Blog

  • पंजाब : 8 पिस्टल और  जिंदा  कारतूसों सहित 3  गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पंजाब : 8 पिस्टल और जिंदा कारतूसों सहित 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी

    फिरोजपुरः एसएसपी दीपक हिलोरी के निर्देशों पर  दूसरे राज्य से हथियार लाकर बेचने वाले गिरोह के सदस्यों को फ़िरोज़पुर पुलिस ने काबू किया है। यह  गिरोह  मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करता था । पुलिस ने इस रैकेट में 6 लोगो को नामजद कर 3 को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 पहले से फिरोजेपुर केंद्रीय जेल में बंद है। 

    फ़िरोज़पुर के एस.पी रणधीर कुमार (आईपीएस)  ने बताया कि सीआईए प्रभारी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में फ़िरोज़पुर -मोगा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी इस दौरान सुचना मिली कि आरोपी साजन ,बलविंदर और सैमुल किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में घुम रहे है और इनके पास अवैध हथियार भी है। जिस पर  करवाई करते हुए पुलिस ने तीनो को  वरना गाड़ी नंबर dl3c bz 7189  काबू कर  2 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए । पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों ने गिरोह के 3 अन्य सदस्यों की जानकारी दी और पुलिस ने 6 पिस्टल और बरामद किए । जबकि इस गिरोह के 2 आरोपी अमनदीप और विशाल फिरोजेपुर केंद्रीय जेल में बंद है। इस गिरोह को फंडिंग राजिंदर कुमार करता है। जिसे पुलिस ने नामजद कर लिया है , जिसकी तलाश में छापेमारी की जारी है।   

    एस.पी रणधीर कुमार  ने कहा कि जेल में बंद आरोपियों को प्रोटेक्शन वारंट पर लाया जाएगा। पुलिस ने फिरोजपुर में चेकिंग बढ़ा दी है

  • PM मोदी देंगे  9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, इन 11 राज्यों से गुजरेगी यह हाइटेक ट्रेन

    PM मोदी देंगे 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, इन 11 राज्यों से गुजरेगी यह हाइटेक ट्रेन

    नई दिल्ली: भारतीय रेल  के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों  को हरी झंडी दिखाएंगे।  जो 11 राज्यों से होकर गुजरेगी ,जिनमे पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को कनेक्ट करेंगी. ये राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार , पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात से होकर गुजरेंगी। 

    मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस , खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस , मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस , धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेसऔर हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस  को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से चार ट्रेनों को वह वर्चुअली फ्लैग ऑफ करेंगे। इसके साथ ही तीन राज्यों गोवा, बिहार और झारखंड को पहली वंदे भारत मिलने जा रही है।

    9 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सूचि 

    1 -उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
    2- तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
    3- हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
    4- विजयवाड़ा-चेन्नई वंदेभारत एक्सप्रेस 
    5- पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
    6- कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सेप्रेस
    7- राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
    8- रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 
    9 -जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

    एम.पी स्टेट  को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के महाकौशल इलाके को राजधानी भोपाल से कनेक्ट करेगी। यह राज्य के कई टूरिस्ट प्लेस से गुजरेगी। इनमें भेड़ाघाट, पंचमढ़ी और सतपुड़ा शामिल है। कनेक्टिविटी में सुधार से इन स्थानों को फायदा होगा। यह ट्रेन इस रूट पर अभी चलने वाली ट्रेनों से आधा घंटा कम समय लेगी। इसी तरह खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य के मालवा और बु्ंदेलखंड को भोपाल से जोड़ेगी। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो और पन्ना जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। यह इस रूट पर अभी चलने वाली ट्रेनों से ढाई घंटे जल्दी पहुंचाएगी।

  • मुरी जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैतियों ने  लूटपाट के दौरान की फायरिंग, कई घायल

    मुरी जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैतियों ने लूटपाट के दौरान की फायरिंग, कई घायल

    झारखंडः मुरी से जम्मूतवी जा रही ट्रेन पर लातेहार और डाल्टनगंज के बीच डकैतों ने धावा बोल दिया। घटना शनिवार रात 12 से 01 बजे के बीच की है। शनिवार रात 11:00 बजे लातेहार स्टेशन से 7-8 की संख्या में डकैत ट्रेन में सवार हुए थे। लातेहार और डाल्टनगंज के बीच जब ट्रेन रफ्तार में थी इसी दौरान यात्रियों से लूटपाट की गई। हथियारबंद डकैतों ने ट्रेन के S9 बोगी में लूटपाट करने के साथ महिलाओं से दुर्व्यवहार भी किया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने 8-10 राउंड फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद चेन पुलिंग कर डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले उतरकर फरार हो गए।

    वारदात के बाद ट्रेन जब देर रात डाल्टनगंज स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान 2 घंटे तक ट्रेन रुकी रही।लूटपाट के दौरान कई यात्री घायल भी हुए हैं। घायल यात्रियों का डाल्टनगंज स्टेशन पर इलाज किया गया जिसके बाद ट्रेन में सिक्योरिटी बढ़ाते हुए रवाना किया गया। रेलवे की टीम मामले की जांच में जुट गई है। डाल्टनगंज में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक यात्रियों से कितने पैसे और गहनों की लूट की गई है इस पर जानकारी नहीं मिली है। रेलवे की टीम लातेहार से डाल्टनगंज के बीच तलाश अभियान चला रही है। ट्रेन में घटना के वक्त कोई RPF टीम मौजूद थी या नहीं इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਿਆਰ ‘ਚ ਪ੍ਰੇਮੀ ਨਾਲ ਅੰਨੀ ਮਾਂ ਨੇ ਬੱਚੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਿਆਰ ‘ਚ ਪ੍ਰੇਮੀ ਨਾਲ ਅੰਨੀ ਮਾਂ ਨੇ ਬੱਚੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਖਿਆਲਾ ਕਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਿਲ ਦਹਲਾਉਣ ਵਾਲਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਇੱਕ ਕੁੜੀ ਜਿਸ ਦਾ ਨਾਮ ਜੋਤੀ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਆਸ਼ਿਕ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਆਪਣੀ ਹੀ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਹਿਰ ਸੁੱਟਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਬੱਚੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਮਿਤਿਕ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮਾਂ ਜੋਤੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲੀਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਵੀ ਜਲਦ ਹੀ ਲੱਭਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪਿਆਰ ਵਿੱਚ ਅੰਨੀ ਮਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਆਸ਼ਿਕ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਆਪਣੀ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪਿਤਾ ਵੱਲੋਂ ਜਿੰਵੇ ਹੀ ਆਪਣੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਬੇਟੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਵੀ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਜਦੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਵੱਲੋਂ ਸਖ਼ਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਸੱਚਾਈ ਕੁਛ ਹੋਰ ਹੀ ਨਿਕਲੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੀ ਮੰਨਤਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦਾ ਪਿਤਾ ਹੈ। ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਸਦਰ ਥਾਣੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ  2 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਉਸ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਆਪਣੇ ਆਸ਼ਿਕ ਸੂਰਜ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗ ਪਈ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਦੀ ਤਾਂਘ ਜਿਤਾਈ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਦੱਸੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸੱਚਾਈ ਬਿਆਨ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਕੇ ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਇਹ ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਿਓ ਨੇ ਹੁਣ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅੱਗੇ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਭ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਿਸ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਧੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਲੋਂ ਸਾਰੀ ਕਹਾਣੀ ਪੁੱਛੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਸਾਰੀ ਕਹਾਣੀ ਦੱਸੀ। ਉਸਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਧੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਸਨੇ ਕਿਸ ਤਰਾਂ ਸੂਰਜਭਾਲ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਆਪਣੀ ਧੀ ਨੂੰ ਨਹਿਰ ਵਿਚ ਸੁੱਟਿਆ। ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਖੁਦ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਵੱਲੋਂ ਮਰਤਿਕ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮਾਂ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਈ ਗਈ ਹੈ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਆਪਣੇ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਨਮੋਲਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਅਸੀਂ ਨਜਦੀਕ ਥਾਣਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸੰਪਰਕ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਤਾਂ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਦੀ ਕਿਸੇ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਹਾਂ ਬਰਾਮਦ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸੇ ਤਹਿਤ ਹੀ ਅਸੀਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਾਂਗੇ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜੋਤੀ ਨੂੰ ਅਤੇ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਸਾਰੀ ਸੱਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਸਕੇ।

    ਇੱਥੇ ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਛਾਣਬੀਨ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਇਹ ਪਹਿਲਾ ਮਾਮਲਾ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕਿ ਕਲਯੁਗੀ ਮਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਧੀ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਆਸ਼ਿਕ ਦੇ ਕਰਕੇ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰਿਆ। ਇਸ ਤਰਾਂ ਦੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਆ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਧੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੋਵੇ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਬੱਚੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਪੁਲਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕਦੋਂ ਤੱਕ ਉਸ ਕਲਯੁਗੀ ਮਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਆਸ਼ਿਕ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਜੇਲ ਕਦੋ ਭੇਜਦੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਕੀ ਉਸ ਧੀ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲ ਪਾਉਂਦਾ ਹੈ ਜਾ ਨਹੀਂ, ਇਹ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਸਮਾਂ ਹੀ ਦੱਸੇਗਾ।

  • पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में आग लगाने वाले व्यक्ति को लोगों ने किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में आग लगाने वाले व्यक्ति को लोगों ने किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 3 के बाहर गुरुद्वारा गऊघाट प्रबंधक कमेटी ने धरना दिया। बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि कल गुरुद्वारा साहिब में दोपहर के समय कोई शरारती व्यक्ति आग लगाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान किसी सेवादार ने उसे देख लिया।

    उक्त व्यक्ति को उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। बताया कि युवक से उन्होंने पेट्रोल और एक हथौड़ा बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया था। धरना लगने के कारण घंटा घर चौक तक जाम की स्थिति बन गई। लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। धरनाकारियों का कहना है कि पुलिस ने हलकी धाराएं लगा आरोपी को छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ इस समय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 5 सदस्यों की बैठक हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • आज शादी के बंधन में बधेंगे सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

    आज शादी के बंधन में बधेंगे सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

    चंडीगढ़ : पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को राजस्थान में शादी के बंधन में बधेंगे। वह उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। समारोह में शामिल होने के लिए वीआईपी मेहमान पहुंचना शुरू हो गए हैं। एयरपोर्ट पर मेहमानों का बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा में शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उदयपुर पहुंचे। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अभिनेत्री भाग्यश्री समारोह में पहुंच गए। शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

    बता दें कि शनिवार सुबह चूड़ा सेरेमनी हुई। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसके बाद मेहमानों के सम्मान में दोपहर का भोजन आयोजित किया गया जबकि रात को 90 के दशक की थीम पार्टी की भी योजना बनाई गई है। इसमें राघव और परिणीति के परिजन भी शामिल हुए। यह जोड़ा अपनी रिस्पेशन पार्टी चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित करेगा। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इनका कार्ड वायरल हुआ था।
    परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म जगत के तमाम सितारे पहुंचेंगे। इनमें अभिनेत्री आमना शरीफ के भी शादी समारोह में पहुंचने की जानकारी है। तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा भी उदयपुर कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर, करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी जल्द उदयपुर पहुंचने वाले हैं। खबर है कि खेल जगत की दिग्गज हस्ती टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी कल उदयपुर पहुंच सकती हैं।

  • पंजाब : ISI को सेना की जानकारी देने के मामले में पूर्व सैनिक गिरफ्तार

    पंजाब : ISI को सेना की जानकारी देने के मामले में पूर्व सैनिक गिरफ्तार

    तरनतारनः पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ को भारतीय सेना के ठिकानों व अन्य खुफिया जानकारी मुहैया करवाने वाले पूर्व सैनिक को पंजाब में तरनतारन जिले की भिखीविंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अमरबीर सिंह उर्फ तोता से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी (आइ) विशालजीत सिंह ने बताया कि सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह व थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि गांव भैणी गुरमुख सिंह निवासी पूर्व सैनिक अमरबीर सिंह उर्फ तोता वाट्सएप काल के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में रहता है।
    वह आइएसआइ को भारतीय सेना के खुफिया ठिकानों, संवेदनशील स्थानों के नक्शे व अहम जानकारी भी मुहैया करवाता है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने चेला मोड़ (खेमकरण रोड) भिखीविंड में नाकाबंदी कर उसको मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया। जांच दौरान आरोपी के मोबाइल से कुछ पाकिस्तानी नंबर पाए गए हैं, जिन पर वह भारतीय सेना संबंधी जानकारी भेजता रहा है। एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि प्रथम जांच में सामने आया कि बठिंडा में तैनात रहे अमरबीर सिंह के खिलाफ 2019 में एक किलो हेरोइन की बरामदगी का केस दर्ज किया गया था।

  • आज का राशिफल, 24 सिंतबर 2023

    आज का राशिफल, 24 सिंतबर 2023

    मेष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिससे वह काफी खुश होंगे। हिंदी साहित्य से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। अपना नया बिजनेस विदेश में स्टार्ट करने का प्लान आज कामयाब होगा, जो अधिक लाभ भी देगा। आपको अपनी कंपनी में अच्छा काम करने पर बॉस द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा और पदोन्नति की भी संभावना है। 

    वृष राशि- आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आयेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज किसी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा, आपका दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। अगर आप कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर चला रहे हैं तो आप के लिए दिन अच्छा है क्योकि आज ज्यादा संख्या में बच्चे कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करेंगे। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज ज्यादा लाभ देगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    मिथुन राशि- आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सिविल इन्जीनियर्स को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा, जो उनके जीवन का अहम प्रोजेक्ट होगा। आज आप किसी बात का समर्थन करेंगे जो आपके लिए लाभदायक है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपके सारे काम अच्छे ढंग से होंगे। आज आप बच्चों को घुमाने ले जाएंगे, जहां बच्चे खूब आनन्द उठाएंगे। मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे बिजनेस में सफलता मिलेगी। 

    कर्क राशि- आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आप अपने माता पिता को कोई गिफ्ट देंगे जिससे वह आपसे काफी खुश होंगे। स्वास्थ्य की समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाए, जिससे आपको आराम मिलेगी। बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। 

    सिंह राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे, जिससे आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी। आपको आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आप खूब सारा धन कमाएंगे। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा जिसे देखकर बहुत ही खुशी होगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए आपको कॉल आएगा। दोस्तों के साथ आज आप मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। 

    कन्या राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको कोई आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में मिलेगा, जिससे आपको उस पर बहुत गर्व महसूस होगा। सारे कामों को आप गंभीरता से करेंगे जिससे आपका काम सफल होंगे।

    तुला राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स आज अपने सीनियर्स से कुछ नया अनुभव सीखेंगे, जो उनको आने वाले जीवन में लाभ देगा। अगर आप एक कहानीकार है तो आपकी कोई कहानी आज लोगों के द्वारा काफी पसंद की जाएगी। कार्य क्षेत्र में परेशानी और रुकावटें आने के बावजूद भी आप मेहनत से कार्य करेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों का सहयोग लेंगे। 

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन में आ सकते हैं, अपने मित्र से शेयर करके आपको उस उलझन से राहत मिलेगी। आप आपके घर पर कोई नया मेहमान आएगा जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, आप कोई तकनीकी सीख सकते है जो भविष्य में काम आएगा। आपको अपना व्यवहार निखारने की जरूरत है, लोगों पर इम्प्रेशन अच्छा जमेगा। 

    धनु राशि- आज अपने दिन की शुरुआत नये उत्साह से करेंगे। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रमोशन होगा। दूर शहरो में संपर्क बनाना आपके व्यापार को लाभ दिलायेगा। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों को आज अच्छा बोनस मिलेगा, जिससे वह लोग मिलकर पार्टी करेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे पर भरोसा बनाकर रखें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

    मकर राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ो की सलाह आपके लिए कारगार होगी, इसलिए उनसे सलाह लेकर ही काम को करें। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आज शिक्षकों से परामर्श लेंगे। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। ऑनलाइन सामान मंगवाने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है, अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्त के साथ उसका एडमिशन करवाने के लिए किसी दूसरे स्टेट में जाएंगे जहां आप धार्मिक स्थानों पर भी घूमने जाएंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे आपके बीच का प्यार ज्यादा बढ़ेगा। कामों को आप अपने धैर्य से पूरा करेंगे। लवमेट आज घूमने जाएंगे, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    मीन राशि- आज आपका दिन खुशियों का पल लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करके इस पर चर्चा करेंगे। अपने बच्चो के साथ आज घर पर गेम खेलेंगे, जिससे पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। दोस्तों को आज डिनर कराने के लिए आप किसी अच्छे से होटल में जाएंगे। आज आप किसी विजिट पर जाएंगे जहाँ आप नए लाभकारी लोगों से मिलेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹ ਕੇ ਭੱਜ ਰਹੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਕਾਬੂ ਕਿੱਤੀ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹ ਕੇ ਭੱਜ ਰਹੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਕਾਬੂ ਕਿੱਤੀ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਢੰਡਾਰੀ ਕਲਾਂ ਵਿੱਚ ਸਵਿਗੀ ਫੂਡ ਡਿਲੀਵਰੀ ਬੁਆਏ ਤੋਂ ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹ ਕੇ ਭੱਜ ਰਹੇ ਸਨੈਚਰ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਜਦੋਂ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਦੋ ਸਾਥੀ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦਾ ਡਰ ਦਿਖਾ ਕੇ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਬੰਨ੍ਹ ਕੇ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਿਆ।ਜਵਾਨ ਰਾਮ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਦੁੱਗਰੀ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਉਹ ਢੰਡਾਰੀ ਕਲਾਂ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਸਾਮਾਨ ਦੀ ਡਿਲਿਵਰੀ ਦੇਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਉਸੇ ਸਮੇਂ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਕਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਲੋਕੇਸ਼ਨ ਵਾਲਾ ਉਸਦਾ ਮੋਬਾਈਲ ਉਸਦੀ ਬਾਈਕ ਦੇ ਹੈਂਡਲ ਨਾਲ ਜੁੜਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਮੌਕਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਉਸ ਦਾ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਰਾਮ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੇ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਕੀਤਾ। ਇਕ ਬਦਮਾਸ਼ ਦੀ ਲੱਤ ‘ਤੇ ਸੱਟ ਲੱਗ ਗਈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਆਪਣਾ ਸੰਤੁਲਨ ਗੁਆ ​​ਕੇ ਬਾਈਕ ਤੋਂ ਡਿੱਗ ਗਿਆ, ਜਦਕਿ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਦਿਖਾ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਫੜੇ ਗਏ ਸਨੈਚਰ ਨੂੰ ਰੱਸੀ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਬੰਨ੍ਹ ਕੇ ਉਸ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਚਾਹ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰਜਾ ਨਾਥ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰੀਬ 2 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਫੜੇ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਰਾਤ 8 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੇ ਹੱਥ ‘ਤੇ ਸੱਟਾਂ ਮਾਰੀਆਂ ਸਨ। ਉਸ ਸਮੇਂ ਮੁਲਜ਼ਮ ਉਸ ਨੂੰ ਲੁੱਟ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਸਨ।

    ਬਿੱਟੂ ਨਾਂ ਦੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫੜੇ ਗਏ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੇ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਦਾ ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹ ਲਿਆ ਸੀ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਫੜੇ ਗਏ ਚੋਰ ਦੀ ਜੇਬ ‘ਚੋਂ ਉਸ ਦਾ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ, ਜਿਸ ‘ਚ ਉਸ ਦੀ ਪਛਾਣ ਰਿਤਿਕ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਬਦਮਾਸ਼ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਆਏ ਸਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਂ ਲਵ ਅਤੇ ਬਚੀ ਹਨ। ਦੋਵੇਂ ਸਮਰਾਲਾ ਚੌਕ ਨੇੜੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ।

  • जालंधरः BMW और आटो रिक्शा में हुई भीषण टक्कर, देखे वीडियो

    जालंधरः BMW और आटो रिक्शा में हुई भीषण टक्कर, देखे वीडियो

    जालंधर,ENS:  जालंधर के 66 फीट रोड के ऊपर तेज रफ्तार बी.एम.डब्ल्यू की ऑटो रिक्शा के साथ हुई जबरदस्त टक्कर ऑटो सवार दो महिलाओं सहित एक आदमी को आई गंभीर चोटे और बीएमडब्ल्यू चालक हुआ फरार | शाम ढलते ही जालंधर के काफी व्यस्त रहने वाले 66 फीट रोड पर हुआ एक्सीडेंट वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था के कमरे के अंदर बैठे लोगों को बाहर एक बम जैसा आवाज आई जब बाहर आकर देखा तो बीएमडब्ल्यू कार ने एक ऑटो को जबरदस्त तरिके से टक्कर मारी और उसमें तीन लोग सवार थे जो की बुरी तरह से जख्मी हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों ज़ख्मियों को तुरंत निजी हड़ताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां की उनका इलाज चल रहा है और उनके ठीक होने के बाद ही जो भी पुलिस की करवाई होगी वह कई जाएगी मगर कार चालक टक्कर मारने के बाद यहां से फरार हो गया अभी वह पुलिस की गरिफ्त से बाहर है।