Blog

  • मांगे न पूरी होने पर 31 जुलाई को करेंगे Mega Rally, देखें वीडियो

    मांगे न पूरी होने पर 31 जुलाई को करेंगे Mega Rally, देखें वीडियो

    पंचकूला : हरियाणा सरकार ओर उच्च शिक्षा विभाग की वायदा खिलाफी के कारण एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन 31 जुलाई को पंचकूला में महारैली का आयोजन करेगी। इनकी मुख्य मांग नियमितीकरण और 58 वर्ष की आयु तक रोजगार सुरक्षा है। पिछले लंबे समय से आश्वासन के बाद भी सरकार ने इनकी मांगों को पूरा नहीं किया। इस महारैली में 2 हजार से अधिक एक्सटेंशन लेक्चरर्स भाग लेंगे। एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि 3 मार्च 2022 को 2000 एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने अपनी मुख्य मांग नियमितीकरण के लिए पंचकुला में आमरण अनशन किया था।

    हरियाणा सरकार के निर्देश पर हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियो ने ये कह कर आमरण अनशन खुलवाया था कि उनकी मांग को जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी सरकार और डिपार्टमेंट ने कुछ नही किया है जिसे 2000 एक्सटेंशन लेक्चरर्स ओर उनके परिवार का भविष्य अंधकार में चला गया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एक तरफ सरकार कच्चे कर्मचारियो को नियमित या 58 साल रोजगार सुरक्षा करने का आश्वाशन दे रही है और दूसरी तरफ 2450 पोस्ट निकालकर 2000 एक्सटेंशन लेक्चरर्स को बेरोजगार करने जा रही है। एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि सोमवार को हरियाणा की सभी जिलों से एसोसिएशन के राज्यकरकरिणी सदस्यों ने धरना स्थल पर बैठक की ओर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया और सर्व सहमति से फैसला लिया कि 2000 एक्सटेंशन लेक्चरर्स की मुख्य मांग के लिए 31 जुलाई 2024 को पंचकूला में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

    एसोसिएशन महिला राज्यकरकरिणी डॉ राधा राठी ओर सीता डागर ने बताया कि 2000 एक्सटेंशन लेक्चरर्स में 1000 नेट/पीएचडी महिला एक्सटेंशन लेक्चरर्स कार्यरत है जो पिछले कई सालों से नियमित होने के लिए सरकार से संघर्ष कर रही है। एसोसिएशन प्रधान ने बताया कि 2014 में भी पिछली सरकार ने कॉलेजो में कार्यरत 400 गेस्ट लेक्चरर्स को पक्का कर दिया था और 2003, 2006 में भी इस तरह की नियमितीकरण की पालिसी बनाई जा चुकी है ओर इसके अलावा हरियाणा सरकार स्कूल लेवल पर गेस्ट टीचर्स को 58 साल का रोजगार सुरक्षा एक्ट बनाकर सुरक्षित कर चुकी है। जब सरकार स्कूल लेवल पर इस तरह की पालिसी लागू कर सकती है तो हायर एजुकेशन में कॉलेज काडर में कार्यरत इलीजिबल एक्सटेंशन लेक्चरर्स पर भी ये 58 साल रोजगार सुरक्षा का एक्ट लागू हो सकता है।

  • Curfew जैसे बने हालात, Internet बंद, यात्रा के दोनों ओर पुलिस तैनात

    Curfew जैसे बने हालात, Internet बंद, यात्रा के दोनों ओर पुलिस तैनात

    नूंहः हरियाणा के नूंह से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज कावड़ यात्रा के दौरान कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए है। दरअसल, पिछली बार हुई हिंसा के बाद आज पांडवकालीन शिव मंदिरों में कर्फ्यू जैसे हालातों के बीच ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि यह यात्रा नलहड़ेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद शुरू हुई है और यह यात्रा फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

    कहा जा रहा है कि यात्रा 80 किलोमीटर लंबी है और जलाभिषेक के बाद पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में यात्रा संपन्न होगी। वहीं इस यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से 5 घंटे का समय तय किया गया है। यात्रा में शामिल गाड़ियों को एक साथ जाने के बजाय अलग-अलग जा रही हैं। बता दें कि बीते दिन हिंसा के आशंका को लेकर प्रशासन ने द्वारा कल शाम से आज शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद किया है।

    वहीं नूंह में 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अरावली की पहाड़ियों की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। यात्रा को दोनों तरफ से पुलिस ने सिक्योरिटी कवर दिया है। वहीं ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कल कहा कि पिछली बार हिंसा की वजह से मुस्लिमों पर लगे दाग मिटाने के लिए इस यात्रा को कामयाब बनाने का यह अच्छा समय है।

     

  • Jalandhar: Car से 3 करोड़ रुपए बरामद होने को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें Live

    Jalandhar: Car से 3 करोड़ रुपए बरामद होने को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें Live

    जालंधर, ENS: 40 क्वार्टर के पास नाकेबंदी दौरान बीते दिन क्रेटा कार से करोड़ों रुपए बरामद होने का मामला सामने आया था। वहीं इस मामले को लेकर आज ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने अहम खुलासे किए है। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने हवाला कारोबार में शामिल एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3100 अमेरिकी डॉलर सहित लगभग 3 करोड़ रुपये बरामद किए है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस स्टेशन नवी बारादरी की टीम टी-प्वाइंट बशीरपुरा जालंधर के पास चेकिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी शहर में अवैध हथियार, शराब और नशीली दवाएं बेच रहे हैं। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने एक क्रेटा कार को जांच के लिए रोककर पुनीत सूद उर्फ ​​गांधी पुत्र राज देव निवासी होशियारपुर को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने बताया का आरोपी हवाला राशि की डिलवरी देने के लिए के जा रहा था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 2,93,05,800 रुपये, 3100 विदेशी मुद्रा (अमेरिकी डॉलर) बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एफआईआर 178 दिनांक 21-07-2024 के तहत 21,22,27-ए एनडीपीएस एक्ट, 61/1/14 एक्साइज एक्ट, 25/27(1)/54/59 आर्म्स एक्ट, पी.एस. न्यू बारादरी जालंधर के तहत मामला दर्ज किया है।

    ज्वाइंट सीपी ने कहा कि पुलिस हवाला धन के पैसों को मूल उत्पत्ति और ठिकाने का पता लगा रही है और विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के संबंध का पता लगाया जा रहा है कि उसने हवाला का पैसा कहां से इकट्ठा किया है और कहां पहुंचाया है, इसकी जांच की जा रही है। ज्वाइंट सीपी ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों और ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा।

  • चलती Train से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

    चलती Train से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

    नई दिल्ली: बरेली से दिल्ली जा रही एक ट्रेन से गत रात अचानक धुआं निकलने लगा। इस दौरान लोग डर गए और चीख-पुकार मच गई। यह देखकर ट्रेन के जनरल डिब्बे में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। जिसके बाद ट्रेन को पास के गुमथल स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद सभी लोग ट्रेन से बाहर निकल आए। यहां आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही।

    इसके बाद ट्रेन को रात 8.40 बजे यहां से रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन की अच्छे से जांच पड़ताल की गई गुमथल रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने बताया कि किसी ने कोच के अंदर लगे आग बुझाने वाली मशीन के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद वह लीक होने लगा। जब ट्रेन स्टेशन पर आई तो जनरल कोच के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दे रहा था। इस कारण ट्रेन में सवार यात्री डर गए थे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

    स्टेशन मास्टर ने बताया कि जनरल डिब्बे में लगे अग्निशमन यंत्र के साथ किसी ने छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद उससे धुआं जैसा फॉग निकलने लगा। यात्रियों ने आग बुझाने वाली मशीन से रिसने वाली धुंध को ही धुआं समझ लिया और सुरक्षित बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बता दें कि इस स्टेशन पर ट्रेन सिर्फ दो मिनट के लिए रुकती है। इस घटना के बाद गाड़ी गुमथल स्टेशन पर आधे घंटे तक रुकी रही।

  • Punjab: बच्चों की गलती पर अभिभावकों पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab: बच्चों की गलती पर अभिभावकों पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    अमृतसर: ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस सख्त होने जा रही है। अगर कोई नाबालिग दोपहिया वाहन चलाता पकड़ा गया तो पुलिस उसके अभिभावकों पर कार्रवाई करेगी औऱ 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। अमृतसर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए अमृतसर के न्यू फ्लावर पब्लिक स्कूल से अभियान की शुरुआत की है। जिसके चलते स्कूल मैनेजमेंट के चेयरमैन हरपाल सिंह यूके ने पंजाब सरकार के इस फैसले की सराहना की।

    न्यू फ्लावर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इस अभियान की शुरुआत हमारे स्कूल से की गई है। अभियान से बच्चों को जागरूक किया गया है, उम्मीद है कि बच्चों के माता-पिता भी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और बच्चों को वाहन देने से परहेज करेंगे। जिससे बच्चे के साथ सड़क हादसों में कमी आएगी। हालांकि, अगर माता-पिता या बच्चे इस आदेश का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें जुर्माना लगाया जाएगा।

    अमृतसर पुलिस के एडीसीपी ट्रैफिक हरपाल सिंह ने बताया कि यह जागरूकता पाठशाला एडीजीपी के आदेश पर शुरू की गई है। आने वाले समय में अन्य स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उसका रजिस्ट्रेशन एक साल के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

  • Jalandhar: निजी School में बच्चा हुआ बेहोश, आनन-फानन में स्कूल किया बंद

    Jalandhar: निजी School में बच्चा हुआ बेहोश, आनन-फानन में स्कूल किया बंद

    जालंधर, ENS: गुरु नानकपुरा इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में 6ठीं कक्षा के छात्रों में लंच के दौरान झड़प होने आरोप लगे है। आरोप है कि 2 छात्रों की लड़ाई के बाद एक छात्र बेहोश हो गया। स्कूल के परिजनों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। वहीं उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

    बच्चे के माता पिता का आरोप है कि जब वह बच्चे का सिर फटा हुआ था, किसी ने उसके सिर पर हमला किया है। उधर, इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में आकर सभी बच्चों को घर भेजकर स्कूल को बंद कर दिया। वहीं मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की आपसी लड़ाई में छात्र को चोट लगी है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

  • Phagwara: युवक ने पंखे से लटक कर किया Suicide, देखें वीडियो

    Phagwara: युवक ने पंखे से लटक कर किया Suicide, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के मोहल्ला गुरु नानकपुरा से एक युवक द्वारा पंखे के साथ लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रुपिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ पड़ा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस कारणों की जाँच कर रही है।

    मोहल्ला निवासी ने बताया की लड़के की माता गुरुद्वारा से नतमस्तक होकर जब घर वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा पंखे के साथ लटका हुआ था। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और मोहल्ला वासियों ने आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल इस घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

  • नहाने गए 3 मासूमों की तालाब में डूबने से मौत

    नहाने गए 3 मासूमों की तालाब में डूबने से मौत

    रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गैरतगंज तहसील के बेलना गढ़ी गांव में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान साहिल, सुमित और उमा के तौर पर हुई है। साहिल कक्षा 2 में और सुमित कक्षा 3 में और उमा कक्षा 5 में पढ़ते थे तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं।

    बता दें कि गैरतगंज तहसील रायसेन जिले से 65 किलोमीटर दूर है। यहां पर बच्चे खेलते हुए तालाब में नहाने चले गए थे। यह तालाब किसान राजेश आदिवासी के खेत पर बना हुआ था। तीनों बच्चे एक ही परिवार के है।  इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे खेलते – खेलते तालाब की तरफ चले गए थे

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे और तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव और गढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी रामचरण टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Jalandhar: छोले-भटूरे में निकला जानवर, ग्राहक ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar: छोले-भटूरे में निकला जानवर, ग्राहक ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शास्त्री मार्किट चौक के पास लगने वाली रेहड़ी पर छोले-भटूरे खाने आए युवक ने गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, युवक ने रेहड़ी चालक को एक प्लेट छोले-भटूरे का ऑर्डर दिया था। इस दौरान गगन नामक युवक ने वीडियों बनाते हुए आरोप लगाए हैकि भटूरे में कोई जानवर निकला। जिसके बाद युवक ने रेहड़ी चालक से बात की वह कहने लगा कि चने का रंग है।

    जिसके बाद जब ग्राहक ने गुस्से में उससे बात की तो रेहड़ी चालक माफी मांगने लगा। इस दौरान युवक ने आरोप लगाए है कि खाने की सेहत विभाग द्वारा जांच की जानी चाहिए। युवक का आरोप हैकि खाने की चीजों में जानवर निकलने के चलते सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या रेहड़ी चालक के खिलाफ सेहत विभाग द्वारा क्या एक्शन लिया जाता है।

  • Overtake करते टनल की दीवार से टकराया बाइक चालक, मौत

    Overtake करते टनल की दीवार से टकराया बाइक चालक, मौत

    सोलन: टनल के अंदर दीवार से टकराने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत शमलेच टनल के अन्दर तेज रफ्तार बाइक सवार टनल के अन्दर दीवार से टकरा गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई है।

    मृतक बाइक चालक की पहचान राहुल निवासी गांव बठोल डा. धर्मपुर तह. कसौली जिला सोलन (19) के रूप में हुई है। जांच के दौरान पाया कि बाइक सवार युवक अपनी बाइक को लेकर सोलन से अपने घर बठोल धर्मपुर जा रहा था तो इसने शमलेच टनल के पास एक अन्य बाइक को ओवरटेक कर रहा था। बाइक की स्पीड तेज होने के चलते वह संतुलन खो बैठा जिसके बाद टनल की दीवार से जा टकराया और मौका पर ही मौत हो गई। मामले की जांच जारी है ।