Blog

  • पंजाबः बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह काबू 

    पंजाबः बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह काबू 

    पटियालाः थाना जुल्का पुलिस ने खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी करके उनमें से तांबा निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 6 क्विंटल तांबा बरामद किया है। आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह निवासी बिशन नगर कोटला ने पुलिस को बताया कि 30 दिसंबर की रात 11 बजे वह अपनी मोटर पर गया, तो उसने देखा कि मोटर का ट्रांसफार्मर नीचे फेंका हुआ था जिसे सामान निकला हुआ था और दो अज्ञात व्यक्ति गांव जलालाबाद की सड़क की ओर जा रहे थे।

    उसने आरोपियों का पीछा किया तो आरोपी फरार हो गए। बाद में पता चला कि उसके गांव के शमशेर सिंह की मोटर पर लगे ट्रांसफार्मर से भी चोरी की गई है। काफी तलाश के बाद पता चला कर चोरी उक्त आरोपी सुखविंदर सिंह और रणजीत सिंह निवासी गांव बरकतपुरा ने की है, जिन्हें दबोचकर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 10 ट्रांसफार्मर बरामद किए हैं। इनमें गांव घड़म से 2, फरीदपुर से 2, गांव मसिंगन से 2, मगर साहिब से 1, अकबरपुर अफगाना से 1, बिशन नगर कोटला से 2 चोरी हुई हैं। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। इनके पास से दो लाख रुपये कीमत के चांदी के तार बरामद हुए हैं।

    डीएसपी देहात के गुरदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि गांव बिशन नगर कोटला निवासी सुखविंदर सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी गांव बिशन नगर कोटला और पड़ोसी शमशेर सिंह की जमीन पर लगे ट्रांसफार्मर तोड़कर उसमें से तांबे की तारें सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सुखा, रंजीत सिंह उर्फ ​​गलू निवासी बरकतपुरा चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान 6 क्विंटल तांबा बरामद कर आरोपियों का 2 दिन का रिमांड हासिल करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि वह ट्रांसफार्मर से बिजली की तारें चोरी करके कबाड़ियें नरिंदर सिंह उर्फ पप्पी निवासी बरकतपुरा को बेच देते थे। इस संबंधी पुलिस ने कबाड़िये को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

  • दिल दहला देने वाली घटना: अंधाधुंध फायरिंग में 5 बच्चों सहित 8 की मौत

    दिल दहला देने वाली घटना: अंधाधुंध फायरिंग में 5 बच्चों सहित 8 की मौत

    उटाः नॉर्थ अमेरिका के उटा से एक दिल-दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। अमेरिका के उटा राज्य में बुधवार को अंधाधुंध गोलीबारी हुई। जिसमें 8 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार 8 मारे गए लोग ग्रामीण इलाके के एक ही परिवार के थे। इन 8 लोगो के शव घर के भीतर बरामद हुए हैं। इन 8 लोगो की घर के अंदर गोली मारकर हत्या की गई है। मृतकों में तीन व्यस्क और पांच बच्चे शामिल हैं। लोकल पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार की है। सभी मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं।

    मौके पर पुलिस मौजूद है और टीम घटना की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अभी तक हमलावर के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। बता दें कि इससे पहले अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में मंगलवार रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 8 वर्षीय एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए थे। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग का कहना था कि शाम लगभग छह बजे गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

  • पंजाबः बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे कौंसलर की कार का ट्रक के साथ भयानक एक्सीडेंट, देखें CCTV

    पंजाबः बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे कौंसलर की कार का ट्रक के साथ भयानक एक्सीडेंट, देखें CCTV

    होशियारपुरः लुधियाना से होशियारपुर जा रही सफेद रंग की कार वरना और ट्रक की नेशनल हाईवे पर गोराया भयानक टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही कि इस भयानक हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल गया। जिससे कार सवार चालकों को मामूली चोटें आई, लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि कार चालक गलत साइड से ट्रक को ओवरटेक कर रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मुलाजिम एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि कार को जिला तलवाड़ा का पार्षद पवन कुमार चला रहा था।

    उन्होंने कहा कि होशियारपुर, पीएसईबी से अपने सेवामुक्त जेई राकेश कुमार सहित लुधियाना से अपने लड़के की शादी के कार्ड और डिब्बे बांटकर वापस तलवाड़ा जा रहे थे, तभी होटल तकदीर के सामने उनकी कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इसी बीच सड़क पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने गाड़ी को साइड में कर जाम खुलवाया।

  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरीः फिर होगा India और Pakistan के बीच महामुकाबला

    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरीः फिर होगा India और Pakistan के बीच महामुकाबला

    नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है। यह मैच एशिया कप 2023 के तहत खेला जाना है। यह टूर्नामेंट इसी साल सितंबर में खेला जाएगा। इसका ऐलान एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने किया है। जय शाह ने ट्वीट कर अगले दो साल का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत उन्होंने बताया है कि इसी साल सितंबर में एशिया कप खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

    जय शाह ने जारी किया शेड्यूल

    जय शाह ने एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है। जबकि बतौर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ही कुछ समय पहले बयान दिया था कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। ऐसे में अभी यह भी तय नहीं है कि यह एशिया कप पाकिस्तान में ही खेला जाएगा या किसी दूसरे देश में शिफ्ट होगा।

    जय शाह ने ट्वीट कर बताया कि इस बार भी एशिया कप में 6 टीमें ही शामिल होंगी। यह टीमें भारत, पाकिस्तान, डिफेंडिंग चैम्पियन श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और एक क्वालिफायर टीम होगी। इन सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप स्टेज के तहत 6 टीमों के बीच कुल 6 मैच ही खेले जाएंगे।

    एशिया कप में इस बार कुल 13 मैच खेले जाएंगे

    इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सेमीफाइनल में 4 टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल 6 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच ही खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस तरह एशिया कप 2023 में फाइनल समेत कुल 13 मैच खेले जाने हैं।

  • 19 वर्षीय युवक ने पेट्रोल डालकर युवती को लगाई आग

    19 वर्षीय युवक ने पेट्रोल डालकर युवती को लगाई आग

    तमिलनाडु: तिरुपुर के पल्लादम में 22 वर्षीय युवक ने 19 वर्षीय एक लड़की को कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। बताया जा रहा है कि युवक ने जोर देकर युवती से कहा कि वे शादी कर लें। लड़की 80 प्रतिशत जल चुकी है और कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सीएमसीएच) में जीवन के लिए जूझ रही है। पल्लडम पुलिस के अनुसार, रायरपालयम में रहने वाली कपड़ा इकाई के कर्मचारी पूजा (19) और लोकेश (22) के बीच प्रेम संबंध थे। हाल ही में, पूजा ने लोकेश से शादी करने का अनुरोध किया, लेकिन उसने मना कर दिया और दोनों इस बात पर झगड़ते थे।

    “लड़ाई के कारण, लोकेश ने उसे मारने का फैसला किया। शराब पीने के बाद उसने बोतल में पेट्रोल खरीदा। उसने उसे पोथमपलयम में एक सुनसान जगह पर आमंत्रित किया। जब पूजा ने शादी की बात कही तो उसने उसे पत्थर से मारा और आग लगा दी। पूजा मदद के लिए चिल्लाती हुई मौके से भागने लगी और राहगीरों ने उसे बचाया, जिसने उसे कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि वह 80 फीसदी जल गई है। लोकेश ने अपनी बाइक पर भागने की कोशिश की, लेकिन गिर गया और उसे मामूली चोटें आईं। उन्हें तिरुपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पल्लादम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः खेलने गए 4 वर्षीय बच्चे को व्यक्ति ने दी दिल दहलाने वाली सजा

    पंजाबः खेलने गए 4 वर्षीय बच्चे को व्यक्ति ने दी दिल दहलाने वाली सजा

    माछीवाड़ा साहिबः शहर की बलीबेग बस्ती में देर रात एक दर्दनाक घटना घटी, जहां प्रवासी किसान बाबुल लाल ने 4 साल के मासूम बच्चे अंशु कुमार को गटर में फेंक कर मार डाला, जिसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल बलीबेग बस्ती के पास जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है और इस बस्ती के बच्चे रोज उसके खेत में खेलने और पतंग लूटने के लिए चले जाते थे। किसान बाबू लाल को बच्चों की शरारत और अपनी फसल खराब होने के कारण परेशान था। बीते दिन भी कई बच्चे उसके खेत में खेलने और पतंग लूटने के लिए आए थे और वह एक छड़ी लेकर बच्चों के पीछे-पीछे चल पड़ा।

    मृतक बच्चे अंशु कुमार के पिता राजू सहनी ने बताया कि बाबूलाल ने गुस्से में उनके बच्चे को पकड़ लिया और गुस्से में आकर पास ही गटर में फेंक दियाष जब तक बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया गया तब तक अंशु का दम घुट रहा था। थाना के इंस्पेक्टर दविंदरपाल सिंह द्वारा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके पिता राजू सहनी के बयान के आधार पर प्रवासी किसान बाबूलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    इंस्पेक्टर ने बताया कि कथित आरोपी बाबूलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 4 साल के मासूम बच्चे की मौत से पूरी बलीबेग बस्ती में मातम छाया हुआ है और इलाका निवासियों ने बताया कि यह किसान बाबूलाल अक्सर बच्चों के माता-पिता को धमकी देता था कि अगर उन्होंने उसके खेतों में आना बंद नहीं किया तो वह उन्हें मार डालेगा।

  • पंजाबः इस टोल प्लाजा को किसानों ने करवाया फ्री 

    पंजाबः इस टोल प्लाजा को किसानों ने करवाया फ्री 

    लुधियानाः शहर के नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को आज भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) ने 3 घंटे के लिए फ्री करवा दिया है, यानि इस टोल प्लाजा पर बिना फीस लिए वाहनों को जाने दिया जा रहा है। दरअसल, किसानों द्वारा जजिया टैक्स लेने के विरोध में 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक धरना लगाया गया है। किसान यूनियन का कहना है कि केंद्र और पंजाब सरकार की आंखें खोलने के लिए टोल प्लाजा को 3 घंटे के फ्री किया गया है।

    उनका कहना है कि लाडोवाल टोल प्लाजा सबसे महंगा टोल प्लाजा है, जब भी हम नई गाड़ी खरीदते हैं तो सबसे पहले हमारे से रोड टैक्स लिया जाता है। फिर इस टोल प्लाजा पर हमारे से टोल क्यों वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज तो सिर्फ हमने 3 घंटे के लिए टोल फ्री किया है, अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम पक्के तौर पर टोल फ्री करेंगे। 

  • पंजाबः 2 IAS और 8 PCS अधिकारियों की हुई Transfer, देखें लिस्ट

    पंजाबः 2 IAS और 8 PCS अधिकारियों की हुई Transfer, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने 2 IAS और 8 PCS अधिकारियों की ट्रांसफर की है। जिन दो IAS को ट्रांसफर किया गया है, उनमें साल 2020 बैच के IAS हरजिंदर सिंह और ओजस्वी शामिल हैं। इनके अलावा ट्रांसफर किए गए 8 PCS ​​​अधिकारियों में जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल, उदयदीप सिंह सिद्धू, काला राम कंसल, प्रोमिला शर्मा, शिवराज सिंह पाल, चरनजोत सिंह वालिया, प्रमोद सिंगला और किरनजीत सिंह टिवाना शामिल हैं। सभी अधिकारियों ने नया चार्ज संभाल लिया है।

    देखें लिस्ट

  • सरकार को बड़ा झटकाः कोर्ट ने दिए निर्देश, 60 साल से बसे लोगों को नहीं किया जा सकता बेघर 

    सरकार को बड़ा झटकाः कोर्ट ने दिए निर्देश, 60 साल से बसे लोगों को नहीं किया जा सकता बेघर 

    या तो उसी स्थान को विकसित करें, या नई जगह पुनर्वास कराएं

    उत्तराखंडः सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाए जाने के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। एससी ने उत्तराखंड सरकार को नोटिस भी जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि सात दिन में 60 हजार लोगों को नहीं हटाया जा सकता। कोर्ट ने अगले आदेश तक के लिए 60 हजार लोगों अंतरिम राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमीन खरीद-फरोख्त का सवाल है। कोर्ट ने रेलवे से कई सवाल पूछे हैं, जैसे कि अगर वहां से अतिक्रमण हटाया जाता है तो वहां बसे लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था क्या है? एससी ने यह पूछा है कि वहां भूमि की प्रकृति क्या रही है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह एक मानवीय संवेदना का मामला है।

    कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि वहां लोग 1947 से रह रहे हैं, उनके लिए कुछ तो करना होगा। कोर्ट ने कहा कि वे लोग 60 साल बसे हुए हैं, ऐसे में उनके पुनर्वास की व्यवस्था करना होगा। कोर्ट ने कहा कि अचानक इतनी सख्त कार्रवाई कैसे कर सकते हैं। कोर्ट ने आगे कहा कि इतनी शॉर्ट नोटिस में इस तरह की कार्रवाई नहीं की जा सकती। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि डिमोलिशन के लिए वहां भारी फोर्स तैनात की गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार के निर्देश दिया है कि सामाधान तीन पहलुओं पर देखें। कोर्ट ने कहा- या तो उन्हें उसी स्थान को विकसित करें, या नई जगह पुनर्वास कराएं या फिर अन्य कोई व्यवस्था करें।

    सुप्रीम कोर्ट ने माना कि यह बिल्कुल ठीक है कि रेलवे लाइन के पास अतिक्रमण नहीं दिया जा सकता, लेकिन उनके लिए पुनर्वास और अधिकारों पर तो गैर करना होगा। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा पहले यह भूमि 29 एकड़ और फिर ज्यादा बताई गई। एससी ने राज्य सरकार से सात दिनों के भीतर पुनर्वास का प्लान मांगा है। उत्तराखंड सरकार के बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने अतिक्रमण हटाए जाने के मामले पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे उत्तराखंड हाई कोर्ट ने हरी झंडी दी थी। रेलवे की तरफ से कोर्ट में पेश वकील ने कहा कि हाई कोर्ट ने सभी सबूतों के आधार पर फैसला दिया था।

  • डिलीवरी बॉय को कार चालक ने कुचला, मौत

    डिलीवरी बॉय को कार चालक ने कुचला, मौत

    नोएडाः दिल्ली में कंझावला कांड के बाद नोएडा में भी ऐसी ही एक घटना का खुलासा हुआ है। न्यू ईयर पर नोएडा में एक डिलीवरी बॉय को कार से कुचले जाने का मामला सामने आया है। उसके परिवार का आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद पीड़ित को कार से घसीटा गया। यह घटना सेक्टर 14ए में हुई। परिवार ने कार चालक पर एक्सीडेंट का आरोप लगाया है। इस घटना में Swiggy में काम करने वाले युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 14ए फ्लाईओवर के पास एक्सीडेंट के बाद उसे कार सवार ने 500 मीटर तक सड़क पर घसीटा। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर कार सवार फरार हो गया।

    मृतक इटावा का रहने वाला कौशल यादव 

    मृतक की पहचान Swiggy में काम करने वाले इटावा के कौशल यादव के रूप में हुई है। वह दिल्ली-नोएडा में Swiggy कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। 1 जनवरी को डिलीवरी के लिए जा रहे कौशल की एक्सीडेंट में मौत हो गई। मृतक कौशल के भाई अमित कुमार ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में अमित कुमार ने कहा है कि उन्होंने 1 जनवरी की रात करीब 1 बजे अपने भाई को फोन किया था। उनका फोन किसी अज्ञात शख्स ने उठाया।

    फ्लाईओवर से शनि मंदिर तक घसीटा शव

    उस शख्स ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है, किसी अज्ञात वाहन ने उनके भाई को टक्कर मार दी है,जिससे उसका एक्सीडेंट हो गया है। उसने बताया कि वाहन ने सेक्टर 14 फ्लाईओवर के पास उसे टक्कर मारी थी और शनि मंदिर सड़क तक उसको घसीटता हुआ ले गया। अमित ने बताया कि एक्सीडेंट की खबर मिलते ही वह तुरंत शनि मंदिर पहुंचे, कौशल का शव वहीं पर पड़ा हुआ था। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। कौशल के भाई अमित ने इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जहां से कौशल के शव को घसीटकर शनि मंदिर तक लाया गया, वहां पर सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन गौशाला की फुटेज साफ नहीं है।