मंत्री धालीवाल ने साफ किया कि दोनों डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर को अगले सप्ताह इसी तरहां फंक्शन करवा के जॉइन करवाया जाएगा। शहर के प्रशासनिक कार्यों को नई गति देने और नगर निगम की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने की दिशा में यह पदभार ग्रहण समारोह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मंत्री धालीवाल ने कहा कि मेयर पद जॉइनिंग के बाद ही किए वादे पूरे होंगे। पार्टी बाजी से उठ सिर्फ विकास के काम करवाए जाएंगे।
-

Jalandhar News: पुलिस कर्मियों पर हमला करके फाड़ी वर्दी, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर के लाठीमार मोहल्ला में पति पत्नी के विवाद के बाद नोटिस देने की गई थाना-8 की टीम पर मोहल्ले के 2 उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने हमले के बाद सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह और उनके साथ गए मुलाजिम की वर्दी भी फाड़ दी। हमला करने वाले थाना डिवीजन नंबर-8 के अंतर्गत आते मोहल्ला लाठीमार के रहने वाले रमेश कुमार पुत्र महंगा सिंह और बलजिंदर कुमार उर्फ बिंदा सिंह निवासी गांव ढंडा, पतारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि हमारी पुलिस पार्टी पति पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर नोटिस देने के लिए बीते दिन यानी सोमवार को लाटीमार मोहल्ले में गई थी। इस दौरान एक तीसरे व्यक्ति रमेश ने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस से बहस शुरू कर दी। बहस के बाद आरोपी ने मारपीट करने कोशिश की और मुलाजिमों कपड़े फाड़ दिए गए। जिसके बाद तुरंत मुलाजिमों ने बैकअप फोर्स बुलाई और तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 132, 121, 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने कहा हम एक शिकायत के संबंध में मोहल्ला लाठीमार में गए थे। पति पत्नी के विवाद को लेकर नोटिस करना था कि वह थाने में आएं। मगर इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले रमेश ने गाली गलोच शुरू कर दी। जब विरोध किया गया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना में सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के साथ उनका सिहाबी मनु कुमार भी जख्मी हुआ है। सभी का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने देर रात ये मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
