Blog

  • क्रिकेटर की पत्नी के साथ छेड़छाड़ मामले में 2 गिरफ्तार, पुलिस पर लगे आरोप

    क्रिकेटर की पत्नी के साथ छेड़छाड़ मामले में 2 गिरफ्तार, पुलिस पर लगे आरोप

    नई दिल्लीः क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने हाल ही में दिल्ली में एक दुखद स्थिति का अनुभव किया जब दो युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया और बिना किसी स्पष्ट कारण के उसे टक्कर मार दी। उन्होंने इस घटना को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने 354, 354 D समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में दिल्ली पुलिस को मेल में शिकायत मिली थी। शिकायत में लिखा गया था कि जब वह मॉडल टाउन अपने घर जा रही थी और जब वह कीर्ति नगर पहुंची तभी दो लड़कों ने स्टॉक किया। इस दौरान उनकी गाड़ी पर भी लड़कों ने हाथ मारा। इसी दौरान साची ने वीडियो बना लिया था।

    साची मारवाह के मुताबिक घटना उस समय हुई जब वह काम से घर लौट रही थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। फिर वे बिना किसी कारण के उनके वाहन को टक्कर मारने लगे। जब उन्होंने दिल्ली पुलिस को मामले की रिपोर्ट करने की कोशिश की, तो उन्हें वह मदद नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी। पुलिस के साथ फोन पर बात करने और शिकायत दर्ज करने का प्रयास करने के बावजूद, उन्हें सलाह दी गई कि वह मामले को जाने दें क्योंकि वह पहले ही सुरक्षित घर पहुंच चुकी थीं।

    पुलिस ने आगे उन्हें निर्देश दिया कि भविष्य में इसी तरह की घटना होने पर बदमाशों के वाहन नंबरों को नोट कर लें। साची ने इंस्टाग्राम पर अपना गुस्सा और हताशा व्यक्त करते हुए लिखा था कि ‘दिल्ली का एक आम दिन। मैं ऑफिस से घर लौट रही थी। इन दोनों लड़कों ने मेरी कार को कई बार टक्कर मारी। मुझे नहीं पता ये क्यों मेरी पीछा कर रहे थे।’ उन्होंने आगे लिखा था कि ‘इस मामले की जानकारी जब मैंने दिल्ली पुलिस को दी तो उनके तरफ से मुझे कहा गया आप घर सुरक्षित पहुंच गई हैं तो रहने दीजिये। अगली बार ऐसी दुर्घटना हो तो उनका नंबर नोट कर लेना।’

  • बड़ी खबरः SBI के गार्ड ने मैनेजर को लगाई आग, मचा हड़कंप

    बड़ी खबरः SBI के गार्ड ने मैनेजर को लगाई आग, मचा हड़कंप

    पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ धारचूला से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आज SBI स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के गार्ड दीपक छेत्री ने बैंक के मैनेजर मोहम्मद ओवेस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 

    हालांकि उस वक्त वहां और भी लोग थे जिन्होंने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इस घटन एके बाद बैंक परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बैंक मैनेजर बिहार का रहने वाला है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बैंक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बाद बैंक में कामकाज ठप हो गया है।

  • चलती बस में खिड़की से घुसी लड़की, लोग हुए हैरान, वीडियो वायरल

    चलती बस में खिड़की से घुसी लड़की, लोग हुए हैरान, वीडियो वायरल

    हरियाणाः चलती बस या फिर ट्रेन में चढ़ने के मामले में भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं! हालांकि, ऐसा करना बहुत रिस्की होता है। कभी-कभार लोगों की जान पर बन आती है। पर बहुत सी जनता ट्रेन और बस में ही ट्रेवल करती है। ऐसे में सीट पाने की जद्दोजहद और बस ना छूट जाए, इसलिए बहुत से लोग जैसे-जैसे बस में घुस ही जाते हैं। लेकिन भैया… सोशल मीडिया पर एक युवती का क्लिप खूब देखा जा रहा है। इसमें लड़की कुछ ऐसे बस में चढ़ती नजर आ रही है कि देखने वाले भी दंग रह गए। दरअसल, आपने लोगों को चलती बस में गेट से चढ़ते देखा होगा, पर यह युवती पुराने तरीकों को पीछे छोड़ खिड़की से बस में दाखिल हो गई, जो बहुत ही चौंकाने वाला है।

    इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि हरियाणा रोडवेज की बस धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगती है। बस का पिछला और अगला गेट यात्रियों से खचाखच भरा होता है। ऐसे में किसी यात्री का वहां से चढ़ना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान एक युवती बस में चढ़ने की कोशिश कर रही होती है। जब उसे जगह नहीं मिलती, तो बस में खिड़की से चढ़ने की कोशिश करती है। कोई बंदा पहले से बस में मौजूद होता है, वह लड़की का हाथ पकड़ उसे बस में खींच लेता है। युवती भी जैसे तैसे अपने पैर उठाती है और झट-पट विंडो के रास्ते बस के अंदर घुस जाती है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

  • जालंधरः चुनाव में तैनात की फ्लाइंग टीम के ड्राइवर ने गाड़ी को मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः चुनाव में तैनात की फ्लाइंग टीम के ड्राइवर ने गाड़ी को मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव दौरान चुनाव के लिए तैनात की गई फ्लाइंग टीम के ड्राइवर ने सड़क पर खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा देखने को मिला। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने फ्लाइंग टीम के ड्राइवर पर नशे में ड्राइविंग करने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। जिसके कारण उसने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। वहीं गाड़ी में मौजूद फ्लाइंग टीम के मुलाजिमों ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। इस घटना की वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना ली। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    इस दौरान मौके पर फ्लाइंग टीम के अधिकारियों ने कहा कि उक्त ड्राइवर का चैकअप करवाया जाएगा। रिपोर्ट सामने आने पर ही साफ हो पाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि ड्राइवर की आंख लग सकती है। लेकिन लोगों का आरोप है कि वह नशे धुत्त है। पीड़ित गाड़ी चालक ने बताया कि उक्त ड्राइवर ने पहले बाइक सवार युवक को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे उसकी खड़ी कार को टक्कर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में सरकारी मुलाजिम भी घायल हुए है। 

  • पंजाबः ट्रेन के इंजन में लगी आग, ड्राइवरों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो 

    पंजाबः ट्रेन के इंजन में लगी आग, ड्राइवरों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो 

    अबोहरः हिंदूमल कोट फाटक के पास आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, फिरोजपुर-श्रीगंगानगर गाड़ी संख्या 14601 के इंजन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। इंजन में आग लगी देख रेल ड्राइवरों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना मिलते ही रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे के कर्मचारियों ने पानी व फायर इंस्ट्रूमेंट्स से आग पर काबू पाया। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 3 घंटे बाद रेलगाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

    मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर-श्रीगंगानगर इंटरसिटी गाड़ी जब हिंदूमल कोट के निकट पहुंची तो अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण इंजन में आग लग गई। जैसे ही आग की भनक गाड़ी के ड्राइवर को लगी तो उसने तुरंत प्रभाव से गाड़ी की ब्रेक लगाई। गाड़ी के दोनों ड्राइवर अपनी जान बचाने के लिए कूद पड़े। तुरंत आग पर काबू पाने में जुट गए। इस प्रकार से ड्राइवर की सूझबूझ से न सिर्फ अपनी जान बची, बल्कि यात्रियों की भी जान बचा ली गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • पंजाबः बच्चों को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, महिला को नहर में फेंका

    पंजाबः बच्चों को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, महिला को नहर में फेंका

    अबोहरः गांव सप्पांवाली में बच्चों को लेकर पड़ोसियों में विवाद होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान एक पड़ोसी ने जान से मारने की नीयत से महिला को नहर में धक्का दे दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने महिला को नहर से बाहर निकालकर बचा लिया। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उपचाराधीन सुनीता रानी पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार को पड़ोसी के बच्चों के साथ बेटे दीपक का झगड़ा हो गया था।

    पड़ोसी के बच्चों ने बेटे के साथ काफी मारपीट की थी। जिसका उलाहना देने के लिए वह पड़ोसियों के घर पहुंची थी। इस बात पर पड़ोसी आग बबूला हो उठे और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान उसने अपना बचाव कर लिया।जिसके बाद वह वापस घर आने लगी तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसे पास से गुजरती नहर में धक्का दे दिया। डूबने पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने उसे नहर से बाहर निकाला। जिसके बाद लोगों ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

  • जालंधरः सुशील रिंकू के हक में केजरीवाल और सीएम मान ने निकाला रोड शो, देखें वीडियो

    जालंधरः सुशील रिंकू के हक में केजरीवाल और सीएम मान ने निकाला रोड शो, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के हक प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान जालंधर पहुंचे है। इस दौरान केजरीवाल और सीएम मान रोड शो के जरिए सुशील रिंकू को वोट देने की अपील कर रहे है। रोड शो पर रोड शो निकाल रही है। मुख्यमंत्री के साथ आज शहर में निकाले जाने वाले रोड में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। रोड शो में भीड़ जुटाने के लिए शहर में आम आदमी पार्टी के दोनों विधायकों के साथ-साथ प्रत्याशी सुशील रिंकू भी जुट गए हैं।

    आप पार्टी का रोड शो भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से शुरू किया गया। इसके बाद शहर में 3 जगह अलग-अलग रोड शो किए जाएंगे। वहीं दोपहर को 3 बजे बस्ती गुजां और शाम को 4 बजे सोढल रोड पर निकाला जाएगा। इसके बाद अंतिम रोड शो शाम को 5 बजे एसबीआई कैंटोनमेंट मार्किट में निकाला जाएगा।

  • पंजाबः हिंदू नेता बृजमोहन सूरी को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    पंजाबः हिंदू नेता बृजमोहन सूरी को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    अमृतसरः  हिंदू नेता बृजमोहन सूरी ने कुछ दिन पहले अपने सुरक्षा घेरे में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। दायर याचिका में उन्होंने कहा था उनकी जान को खतरा है। लेकिन हाईकोर्ट ने को बृजमोहन सूरी के आवेदन को खारिज कर दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीरवार को सूरी के आवास के पास हुई गोलीबारी की घटना से कुछ देर पहले बृजमोहन सूरी ने अपने 9 सुरक्षाकर्मियों को छुट्टी पर भेज दिया था। हाईकोर्ट से सुरक्षा की अर्जी खारिज होना, सुरक्षाकर्मियों को छुट्टी पर भेजना और आतंकियों की धमकी के बाद फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

    सुधीर सूरी ने मार्च के महीने में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी अर्जी दाखिल की थी। आवेदन में लिखा था कि बड़े भाई सुधीर सूरी की हत्या के मामले में जेल में बंद नामजद संदीप सिंह से उसकी जान को खतरा है। उक्त याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। पुलिस के मुताबिक बृजमोहन सूरी की सुरक्षा में 9 पुलिसकर्मी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा में 23 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

  • जालंधरः बीबी जागीर कौर ने भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान

    जालंधरः बीबी जागीर कौर ने भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अकाली नेता बीबी जागीर कौर ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल को समर्थन देने का ऐलान किया है। यह ऐलान आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में भी अहम साबित हो सकता है। बीबी जगीर कौर ने 66 फीट रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में पंजाब भाजपा प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में यह घोषणा की। बीबी जगीर कौर कई मुद्दों को लेकर शिरोमणि अकाली दल बादल से अलग हो गई थीं और पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस भी भेजा गया था। एक दिन पहले अकाली नेता परमजीत सिंह सरना भी उन्हें मनाने पहुंचे थे लेकिन बीबी जागीर कौर ने किसी भी तरह के समझौते से इनकार करते हुए कहा कि वे अपने पंथक एजेंडे पर काम कर रहे हैं और बाकी की जिंदगी इसी में लगाएगी। 

    बीबी जागीर कौर ने कहा कि सिख पंथ और विरासत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने की जरूरत है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव लगता है। इसलिए वे सभी समर्थकों की सहमति से बीजेपी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा सिख पंथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों को हल करवाने के लिए काम कर रहे हैं। इन सभी मुद्दों को बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी के सामने रखा गया है। रूपाणी ने कहा है कि वह इन सभी मुद्दों पर बीबी जागीर कौर की मांगों को जायज मानते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक करेगा। उन्हें उम्मीद है कि ये मसले जल्द ही सुलझ जाएंगे।

  • बुधान स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

    बुधान स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत आते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में एक दिवसीय एन एस एस शिविर का आयोजन किया गया ।  इस कार्यक्रम के दौरान एन एस एस यूनिट द्वारा “स्वच्छ भारत अभियान ” के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान  स्वच्छता अभियान चलाया गया। एन. एन. एस. स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर व उसके आस पास साफ सफाई की। कार्यक्रम के दौरान  स्वंय सेवियों ने बुधान  के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम के दौरान एन. एन. एस. पंजीकरण के लिए स्वयंसेवियों  के ब्लड ग्रुप की जाँच भी करवाई गई।

    इस मौके  पर  अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य, बलवंत सिंह प्रवक्ता व एन. एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी, धीरज कतना प्रवक्ता,  जगदीश चंद डी.पी.ई.,प्रवीण शर्मा प्रवक्ता व स्टॉफ सचिव, अंबिका रानी प्रवक्ता, राजीव डोगरा प्रवक्ता,राकेश धीमान प्रवक्ता, राजीव कुमार शास्त्री, कमल सिंह पी. ई. टी.रीना देवी    शिक्षका,सुषमा देवी शिक्षका, स्नेह शर्मा शिक्षका, विमला देवी, सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी स्वंय सेवियों के साथ मौजूद रहे।  स्कूल प्रशासन द्वारा स्वयं सेवियों व विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के  लिए जलपान व मिष्ठान के रूप में खीर  की व्यवस्था की गई। स्वयं सेवियों में- कंचन, तानिया ठाकुर, मुस्कान, मुकेश, इंदुबाला,आकांशा, पूजा, पलक, खुश्बू, प्रिया, शुगुन बाला, वंशिका, वरुण,अमित,विनय,अभिषेक,तनुज,  कुमकुम ,नितिका सहित अन्य स्वंयसेवी भी मौजूद रहे।