Blog

  • नाबालिग ने युवक की चाकू से गोदकर की ह’त्या, जाने मामला

    नाबालिग ने युवक की चाकू से गोदकर की ह’त्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक लड़के की चाकू से गोदकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति है। वेलकम कॉलोनी के लोग खौफ में है। इस मामले हत्यारोपी एक नाबालिग किशोर है। उसकी उम्र 16 साल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक हमें जानकारी मिली कि एक लड़के को चाकू मार दिया गया है घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मामला सामने आने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी की पहचान की।

    इस मामले में हत्यारोपी 16 साल का नाबालिग लड़का है  ​डीसीपी के मुताबिक आरोपी किशोर ने इस घटना को अंजाम देने के लिए जिस चाकू का इस्तेमाल किया, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है आरोपी ने बताया कि उसका मकसद डकैती की वारदात को अंजाम देना था वह आरोपी पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था जब पीड़ित ने विरोध किया, तो पहले उसका गला दबाया और फिर चाकू मार दिया दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है इस मामले की आगे की जांच जारी है

  • पंजाबः डेयरी में मक्खन वाली बाल्टी में मिला चूहा, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित एक डेयरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने डेयरी मालिक पर मिलावटखोरी के आरोप लगाए हैं। इस दौरान युवक ने मोबाइल में एक वीडियो भी बनाकर उसे वायरल किया है। दरअसल, युवक ने डेयरी में मक्खन की बाल्टी में घूमते चूहे की वीडियो बनाकर वायरल की है।  युवक का कहना है कि इसी बाल्टी में पड़े मक्खन का उसने दुकानदार के कहने पर देसी घी बनाया था। युवक ने खुद को डेयरी का पूर्व वर्कर बताया है। वहीं डेयरी मालिक ने वीडियो सांझा करने वाले युवक के बारे कहा कि इलाके में कुछ चिट्‌टे (हेरोइन) वाले युवक लूटपाट की वारदातें करते हैं।

    उन युवकों का वह लोग विरोध करते हैं। इसी रंजिश में उसकी दुकान का नाम खराब करने की कोशिश की जा रही है। कुछ दिन पहले युवकों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। वह मामला पुलिस के सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। युवक अमन ने आरोप लगाया है कि वह ताजपुर रोड पर एक डेयरी में काम करता था। दुकानदार पिछले 4 साल से मिलावट कर रहा है। डेयरी में खाने-पीने का सामान गंदगी भरे माहौल में तैयार किया जाता है। स्टोर में दूध आदि भी तैयार होता है जिसमें पाउडर मिलाया जाता है। अमन ने कहा कि एक दिन मक्खन की बाल्टी में चूहा गिर गया। चूहे को निकालने के बाद उसने खुद इस मक्खन को गर्म करके दुकानदार के कहने पर घी बनाया था। उसने कहा कि दुकानदार ने डालडा घी के टीन मंगवा कर रखे हैं।

    उस घी को वह देसी घी में मिला देता है। अमन ने कहा कि खराब पनीर को थोड़ा-थोड़ा करके सही पनीर में मिक्स करके लोगों को बेच देते हैं। वैसे तो कभी डेयरी पर सेहत विभाग की रेड पड़ी नहीं है, लेकिन यदि कभी कोई रेड करने आता तो वह स्टोर का पिछला शटर ही गिरा देता। इस मामले में डेयरी के मालिक रजत ने बताया कि उनकी दुकान पर अमन नाम का कोई युवक काम नहीं करता था। उनकी दुकान में ऐसी कोई बाल्टी ही नहीं है। साजिश के तहत उनकी दुकान को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इलाके में नशा करने वालों ने एक बुजुर्ग से मारपीट की थी। सभी दुकानदारों ने इनका विरोध किया था। इसी रंजिश के कारण इन लोगों ने ये झूठी वीडियो वायरल की है।

  • आज का राशिफल, 22 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 22 नवंबर 2023

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज पूरे दिन पूरी रात सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 37 मिनट तक पूर्वा भाद्र पद नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते की नाराजगी आज खत्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं।स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आज आप फिट रहेंगे। आपके मन में दान पुण्य के कार्य करने की इच्छाएं जागृत होंगी।

    वृष राशि-आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की बड़ी ख़ुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी ख़ुशी होगी। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम न छोड़ें नही तो नुकसान हो सकता है। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज ख़ास बनायेंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोंच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बनाएंगे।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी। आज बेवजह तनाव लेने से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

    कर्क राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में पेंडिंग कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक़ में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खानपान पर परहेज रखें।  कपड़े के व्यापारियों को भी आज अच्छा लाभ होगा। फलदार पौधे लगाना पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ है। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    सिंह राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीजें सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों के लिए आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का है यदि मन को इधर-उधर लगाएंगे तो परिणाम पर विपरीत असर हो सकता है। आज अपनी दिनचर्या सुव्यावस्थित करें व समय का सदुपयोग करें। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जायेंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।

    कन्या राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। दबी हुई आमदनी या दिया हुआ पैसा वापस हाथ में आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति और संपन्नता बढ़ेगी। घर में शुभ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना हैं। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज उम्मीद से कई गुना ज्यादा आपको लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी सभी टेंशन खत्म होंगी। ऑयली फ़ूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फ़ोन पर
    कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी उससे घर में खुशियां आएंगी।

    तुला राशि-आज आपका दिन नार्मल रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। काम में आ रही समस्यायें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत रहेगी। आज बच्चे अपनी परेशानी माता से शेयर करेंगे तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी राय से किसी की समस्याओं का हल निकलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी आपके विचारों में थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है। इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्य क्षेत्र में नयी योजना बनाएंगे, जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

    धनु राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जायेगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार में कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है। बेहतर होगा आप आप अपना मन पढ़ाई में लगाएं जल्द ही सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं।

    मकर राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कामों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। पार्टनर के लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यानपूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा जिसके कारण आप मेंटली रिलेक्स फील करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सौहार्द पूर्ण रहने वाला है।

    मीन राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने की चाह आपको होगी। अगर आप हाई लेवल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। बॉस आपके काम की तारीफ़ करेंगे फिर भी अपना काम पूरा perfection के साथ करें। आज दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। साथ ही पुराने दोस्तों से भी आपकी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

  • नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की कार्रवाई जारी

    नशे के खिलाफ जीरो टोलरेंस पर किया जा रहा कार्य


    बददी/ सचिन बैंसल: बद्दी पुलिस द्वारा चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों  की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है जिसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।  इसके अतिरिक्त बीबीएन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सहायता से भी नशा तस्करों पर नजर रखी जा रही है । इसी क्रम में बद्दी पुलिस ने पिछले कुछ माह में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए 36 अभियोग एनडीपीएस एक्ट  के अधीन पंजीकृत कर 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि  पुलिस ने इस दौरान 2.178 किलोग्राम अफीम, 69.791 किलोग्राम गांजा, 123.78 ग्राम चिट्टा, 40570 नशीली गोलियां व 9.36 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पिछले कुछ महीनों में बद्दी पुलिस ने जिन 55 आरोपियों को पकडा गया है उनमें 07 नशे के मुख्य सोदागरों को भी गिरफ्तार किया गया है जोकि पुलिस जिला बद्दी में ड्रग्स तस्करी में सक्रिय थे ।

    उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से की जा रही है जिसके लिे जनता का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है । इस मुहिम में बद्दी पुलिस की बीबीएन की जनता से पुनः अपील है कि नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अतंर्गत पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले की हर जानकारी को गुप्त रखा जाएगा।

  • पंचघाटड़ा में अब गंगा आरती की तर्ज पर होगी सतलुज आरती

    ऊना/ सुशील पंडित: पंचघाटड़ा घाट स्वर्गधाम विभौर साहिव में अब गंगा आरती की तर्ज पर होगी सतलुज आरती। इसके लिए नवगठित समिति की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। गौरतलब है कि शिवपुरी विकास समिति पंचघाटड़ा घाट विभौर में कमेटी का गठन करके पहली मीटिंग बुलाई गई। बैठक में घाट के सफाई सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, कमरों की खस्ता हालत तथा रास्ते के विषय में कई अहम फैसले लिए गए। घाट के वातावरण सकारात्मक बनाने के लिए गंगा की तर्ज पर गंगा आरती शुरू करने का प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। मीटिंग की अध्यक्षता समिति के प्रधान सतीश कुमार ने की। बैठक की जानकारी देते हुए समिति के उप प्रधान पंकज सहोड़ ने बताया कि पंचघाटड़ा स्थित घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जाएगा। इस स्थल को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। पंकज सहोड़ ने बताया कि सप्ताह में एक दिन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को इस स्थान की महत्ता और स्वच्छता के लिए प्रति जागरूक किया जाएगा। इस स्थान पर देवी – देवताओं की खंडित तस्वीरों को फेंकना बेअदबी की श्रेणी में लाया जाएगा। ताकि इस घाट की प्राकृतिक सुंदरता को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने कहा कि इस घाट को आसपास के करीब 25 पंचायतें लगती है और इन सभी पंचायतों के लोग यहां पर शवदाह के लिए आते हैं। समीति ने बैठक में निर्णय लिया है कि यहां पर एक लकड़ी का स्टॉल बनाया गया है।

    जिसमें जरूरतमंद लोगों को शवदाह के लिए निशुल्क लकडिय़ां मुहैया करवाई जाएंगी। समिति के सदस्यों ने कड़े शब्दों में कहा कि घाट को कूड़ेदान नहीं बनने दिया जाएगा। इसके अलावा नशेड़ी तथा अवैध कार्यों को पूर्ण रूप से वर्जित किया जाएगा। शवदाह तथा मंदिर के लिए अलग-अलग रास्तों को निर्माण किया जाएगा। इस स्थल में हर साल बैसाखी के अलावा अमावस्या तथा संक्रांति को आसपास के गांवों के लोगों का हुजूम बड़ी संख्या में जुटता है। इसके अलावा हरिद्वार में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर यहां घाट पर सतलुज आरती की व्यवस्था की जाएगी। यहां फैलाई गई नकारात्मकता को समाप्त किया जाएगा। इस घाट की पुरातन और ऐतिहासिकता को वापस लाने का प्रयास होगा। इसके अलावा पंचघाटड़ा घाट को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस स्थल की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इसे नशे का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। समिति के सदस्यों ने घाट को विस्तारित पर अपनी सहमति जताई। एक अहम फैसले में घाट में एक पंडित की नियुक्ति की जाएगी। जो कि जरूरतमंदों के लिए समिति की ओर से अपनी सेवाएं निशुल्क देंगे। पंकज सहोड़ ने कहा कि पंचघाटड़ा घाट को शवदाह स्थल के साथ-साथ धार्मिक और पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

    यहां बने कमरों को हटाकर एक बड़ा हाल तैयार किया जाएगा। यहां की धार्मिक, पवित्रता और स्वच्छता को कायम रखने के लिए समिति वचनबद्ध है। इस स्थल पर किसी भी प्रकार के अवैध और नशे से जुड़े कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही इस स्थल का नया और आकर्षक रूप लोगों को देखने को मिलेगा। आने वाले समय में यहां लोग एक धार्मिक पर्यटक नगरी को निहारने के लिए आया करेंगे। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार विनोद कुमार, सलाहकार मूलराज सोनी, जसपाल, विनोद कुमार, अभिषेक शर्मा, सुनील मेहरा, अरुण, अज्ञापाल, अमन बाली, विनोद भोलू, सज्जन सिंह, शीलू, हनी मेहरा, राघवन, काला बजाज उपस्थित रहे।

  • महाविद्यालय ऊना में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले के दो मैच खेले गए

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में खेली जा रही नार्थ जोन अन्तर विश्वविद्यालयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन सेमीफाइनल मुकाबले के दो मैच खेले गए। आयोजन सचिव डॉ राज कुमार ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना के मैदान में खेला गया। जिसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के बीच खेला गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट जल्दी गिर गया लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। टीम की कप्तान और सलामी बल्लेबाज शालिनी कौंडल ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से सर्वाधिक 58 रनों की पारी खेली। नैंसी शर्मा ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके जड़ते हुए 29 रन बनाए‌।  सोनल ठाकुर ने 14 गेंदों पर 14 रन। प्रेक्षा तिवारी ने तेजी से रन बटोरते हुए 13 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 17 रन बनाए।
     
    पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की गेंदबाजों ने 27 अतिरिक्त रन भी लूटाये। पंजाबी विश्वविद्यालय की तरफ से अनु कुमारी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिए। वहीं आस्था और ममता रानी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहीं। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन उसने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 83 रन ही बना सकी। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके ऊपरी क्रम के तीन खिलाड़ी आपसी तालमेल की कमी के कारण रन आउट हुए। सलामी बल्लेबाज हिमांशी सैनी ने 11 रन 11 गेंदों पर और प्रियंका ने 13 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर रन आउट हुईं। इन दोनों बल्लेबाजों के अतिरिक्त कोई अन्य बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाए और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 83 रन ही बना सकी।


    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए सोनल ठाकुर, ललिता, साक्षी ठाकुर और प्रीति कोहलोन ने पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के एक-एक विकेट लिए। बेहतरीन  क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को रन आउट करने में कामयाब रहीं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने यह सेमीफाइनल मुकाबला 90 रनों के बड़े अंतर से जीतकर इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की महिला क्रिकेट टीम इससे पूर्व कभी भी नार्थ जोन अन्तर विश्वविद्यालयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी थी। यह पहला मौका है जब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है।


    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विधानसभा चिंतपूर्णी के विधायक माननीय सुदर्शन सिंह बबलू और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने इंदिरा स्टेडियम पहुंच कर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। सेमीफाइनल मुकाबले का दूसरा मैच महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के बीच खेला गया। जिसमें दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक टीम की कप्तान और सलामी बल्लेबाज भावना ओहलान ने 44 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 43 रनों की पारी खेली। डोली जांगरा 16 रन 18 गेंदों पर, शालू ने 19 गेंदों पर 18 रन, तनू ने 15 रन, इशिका ने तेजी से रन बटोरते हुए 3 चौके की मदद से 13 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। नेहा कौशिक ने 1 चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन। ज्ञान भारती ने एक गेंद खेला और उस पर छक्का जड़ते हुए टीम का स्कोर 148 पहुंचा दिया। 


    गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की सफल गेंदबाज नीतू सिंह रहीं। उन्होंने 4 ओवरों में 31 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। पल्लवी को एक सफलता प्राप्त हुई। अंकिता साह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 ओवरों में सिर्फ 8 रन दिए लेकिन कोई सफलता उनके हाथ नहीं लगी।


    148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसका पहला विकेट जल्दी गिर गया। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए मेघना और शिवानी ने 75 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने का प्रयास किया।


    कप्तान प्राची ने तेजी से रन बटोरते हुए 8 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गेंद शेष रहते 19.5 ओवरों में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को 2 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई।


    महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तमन्ना शर्मा ने 3 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट, भावना और ज्ञान भारती ने एक-एक विकेट लिए।


    इस जीत के साथ गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर का फाइनल में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से मुकाबला होगा।

  • गगरेट में 83.28 ग्राम चिट्टा 94.72 ग्राम स्मैक सहित सहित राजस्थान का युवक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में एक गाड़ी से 83.28 ग्राम हेरोइन और 94.72 ग्राम स्मैक की बड़ी खेप बरामद की है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एक गाड़ी संख्या (RJ-32CA-8826 ) से 83.28 ग्राम हेरोइन और 94.72 ग्राम स्मैक की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में कार सवार राजस्थान निवासी एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान सोनू भाटिया (25) निवासी डाकघर कोटपुतली जिला जयपुर, राजस्थान के तौर पर हुई है। 


     सोमवार को गगरेट पुलिस के कर्मी  गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बणे दी हट्टी से गगरेट को जाते मुख्य मार्ग से अंबोटा औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले लिंक रोड के किनारे एक कार खड़ी है जिसमें एक युवक सवार है।सूचना मिलने पर गगरेट पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंची। मौके पर एक सिल्वर रंग की कार खड़ी हुई मिली। कार में एक युवक बैठा था। पुलिस की टीम को देख युवक गाड़ी में भगाने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से उसे रोक लिया और पहचान पत्र मांगा। आरोपित युवक की पहचान सोनू भाटिया पुत्र हंसराज भाटिया, गाँव केशवाना राजपूत, तहसील कोटपुतली, जिला जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।


    पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो चालक सीट के नीचे एक पॉलिथीन का लिफाफा मिला।जिसे खोलने पर दो अलग-अलग लिफाफों में 83.28 ग्राम हेरोइन और दूसरे में 94.72 ग्राम स्मैक पाई गई। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित से पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि वह खेप कहां से लाया और किसे देने के लिए यहां आया। जल्द इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं माननीय अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

  • खड्ड कॉलेज में रोड सेफ्टी कल्ब की प्रतियोगिता

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय खड्ड में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा प्रोफेसर वीरेंद्र के निर्देशन में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई । नशे में गाड़ी चलाने के दुष्परिणाम , वाहन प्रदूषण  का पर्यावरण पर प्रभाव तथा  इलेक्ट्रिक वाहन और पर्यावरण के  विषय को लेकर  कार्यक्रम हुआ l इस प्रतियोगिता में 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया l प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  सूर्य आंगरा ,द्वितीय स्थान सुहानी शर्मा, तृतीय स्थान रुचि ने हासिल किया l कुलदीप ,बेबी, शिवम, मीनाक्षी तथा राहुल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया l डॉ आरती ने विजेता रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के संदर्भ में अत्यंत उपयोगी है l  इनके प्रयोग से पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोका जा सकता है l गाड़ी चलाते समय वाहन चालक के हाथ में अपने अतिरिक्त अन्य लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी होती है अगर नशा करके वह गाड़ी चलाएगा तो कितनी जिंदगियां खतरे में पढ़ सकती हैं l विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर प्रोफेसर मनीराम सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहेl
  • 52 पात्र दिव्यांगजनों को वितरित किए 7.26 लाख रूपये के विभिन्न सहायता उपकरण : उपायुक्त

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला रेड क्रॉस सोसाईटी ऊना व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण कम्पनी चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में टाऊन हॉल ऊना में 52 पात्र दिव्यांगजनों को अपना जीवन यापन सुगमता से व्यतीत करने के लिए 7 लाख 26 हज़ार 802 रूपये के 92 प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। वितरित किए गए सहायक उपकरणों में मोटर ट्राई-साईकिल, ट्राई साईकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, सुगमयकेन व कृत्रिम अंग सहित एम स्मार्टफोन शामिल है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाईटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए उनका पहले एलिम्को कम्पनी द्वारा दिव्यांगता मूल्यांकन किया गया था। इसी आधार पर आज मूल्यांकित किए गए पात्र दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण प्रदान किए गए हैं।


    उपायुक्त ने कहा कि वितरित किए गए सहायक उपकरणों से जिला के दिव्यांगजन को अपना दैनिक जीवन यापन करने के लिए आसानी रहेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जिला के समस्त उपमंडलों में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविरों के माध्यय से पात्र दिव्यांगजनों का चयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में जिला में लगभग 28 लाख रूपये के सहायता उपकरण पात्र दिव्यांगजनों को वितरित किए जाएंगे। 


    उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्सो के लिए 32 दिव्यांगजनों ने निःशुल्क टेªनिंग के लिए पंजीकरण करवाया। उन्होंने बताया कि नेशनल करियर सेंटर ऊना में दिव्यांगजनों को डेªस मेकिंग, जनरल इलैक्ट्रॉनिक्स, कम्पयूटर एप्लीकेशन, जनरल मकैनिक व ऑटोमोबाइल मकैनिक में निःशुल्क प्रशिक्षण करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नेशनल करियर सेंटर 60 दिव्यांग प्रशिक्षु विभिन्न टेªडों में प्रशिक्षण ले रहे हैं जिन्हें 2,500 रूपये प्रतिमाह प्रति दिव्यांग स्टाईपन्ड दिया जा रहा है।


    इस अवसर पर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा कहा कि आज के समय में दिव्यांगों के लिए न सुविधाओं की कमी है और न ही अवसरों की। दिव्यांग व्यक्ति जीवन के सामान्य व्यवसायों व कार्यों के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर समय दिव्यांगजनों की मदद के लिए प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा कि विकलांगता अभिशाप न बने इसके लिए दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 


    इस मौके पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, तहसीलदार हुसन चंद, बीडीसी चेयरमेन यशपाल, नॉमिनेटड पार्षद एमसी मैहतपुर राहुल ऐरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • जालंधरः किसानों का ऐलान, कल मीटिंग में हल ना निकला तो करेंगे रेलवे ट्रैक जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी के पास धन्नोवाली फाटक पर जमींदारों ने अनिश्चितकाल के लिए धरना लगा दिया है। इस दौरान किसानों ने हाईवे के दोनों ट्रैक जाम कर दिए हैं। इस मामले को लेकर किसानों के साथ सरकार के अधिकारियों की कल 4:00 बजे मीटिंग रखी गई है। इस मीटिंग को लेकर किसानों का कहना है कि अगर 4:00 बजे की मीटिंग में उनके समाधान का हल नहीं निकला तो वह उसके बाद रेलवे ट्रैक भी जाम कर देंगे। बता दें कि किसानों के सरकार के खिलाफ लगाए गए धरने से हाईवे पर भारी जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि यह जाम फगवाड़ा तक लग गया है। भारी जाम लगने से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बतां दे कि आज सुबह गन्ने के रेट बढ़ाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना लगाया गया है।

    प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक सरकार उनकी  मांगे पूरी नहीं करती तब तक इसी तरह धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान किसानों द्वारा हाईवे की एक साइड को बंद करने का कहा जा रहा है। किसानों का कहना है कि अगर सरकार बात नहीं मानती है तो पूरी तरह से हाईवे को बंद करेंगे।  इस संबंध में BKU दोआबा के सूबा प्रधान मंजीत सिंह राए ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस धरने में शामिल होने की अपील की है।

    मीडिया से बातचीत में किसान नेता ने कहा- कोई भी किसान हाईवे बंद करने के हक में नहीं है। सरकार को जगाने के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। सरकार की वजह से गन्ना किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार मिल चलाने नहीं दे रही है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। क्योंकि किसानों की गन्ने की फसल तैयार है और सरकार ने मिलें अभी तक नहीं खोली। ना ही गन्ने के रेट बढ़ाए जा रहे हैं।

    किसानों ने कहा- सरकार के साथ इन मुद्दों को लेकर मीटिंग भी की गई। मगर उनके द्वारा कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाला गया। जिसके चलते मजदूरी में हाईवे जाम करना पड़ा। किसान बोले कि हमारी किसी को परेशान करने की कोई मंशा नहीं है। वहीं सुरक्षा के लिए जालंधर कमिश्नरेट और देहात पुलिस ने मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया है।