Blog

  • सावधान! किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम, पुलिस ने जालंधर-अमृतसर रूट किया डायवर्ट, देखें वीडियो

    सावधान! किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम, पुलिस ने जालंधर-अमृतसर रूट किया डायवर्ट, देखें वीडियो

    कुरूक्षेत्रः मंडियों में धान की आवक जोर पकड़ चुकी है किंतु सरकार ने अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं की है। जिस कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। शाहाबाद किसान रैस्ट हाउस में भाकियू (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अध्यक्षता में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर किसानों ने हल्ला-बोल कर शाहाबाद में जीटी रोड को जाम कर दिया है।

    किसानों द्वारा किए गए हाईवे जाम के बाद पुलिस जालंधर और अमृतसर से जाने वाले लोगों के लिए पुलिस ने जीटी रोड से रूट को डायवर्ट कर दिया है। अंबाला और दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया है। किसानों ने बैरीकेड तक तोड़ दिए हैं और जम कर हंगामा कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

    जाम लगने से दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि इससे पहले किसानों ने मीटिंग कर सरकार को 22 तारीख तक खरीद शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद सरकार द्वारा कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया। जिसके विरोधस्वरूप आज भाकियू (चढ़ूनी) के बैनर किसान शाहाबाद स्थित ऊधम सिंह मैमोरियल ट्रस्ट में इकट‍्ठा हुए और जीटी रोड को जाम कर दिया। 

  • ज्योति किरण निर्मला निकेतन में  लगा दंत जांच शिविर

    ज्योति किरण निर्मला निकेतन में  लगा दंत जांच शिविर

    दो दर्जन बच्चों के दांत पाए गए खराब
    बददी/सचिन बैंसल : पी एंड जी जिलेट उद्योग ने  भोजिया डेंडल कालेज की मद्द से ज्योति किरण निर्मला निकेतन में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें स्कूल में पढऩे वाले 90 बच्चों और उनके अभिभावकों की दांतों की जांच की गई। जांच में 40 छात्र ऐसे पाए गए जो कभी भी अपनी जीभ साफ नहीं करते थे। इसके अलावा दर्जन छात्रों के दांत में कीड़े लगे पाए गए। जिनके ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने अस्पताल में जाने को कहा गया। 
    ज्योति किरण निर्मला निकेतन के निदेशक मिस मैरी और कोडिनेटर मिस सुमित्रा ने बताया कि डेंटल कालेज के डॉ. अभिजीत अवस्थी और डॉ. कुलदीप कौर ने शिविर में छात्रों और उनके अभिभावकों की जांच की। चिकित्सकों ने  चिकित्सकों ने बच्चों के दांतों को साफ सुथरा रखने के लिए सुझाव दिए, तथा उनको सुबह शाम ब्रश करने के लिए ।  प्रोत्साहित किया जिलेट कंपनी के सुजीत यादव के नेतृत्व मेे विजय, देव, सुरेश, सरवन, स्नेहलता और ममता ने शिविर को सफल  बनाने में सहयोग किया। 
  • पंजाबः सरकार 351.17 लाख रुपए की लागत से आधुनिक तकनीक से करेगी कूड़े और ठोस अवशेष का निपटारा, टैंडर प्रक्रिया शुरू

    पंजाबः सरकार 351.17 लाख रुपए की लागत से आधुनिक तकनीक से करेगी कूड़े और ठोस अवशेष का निपटारा, टैंडर प्रक्रिया शुरू

    चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में काम करते हुये राज्य सरकार ने कूड़े और ठोस अवशेष निपटारा आधुनिक तकनीक के साथ करने का फ़ैसला किया है। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक तकनीक से ठोस अवशेष के निपटारे के लिए 351.17 लाख रुपए खर्च करने का फ़ैसला किया गया है।

    इस सम्बन्धी टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डॉ. निज्जर ने बताया कि राज्य में पायल, रायकोट में कूड़े और ठोस अवशेष की समस्याओं से निजात पाने के इलावा समराला और जगराओं में भी कूड़े और ठोस अवशेष का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा किया जाएगा। जिससे वातावरण को षुद्ध और प्रदूषित रहित बनाया जा सके।

    इसी तरह ही मलोट को भी इस फ़ैसले के अधीन सुंदर बनाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि आधुनिक तकनीक से ठोस अवशेष और कूड़े का साईटों पर निपटारा करने से एक तो वातावारण शुद्ध होगा और दूसरे लोगों में फैलने वाली कई भयानक बीमारियों को रोकने में सहायता मिलेगी। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन कामों को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाए।

  • पंजाबः पूर्व IFS डॉ.एसपी सिंह ओबेरॉय का बड़ा दावा, फर्जी एजेंटों के कारण UAE में फंसी 400 से ज्यादा महिलाएं, इनमें 70 पंजाबी शामिल

    पंजाबः पूर्व IFS डॉ.एसपी सिंह ओबेरॉय का बड़ा दावा, फर्जी एजेंटों के कारण UAE में फंसी 400 से ज्यादा महिलाएं, इनमें 70 पंजाबी शामिल

    चंडीगढ़ः आजकल नकली एजेंट आसानी से कई लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। जिसे देखते हुए प्रदेश में धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच पूर्व आईएफएस डॉ. सुरिंदरपाल सिंह ओबेरॉय ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि अब तक पंजाब की 70 सहित 400 से अधिक भारतीय महिलाएं यूएई और ओमान में फंस चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक हफ्ते पहले उन्होंने मस्कट में भारत के राजदूत अमित नारंग से मुलाकात की थी, ताकि देश वापसी के लिए अपनाई जाने वाली रूप-रेखा पर चर्चा की जा सके।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है और उन्हें इन महिलाओं की स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि एक पूर्व आईएफएस अधिकारी होने के नाते मैं सभी परेशानियों को भली-भांति समझता हूं। उन्होंने कहा कि राजदूत नारंग ने उन्हें इन लड़कियों की मदद के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

    ओबेरॉय ने आगे दावा किया कि पुरुषों के ग्रुप, ट्रैवल एजेंट के वेश में, पंजाब और हरियाणा के गांवों में अनजान महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को 14 दिन के विजिटर वीजे पर यूएई भेजा जाता है। 14 दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद उनका वहां रहना अवैध हो जाता है। जिसके कारण बाद में अमीरों को या तो बेच दिया जाता है या जबरन मजदूरी के काम में लगाया जाता है।

  • पंजाबः 10 लड़कों ने सरेआम की सिख युवक की पीटाई, सिर पर लगे 12 टांके, देखें सीसीटीवी

    पंजाबः 10 लड़कों ने सरेआम की सिख युवक की पीटाई, सिर पर लगे 12 टांके, देखें सीसीटीवी

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिले में सुल्तानविंड रोड स्थित अजीत नगर चौक पर 10 से ज्यादा युवकों ने एक सिख युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवकों ने उसके केस पकड़ उसे घसीटा और सिर पर वार किए। घायल युवक के सिर पर 12 टांके लगे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) में तैनात पिता बलविंदर सिंह ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

    मारपीट सुल्तानविंड थाने के अंतर्गत आने वाले अजीत नगर में चौक पर हुई। बलविंदर सिंह ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के इलजाम लगाए हैं। उन्हें आरोपी पक्ष बार-बार राजीनामा करने का दबाव बना रहा है, लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्राथमिक जांच में मामले को पुरानी रंजिश बता रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजीत नगर चौक पर 10 से ज्यादा युवक आकर हरमन सिंह की पिटाई करके उसकी पगड़ी आदि उतार देते हैं। वीडियो में जब उक्त युवक बिखरे बालों के साथ चौक पर पहुंचा तो युवक भी उसके पीछे आ गए। उन्होंने चौक पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी।

    युवक की मारपीट का वीडियो सामने आने और परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सुल्तानविंड थाने के एसएचओ प्रीति ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त युवकों की आपस में पुरानी रंजिश है। एक गुट ने मौका पाकर युवक को अकेले पकड़ कर पीटा है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद ही आगे बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • भारत ने कनाडा जाने वालें छात्रों को किया सावधान, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, पढ़े पत्र

    भारत ने कनाडा जाने वालें छात्रों को किया सावधान, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, पढ़े पत्र

    नई दिल्लीः भारत ने कनाडा जाने वाले अपने छात्रों को हेट क्राइम के चलते सावधान और सतर्क रहने की चेतावनी दी है। भारत ने ट्रेवल एडवायज़री जारी करते हुए कहा कि कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों में “तेजी से बढ़ोतरी” हुई है। सरकार ने कहा है कि विदेश मंत्रालय ने हेट क्राइम के मामलों को और कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों पर कनाडा के अधिकारियों के साथ बात की है। कनाडा के अधिकारियों से इन अपराधों की जांच करने और उचित कार्रवाई करने की अपील की गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “इन अपराधों के लिए ज़िम्मेदार लोगों को अभी तक कनाडा में कोई सजा नहीं दी गई है।”

    भारत की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपोक्त घटनाओं के मद्देनज़र भारतीय नागिरकों और छात्रों से कनाडा में यात्रा और पढ़ाई के दौरान चौकन्ना और सावधान रहने की अपील की जाती है। सरकार ने भारतीय नागरिकों और छात्रों से ओटावा स्थित भारतीय मिशन, या फिर टोरंटो और वेंकोवर में पंजीकरण कराने की भी अपील की है। एक कमेंट में कहा गया कि “इससे भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों को कनाडा में मौजूद भारतीय नागरिकों के साथ संपर्क में रहने की आसानी होगी और किसी भी आपत स्थिति में उनतक पहुंचा जा सकेगा।” 

    कुछ दिन पहले ही  कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा टोरंटो के एक प्रमुख हिंदू मंदिर पर भारत विरोधी  भित्तिचित्र बनाकर उसे विरूपित करने का मामला सामने आया था।  भारत ने इस घटना को घृणा अपराध करार देते हुए कनाडाई अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया था। टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में यह घटना कब हुई, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया। लेकिन टोरंटो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को ट्वीट किया था, “हम टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।” 

    कनाडाई सांसद चंद्र आर्या ने ट्विटर पर कहा था, “कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा टोरंटो के बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को विरूपित किए जाने की घटना की सभी को निंदा करनी चाहिए। यह सिर्फ एक अकेली घटना नहीं है। कनाडा के हिंदू मंदिरों को हाल के दिनों में इस तरह के कई घृणा अपराधों का सामना करना पड़ा है। इन घटनाओं को लेकर कनाडा के हिंदुओं की चिंताएं जायज हैं।”

  • ‘बम ब्लास्ट करना है इंडिया में तबाही मचानी है’, धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप

    ‘बम ब्लास्ट करना है इंडिया में तबाही मचानी है’, धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप

    मुंबईः एक के बाद एक कई लोगों को मुबंई में धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं, जिसमें एक अज्ञात शख्स ने मुंबई के सांताक्रूज में रहने वाले एक व्यक्ति को वाट्सएप पर वीडियो कॉल की और उसे कहा कि “बम ब्लास्ट करना है इंडिया में तबाही मचानी है।” इस कॉल के बाद शिकायतकर्ता नजदीकी सांताक्रुज पुलिस स्टेशन पहुंचा और इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर शिकायतकर्ता की मामला दर्ज किया और वीडियो कॉल करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 506(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले की लोकेशन ट्रेस हुई है और हम जल्द उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

    20 अगस्त को पाकिस्तानी नंबर से धमकी

    ऐसा पहली बार नहीं है कि मुंबई के लोगों को धमकी भरे कॉल आए हों, इससे पहले बीते अगस्त में दो बार लोगों को बम विस्फोट की धमकी मिली थी। बीते 20 अगस्त को मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को 26/11 जैसे हमले की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने ट्रैफिक कंट्रोल के वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा, जिसमें बताया था कि मुंबई में 26/11 जैसा हमला किए जाने की आशंका है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल वाट्सएप पर पाकिस्तानी नंबर से मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने बताया कि उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर की दिखाएगी और धमाका मुंबई में होगा। इसमें बताया था कि भारत में छह लोग इस घटना को अंजाम देंगे। मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

    23 अगस्त को मिली होटल को उड़ाने की धमकी

    इसके तुरंत बाद 23 अगस्त को मुंबई के फेमस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसमें एक अज्ञात शख्स ने कहा कि होटल में चार जगहों पर बम रखे हुए हैं। फिर उसे डिफ्यूज करने के बदले पांच करोड़ रुपये की डिमांड की। ये धमकी भरी कॉल मुंबई के फाइव स्टार होटल ‘द ललित’ को आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची। सारे होटल की तलाशी ली गई, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला।

  • पंजाब सरकार बड़ा झटकाः लगा 2 हजार करोड़ का जुर्माना , जानें मामला

    पंजाब सरकार बड़ा झटकाः लगा 2 हजार करोड़ का जुर्माना , जानें मामला

    नई दिल्ली: पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में पंजाब सरकार को एनजीटी यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से बड़ा झटका लगा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ठोस और तरल कचरे का उचित प्रबंधन नहीं करने के लिए पंजाब सरकार पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनजीटी ने पंजाब राज्य को ठोस और तरल कचरे के अनुचित प्रबंधन के लिए पर्यावरण संबंधी मुआवजे के रूप में 2,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया था। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश जारी किया।

    राजस्थान पर लगा था 3 हजार का जुर्माना

    बता दें कि बीते सप्ताह एनजीटी ने राजस्थान सरकार को ठोस और तरल कचरे के अनुचित प्रबंधन के लिए पर्यावरण संबंधी मुआवजे के रूप में 3,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया था। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने प्रदूषण में योगदान और अपने संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन में नाकाम रहने के लिए राज्य के अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया था। पीठ में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेली भी शामिल थे।

    यूपी सरकार पर भी लगाया था 100 करोड़ का जुर्माना

    बता दें कि इससे पहले एनजीटी यानी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने उत्तर प्रदेश सरकार को प्रतापगढ़, रायबरेली और जौनपुर जिलों में तरल कचरे के अपर्याप्त प्रबंधन के लिए 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया था। एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार जैव उपचार से प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आई है। पीठ में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल भी शामिल थे।

  • जालंधरः फिर विवादों में आया किरन बुक डिपो, निगम ने जारी किया नोटिस

    जालंधरः फिर विवादों में आया किरन बुक डिपो, निगम ने जारी किया नोटिस

    जालंधर/वरुणः माईहीरा गेट में स्थित किरन बुक शॉप के मालिक अकसर विवादों में रहे है। वहीं किरन बुक शॉप पर निगम एक बार फिर से कार्रवाई करने की तैयारी में है। दरअसल, किरन बुक शॉप की कामर्शियल इमारत को निगम ने अवैध बता कर कई महीने पहले सील कर दी थी, लेकिन बाद में इसकी सील खुल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें फिर से कामर्शियल काम हो रहे हैं। जिसके कारण एक बार फिर से किरन बुक शॉप के मालिक को निगम ने सील खोलने को लेकर नोटिस जारी किया है।

    निगम अफसरों के आरोप है कि किरन बुक शॉप ने बगैर इजाजत के सील खोल ली है। कहा गया है कि किस आधार पर इस सील इमारत का ताला खोला गया। अगर नगर निगम के परमीशन के बगैर सील खोली गई है तो किरन बुक डिपो के मालिक पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

  • खालिस्तान जनमत संग्रह को लेकर सख्त हुई भारत सरकार

    खालिस्तान जनमत संग्रह को लेकर सख्त हुई भारत सरकार

    नई दिल्लीः कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह को लेकर भारत सरकार सख्त हो गई है। भारत ने कनाडा में खालिस्तान की मांग को लेकर हुए जनमत संग्रह को हास्यास्पद करार दिया। आतंकियों के इस प्रयास पर नाराजगी जताते हुए भारत ने कहा कि इस तरह का प्रयास बेहद आपत्तिनजक और राजनीति से प्रेरित है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने वीरवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कनाडा में चरमपंथी और कट्टरपंथियों द्वारा जो जनमत संग्रह आयोजित किया गया था, उसको लेकर हम हैरान हैं कि एक मित्र देश राजनीति से प्रेरित ऐसे प्रयासों की अनुमति देता है। हमने इस मुद्दे को कनाडा की सरकार के समक्ष उठाया है। उन्होंने बताया कि कनाडा की सरकार ने कहा कि वो भारत की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं और तथाकथित जनमत संग्रह को मान्यता नहीं देंगे। बागची ने कहा कि भारत सरकार इस मामले पर कनाडा सरकार पर दबाव बनाना जारी रखेगी।