Blog

  • होली मैड़ी मेले के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

    होली मैड़ी मेले के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

    मैड़ी मेला 7 से 17 मार्च तक, 1600 पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत आयोजित होने वाला होली मैड़ी मेला इस वर्ष 7 से 17 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 14 मार्च को निशान साहिब(झंड़ा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। जबकि 16 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को बचत भवन अम्ब में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना मेला अधिकारी तथा एसडीएम अम्ब को अतिरिक्त मेला अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना को मेला पुलिस अधिकारी तथा डीएसपी अम्ब को सहायक मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मेलावधि के दौरान 850 पुलिस जवान, 125 महिला पुलिस कर्मी और 750 होमगार्ड जवान मेला क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

    उपायुक्त ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए मेला क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा गया है ताकि यातायात, पार्किंग तथा स्वच्छता सहित अनेक प्रकार की अन्य व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि मेला स्थल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कैम्प लगाए जाएंगे। इसके अलावा तीन अतिरिक्त सैक्टर ऊना से मैहतपुर, हरोली-पंडोगा और मरवाड़ी-मुबारिपुर भी बनाए जाएंगे जिनके सैक्टर मैजिस्टेªट संबंधित एसडीएम होंगे।

    जतिन लाल ने बताया कि मेलावधि के दौरान आपात स्थिति में मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक-एक एंबुलैंस नैहरी, मैड़ी और चरण गंगा में उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा नेटवर्क की समस्या से निजात पाने के लिए बीएसएनएल, जीओ और एयरटेल के प्रतिनिधि मेला क्षेत्र में ट्रांसमीटर और रिसीवर की व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं।

    उपायुक्त ने बताया कि मेलावधि के दौरान नैहरी से मैड़ी तक यात्रियों को ले जाने के लिए पहली 100 टैक्सियों को स्पैशल परमिट संबंधित एसडीएम द्वारा जारी किए जाएंगे। उन्होंने जिला खद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऊना को मेलावधिक के दौरान खाद्य सामग्री और प्लास्टिक के सामान का उपयोग न हो इसके लिए निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीडल्ब्यूडी सड़क रास्तों की सुचारू मुरम्मत और जल शक्ति विभाग पेयजल की सुचाई सप्लाई तथा साफ-सफाई की व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का जिम्मा सुलभ इंटरनैशनल को दिया गया है।
    मेले में खुले ट्रको, ट्रालियों, टैम्पूयों सहित किसी भी मालवाहक वाहनों में आना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने आरटीओ, पुलिस और एसडीएम को मेलावधि के दौरान मालवाहकों में आने वाले यात्रियों की गाड़ियों के चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं तथा आवश्यकताओं के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। मेला क्षेत्र में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही लाउड स्पीकर धीमी आवाज में लगाने की अनुमति रहेगी। उपायुक्त ने मैड़ी स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों तथा सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मेले के सफल आयोजन में हर संभव योगदान दें।

    इस अवसर पर एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, बीडीओ ओम डोगरा प्रधान मैड़ी खास ग्राम पंचायत रीना कुमारी, नैहरी की प्रधान नीलम कुमारी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के संचालक तथा सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: IAS अधिकारी का हुआ तबादला, मिली ये अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    Punjab News: IAS अधिकारी का हुआ तबादला, मिली ये अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं जारी सूची के मुताबिक IAS अधिकारी का तबादला किया गया है। पंजाब सरकार ने द्वारा जारी पत्र के अनुसार IAS अधिकारी विवेक प्रताप सिंह का तबादला करके पंजाब के राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के वरिष्ठ IAS अधिकारी के. शिव प्रसाद ने भी आरएस लिया है।

    वह वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे। अब उनकी सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ आईएएस विवेक प्रताप सिंह को पंजाब के राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। हालांकि, के. शिव प्रसाद को अभी तक रिहा नहीं किया गया है। इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार शिव प्रसाद के पदमुक्त होने पर विवेक प्रताप सिंह कार्यभार संभालेंगे।

  • Jalandhar News: CIA स्टाफ पर हमला करने के मामले में पुलिस अधिकारी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: CIA स्टाफ पर हमला करने के मामले में पुलिस अधिकारी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दानकिया मोहल्ले में सीआईए स्टाफ पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि ड्रग के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। जहां दानकियां मोहल्ले में इनवेस्टिगेशन करने के लिए सीआईए स्टाफ की पुलिस गई थी। इस दौरान हमलावारों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में 2 पुलिस कर्मी घायल हुए है। उन्होंने कहा कि 8 से 9 व्यक्तियों को बाइनेम पर्चा दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने सीआईए स्टाफ के मुलाजिम एएसआई गुरविंदर सिंह के बयानों पर रामामंडी के बलदेव नगर के रहने वाले धरमिंदर पुत्र मोहन लाल, जैमल नगर के रहने वाले शेखर पुत्र मोहन लाल, लम्मा पिंड निवासी आकाश सहोता उर्फ ​​कालू, धनकिया मोहल्ला के रहने वाले करण कुमार उर्फ ​​कन्नी रवि कुमार पुत्र राजिंदर कुमार निवासी मोहल्ला बलदेव नगर, मनीष पुत्र विक्रम निवासी विनय नगर, शिष्य, रित्ताई, मथु निवासी बलदेव नगर सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    एसीपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ व्यक्तियों के खिलाफ ड्रग के मामले दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ 3 से 4 टीमें बनाई है और छापेमारी के लिए गिरफ्तारी की जा रही है। वहीं घायल पुलिस कर्मियों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है, अब उनकी हालत स्थिर है। एसीपी ने कहा कि अंडर सेक्शन 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीपी ने कहाकि उक्त व्यक्ति ड्रग का काम करते है और उन पर पहले भी मामले दर्ज है।

  • लठियानी में केसीसी बैंक द्वारा कल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को दी जानकारी

    लठियानी में केसीसी बैंक द्वारा कल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को दी जानकारी

    राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के माध्यम से ई वाहन खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी

    योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए बैंक में खाता होना जरूरी

    ऊना/सुशील पंडित: दी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा लठियानी की शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने ग्राम पंचायत बुधान के  गांव तुरकाल में मंगलवार को प्रदेश व केंद्र सरकार के माध्यम से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी इस मौके पर नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित  साक्षरता, डिजिटल लेन देन ,जन सुरक्षा योजना, एवं राजीव गांधी सब रोजगार योजना ,के बारे क्षेत्र की महिलाओं ,पुरुषों , एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी दी। केसीसी बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि जिन लोगों के बैंक में कोई खाता नहीं है वह बैंक में अपना खाता खोलें ताकि भारत सरकार द्वारा कोई भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाए तो उस योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए  बैंक में खाता होना अनिवार्य है। तभी  योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं

    इस दौरान शाखा प्रबंधक लठियानी अशोक कुमार शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जो की 18 से 50 साल तक के लोगों के लिए 436 सालाना देने के बाद 2 लाख का बीमा होता है जिसमें किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने के कारण उसका परिवार को लाभ प्राप्त हो सकता है इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जो की 18 से 70 साल की आयु तक के लोगों को ₹20 सालाना देकर इसका लाभ उठाया जा सकता है इसके अलावा भी प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है जिनका फायदा उठाने के लिए बैंक में खाता होना अति अनिवार्य है।

    केसीसी बैंक के शाखा प्रबंधक शर्मा ने राजीव गांधी सब रोजगार योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से कोई भी व्यक्ति ई वाहन खरीदना चाहता है तो उसे 50% अनुदान पर वाहन लेने की सुविधा प्रदान है।इस मौके पर कांगड़ा बैंक के अधिकारी संजीव कुमार, विनय कुमार, अमर चंद शर्मा,देव राज शर्मा, फोरमैन, कृष्ण कुमार, संगीता ठाकुर,मनोरमा देवी , जगत राम, उषा देवी, संगीता शर्मा,के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • Punjab News: RCF के कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला कर लुटेरों ने छीनी बाइक

    Punjab News: RCF के कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला कर लुटेरों ने छीनी बाइक

    कपूरथलाः जिले में चोरों और लुटेरों का आतंक लगातार जारी है। हालात यह हो गए है कि लुटेरे और चोर सरेआम घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला रेल कोच फैक्ट्री (RCF) के कर्मचारी के साथ लूटपाट का सामने आया है। जहां सैदोवाल-मंगा रोड चौक के पास 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने आरसीएफ के कर्मी पर दातर से हमला कर उसकी बाइक छीन ली। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान सोमप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

    सोमप्रीत मूल रूप से मोगा के संत नगर का रहने वाला है और फिलहाल आरसीएफ में कार्यरत है। घायल सोमप्रीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया है और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमप्रीत अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर दातर दिखाकर उसकी बाइक छीन ली।

    राहगीरों की मदद से घायल सोमप्रीत को आरसीएफ अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह के अनुसार पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

     

  • SC समुदाय के प्रदर्शन से Jalandhar Bypass पर गाड़ी में फंसा दूल्हा, देखें वीडियो

    SC समुदाय के प्रदर्शन से Jalandhar Bypass पर गाड़ी में फंसा दूल्हा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर सहित कई जिलों में एससी समुदाय द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं एससी समुदाय द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में एक बारात को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, जीरकपुर से अमृतसर जा रही बारात को जालंधर बाइपास से अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया।

    इस दौरान दूल्हे समेत सभी बाराती घंटों तक अपनी गाड़ियों में बैठे इंतजार करते रहे। मामले की जानकारी देते हुए दूल्हे के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि उनके बेटे की अमृतसर में शादी है। इस दौरान दुल्हन पक्ष के सभी रिश्तेदार बारात का इंतजार कर रहे थे। हाईवे पर एससी समुदाय द्वारा प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रोक लिया। पिता ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रदर्शनकारियों से अमृतसर जाने की गुजारिश की, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी।

    बारातियों ने बताया कि दुल्हन पक्ष ने सारी तैयारियां कर रखी थीं, लेकिन जाम की वजह से सब कुछ अटक गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बाधित करने से न केवल इस बारात को परेशानी हुई, बल्कि कई अन्य यात्री भी परेशान हुए। प्रदर्शनकारियों ने शाम 6 बजे तक रोड जाम ना खोलने का ऐलान किया है। आखिरकार बारातियों ने अंत में दूसरा विकल्प खोजा और किसी गांव से होते हुए दूसरे रास्ते अमृतसर की ओर रवाना हुए।

     

  • महाकुंभ की फ्लाइट के किरायों में भारी बढ़ौतरी, MP Raghav Chadha ने उठाए सवाल

    महाकुंभ की फ्लाइट के किरायों में भारी बढ़ौतरी, MP Raghav Chadha ने उठाए सवाल

    5 हजार रुपए की फ्लाइट का किराया किया 50 हजार, श्रद्धालुओं की आस्था के साथ हो रहा खिलवाड़

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान फ्लाइट कंपनियों की तरफ से किरायों में हो रही बेतहाशा बढ़ौतरी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। राघव चड्ढा के मुताबिक, महाकुंभ, सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए आस्था और अध्यात्म का सबसे बड़ा पर्व है। । इस दुर्लभ संयोग में, जब 144 वर्षों के बाद महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है, लाखों-करोड़ों श्रद्धालु स्नान, साधना और तपस्या के लिए देश और विदेश से तीर्थराज प्रयागराज पहुंचने की इच्छा रखते हैं। लेकिन ये फ्लाइट कंपनियां इस पवित्र आयोजन को अनुचित लाभ कमाने का अवसर मान रही हैं। फ्लाइट कंपनियों की मनमानी और मुनाफाखोरी ने श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

    फ्लाइट किरायों में भारी बढ़ौतरी

    सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आम दिनों में जो फ्लाइट का किराया 5 हजार रुपए से 8 हजार रुपए तक होता था, लेकिन अब वह महाकुंभ के दौरान बढ़कर 50 हजार रुपए से 60 हजार रुपए तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा, “यह आस्था और पवित्रता के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को लूटने जैसा है। लाखों श्रद्धालु, जो महाकुंभ में शामिल होना चाहते थे, वे इन बढ़े हुए किरायों की वजह से निराश हो रहे हैं।” फ्लाइट कंपनियों पर निशाना साधते हुए राघव चड्ढा ने कहा, “ये कंपनियां फायदे के चक्कर में अधर्म कर रही हैं। श्रद्धालुओं की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। उन्होंने इसे आस्था और धर्म का अपमान बताया है। ऐसे में, इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देना आवश्यक है।”

    सरकार से कार्रवाई की अपील

    सांसद राघव चड्ढा ने सरकार से आग्रह किया है कि वह इन फ्लाइट कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाएं और श्रद्धालुओं को सस्ती दरों पर यात्रा करने का अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा, “पहले जब हमने एयरपोर्ट कैफे में यात्रियों से लूट का मुद्दा उठाया था, तो सरकार ने सुनवाई करते हुए किफायती दामों पर “उड़ान कैंटीन” की व्यवस्था करते हुए यात्रियों के लिए किफायती कीमतों पर भोजन की व्यवस्था की थी। इसी तरह, महाकुंभ के दौरान भी श्रद्धालुओं को राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “श्रद्धालुओं की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस मुद्दे पर तत्काल कदम उठाए।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए, जो आने वाले समय में भी यात्रियों को राहत प्रदान कर सकें और महाकुंभ जैसे आयोजनों को सभी के लिए सुलभ बनाएं।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित:  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 322 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,42,252 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में एपीएल श्रेणी के 82,253, बीपीएल के 18,980, अंत्योदय अन्न योजना के 10,089 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 30,930 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आधार सीडिंग का कार्य 99.99 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाइल सीडिंग का कार्य 96.6 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा ई-केवाईसी का कार्य 98 प्रतिशत पूर्ण किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में माह जुलाई से नवम्बर, 2024 तक 76,788 क्विंटल आटा, 50,503 क्विंटल चावल, 13,236 क्विंटल चीनी, 1,566 क्विंटल नमक, 6,744 क्विंटल चना दाल, 2,174 क्विंटल मल्का दाल, 2,067 क्विंटल उर्द की दाल, 7,52,732 लीटर सरसों का तेल और 1,33,130 लीटर रिफाइंड ऑयल का वितरण किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि माह जून से नवम्बर, 2024 तक जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 1316 निरीक्षण किये गये और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 95 मामलों पर कार्यवाही करते हुए 41 हज़ार 760 का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 56 दुकानदारों और व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 23 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया। हिमाचल प्रदेश क्लिन नियंत्रण के तहत जिला में कुल 20 ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया तथा अनियमताओं के चलते कुल 81 हज़ार 775 रूपये का जुर्माना डाला गया। इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा, केसीसी बैंक प्रबंधक विवेक कंवर, भारत प्रेट्रॉलियम कोरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव, जिला निरीक्षक एआरसीएस राजेश कुमार, सेल्स सुपरवाइज़र कुलदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 1231 लोगों ने लगवाया Anti Rabies Injection, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 1231 लोगों ने लगवाया Anti Rabies Injection, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर में तेजी से आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या ने अपना आतंक मचा रखा है। आए दिन शहर में आवारा कुत्तों द्वारा आम राहगीरों को काटने के मामले सामने आ रहे है। कुत्तों के काटने पर अधिकतर लोग सिविल अस्पताल में जाकर उपचार करवाते है। वहीं अस्पताल में कुत्तों के काटने के लगभग 3 वर्षों में 1231 केस आ चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार 3 वर्षों में 1231 लोगों को एंटी रैबीज टीका लगाया जा चुका है। वहीं सिविल अस्पताल में टीकों के स्टाक की बात करें तो अस्पताल में 600 एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है।

    डॉ कुलविंदर सिंह द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में कुत्तों के काटने के कुल 157 केस आए थे, जबकि वर्ष 2022 में 303 केस आए थे। हैरानी की बात यह है कि वर्ष 2023 में इसमें काफी बढ़ौतरी हो गई। वर्ष 2023 के आंकड़ों की बात करें तो कुल 881 केस आए है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत आवारा कुत्तों के केस सामने आ रहे है। हालांकि कुछ ही प्रतिशत पालतू कुत्तों के केस सामने आ रहे है।

    आवारा कुत्तों का कहर इस कदर जारी है कि घरों से बच्चों सहित बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि बच्चों को गली में खेलने के दौरान कुत्तों द्वारा काटने की घटनाए सामने आ रही है। वहीं एक लड़की भी कुत्ते का शिकार हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सोनी कुमारी ने कहा कि वह पढ़ने के लिए जा रही थी इस दौरान आवारा कुत्ते ने पैर हमला कर दिया। जिसके बाद वह उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंची।

  • Punjab News: OLX पर Photo देखकर ठगी का शिकार हुआ ट्रैफिक कर्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: OLX पर Photo देखकर ठगी का शिकार हुआ ट्रैफिक कर्मी, देखें वीडियो

    बटालाः सोशल मीडिया के जमाने में जहां लोग अपना हुनर ​​दिखाकर और अपना प्रोफेशन बनाकर लाखों रुपये कमा रहे हैं, वहीं कुछ गलत लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते नजर आ रहे हैं। वे हर दिन ठगी का नया तरीका ढूंढते हैं और फिर भोले-भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। ताजा मामला बटाला से सामने आया, जहां एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ठगों की धोखाधड़ी का शिकार हुआ है।

    ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के Olx पर उत्तराखंड नंबर की एक कार की फोटोज देखी, जिसका मूल्य 45 हजार रुपये था और गाड़ी की हालत अच्छी होने पर ट्रैफिक कर्मी ने उनसे संपर्क किया। वहीं Olx से फोटो डालने वाले ठग ने 2500 रुपये एडवांस की मांग की, जिसके बाद गूगल पे के जरिए ट्रैफिक कर्मी ने 2500 रुपये का भुगतान किर दिया। उक्त ठग ने 2500 रुपये के बाद ट्रैफिक कर्मी से 21000 रुपये की मांग की कि गाड़ी के कागजात आपके नाम से बनवाने हैं।

    जिसके बाद ट्रैफिक कर्मी ने कहा कि मुझे उसके बातचीत के तरीके पर शक हुआ। जिसके चलते मैंने ठग के खाते में पैसे नहीं ट्रांसफर किए। ट्रैफिक कर्मी के अनुसार ठग लगातार नंबर बदल-बदल कर मुझे कॉल करता रहा। पीड़ित ने कहा कि सबसे बुरी बात यह है कि ठग ने अपने व्हाट्सएप पर सीमा की रक्षा कर रहे एक सेना के जवान की फोटो लगाई हुई थी ताकि कॉल करने वाले को लगे कि वह सेना में नौकरी कर रहा है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह ने लोगों से ऐसे ठगों से दूर रहने की अपील की है।