Blog

  • 2 स्कूटियों को कुचलते हुए काली माता मंदिर में घुसा बेकाबू टैंकर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कालका स्थित काली माता मंदिर में रात डेढ़ बजे बेकाबू टैंकर घुस गया। इस हादसे में टैंकर ने 2 स्कूटियों को भी कुचला है। हालांकि इन स्कूटियों पर कोई सवार नहीं थी। हादसे में टैंकर का ड्राइवर घायल हुआ। मौके पर होमगार्ड योगेश ने 112 को बुलाकर ड्राइवर को टैंकर से बाहर निकाला। ड्राइवर को इलाज के लिए कालका अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    बताया जा रहा है कि टैंकर का प्रेशर लीक होने के कारण संतुलन बिगड़ा इसके बाद काली माता मन्दिर के प्रवेश द्वार में जा घुसा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਲਾਏ ਰਿਸਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰਾਏਕੋਟ :  ਪਿੰਡ ਤੁੰਗਾ ਹੈੜੀ ਵਿਖੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਅਜੀਬੋ ਗਰੀਬ ਮਾਮਲਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਜਦੋਂ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੰਢਾਂ ਚੁੱਕਣ ਉਪਰੰਤ ਰਹਿੰਦ ਖੂੰਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਲੱਗੇ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਕੁਝ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਾਲਾਤ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੰਗਾਮੇ ਵਾਲੇ ਬਣ ਗਏ ਜਦੋਂ ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਉਕਤ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਤੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ। ਕਿਸਾਨ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੜੂੰਦੀ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 100 ਏਕੜ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੰਡਾਂ ਬਣਵਾ ਕੇ ਪਰਾਲੀ ਵੇਚੀ ਗਈ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਜਦੋਂ ਹੁਣ ਉਹ ਇਸ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਚਕਵਾਉਣ ਉਪਰੰਤ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਪਈ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਕੁਝ ਰਹਿੰਦ ਖੂੰਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਲੱਗੇ ਤਾਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆ ਕੇ ਉਨਾਂ ਤੋਂ ਅਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਤੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗੀ।

    ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਤਨਾਵ ਪੂਰਵ ਹੁੰਦਾ ਦੇਖ ਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਰਾਏਕੋਟ ਦੀ ਨੈਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਮਨਵੀਰ ਕੌਰ ਵੀ ਪੁੱਜੀ।  ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਦੇ ਪੱਖਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਸੁਣੀ। ਉਧਰ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਜਿੱਥੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਉੱਪਰ ਲਗਾਏ ਗਏ, ਇਹਨਾਂ ਦੋਸ਼ਾਂ ਦਾ ਖੰਡਨ ਕੀਤਾ। ਉੱਥੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਨਾਇਬ ਤਹਸੀਲਦਾਰ ਰਾਏਕੋਟ ਮਨਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਪ੍ਰੰਤੂ ਉਹਨਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀ ਉੱਪਰ ਲਾਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸਾਂ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਵੀ ਕਹਿਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • जालंधरः किसानों द्वारा हाईवे के दोनों ट्रैक बंद करने को लेकर अधिकारी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: किसानों से साथ बातचीत के बात अधिकारी का बयान सामने आया है। इस दौरान अधिकारी ने कहा कि वह किसानों से कल से बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह हाईवे का एक ट्रैक खोल दें। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरकार की मीटिंग को लेकर समय तक हो गया है। इस दौरान आज उनकी सरकार के साथ मीटिंग की जाएगी। इस दौरान अधिकारी ने मीडिया के जरिए भी किसानों से एक ट्रैक को खोलने की अपील की है। वहीं रेलवे ट्रैक बंद करने को लेकर अधिकारी ने कहा कि किसानों ने कहा है कि अगर मीटिंग में उनका हल ना निकला तो वह रेलवे ट्रैक बंद कर देंगे। इस मामले को लेकर अधिकारी ने कहा कि उन्हें लगता है कि आज सरकार के साथ मीटिंग में किसानों की मांगों को लेकर हल निकल जाएगा।

    दरअसल, कल सुबह से रामामंडी के पास धन्नोवाली फाटक पर जमींदारों ने अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाया हुआ है। इस दौरान देर शाम किसानों ने कहा कि उनकी सरकार के अधिकारियों की कल 4:00 बजे मीटिंग रखी गई है। इस मीटिंग को लेकर किसानों का कहना है कि अगर 4:00 बजे की मीटिंग में उनके समाधान का हल नहीं निकला तो वह उसके बाद रेलवे ट्रैक भी जाम कर देंगे। किसानों द्वारा हाईवे के दोनों ट्रैक बंद कर देने से भारी जाम लग गया है। जिससे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बतां दे कि गन्ने के रेट बढ़ाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना लगाया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक सरकार उनकी  मांगे पूरी नहीं करती तब तक इसी तरह धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

    इस दौरान किसानों द्वारा हाईवे की एक साइड को बंद करने का कहा जा रहा है। किसानों का कहना है कि अगर सरकार बात नहीं मानती है तो पूरी तरह से हाईवे को बंद करेंगे।  इस संबंध में BKU दोआबा के सूबा प्रधान मंजीत सिंह राए ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस धरने में शामिल होने की अपील की है।मीडिया से बातचीत में किसान नेता ने कहा- कोई भी किसान हाईवे बंद करने के हक में नहीं है। सरकार को जगाने के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। सरकार की वजह से गन्ना किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार मिल चलाने नहीं दे रही है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। क्योंकि किसानों की गन्ने की फसल तैयार है और सरकार ने मिलें अभी तक नहीं खोली। ना ही गन्ने के रेट बढ़ाए जा रहे हैं। किसानों ने कहा- सरकार के साथ इन मुद्दों को लेकर मीटिंग भी की गई। मगर उनके द्वारा कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाला गया। जिसके चलते मजदूरी में हाईवे जाम करना पड़ा। किसान बोले कि हमारी किसी को परेशान करने की कोई मंशा नहीं है।

  • चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप

    चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा में मंगलवार रात एक आई 10 कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने गाड़ी को साइड में लगा दिया और तेजी से उससे उतर गया। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया और कार जलकर राख हो गई। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। दरसअल मंगलवार रात्रि को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 145 के पास दिल्ली से दनकौर जा रही गाड़ी आई-10 कार में अचानक आग लग गई।

    इस कार को दिल्ली निवासी शाहनवाज चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वो दिल्ली से दनकौर जा रहे थे, जैसे ही वह नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 145 के पास पहुंचे तो कार के बोनट से धुआं निकले लगा। इसके बाद वह उन्होंने कार को साइड में लगाया और उससे उतर गए। इसी दौरान कार जलने लगी और कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई।

  • पंजाबः ट्राली से तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाप-बेटे की मौ’त

    मोगाः पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मोगा-बरनाला रोड स्थित गांव बुट्टर कलां के पास हाईवे के किनारे खड़ी ट्राली से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में पिता-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो​हता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव धूडकोट रणसिंह निवासी बुजुर्ग मेहर सिंह (72) बीमार होने के चलते मंगलवार को अपनी बेटी हरप्रीत कौर (45) और दोहता बेअंत सिंह के साथ कार में मोगा प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने आ रहे थे। 

    वह जैसे गांव बुट्टर कलां पहुंचे तो हाईवे के किनारे गलत दिशा में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार मेहर सिंह और हरप्रीत कौर की मौत हो गई, जबकि घायल बेअंत सिंह निजी अस्पताल में दाखिल है। थाना बंधनी कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि सूचना मिलते पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • जहरीली हवा से लोगों का मुश्किल हुआ सांस लेना

    नई दिल्ली : कुछ दिनों से दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन की वजह से एयर क्वालिटी की स्थिति अच्छी नहीं चल रही है।  जिसकी वजह से लोगों को सांस ले ने में काफी दिक्कत हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की हवा आज सुबाह ‘गंभीर श्रेणी’ में आ गई है, जो एक दिन पहले ‘बहुत खराब’ श्रेणी थी। बता दें वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 100 तक अच्छा माना जाता है, जबकि 100 से 200 तक मध्यम, 200 से 300 तक खराब, 300 से 400 तक बहुत खराब और 400 से 500 तक या इससे ऊपर गंभीर माना जाता है।

    वायु गुणवत्ता सूचकांक लोगों को समझने में आसान शब्दों में वायु गुणवत्ता की स्थिति को प्रभावी ढंग से बताने का एक उपकरण है। यह विभिन्न प्रदूषकों के जटिल वायु गुणवत्ता डेटा को एक ही संख्या (सूचकांक मान), नामकरण और रंग में बदल देता है। सुबह 7 बजे दर्ज किए गए CPCB के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में AQI 405 था, और जहांगीरपुरी में, यह 428 था। इसी तरह, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में AQI 404 और द्वारका सेक्टर 8 में 403 दर्ज किया गया था जो की ‘गंभीर श्रेणी’ में जा रहे हैं।सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR-India) के अनुसार, मंगलवार सुबह AQI 323 था।

  • फिर स्कूल के पास हुई गैस लीक, हड़कंप मचने पर की स्टूडेंट्स को छुट्टी

    चंडीगढ़ः सेक्टर-40 में एक बार फिर से गैस की पाइपलाइन लीक होने का मामला सामने आया है। एक प्राईवेट स्कूल में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, यह पाइपलाइन सेक्टर-40 के सर्वहितकारी स्कूल के पास लीक हुई है। बच्चों को तुरंत सुरक्षित स्कूल से बाहर निकाला गया। इससे स्कूलों ने बच्चों की छुट्टी कर दी है। अभिभावक दहशत में है। बच्चों को स्कूल से निकलकर एक पार्क में बिठाया गया है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल ग्राऊंड में  LPG पाइप लाइन अचानक लीक हो गई। चंडीगढ़ में पाइपलाइन के जरिए गैस की सप्लाई की जा रही है। इस घटना की सूचना के बाद कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई है। पाइप लाइन के वाल्व बंद करके गैस की सप्लाई रोक दी गई है। अभी टीम पाइप की मरम्मत करने में लगी हुई है।

  • पंजाबः बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जिंदा जला युवक, देखें वीडियो 

    बठिंडाः गांव बुर्ज वहिमा के पास मलोट रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान बाइक में आग लग गई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक सवार जल गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को एनजीओ ने बठिंडा सरकारी अस्पताल के वार्ड में रखवा दिया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

  • पंजाबः आतंकी मॉडल मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 3 आरोपियों को हथियारों सहित किया काबू

    बठिंडाः पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से चल रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर तीन लोगों को काबू किया है। आरोपियों से 8 वेपन, 9 मैगजीन और 30 कारतूस बरामद हुए हैं। काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा की टीम ने इस ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी संगरूर जेल में बंद आरोपियों के संपर्क में थे। उन लोगों पर यूएपीए के तहत केस दर्ज है। यानी कि पहले पकड़े गए आरोपी भी आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। 

    इन तीन लोगों पर बठिंडा थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस अब इन लोगों के बारे में गंभीरता से जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य लोगों को काबू किया जा सके। बता दें कि पंजाब पुलिस पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी मॉड्यूल पर कड़ी नजर रख रही है। दिवाली से लेकर अब तक 8 से ज्यादा ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जा चुका है। इन लोगों के निशाने पर जाकर राज्य के नामी हस्तियां कारोबारी और पुलिस के अधिकारी रहते थे।

  • पंजाब और हरियाणा में NIA की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगाः खालिस्तानी नेटवर्क को खत्म करने के लिए एनआईए लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिनों पहले भी एनआईए की तरफ से कई राज्यों में खालिस्तानी नेटवर्क के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। वहीं आज एक बार फिर एनआईए की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। पंजाब और हरियाणा की करीब 15 जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की है। खालिस्तानी नेटवर्क को खंगालने के लिए एनआईए की तरफ से रेड मारी जा रही है। मोगा के चाड़िक के गांव झंडेवाला में बुधवार सुबह एनआईए ने लाभ सिंह के घर में रेड की। एनआईए के साथ मोगा पुलिस भी है। जानकारी के अनुसार किसी फंडिंग को लेकर पूछताछ की जा रही है।

    सूत्रों से एकत्रित जानकारी के मुताबिक जिला मोगा के गांव झंडेयाना की हरप्रीत कौर पत्नी गुरलाब सिंह (पुराना गांव भागीबंदर, तलवंडी साबो) फेसबुक पर दीप सिद्धू के साथ अटैच थी। बताया जा रहा हैकि दीप सिद्धू की मौत के बाद वो अमृतपाल के साथ लिंक में भी थी। सूत्रो की मानें इसके संदर्भ में ही एनआईए की टीम द्वारा जिला पुलिस को साथ लेकर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल एनआईए के किसी अधिकारी या पंजाब पुलिस के किसी अधिकारी ने इस कार्यवाही की पुष्टि नहीं की है।

    वहीं हरप्रीत कौर के विदेश में बैठे बघेल सिंह से भी वह फोन पर बात कर चुकी है। लाभ सिंह पत्नी हरप्रीत कौर ने बताया अपना एक सोशल मीडिया पर चलाती है और वह एक राइटर भी है और दीप सिद्धू के साथ फेस बुक पर आटैच थी। एनआईए की टीम ने उसका मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज उसके यहां से खंगाल कर गए है। वहीं हरप्रीत कौर 24 तारिख को चंडीगढ़ बुलाया है। उसने कहा कि उसके बैंक खाते में कोई ट्रांसजेकन नहीं हुई है। उसने बताया कि वह किसी भी गलत गति विधि में शामिल नहीं है और उसका पति पहले ग्रंथि था और उसके नाम का ही वह सोशल मीडिया पेज चलाती है।