Blog

  • गणेश विसर्जन दौरान पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी से बिगड़े हालात, दहशत का माहौल

    गणेश विसर्जन दौरान पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी से बिगड़े हालात, दहशत का माहौल

    नई दिल्ली – कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई है। हालात इतने खराब हो गए कि उपद्रवियों ने पथराव के बाद कई दुकानों और कपड़ों के साथ-साथ बाइक के शोरूम को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं बेकाबू भीड़ ने सड़क पर खड़ी बाइकों को भी फूंक दिया। हालात को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बदरिकोप्पलु गांव के युवक गणेश विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे।

    जुलूस नागमंगला की मुख्य सड़क पर एक मस्जिद के पास से गुजरा. बताया जा रहा है कि इस दौरान जुलूस पर पथराव हुआ। हालात बिगड़ गए और दोनों समुदायों के बीच झड़पें होने लगीं।  गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए पथराव और हिंसक झड़प के बाद स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पत्थरबाजी के बाद गणेश पूजा करने वाले लोगों ने दूसरे गुटों के खिलाफ एक्शन की मांग की और थाने के पास रातभर प्रदर्शन किया।

    जानकारी के अनुसार पथराव और मारपीट में एक पुलिसकर्मी सहित कुछ लोग घायल हो गए है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस की भारी तैनाती है। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो गुस्साए हिंदू समुदाय के लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग की।

  • आज का राशिफल, 12 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 12 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज महानन्दा नवमी है। आज रात 10 बजकर 41 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे। आज जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने आस पास ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप परिवार के सदस्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। रचनात्मक कार्य में आप सूझ- बूझ से आगे बढ़ेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर बहुत ही सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी।

    कर्क राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा।आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। ऑफिस के कार्य से आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिलेगी। आज अचानक आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करा लेंगे। आज छात्रों को पढ़ाई में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिलेगा।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लें। अनजान लोगों से से दूरी बनाकर रखें। बहुत दिनों बाद किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, उनके साथ लंच करने जायेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कार्यों को सूची बनाकर करेंगे तो आपके कार्य पूरे होते जायेंगे।

    तुला राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस के कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे । अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिलेगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पास के किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज काम में मन लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। रुके हुए कार्यों को आज नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। आज ऑफिस में आपको कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा । संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज आपको कर्ज से छुटकारा, जिससे रिलेक्स महसूस करेंगे।आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज आप कार्य स्थल पर किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगा।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी पहले किया हुआ वादा आज पूरा करेंगे, इससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे । आज किसी कठिन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से आसानी से निपटा लेंगे। लेकिन ऑफिस में व्यस्तता के चलते घर देर से पहुंचेंगे। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे है तो अभी कुछ दिन रुक जायें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनायेंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का प्रयत्न करें। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज फ़ोन पर देर तक बात करेंगे।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा है।आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज नया वाहन लेने का मन बनायेंगे, परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।  ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए प्लान तैयार करेंगे। आपको आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आय के नये-नये रास्ते मिलेंगे। जीवनसाथी आज आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

  • रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, पति-पत्नी सहित बच्चे की दर्दनाक मौत

    रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, पति-पत्नी सहित बच्चे की दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रेलवे ट्रैक पर दो साल के मासूम बच्चे के साथ रील और सेल्फी बना रहे पति-पत्नी की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मेला देखकर घर लौटते वक्त ओयल रेलवे स्टेशन के पास हुई।

    घटना का विवरण
    मृतकों की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद अहमद, उनकी 24 वर्षीय पत्नी नजमीन और उनके 2 साल के बेटे अकरम के रूप में की गई है। ये परिवार मेला देखकर वापस ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास बने पुल पर सेल्फी और रील बनाते समय तेज गति से आ रही ट्रेन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस की कार्रवाई
    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। एडिशनल एसपी ईस्ट पवन गौतम ने बताया कि यह परिवार सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र का निवासी था और मेला देखने के लिए लखीमपुर खीरी आया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से पूछताछ और मामले की गहन जांच की जा रही है।

    परिवार में छाया मातम
    इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। तीनों की अचानक मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

    इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर लापरवाही से सेल्फी और वीडियो बनाने के खतरनाक परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

  • Chandigarh Sector 10 में हुए Blast के आरोपियों की CCTV आई सामने

    Chandigarh Sector 10 में हुए Blast के आरोपियों की CCTV आई सामने

    चंडीगढ़: यूटी के सेक्टर 10 मे ब्लास्ट करने के पश्चात आरोपियों के ऑटो मे बहगने की cctv सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर मे हुआ है। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। घटना सेक्टर-10 के मकान नंबर 575 में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कंवरदीप कौर भारी पुलिस फ़ोर्स और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची। ब्लास्ट से घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि ये प्रेशर ब्लास्ट था। जिससे घर में रखे गमलों और शीशे टूटे हैं। ऑटो में आए दो व्यक्तियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

    ब्लास्ट के दौरान परिवार बरामदे में ही बैठा हुआ था। धमाके में इस्तेमाल सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुँच चुकी है। चंडीगढ़ पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश के लिए पंजाब और हरियाणा रवाना हो गई हैं। घटना के बाद शहर को सील कर दिया गया है। ब्लास्ट किस कारण हुआ इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस की टीमें पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है।

  • कई बार पीते हैं अदरक की चाय तो हो जाएं सावधान! हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

    कई बार पीते हैं अदरक की चाय तो हो जाएं सावधान! हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

    Health Tips: अदरक की चाय को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसे जरूरत से ज्यादा पी रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! दिन में कई बार अदरक की चाय का सेवन आपकी सेहत को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानें, अधिक मात्रा में अदरक की चाय पीने से क्या हो सकते हैं नुकसान:

    पेट में जलन
    अदरक की चाय में गर्म तासीर होती है, जो अधिक सेवन से पेट में जलन या एसिडिटी पैदा कर सकती है। यह समस्या लंबे समय तक रहने पर गैस्ट्रिक अल्सर का कारण भी बन सकती है।

    ब्लड प्रेशर की समस्या
    अदरक का अत्यधिक सेवन ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी और अनियमित दिल की धड़कन की समस्याएं हो सकती हैं।

    खून का पतला होना
    अदरक प्राकृतिक रूप से खून को पतला करता है, जिससे ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से खून का बहाव बढ़ सकता है। यदि आप ब्लड थिनर मेडिकेशन ले रहे हैं, तो अदरक की चाय का ज्यादा सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

    गर्भवती महिलाओं के लिए जोखिम
    गर्भावस्था के दौरान अदरक का अधिक सेवन गर्भाशय के संकुचन का कारण बन सकता है, जिससे गर्भपात या अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। इसीलिए, गर्भवती महिलाओं को अदरक की चाय सीमित मात्रा में ही पीनी चाहिए।

    त्वचा पर रैशेज
    अदरक की चाय अधिक मात्रा में पीने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिससे त्वचा पर रैशेज या एलर्जी हो सकती है।

    इसलिए, अदरक की चाय का सेवन संतुलित मात्रा में करें और दिन में 1-2 कप से अधिक न पिएं। अधिक मात्रा में सेवन करने से ये समस्याएं आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

  • Punjab News: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, जालंधर और अन्य शहरों में 25 अवैध Immigration Companies पर FIR दर्ज

    Punjab News: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, जालंधर और अन्य शहरों में 25 अवैध Immigration Companies पर FIR दर्ज

    • Jalandhar में Aaradhya Enterprises, Karson Travel Consultancy, True Deal Consultants, I Way Overseas & Education Consultancy

    मोहाली: पंजाब पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 25 से अधिक कंपनियों पर शिकंजा कसा है। इस विशेष ऑपरेशन में Jalandhar, Ludhiana, Amritsar, और अन्य शहरों की कंपनियों पर बिना लाइसेंस इमिग्रेशन सेवाएं प्रदान करने के आरोप में 20 मामले दर्ज किए गए हैं।

    सूत्रों के अनुसार, इन कंपनियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी, और जांच में पाया गया कि ये कंपनियां Social Media के माध्यम से युवाओं को भ्रामक विज्ञापन देकर फंसा रही थीं। इस दौरान, पुलिस ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों पर अवैध तरीके से विदेशों में नौकरियों का प्रचार करने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

    अवैध इमिग्रेशन कंपनियों का नेटवर्क जालंधर से लेकर अमृतसर तक

    इस विशेष अभियान के तहत, Jalandhar में Aaradhya Enterprises, Karson Travel, और TRUE DEAL Immigration Services जैसी कंपनियों पर केस दर्ज किया गया। लुधियाना में 7 horse immigration, Abroad Expert , और अब्रॉड किवा जैसी कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने इन कंपनियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखी और पाया कि ये कंपनियां बिना किसी सरकारी लाइसेंस के संचालित हो रही थीं। इसके साथ ही, इन्होंने विदेशों में नौकरी के झूठे वादों के साथ युवाओं को ठगने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया।

    ADGP NRI प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इन कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं, क्योंकि ये सोशल मीडिया पर झूठे विज्ञापन देकर युवाओं को भ्रमित कर रही थीं। इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों पर चल रहे इन अवैध विज्ञापनों को प्रवासी संरक्षण विभाग ने पहले ही प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन जांच में यह पाया गया कि कंपनियां अभी भी अपने भ्रामक अभियानों को जारी रखे हुए थीं।

    सिन्हा ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल शुरुआत है, और आगे भी इस तरह की अवैध इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। राज्य के कई एनआरआई पुलिस थानों में प्रवासी अधिनियम की धारा 24/25 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

    लुधियाना, अमृतसर और मोहाली में भी कार्रवाई

    इस ऑपरेशन के तहत, सिर्फ जालंधर ही नहीं, बल्कि लुधियाना, अमृतसर, मोहाली, और पटियाला जैसे शहरों में भी कार्रवाई की गई। अमृतसर में JS एंटरप्राइज, पावर टू फ्लाई, और ट्रैवल मंथन पर कार्रवाई की गई।

    होशियारपुर और मोहाली में आरएस एंटरप्राइजेज और हाईविंग्स ओवरसीज जैसी कंपनियों पर शिकंजा कसा गया। इसके साथ ही, गल्फ ट्रैवल एजेंसी और पीएनएस वीजा सर्विसेज जैसी कंपनियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

    अवैध इमिग्रेशन पर रोक

    पंजाब पुलिस और प्रवासी संरक्षण विभाग की यह कार्रवाई उस समय महत्वपूर्ण हो जाती है, जब राज्य में अवैध इमिग्रेशन सेवाएं और बिना लाइसेंस ट्रैवल एजेंटों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। यह कदम युवाओं को विदेश जाने के सपने दिखाकर ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए उठाया गया है।

    
    
  • Punjab News: Sidhu Moose Wala के Song Leak के मामले में पिता Balkaur Singh Court में हुए पेश, देखे वीडियो

    Punjab News: Sidhu Moose Wala के Song Leak के मामले में पिता Balkaur Singh Court में हुए पेश, देखे वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब: Punjabi Singer Sidhu Moose Wala के गाने लीक होने के मामले मे आज उनके पिता Balkaur Singh Sidhu Court मे पेश हुए।

    इस दौरान बलकौर सिंह ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा मेरे बेटे के गाने लीक कर दिए गए। जिसकी याचिका श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में की गई थी।

    उन्होंने सिद्धू के लगभग 47 गाने चोरी होने की बात कही। जिन लोगो ने गाने लीक किये थे उनमे से कुछ को जमानत मिल चुकी है और कुछ अदालत मे पेश नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका।

  • Sector10 में विस्फोट होने से कई कोठियों के टूटे शीशे, मचा हड़कंप

    Sector10 में विस्फोट होने से कई कोठियों के टूटे शीशे, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़: यूटी के सेक्टर 10 से बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि यहां पर एक घर में विस्फोटक सामग्री जैसा कुछ फैंका गया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। मिली जानकारी अनुसार कुछ देर पहले किसी ने विस्फोटक सामग्री फैंकी जिसके बाद मौके पर बड़ा धमाका हुआ।

    यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 10 की कोठी नं. 575 की है, जहां पर उस समय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। जानकारों का कहना है कि धमाका होने के दौरान आसपास की कई कोठियों के शीशे टूट गए। यह घटना क्योंकि अभी कुछ देर पहले घटी है, इसलिए इस संबंध में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। जिन लोगों ने बम जैसी कोई वस्तु फैंकी, वह कौन थे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। घटना का पता चलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है तथा सी.सी.टी.वी. खंगाली जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग संदिग्ध दिखे हैं, जिस बारे जांच जारी है।

  • राधा अष्टमी पर विधिवत रूप से हुआ गणपति विसर्जन

    राधा अष्टमी पर विधिवत रूप से हुआ गणपति विसर्जन

    बद्दीसचिन बैंसल: हिमालय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद केन्द्र बद्दी में गणपति विर्सजन धूम धाम के साथ किया गया । सर्व प्रथम किशोर योगा एकेडमी के योग साधकों ने सामूहिक गणेश पूजन किया । उसके पश्चात गणपति आरती उतारी गई तथा रिद्वि सिद्वि के दाता भगवान गणेश से बीबीएन वासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्वि की कामना की गई । केन्द्र प्रमुख डा. किशोर ठाकुर ने बताया कि गणेश उत्सव हिन्दूओं का पवीत्र त्योहार है जोकि देश भर में सभी राज्यों में बडे उत्साह के साथ मनाया जाता है ।

    अनेकों स्थान पर इस दिन गणेश को गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर भी मनाया जाता है । वहीं मान्यता के अनुसार वेद व्यास जी ने गणेश भगवान को महाभारत लिखने को कहा तो गणेश भगवान ने दस दिनों तक बिना रूके और बिना थके निविघर््न महाभारत की रचना की । इस दौरान उनके पूरे शरीर पर धूल मिट्टी की परत जम गई और दस दिनों के पश्चात नदी में नहाकर गणेश भगवान ने उस धूल मिट्टी को साफ किया । तब से लेकर भगवान गणेश जी की पूजा करने के उपरांत पांच दिन, आठ दिन और कई स्थानों पर नौ दिनों तक पूजा अर्चना करने के बाद गणेश विर्सजन किया जाता है ।

    हिन्दू मान्यता में हर शुभ कार्य में सबसे पहले गणेश जी को पूजा जाता है जोकि रिद्वि सिद्वि के दाता, विघ्नहरता, वक्रतुण्ड महाकाय हैं । उन्होंने सभी प्रदेश वासीयों को गणेश उत्सव की मंगलकामनाएं दी हैं । इस अवसर पर योगराज भाटिया, रमेश चन्द, भूपेन्द्र सिंह, सुदेश कुमार, बालकराम, सोनू बंसल, कमलेश कुमार, पंकज गुप्ता, रमन कौशल, जसवंत सिंह, सत्यदेव सिंह, सतीश शेखावत, हितेश बंसल, भूवन सिंह, मनोज कुमार, निर्मला देवी, पूजा कुमारी, वसुधा गुप्ता, अंजली कुमारी, सुमन बंसल आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

  • बद्दी में खुला मोमो मैजिक कैफे का आउटलेट

    बद्दी में खुला मोमो मैजिक कैफे का आउटलेट

    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के हार्ट प्वाईंट रोटरी चैक पर भारत की सुप्रसिद्व मोमो फ्रंेचाईजी का आउटलेट खुल गया है । मोमो मैजिक कैफे अपने स्वादिष्ट मामोज़ और स्टीमिंग प्लेट्स के लिए जाना जाता है । और देश भर में दो सौ से अधिक मामोज़ केन्द्र संचालित करता है । दरअसल यह आउटलेटस देश के दिल्ली, बैंगलुरू, मुम्बई, कोलकाता, जयपुर जैसे बडे शहरों में स्थित है । और बीबीएन में पूरे भारत के सभी राज्यों के लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है ।

    सोमवार को आउटलेट का उद्घाटन नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्टस के प्रदेश अध्यक्ष डा. रणेश राणा ने किया वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश महासचिव डा. किशोर ठाकुर, संगठन मन्त्राी रिषी ठाकुर, दीपक वर्मा, सतीश जैन विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।

    केन्द्र के संचालक यशवर्धन चैधरी उर्फ जस्सी ने बताया कि मोमो मैजिक कैफे के ग्राहक चन्डीगढ, लुधियाना जैसे शहरों में जाकर स्वाद का लुत्फ उठाते थे परन्तु अब यही स्वाद और वही सर्विस बद्दी में भी उपलब्ध होगी । उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य है ग्राहक की मंाग अनुसार किफायती दाम पर अच्छी सर्विस और स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत करना ।

    उन्होंने बीबीएन वासियों से आहवान किया है कि एक बार सेवा का मौका अवश्य दें तथा स्वादिष्ट व्ंयजनों का लत्फ उठायें । इस अवसर पर रणधीर सिंह, अशोक कुमार, देवेन्द्र सिंह नेगी, अमृत कुंडलस, हिमांशु, टिंकु, सार्थक शर्मा, विवेक, विपुल ठाकुर, यानिश मेहता, रितिक कुंडलस आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।