Blog

  • शालीमार ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    शालीमार ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः नासिक रोड स्टेशन पर शालीमार (कोलकाता) से एलटीटी आने वाली रेल की एक बोगी में आग लगने की खबर आ रही है। रेलवे के मुताबिक आग जिस बोगी में लगी है उसमे सामान रखा जाता है। बोगी रेल से अलग कर दी गई है और आग बुझाने का काम जारी है। रेल बोगी में आग तकरीबन 9 बजे के लगी।

    सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिवाजी एम सुतार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि इंजन के बगल में लगे सामान डिब्बे/पार्सल वैन को ट्रेन से अलग कर दिया गया है और जल्द ही ट्रेन सुरक्षित रूप से फिर से शुरू हो जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

  • आप सरकार के मंत्री का PA गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने किया दावा

    आप सरकार के मंत्री का PA गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने किया दावा

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया है। एक ट्वीट में सिसोदिया ने कहा- ‘इन्होंने झूठी FIR कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गांव में जांच कर ली लेकिन मेरे ख़िलाफ कहीं कुछ नहीं मिला। आज इन्होंने मेरे PA के घर पर ईडी की रेड करी वहाँ भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ़्तार कर के ले गये है। भाजपा वालो! चुनाव में हार का इतना डर..’ वहीं इस दावे पर बीजेपी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

  • जालंधरः हिंदू नेता सूरी के मर्डर पर बस अड्डे पर बांटे गए लड्‌डू, वीडियो वायरल

    जालंधरः हिंदू नेता सूरी के मर्डर पर बस अड्डे पर बांटे गए लड्‌डू, वीडियो वायरल

    जालंधर/वरुणः पंजाब के अमृतसर में बीते दिन हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसे लेकर पुलिस की ओर से पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं डीजीपी गौरव यादव द्वारा शरारती अनसरों को पंजाब का माहौल खराब ना करने की अपील की गई थी। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ शरारती तत्व आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। माहौल को भड़काने के लिए हिंदू नेता की मौत पर खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटने की कुछ सूचनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लुधियाना की बताई जा रही है, लेकिन एनकाउंटर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता कि यब कहां की है। लेकिन जो वीडियो का कंटेंट है वह भावनाओं को भड़काने वाला है। वीडियो में एक व्यक्ति अमृतसर में मारे गए शिवसेना टकसाली के प्रधान सुधीर सूरी की हत्या पर खुशी मनाता हुआ अपनी वीडियो बनवा रहा है। एक लोकल बस अड्डे पर वह हाथ में लड्डुओं का डिब्बा लेकर लोगों में लड्डू बांट रहा है।

    लड्डू बांटते-बांटते लोगों से कह रहा है कि पूछोगे नहीं कि किस खुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं। इस पर एक युवक पूछता है कि किस खुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं। तो वह जवाब में कहता है कि अमृतसर में सुधीर सूरी मर गया है उस खुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं। इसके बाद बस में बैठी सवारियों को लड्डू देता है और कहता कि एक-एक नहीं दो-दो लड्डू खाओ अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी मारा गया है। वायरल वीडियो में जिस तरह से क्लीन शेव युवक हाथ में डिब्बा पकड़ और लोगों को पूछ-पूछ कर लड्डू बांट रहा है इससे लोगों की भावनाओं भड़क सकती हैं।

  • जालंधर : स्टिकर चालान काटने पर कार चालक ने की पुलिस से हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर : स्टिकर चालान काटने पर कार चालक ने की पुलिस से हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस और कार चालक में चालान को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, बीते दिन पुलिस ने नो पार्किंग दौरान कार का स्टिकर चालान काट दिया था। जिसे लेकर कार चालक द्वारा पुलिस के साथ पहले बहसबाजी की गई। फिर बाद में कार चालक द्वारा पुलिस से हाथापाई की गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पुलिसकर्मी ने गाड़ी चालक की कार का नंबर पीबी10 एचआर0101 बताया है। जिसका नो पार्किंग दौरान स्टिकर चालान काटा गया।

    वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे कार चालक पुलिस के साथ हाथापाई कर रहा है। इस घटना के बाद मौके पर एएसआई सतनाम सिंह पहुंचे। हालांकि पुलिसकर्मी की ओर से इस घटना को लेकर कार चालक पर बनती कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। लेकिन दूसरी ओर बताया जा रहा है कि भारी हंगामें के बाद किसी राजनीतिक दबाव में आकर एएसआई को कार चालक के साथ राजीनामा करना पड़ा। 

  • पंजाबः सुधीर सूरी मर्डर केस के आरोपी संदीप को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    पंजाबः सुधीर सूरी मर्डर केस के आरोपी संदीप को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में हिंदू नेता सुधीर सूरी का कत्ल करने वाले संदीप उर्फ सैंडी को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के अभी तक के बयानों, उसकी गाड़ी से मिली फोटोस्टेट आदि के आधार पर रिमांड की मांग की थी।

  • पंजाबः सुधीर सूरी मर्डर केस के आरोपी संदीप को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    पंजाबः सुधीर सूरी मर्डर केस के आरोपी संदीप को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में हिंदू नेता सुधीर सूरी का कत्ल करने वाले संदीप उर्फ सैंडी को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के अभी तक के बयानों, उसकी गाड़ी से मिली फोटोस्टेट आदि के आधार पर रिमांड की मांग की थी।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह का मुंह काला करने वाले को मिलेगा 5 लाख रुपए का ईनाम, शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने किया ऐलान, देखे वीडियो

    जालंधरः अमृतपाल सिंह का मुंह काला करने वाले को मिलेगा 5 लाख रुपए का ईनाम, शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने किया ऐलान, देखे वीडियो

    जालंधर/वरुणः अमृतसर में बीते दिन धरने पर बैठे हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद अमृतसर में आज हिंदू संगठनों की ओर से दुकाने बंद करवाई गई। वहीं जालंधर में भी शिवसेना और हिंदू नेताओं द्वारा हत्या को लेकर काफी रोष पाया गया। बताया जा रहा है कि आज नगर कीर्तन में अमृतपाल सिंह शाम 4 से 5 बजे के बीच जालंधर पहुंच रहे।

    जिसे लेकर शिवसेना नेता ईशांत शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ईशांत शर्मा ने कहा कि जो कोई भी आज जालंधर दौरे पर आ रहे अमृतपाल सिंह का मुंह काला करेगा उसे शिवसेना हिंद की ओर से 5 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

  • पंजाबः जल्द महिलाओं के बैंक खातों में आएंगे 1000 रुपये, ये है सरकार की योजना

    पंजाबः जल्द महिलाओं के बैंक खातों में आएंगे 1000 रुपये, ये है सरकार की योजना

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार चुनाव में किए गए एक और वादे को जल्द ही पूरा करने जा रही है। दरअसल, चुनाव दौरान आप सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार रुपए डालने का वादा किया था। इस योजना को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने पूरा ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में केवल उन्हीं महिलाओं को यह सहायता राशि देने पर विचार किया जा रहा है जो अकेले घर का बोझ उठाती हैं और इन महिलाओं की रोजाना की कमाई से ही पूरा घर चलता है।

    कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के मुताबिक विभागीय स्तर पर सारा डाटा जुटा लिया गया है। जल्द ही पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजी जाएगी और मंजूरी मिलते ही इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। जानकारी देते मंत्री ने बताया कि पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने से सरकारी खजाने पर 125 करोड़ का बोझ पड़ने का अनुमान है। राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूरी योजना को एक साथ लागू करना संभव नहीं है। विभाग के पास ऐसी महिलाओं के आंकड़े हैं।

  • पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद बेटे को मिली जान से मारने का धमकी

    पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद बेटे को मिली जान से मारने का धमकी

    हिंदू नेता हरीश सिंगला को पुलिस ने लिया हिरासत में

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता व शिवसेना टकसाली के अध्यक्ष सुधीर सूरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर सूरी के बेटे ने आज सुबह धमकी भरा फोन आया है। सुधीर सूरी के बेटे ने कहा कि धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। सुधीर सूरी के बेटे ने कहा कि कल उनके पिता को भी थ्रेट कॉल आई थी। उन्होंने कल ही पुलिस से बुलेट प्रूफ गाड़ी और जैकेट की मांग की थी। लेकिन उन्हें दी नहीं गई। दूसरी ओर सुधीर सूरी की हत्या के बाद आज अमृतसर में जबरन बाजार बंद कराए गए। इस दौरान पुलिस भी वहां तैनात रही।

    जिले में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की मौत के बाद पूरे जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि सुधीर सूरी की हत्या के बाद हरीश सिंगला अमृतसर पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात के चलते पंजाब भर के शिवसैनिकों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। शिवसैनिक सुधीर सूरी की मौत के बाद से ही गुस्से में है। अब हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लेने के बाद शिवसैनिकों का गुस्सा बढ़ गया है। हरीश सिंगला सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस हिंदुओं को मारना चाहती है। 

  • पंजाबः शहर में फिर चली गोलियां, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियों

    पंजाबः शहर में फिर चली गोलियां, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियों

    अमृतसरः शहर में बीते दिन हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोलियां मार हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना के कुछ ही देर रात को फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए साहिल शर्मा ने बताया कि उनके दोस्त अमेरिका में रहते है। उनके बेटे की रिसेप्शन पार्टी में आए थे। बताया जा रहा है कि शादी में नाजायज़ शराब पिलाने का ग़लत इल्ज़ाम लगाकर शादी में हुड़दंग मचाया गया। इस दौरान उक्त शराब ठेकेदारों के कारिंदों द्वारा गोलियां चलाई गई। उन्होंने बताया कि 15 से 20 साल बाद एनआरआई भारत आए थे।

    गोलियां चलने के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। साहिल ने बताया कि रेस्टोरेंट के बाहर उक्त व्यक्तियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं दूसरी ओर एसीपी सीएस सहोता ने बताया कि एक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें कुछ एनआरआई भारत आए हुए थे। वहां शराब को लेकर कोई बात हुई जिसपर गोली चली। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।