Blog

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी ने राम रहीम की पैरोल को लेकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी ने राम रहीम की पैरोल को लेकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरमीत राम रहीम को आज 30 दिनों के लिए पैरोल मिली है। वहीं राम रहीम को 12वीं बार मिली पैरोल को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी मलकीत सिंह द्वारा सवाल उठाए गए। उन्होंने राम को मिली पैरोल को लेकर कहा कि जानबूझकर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राम रहीम डेरा प्रमुख को लगातार पैरोल दी जा रही है और पैरोल देने के बाद अब एक बार फिर सिख संगतों में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि लंबे समय से जेल में बंद और सजा पूरी कर चुके बंदी सिंह को सरकार और प्रशासन द्वारा पैरोल नहीं दी जा रही है, लेकिन पैरोल पर डेरा राम रहीम को बार-बार पैरोल मिल रही है। हेड ग्रंथी सिंह ज्ञानी मलकीत सिंह ने डेरा प्रमुख राम रहीम की पैरोल की निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ बंदी सिंहों को पैरोल न देकर सिखों के साथ धोखा किया जा रहा है। दूसरी ओर, बलात्कारी डेरा प्रमुख पर बार-बार राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है, उन्होंने कहा कि उधर, किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, सरकार को उनकी जायज मांगों को स्वीकार करना चाहिए।

    बता दें कि लगातार गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल रही है और लंबे समय से सजा काट रहे बंदी सिंहों की रिहाई के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसे लेकर एक बार फिर श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सिर्फ और सिर्फ वोटों की राजनीति के कारण राम रहीम को पैरोल दी जा रही है। अब देखना होगा कि राम रहीम की सुनवाई के दौरान ये मुद्दा कितना गर्माता है।

  • Punjab News: इस जिले में एससी समुदाय ने किया प्रदर्शन, पूर्ण रूप से बंद रही दुकानें, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में एससी समुदाय ने किया प्रदर्शन, पूर्ण रूप से बंद रही दुकानें, देखें वीडियो

    मोगाः अमृतसर में 26 जनवरी को बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना के विरोध में आज कई जिलों में एससी समाज द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इस कड़ी के तहत आज मोगा मे एससी समाज की ओर से शहर में रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान पूर्ण रूप से दुकानें बंद देखने को मिली। दलित समुदाय ने मोगा में पूर्ण बंद का आह्वान किया है। समुदाय के लोग बाजार में जाकर दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील कर रहे हैं।

    प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बाजार क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। यूनियन के नेता सुखपाल ने बताया कि अमृतसर में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शरारती तत्वों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों की गहन जांच और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग प्रमुख है।

  • Phagwara News: मेयर के ऐलान से पहले Congress को झटका, 3 पार्षद AAP Party में हुए शामिल

    Phagwara News: मेयर के ऐलान से पहले Congress को झटका, 3 पार्षद AAP Party में हुए शामिल

    फगवाड़ाः कपूरथला के जिले फगवाड़ा में नगर निगम के मेयर का ऐलान 2 पहले स्थगित कर दिया गया था। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं में रोष पाया गया था। वहीं आज कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के 3 पार्षद आप पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में कांग्रेस का मेयर बनाने का सपना टूटने के किनारे पर पहुंच रहा है। तीनों नेताओं को होशियारपुर के सासंद डॉक्टर राजकुमार सांसद ने पार्टी में शामिल करवाया है।

    आप पार्टी में शामिल होने वालों में पार्षद रामपाल उप्पल, पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का व ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान व पार्षद मुनीश प्रभाकर शामिल हैं। ऐसे में अब आप के पास पार्षदों की संख्या 18 हो गई है, जबकि बहुमत के लिए 26 पार्षदों की जरूरत है। वहीं, अब कांग्रेस-बसपा गठबंधन के पास पार्षदों की संख्या 23 रह गई हैं। विधायक का एक वोट डालकर संख्या 24 पहुंच रही हैं। अब दोनों ही राजनीतिक दलों को अपना मेयर बनाने के लिए दूसरे दलों के पार्षदों पर निर्भर होना पड़ेगा।

  • Punjab News: नशे की ओवरडोज से सड़क के बीचो-बीच मिली युवती, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे की ओवरडोज से सड़क के बीचो-बीच मिली युवती, देखें वीडियो

    मोगाः नशे की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार विभिन्न तरह के अभियान चलाती रहती है। वहीं सरकार द्वारा कई जिलों में नशा खत्म होने के बड़े-बड़े दावे भी किए जाते हैं। वहीं इन दावों की पोल तब खुलती हुई नजर आई जब नशे में धुत एक युवती की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। यह मामला मोगा के कस्बा कोईसे-खां का बताया जा रहा है।

    जानकारी मुताबिक, मोगा के कस्बा कोईसे-खां में सड़क के बीचो बीच एक युवती नशे में धुत बैठी हुई दिखाई दी। जब लोगों ने उसे देखा तो वह बोलने की हालत में भी नहीं थी। लोगों ने उससे पूछताछ की तो युवती ने बताया कि उसने प्रेगाबलिन के कैप्सूल खाए हुए हैं तथा यह कैप्सूल उसने पास ही के मेडिकल स्टोर से लिए हैं। इसके बाद लोगों ने युवती को खाना खिलाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिससे प्रशासन पर नशों को रोकने लगाने वाले प्रयास नाकाम साबित होते दिखाई दे रहे हैं।

    जानकारी देते नशा विरोधी मुहिम के अध्यक्ष सुखदीप भाम ने बताया कि 18 साल की युवती की मोगा के कस्बा कोटईसे-खां में प्रेगाबलीन कैप्सूल खाकर ओवरडोज होने के कारण तबीयत खराब हो गई थी जिसका हमारे द्वारा इलाज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह वीडियो प्रशासन तक पहुंचना चाहिए ताकि प्रशासन की आंखें खुल सके और वह नशे पर लगाम लगा सके।

  • घर के पीछे मिल रहा था प्रेमी जोड़ा, गांववालों को पता लगा तो कर दिया ये कारनामा, देखें वीडियो

    घर के पीछे मिल रहा था प्रेमी जोड़ा, गांववालों को पता लगा तो कर दिया ये कारनामा, देखें वीडियो

    पटनाः यहां एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के नौबतपुर इलाके में रात को एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर के पीछे पहुंचा था। स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। जानकारी मुताबिक, पटना के नौबतपुर इलाके का एक युवक सोमवार देर रात अपनी नाबालिग प्रेमिका को मिलने उसके घर के पीछा पहुंचा था। इस दौरान गांववासियों को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई और कई लोग इकट्ठा हो गए। तभी सभी ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवाने का फैसला लिया। वह दोनों को पहले स्थानीय मंदिर ले गए, लेकिन पुजारी ने प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण विवाह कराने से मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही दोनों का विवाह करवाने का फैसला किया। प्रेमी-प्रेमिका को माला पहनाई गई और युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश केसरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका नौबतपुर के ही रहने वाले हैं। कई महीनों से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, दोनों ने इस विवाह को अपनी मर्जी से किया होना बताया है।
  • Punjab News: बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दंपति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दंपति की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के बाइक और ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना इतना भीषण था कि हादसे में दपंति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकरारी के अनुसार चीमाबाठ गांव जा रहे पति-पत्नी की ईंटों से भरी ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में टैक्टर ट्रॉली चालक द्वारा कुचलने से पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला भाई को मिलने के लिए जा रही थी।

    घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान कुलवंत सिंह और पत्नी जसबीर कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि महिला जसबीर कौर अपने भाई को मिलने के लिए पति कुलवंत सिंह के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हादसा इतना भीषण था कि हादसे में ट्रैक्टर ट्राली बिजली का पोल तोड़ते हुए दीवार से जा टकराई। लोगों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे में धुत्त था।

    जबकि पुलिस का कहन है कि ड्राइवर नशे में था या नहीं इसकी जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर इस बारे में बात करते हुए मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि मृतक हमारे गांव का दामाद था और राहिया का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी के मायके से चीमाबाठ आ रहा था। जिसे ओवरलोड ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर दोनों गांवों में शोक की लहर छा गई है। वहीं परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और बिना लाइसेंस भट्ठे पर काम करने वाले ड्राइवरों पर नकेल कसने की अपील की है।

  • Punjab News: पुलिस चौकी पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्तौल बरामद

    Punjab News: पुलिस चौकी पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्तौल बरामद

    अमृतसरः गैंगस्टरों और क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने गुप्त सूचना के आधार गुमटाला पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह एक तरह का नार्को-टेरर मॉड्यूल है। इस ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए 2 मुख्य आरोपी अमेरिका स्थित आतंकी हैप्पी पासिया और ड्रग तस्कर सरवन भोला से जुड़े हुए हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बग्गा सिंह निवासी सिरसा और पुष्कर सिंह उर्फ ​​सागर निवासी अमृतसर ग्रामीण के रूप में हुई है। इन दोनों ने 9 जनवरी 2025 को अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। पुलिस का कहना है कि यह हमला राज्य में आतंक फैलाने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से किया गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि बग्गा सिंह ड्रग तस्कर सरवन भोला का करीबी रिश्तेदार है। सरवन भोला तस्कर रंजीत सिंह उर्फ ​​चीता का भाई है, जो इस समय 532 किलो हेरोइन मामले में बठिंडा जेल में बंद है। यह मॉड्यूल ड्रग तस्करी के जरिए आतंकी गतिविधियों को फंड कर रहा था।

    पुलिस ने आरोपियों से एक हैंड ग्रेनेड, दो आधुनिक पिस्तौल भी जब्त की है। इसके अलावा कई संदिग्ध दस्तावेज और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। अब मोबाइल की फोरेंसिक जांच की जाएगी, ताकि विदेश और भारत में नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सके। इन हमलों के पीछे हैप्पी पासियां ​​का हाथ है, जो यूएसए बेस्ड नेटवर्क चला रहा है। वह कुख्यात आतंकी है, जो विदेशी धरती से भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा है।

    वहीं, सरवन भोला बड़ा ड्रग तस्कर है। जिसका नेटवर्क हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह नार्को-टेरर मॉड्यूल आतंकवाद और ड्रग तस्करी के बीच गहरे संबंधों को उजागर करता है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

     

     

  • सिगरेट न देने पर दुकानदार को मारी गोली, 1 आरोपी गिरफ्तार

    सिगरेट न देने पर दुकानदार को मारी गोली, 1 आरोपी गिरफ्तार

    कोटाः शहर के महावीर नगर थाना इलाके में जी.ए.डी. सर्किल के पास फास्ट फूड, चाय का ठेला लगाने वाले दुकानदार पर छोटी सी बात को लेकर कुछ बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दी गई जिसमें पुलिस ने मुस्तैदी से काम करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया है। महावीर नगर पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है।

    शिकायकर्त्ता रणजीत सिंह ने महावीर नगर थाने में दी शिकायत में बताया था कि 26 जनवरी की रात 10.30 बजे जी.ए.डी सर्किल पर मेरी चाय की दुकान पर स्विफ्ट कार में सवार पांच व्यक्ति आए। कार में बैठे-बैठे ही मुझसे सिगरेट मांगी लेकिन मैंने कार में ले जाकर नहीं दी। इस पर उन लोगों ने मेरे और मेरे भाई पवन सिंह हाड़ा के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से एक युवक ने हम पर फायरिंग कर दी। मेरे भाई पवन सिंह हाड़ा के सीने के बांये तरफ गोली लगी। वो लोग अपनी कार को लेकर भाग गये। मैंने मेरे भाई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

    एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि महावीर नगर के जी.ए.डी. सर्किल के पास चाय का ठेला लगाने वाले पर फायरिंग करने वाले की गिरफ्तारी के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की गई। गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बदमाश रजनीश पोटर (27) निवासी बुखारी थाना सारोला जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया है। बदमाश को कोटा में आवली रोड कबीर आश्रम के पास से पकड़ा गया। इसके खिलाफ पहले भी मारपीट के कई प्रकरण दर्ज है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • स्कूल वैन से गिरकर 3 वर्षीय बच्चे की मौत, ड्राइवर फरार

    स्कूल वैन से गिरकर 3 वर्षीय बच्चे की मौत, ड्राइवर फरार

    पलवलः हरियाणा के पलवल में बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है, जहां स्कूल वैन से गिरकर 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा चलती स्कूली वैन की अचानक खिड़की खुलने से नीचे गिरा था। इसके बाद बच्चे का इलाज कराने की जगह ड्राइवर खून से लथपथ हालत में उसे मां की गोद में छोड़कर फरार हो गया। सहदेव का नंगला गांव की रहने वाली रेखा ने बताया कि मरने वाला उनका 3 साल का बेटा शिवांश था।

    उसका डीके बचपन स्कूल, हसनपुर में एडमिशन कराया था। जहां वह प्ले ग्रुप में पढ़ता था। वह स्कूल की इको वैन में आता-जाता था। बताया जा रहा है कि मां पीछे से चिल्लाती रही कि उसे अस्पताल ले चलो लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने कहा कि अगर ड्राइवर उसी वक्त अस्पताल ले जाता तो शायद जान बच जाती। वहीं ड्राइवर ने बच्चे पर ही चलती वैन की खिड़की खोलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मां ने आगे बताया कि शिवांश की स्कूल से छुट्‌टी हुई। वह ईको वैन से घर लौट रहा था। रास्ते में वह चलती वैन की खिड़की से नीचे गिर गया। दोपहर में अचानक उनके गेट को तेजी से खटखटाया गया। वह बाहर निकली तो शिवांश खून से लथपथ था। बच्चा बेहोश की हालत में भी था। वैन ड्राइवर हरि सिंह ने उन्हें बच्चा पकड़ाया और वहां से फरार हो गया।

    रेखा ने बताया कि बेटे को इस हालत में देखकर वह बुरी तरह से घबरा गई। उसने शोर मचाकर ड्राइवर को रोकने की कोशिश की ताकि उसे तुरंत अस्पताल ले जा सके लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद परिजन उसे पलवल नागरिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने कहा कि अगर ड्राइवर उसी वक्त उसे अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।

     

  • Punjab News: भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आया बयान

    Punjab News: भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आया बयान

    पटियालाः पंजाब में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार शांतिमय ढंग से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पिछले साल नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

    उन्होंने कहा कि मेरे सभी साथी किसानों, दोस्तों और दोनों मंचों ने मुझे चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी और मैंने अभी चिकित्सा सहायता ली है। डल्लेवाल ने कहा कि मेरा उपवास अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती, मैं अपना अनशन जारी रखूंगा।