Blog

  • रूस सेना में एक भारतीय की मौत, दूसरा घायल, 24 युवा अभी भी फंसे, देखें वीडियो

    रूस सेना में एक भारतीय की मौत, दूसरा घायल, 24 युवा अभी भी फंसे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब एक नए और भयावह मोड़ पर पहुंच चुकी है। कभी मोर्चे पर लड़ी जाने वाली यह जंग अब आसमान में उड़ते ड्रोन और मिसाइलों की गर्जना में बदल गई है। हाल ही में जालंधर को गोबिंदगढ़ के रहने वाले हरमिंदर सिंह ने वीडियो जारी करके रूस आर्मी में भर्ती कर फंसाने को लेकर खुलासा किया था। रमिंदर सिंह ने कहाकि उसे कंस्ट्रक्शन के काम के लिए नौकरी करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसे आर्मी में भर्ती कर दिया गया है। पीड़ित ने कहाकि यहां उसकी जान को खतरा है। यहां ड्रोन काफी संख्या में आ रहे है।

    दूसरी ओर हरियाणा के हिसार के अमन ने वीडियो जारी की। इसमें अमन ने कहा कि उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के बहाने रूस आर्मी में भर्त कर लिया गया। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताया और कहा कि उसका कभी भी नंबर आ सकता है। पीड़ित के अनुसार लगातार इलाके में बमबारी हो रही है। पीड़ित ने कहा कि वह 25 अगस्त को आर्मी में भर्ती हुआ था। ऐसे में पीड़ित ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उसे यहां से निकाला जाए। वहीं बीते दिन हिसार जिले के मदनहेड़ी गांव के 2 युवकों में से 28 वर्षीय सोनू की रूस आर्मी में मौत हो गई है।

    परिवार का आरोप है कि उसे धोखाधड़ी से रूसी सेना में भर्ती होने के बाद यूक्रेन में युद्ध में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। सोनू का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। रूस स्थित भारतीय दूतावास और दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सोनू के परिवार को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद बीते दिन उसका शव हिसार पहुंचा, जहां गांव वासियों सहित परिवार ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया। वहीं हिसार के अमन को लेकर सूचना मिली है कि वह रूस और यूक्रेन जंग में जख्मी हो चुका है।

    सोनू के चाचा अनिल ने बताया कि वे रूस स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर पर लगातार संपर्क में हैं। वहां के अधिकारियों ने बीते दिन कहा था कि वे जल्द सटीक जानकारी दे देंगे। इसके बाद उन्होंने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए सोनू का पार्थिव शरीर भेज दिया गया है। वहीं अन्य गांव के निवासी ने बताया कि हरियाणा के 24 युवक रूस सेना में फंसे हुए है। उन्होंने भारत सरकार से उन्हें जल्द वापिस लाने के लिए गुहार लगाई है।

  • Jalandhar News: नौसरबाजों ने ATM Card बदलकर व्यक्ति के खाते से निकाले एक लाख

    Jalandhar News: नौसरबाजों ने ATM Card बदलकर व्यक्ति के खाते से निकाले एक लाख

    जालंधर, ENS: नौसरबाजों द्वारा लगातार लोगों को नए-नए तरीकों से ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। वहीं थाना नंबर 3 के अंतर्गत आते शास्त्री मार्केट चौक के पास स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे बुजुर्ग व्यक्ति को नौसरबाजों द्वारा ठगी का शिकार बनाया गया। दरअसल, एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने उसके खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंप दी है। जिसके बाद मामला थाना नंबर 3 की पुलिस को जांच के लिए दे दिया गया है।

    जालंधर हाइट्स के रहने वाले पीड़ित रमेश कुमार पुलिस को बताया कि दोपहर वह शास्त्री मार्केट चौक के पास एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। तभी वहां पहले से मौजूद 2 युवक उसके पास आ गए। रमेश कुमार के अनुसार, उसने जब एटीएम मशीन में कार्ड डाला तो नकदी नहीं निकली। इस दौरान उसने पिन कोड डाला, लेकिन युवकों ने उसे बहाना बनाकर कहा कि मशीन में कैश नहीं है और उसे किसी दूसरे एटीएम से पैसे निकालने को कह दिया।

    पीड़ित के मुताबिक, इसी दौरान ठगों ने उसकी नजर बचाकर एटीएम कार्ड को नकली कार्ड से बदल दिया और उसका पिन कोड भी देख लिया। बाद में जब वह दूसरे एटीएम से पैसे निकालने गया, तो कार्ड काम नहीं कर रहा था। इसके बाद वह फुटबाल चौक के पास अपने बैंक पहुंचा, जहां जांच के दौरान पता चला कि उसका असली एटीएम कार्ड बदल दिया गया है।

    जब तक बैंक अधिकारियों ने उसका खाता फ्रीज किया, ठग उसके खाते से एक लाख रुपये की निकासी कर चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है और आरोपियों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। थाना नंबर 3 की पुलिस टीम तकनीकी जांच के आधार पर दोनों युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

  • केरोसिन गोदाम में भीषण आग लगने के बाद हुए धमाके, दहला इलाका, देखें वीडियो

    केरोसिन गोदाम में भीषण आग लगने के बाद हुए धमाके, दहला इलाका, देखें वीडियो

    जयपुरः राजधानी जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र की कल्लन शाह कॉलोनी में केरोसिन गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद हुए जोरदार धमाकों से इलाके के लोग दहल गए। बताया जा रहा हैकि ईदगाह के पास स्थित इस गोदाम में सरकारी उचित मूल्य की दुकान का केरोसिन स्टॉक रखा हुआ था, जो अवैध रूप से सैकड़ों लीटर केरोसिन और थिनर के साथ स्टोर किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही टंकी फटने की तेज धमाकेदार आवाज से पूरा इलाका दहल गया और देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को लपेट लिया। वहीं जोरदार हुए धमाकों से मकान की छत का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया। लोगों द्वारा तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।

    थाना प्रभारी और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उनका कहना है कि केरोसिन की वजह से आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा था। क्योंकि ज्वलनशील पदार्थ बार-बार भड़क रहे थे। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया। इस दौरान स्थानीय लोग भी प्रशासन की मदद के लिए आगे आए, पानी की बाल्टियां और अन्य साधनों से सहायता की। एहतियातन आस-पास के 8 से अधिक घरों को खाली करा दिया गया और बिजली आपूर्ति काट दी गई ताकि हादसा और न फैले। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में रखा केरोसिन, थिनर और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

    वहीं स्थानीय निवासी नफीस ने बताया कि गोदाम एक 3 मंजिला आवासीय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित था, जहां सरकारी राशन दुकान के नाम पर अवैध स्टोरेज चल रहा था। आग की शुरुआत शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी से हुई प्रतीत होती है, लेकिन अधिकारियों को पहले भी शिकायतें मिल चुकी थी कि यहां बिना लाइसेंस के ज्वलनशील पदार्थ स्टोर किए जा रहे थे। धमाकों के दौरान केरोसिन के ड्रम फटने से आग की तीव्रता और बढ़ गई और काले धुएं का गुबार आसमान छूने लगा। इतनी तेज आग के कारण आस-पास के घरों में रहने वाले लोग घबरा गए, कई परिवारों ने खुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया।

  • Punjab News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    Production Warrant पर असम से लेकर आई Police

    अमृतसर/गुरदासपुरः गैंगस्टर जगदीप ‘जग्गू’ भगवानपुरीया को बटाला की माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां  अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। बटाला पुलिस के एसपी जीएस सहोता ने बताया कि जिले के थाना घूमान में एक गैंगस्टर बिल्ला मंडियाला के साथी गोरा बरियार का कत्ल हुआ था और उस मामले में जगदीप सिंह ‘जग्गू’ नामजद था। उस केस की पूछताछ के लिए आज उसे बटाला अदालत में पेश किया गया था और माननीय अदालत ने जग्गू का तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पहले इस केस के बारे में पूछताछ की जाएगी, इसके अलावा उसके खिलाफ बटाला पुलिस में कई और मामले दर्ज हैं। बता दें कि बीती देर रात बटाला पुलिस द्वारा जग्गू भगवनपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। जग्गू भगवानपुरिया मां की हत्या के 4 महीने बाद वापस लौटा। जिसके बाद पुलिस जग्गू भगवनपुरिया को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बटाला लेकर आई थी। जग्गू को असम की सिलचर जेल से लाया गया है। जग्गू वहां एनडीपीएस-पीटी एक्ट के तहत मार्च 2025 से महीने से बंद था। करीब 4 महीने पहले जग्गू की मां और एक करीबी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना को आपसी गैंगवार से जोड़ा और जांच शुरू की थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डोनी बल, प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद जग्गू पहली बार पंजाब आया है।
  • Jalandhar News: विवादों में घिरी Fancy Bakery, हंगामा होने पर मालिक ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरी Fancy Bakery, हंगामा होने पर मालिक ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि से नकोदर रोड़ की ओर जाती सड़क पर स्थित Fancy Bakery में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, ग्राहक सोनिया नामक महिला दुकान से रिश्तेदार को देने के लिए फ्रूट केक का डिब्बा लेकर गया था। जिसके बाद उस डिब्बे को जब ग्राहक ने खोलकर देखा तो उसमें फंगस लगी हुई थी। जिसको लेकर महिला ग्राहक द्वारा दुकान पर घटिया फ्रूट केक को लेकर हंगामा किया गया।

    वहीं हंगामा होने पर दुकानदार ने दुकान से बाहर आकर महिला से फंगस लगे फ्रूट केक को लेकर माफी मांगी। महिला का कहना हैकि उसने फैंसी ब्रेकरी से फ्रूट केक का डिब्बा लिया था और उसे फगवाड़ा में अपने रिश्तेदार को दिया। अगले दिन जब रिश्तेदार ने डिब्बा खोला तो देखा उसमें फंगस लगी हुई थी। जिसके बाद उसने फोन कर फंगस लगे फ्रूट केक के बारे में बताया और उसे फोटो खींचकर भी भेजा।

    महिला ने कहा कि उसके पास दुकान से खरीदे हुए फ्रूट केक का बिल भी मौजूद है। महिला ने भाई से फ्रूट केक वापिस मंगवाया। उन्होंने कहाकि अगर यह फ्रूट केक कोई बच्चा या कोई भी खा लेता और उसे कुछ हो जाता तो कौन उसका जिम्मेदार होता। जिसके बाद दुकान मालिक ने कहा कि वह इस मामले को लेकर गलती मांगता है। महिला ने कहा कि वह सेहत विभाग को इस मामले की शिकायत देंगी।

    महिला ने कहाकि अगर कोई बच्चा इसे खा लेता और उसकी मौत हो जाती तो क्या दुकानदार बच्चा उसका वापिस लाकर दे सकता है। परिवार का कहना है कि हमारी दुकान से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन वह लोगों को जागरूक करना चाहते है कि दुकान से घटिया क्वालिटी का सामान उसे दिया गया। ऐसे में अब देखना है कि सेहत विभाग द्वारा क्या फैंसी बेकरी के सेंपल लिए जाएंगे और बेकरी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है यह आने वाला समय बताएगा।

  • Jalandhar News: फर्नीचर डीलर की कार पंचर करके पीछे लग गए 4 लुटेरे, चालक ने दिखाई बहादुरी

    Jalandhar News: फर्नीचर डीलर की कार पंचर करके पीछे लग गए 4 लुटेरे, चालक ने दिखाई बहादुरी

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते वडाला चौक के पास देर रात फर्नीचर शोरूम मालिक को लूटेरों ने निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। दरअसल, लुटेरों ने फर्नीचर डीलर की कार को कील से पंचर कर दिया, लेकिन डीलर ने कार भाग ली। जिसके बाद लुटेरे चौक पर पुलिस नाका देखकर मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़ित ने भार्गव कैंप पुलिस शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    लाजपत नगर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वडाला चौक के पास द फर्निशिंग नाम से फर्नीचर शोरूम चलाते हैं। मंगलवार रात करीब 8:15 बजे वह शोरूम बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान 4 युवक एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक ने उनकी कार के पिछले टायर में लोहे की कील लगाकर पंचर कर दिया। विजय कुमार को शक हुआ कि वे उसे लूटने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने तुरंत गाड़ी स्टार्ट की और पंचर हुई कार को चलाते हुए घर की ओर रवाना हो गए।

    उन्होंने बताया कि एक्टिवा और मोटरसाइकिल पर सवार चारों युवक उनका पीछा करने लगे, लेकिन जैसे ही वह श्री गुरु रविदास चौक के पास पहुंचे और वहां पुलिस नाका देखा, लुटेरे उसकी कार को पार कर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित विजय कुमार की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और जांच जारी है। शोरूम मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, जिसमें लुटेरे उसकी कार को पंचर करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: AI से फोटो एडिट कर की वायरल, महिला से मांगे 2 लाख, केस दर्ज

    Jalandhar News: AI से फोटो एडिट कर की वायरल, महिला से मांगे 2 लाख, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: नौसरबाजों ने ठगी मारने के नए तरीके ढूंढ लिए है। यहीं कारण है कि अब नौसरबाज एआई के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। दरअसल, एआई के जरिए फोटो एडिट करके महिला को ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। इसमें जालसाज ने दो लाख रुपए मांगे गए, नहीं दिए तो अश्लील फोटो वायरल कर दी गई। मामला जालंधर के एक गांव का है। यहां एक महिला की फोटो एआई की मदद से एडिट करके गांव के सरपंच, पंच व अन्य लोगों के साथ जोड़ दी गई।

    महिला से 2 लाख रुपए मांगे गए, मना करने पर अश्लील फोटोज गांव के लोगों को व्हाट्सएप के जरिये भेज दी गई। महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 356 (2) और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की जाली फोटो वायरल हुई तो गांव के एक युवक ने उन्हें बताया। उन्होंने पत्नी से बात की तो वह परेशान हो गई। ठग 2 लाख रुपए मांग रहा था।

    वे पहले डर गए। फिर पता चला कि फोटो एडिट की गई है। पैसे देने से मना कर दिया तो जालसाज ने फोटो वायरल कर दी। गांव के सरपंच और पंच खुद भी हैरान थे। जिन्होंने ठग पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साइबर क्राइम अधिकारी ने कहा कि हो सके तो ऐसे सोशल प्लेटफार्म का इस्तेमाल न करें, जहां पर आपकी फोटो तक का एक्सेस है। किसी भी एप को डाउन लोड करते समय देखना चाहिए कि कितना सुरक्षित है।

  • Stock Market: लाल निशान में खुला बाजार, Sensex-Nifty की सुस्त रही शुरुआत

    Stock Market: लाल निशान में खुला बाजार, Sensex-Nifty की सुस्त रही शुरुआत

    बिजनेसः भारतीय बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार के कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत के साथ लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर्स में बिकवाली देखी जा रही थी। अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट कटौती का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को नहीं मिला। फेड चेयरमैन ने अमेरिकी इकोनॉमी को स्थिर बनाए रखने के लिए उम्मीद के मुताबिक पॉलिसी रेट पर फैसला लिया। ताजा कटौती के बाद अमेरिका में ब्याज दरें 3.75 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के दायरे में आ गई हैं। सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 355.57 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,641.56 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 113.65 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,940.25 स्तर पर बना हुआ था।

    कारोबारी सत्र की शुरुआत में निफ्टी बैंक 199.55 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,185.70 पर था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 151.50 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के बाद 59,997.55 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 12.20 अंक या 0.0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,475.35 स्तर पर था।

    बाजार जानकारों ने कहा कि टेक्निकल फ्रंट पर निफ्टी तब तक साइडवेज-टू-बुलिश बना रहेगा जब तक इंडेक्स 25,900–26,000 के सपोर्ट जोन से ऊपर बना रहता है। ऊपर की ओर तुरंत रेजिस्टेंस 26,100–26,200 के आसपास है और इस रेंज से ऊपर लगातार मूव होने पर शॉर्ट टर्म में 26,300–26,400 की तरफ बढ़त का रास्ता खुल सकता है।

    इस बीच सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, सनफार्मा, आईटीसी, टाटा स्टील, इटरनल, इंफोसिस और पावरग्रिड टॉप लूजर्स थे। वहीं, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स रहे। एशियाई बाजारों की बात करें तो जकार्ता, सोल, जापान, चीन, हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। केवल बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

  • Jalandhar News: साडे आपने रूल, साडे आपने असूल, खुद पुलिस कर्मी उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

    Jalandhar News: साडे आपने रूल, साडे आपने असूल, खुद पुलिस कर्मी उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

    जालंधर, ENS: ट्रैफिक पुलिस लोगों को तो नियमों का पाठ पढ़ा रही है और रोजाना नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों का चालान भी काट रही है। लेकिन शायद ये नियम पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होते। आप लोगों ने वह गाना तो सुना ही होगा, साडे आपने रूल, साडे आपने असूल, यह गाना शायद पुलिस कर्मियों पर स्टीक बैठता है। दरअसल, शहर में इसी महीने से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों से ई-चालान शुरू किया गया है। पुलिस द्वारा 2 हफ्तों में 1500 से ज्यादा ऑनलाइन चालान काटे गए।

    लेकिन हैरानी की बात है कि एक तरफ पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस के मुलाजिम ही नियमों की अवहेलना करने में सबसे आगे है। कमांड एंड कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक नियमों की चैकिंग करने वाले मुलाजिमों को अपने पुलिस मुलाजिमों पर भी आम लोगों की तरह कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए तभी लोग ट्रैफिक नियमों को लेकर सीरियस होंगे। लेकिन ऐसा कम देखने को मिला है कि पुलिस अपने मुलाजिमों के चालान काटे। इन तस्वीरों में भी ट्रैफिक मुलाजिमों के नंबर प्लेट दिखाई दे रही है।

    बीएमसी चौक पर सीसीटीवी कैमरे सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, वहीं तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुबह पुलिस की महिला मुलाजिम जेब्रा क्रासिंग से काफी आगे खड़ी नजर आई और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। इसी दौरान बीएमसी चौक से कचहरी चौक की ओर जाता पुलिस मुलाजिम बिना हेलमेट और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार नजर आया। बीएमसी चौक के पास खड़ी पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस टीम की गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। यह गाड़ी अधिकतर समय बीएमसी चौक पर ही खड़ी रहती है।

  • Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में 2 पर केस दर्ज 

    Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में 2 पर केस दर्ज 

    जालंधर, ENS: पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं देहात में 2 किसानों पर पराली जलाने का मामला दर्ज किया गया। जिसमें एक मामला थाना मेहतपुर पुलिस ने परमिंदर सिंह निवासी बिजारिया के खिलाफ खेत में धान की पराली को आग लगाने पर केस दर्ज किया है।

    यह मामला वरिंदर कुमार निवासी बिजारिया की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है। वहीं दूसरा मामला थाना लोहियां पुलिस ने मंडाला गांव में पराली जलाने के मामले में सरवन निवासी मंडाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई ग्राम रोजगार सेवक राजिंदर सिंह के पत्र और पटवारी बलकार सिंह की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

    रिपोर्ट के अनुसार, 26 अक्टूबर को गांव मंडाना में खेत में पराली जलाने के प्रमाण मिले। जमीन का मालिक साधु राम था, जिसकी मौत हो चुकी है। यह जमीन सरवन नाम का किसान संभाल रहा था। थाना लोहिया के एएसआइ उमेश कुमार ने पराली जलाने के सबूत मिलने पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बुधवार तक सैटेलाइट से पराली जलाने के 26 मामलों का पता चला। इनमें से 6 मामलों में कार्रवाई की गई है। पराली जलाने से हवा की गुणवत्ता भी खराब हुई है। इससे एक्यूआइ 312 तक पहुंच गया।

    सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 163 था, जो मंगलवार को बढ़कर 307 और बुधवार को 312 पर पहुंच गया। वहीं डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को फील्ड में रहकर पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के आदेश दिए है। मंगलवार को तीन नए मामले सामने आए। पुलिस का कहना है कि एक मामले की जांच की जा रही है। मगर, किसी किसान की गिरफ्तारी नहीं हुई है।